Tag: माइक हसी

  • IPL 2023 Final: Dwayne Bravo ने खुद को नहीं बल्कि इन्हें दिया IPL 2023 जीतने का पूरा श्रेय, खोल दिया ड्रेसिंग रूम का राज

    IPL 2023 Final: Dwayne Bravo ने खुद को नहीं बल्कि इन्हें दिया IPL 2023 जीतने का पूरा श्रेय, खोल दिया ड्रेसिंग रूम का राज

    महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) की ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। आपको बता दें कि, चेन्नई की टीम पांचवी बार चैंपियन बनी है। इससे पहले साल 2010 और 2011 में वो खिताब जीती थी। तब चेन्नई के साथ ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) और माइक हसी जुड़े थे। अब ब्रावो बॉलिंग कोच और माइक हसी बैटिंग कोच बन गए हैं। चेन्नई की टीम के लिए ऐसा कहा जाता है कि, वह अपने खिलाड़ियों को कभी नहीं भूलती है। हम आज ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) और माइक हसी के बयानों को पढ़ने जा रहे हैं।

    IPL 2023 FINAL, STAT: कप्तान MS Dhoni ने लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, फाइनल मुकाबले में बने कुल 24 बहुत बड़े रिकॉर्ड

    IPL 2023: क्या बोलें कोच माइक हसी

    चेन्नई के बैटिंग कोच माइक हसी ने कहा कि,

    ‘मैं इसकी ज्यादा श्रेय नहीं ले सकता, लेकिन क्या शानदार खेल है। जिस तरह से उन्होंने लड़ाई लड़ी, श्रेय जीटी को जाता है। जड्डू ने अंत में काफी कुछ किया, शुक्र है। (एमएस धोनी पर) वह एक अद्भुत इंसान हैं, सबसे बड़ी ताकतें युवाओं पर दबाव कम करती हैं।

    आपने इसका अच्छा उदाहरण क्वालीफायर में देखा, उन्होंने उसे शांत रहने के लिए कहा और उसने हमें इतना बड़ा रन आउट दावा किया। शारीरिक रूप से बहुत स्मार्ट, और वह और स्टीफन एक दूसरे के बहुत अच्छे पूरक हैं। यह अनुभव का लाभ है, वे बहुत शांत और शांत हैं। रायडू के उन तस्वीरों में से कुछ, मुझे नहीं लगता कि दुनिया में कई लोग धीमी रोशनी पर इस तरह से शॉट लगा सकते हैं।’

    Dwayne Bravo ने इन्हें दिया IPL 2023 जीतने का श्रेय

    वर्तमान बाॅलिंग कोच ड्वेन ब्रावो ने कहा कि, ‘

    यह अच्छा रहा, टीम और इस यात्रा से बहुत खुश हूं। इस टीम को श्रेय देना होगा। इन युवा गेंदबाजों को दबाव में देखकर हम सभी खुश और गौरवान्वित हैं। (तुषार देशपांडे पर) उनकी प्रगति से खुश हूं, उनके और अन्य सभी लोगों के साथ काम करने में मजा आया।’

  • विराट कोहली सहित ये 4 खिलाड़ी अपने लिए नहीं बल्कि देश के लिए लगाते हैं जान, सभी रहे अपनी टीम के लिए मैच विनर

    विराट कोहली सहित ये 4 खिलाड़ी अपने लिए नहीं बल्कि देश के लिए लगाते हैं जान, सभी रहे अपनी टीम के लिए मैच विनर

    टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों का नाम सामने हैं। जिन्होंने टीम के लिए अच्छा खेल खेला है। दुनिया के चार ऐसे क्रिकेटर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने ऐसा कारनामा किया है। इस लिस्ट में टीम इंडिया (Team India) के 2 धुरंधर बल्लेबाजों का भी नाम शामिल है। वो हैं विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी। एक खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया और एक पाकिस्तान से शामिल किया गया है। आइए आपको बताते हैं इन खिलाड़ियों के बारे में

