Yuzvendra Chahal नशे में धुत्त नज़र आए, विडियो हुआ वायरल जाने पूरी सच्चाई

IPL 2023 के दौरान नशे में धुत्त नज़र आए Yuzvendra Chahal, वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई जानकर रह जायेंगे हैरान

Yuzvendra Chahal

Yuzvendra Chahal: आईपीएल का मौसम चल रहा है. ऐसे में भारतीय टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल रहे हैं. उनकी टीम आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. बता दें की, इन दिनों चहल का एक विडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है की स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल पूरी तरह से नशे में धुत्त हैं.

Yuzvendra Chahal के कदम लड़खड़ाए, नशे में दिखे धुत्त

वैसे ये स्टार प्लेयर अपनी प्लेइंग तकनीक से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में घिरे रहते हैं. हाल ही चहल के वायरल विडियो में देखा जा सकता है की वो किस तरह से सीधे नहीं चल पा रहे हैं. चहल अपनी कार की ओर जा रहे होते हैं तो उनके कदम लड़खड़ा जाते हैं. विडियो में देख सकते हैं की कैसे एक शख्स उन्हें सहारा देकर कार तक पहुंचता है.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चहल कार में बैठने के बाद भी काफी असहज दिख रहे हैं. चहल जिस कार में बैठते हैं उसमें मुंबई इंडियनस का लोगो भी लगा हुआ था. ऐसा पहली बार नहीं जब चहल किसी बात को लेकर चर्चा में आए हो. इसके पहले अपनी पत्नी धनाश्री वर्मा को लेकर भी वो चर्चा का विषय बने हुए थे. उनकी पत्नी का अफेयर श्रेयस इयर के साथ चल रहा ऐसा दावा किया जा रहा था.

रोहित शर्मा की पार्टी का है ये विडियो, जाने विडियो की इनसाइड स्टोरी

बता दें की, चहल (Yuzvendra Chahal) का जो विडियो वायरल हो रहा है उसमें ऐसा दावा किया जा रहा है की ये विडियो मुंबई इंडियनस के कप्तान रोहित शर्मा की बर्थडे पार्टी का है. वैसे विडियो सामने आने के अभी तक इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है की,  ये वीडियो रोहित शर्मा की बर्थडे पार्टी का है.

इस ट्वीट में आप देख सकते हैं की किस तरह से चहल (Yuzvendra Chahal) चल रहे हैं. हालांकि, सत्योदय मीडिया इस विडियो की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं करता है की चहल नशे में थे या नहीं. वैसे बता दें की, इस वीडियो को देख लोगों ने कई तरह के रिएक्शन भी दिए हैं.

 

ये भी पढ़ें: युजवेंद्र चहल को पत्नी धनश्री से भी खूबसूरत ट्रैवल पार्टनर, सोशल मीडिया पर वायरल हो गई तस्वीर

Exit mobile version