IPl 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2023 का 56वां मुकाबला खेला गया. कोलकाता के होम ग्राउंड पर हुए इस मुकाबले में बहुत सरे रिकॉर्ड बने और टूटे. जैसे चहल ने ब्रावो का रिकॉर्ड तोड़ा और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए. वैसे ही इस मैच यशस्वी जायसवाल ने एक खास मुकाम हासिल किया है. आइए आपको बताते हैं की यशस्वी जायसवाल ने इस आईपीएल में क्या हासिल किया है.
IPL 2023 का कोलकाता में खेला गया मुकाबला बन गया इतिहास
बता दें की, आईपीएल (IPL 2023) का 56वां मुकाबला बहुत ही शानदार रहा. इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने लखनऊ के कप्तान का भी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. राजस्थान के शानदार बल्लेबाज़ यशस्वी जायवसाल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 13 गेंद में अर्धशतक बना दिया है.
अभी तक आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज़ फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड लखनऊ के कप्तान केएल राहुल के नाम था. बता दें की, यशस्वी जायसवाल इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की जीत के हीरो रहे. यशस्वी जायसवाल ने इस मुकाबले में आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक लगाया.
पंजाब किंग्स की तरफ से राहुल ने बनाया था ये रिकॉर्ड
मिली जानकारी के मुताबिक, साल 2018 में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए केएल राहुल ने शानदार खिताब अपने नाम किया था. लेकिन अब आईपीएल 2023 (IPL 2023) में जायसवाल ने उनका ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
𝐑𝐄𝐂𝐎𝐑𝐃 𝐀𝐋𝐄𝐑𝐓
Yashasvi Jaiswal has smashed a half-century in just 13 balls and it is the fastest 50 in the history of #TATAIPL 🫡👏💪
The previous record was held by KL Rahul, who got to the mark in 14 balls. pic.twitter.com/OTCHPuSx58
— IndianPremierLeague (@IPL) May 11, 2023
वैसे तो इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को शानदार जीत हासिल करने के लिए 150 की ज़रूरत थी. लेकिन यशस्वी जायसवाल इस तरह की बल्लेबाजी कर रहे थे देख कर लग रहा था की उनका शतक पूरा हो जाएगा. शतक पूरा होने से पहले ही राजस्थान ये मुकाबला जीत गई.
ये भी पढ़ें: Mumbai Indians को लगा बड़ा झटका, जोफ्रा आर्चर हुए आईपीएल से बाहर, इस दिग्गज को मिला अब टीम मौका