    महेंद्र सिंह धोनी

    टी20 वर्ल्ड में टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक सफल कप्तान के तौर पर जाने जाते हैं, उन्होंने कई बार अपनी शानदार रणनीति के बदौलत टीम इंडिया को कई दफा महत्वपूर्ण जीत दिलाई है। धोनी का नाम निस्वार्थ गेम के लिए पहले नंबर पर आता है। जहां बतौर कप्तान इन्होंने खुद से ज्यादा दूसरे खिलाड़ियों को मौका देने की खूब कोशिश की।

    विराट कोहली

    टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने शानदार गेम खेला है। विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ लास्ट ओवर में गेम का पलड़ा भारत की तरफ झुका दिया था। नंबर एक रैंकिंग होने के बावजूद विराट कोहली ने नंबर 3 की पोजीशन पर कभी सूर्यकुमार यादव तो कभी केएल राहुल के लिए कुर्बानी भी दी थी।

    माइक हसी

    माइक हसी पूरी दुनिया इस खिलाड़ी को केवल इस वजह से जानती है कि इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने के लिए कई ऐसे महत्वपूर्ण फैसले लिए और हमेशा अपनी टीम को आगे रखा। वो कभी खुद के लिए नहीं खेलते बल्कि टीम को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत करते हैं।

    शाहिद अफरीदी

    शाहिद अफरीदी पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं। जिन्होंने बतौर कप्तान रहते हुए अपनी टीम पाकिस्तान के लिए कई बार कुर्बानियां दी। लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी करने के लिए कहा गया तो बेझिझक शाहिद अफरीदी ने खुद को इसके लिए तैयार कर लिया ताकि बाकी खिलाड़ियों को ऊपर खेलने का मौका मिल सके। इन खिलाड़ियों को मैदान में उतरते देख फैंस का भी दिल खुश हो जाता है।

  • 5 बड़े खिलाड़ी जिन्होंने 30 वर्ष की उम्र में शुरू किया अपना इंटरनेशनल करियर, फिर बन गए टीम के सुपरस्टार

    5 बड़े खिलाड़ी जिन्होंने 30 वर्ष की उम्र में शुरू किया अपना इंटरनेशनल करियर, फिर बन गए टीम के सुपरस्टार

    टीम इंडिया युवा खिलाड़ियों की टीम मानी जाती हैं, क्योंकि भारतीय टीम में युवाओं को सबसे ज़्यादा अवसर दिया जाता हैं. लेकिन क्रिकेट की दुनिया में कई ऐसे क्रिकेटर भी हैं, जिनके खेलने की शुरुआत तो देरी से हुई, फिर भी अपने प्रदर्शन के बलबूते खूब वाह-वाही लूटी. इन खिलाड़ियों की शुरुआत भले ही देर से हुई, लेकिन उन्होंने अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया हैं आज हम टीम इंडिया के साथ साथ ऐसे 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे जिनका इंटरनेशनल करियर तो बहुत देर से शुरु हुआ लेकिन उन्होंने जबरदस्त खेल दिखाया.

    1. माइक हसी

    इस सूची का पहला नाम हैं माइक हसी का ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ क्रिकेटर रहे माइक हसी का नाम इस लिस्ट में सबसे पर हैं. माइक की इंटरनेशनल करियर की शुरुआत काफी देर से हुई, माइक ने 30 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए डेब्यू किया था. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले गए 79 टेस्ट, 185 वनडे और 38 T20 मैचों में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कुल 12000 से ज्यादा रन जड़े हैं. क्रिकेट की दुनिया में उन्हें उन्हें मिस्टर क्रिकेट कहकर भी बुलाया जाता हैं.

    2. सूर्यकुमार यादव

    इस श्रेणी में दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव का नाम हैं. सूर्यकुमार यादव ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत तक़रीबन 31 साल की उम्र में की. सूर्यकुमार यादव ने घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ IPL 2018, 2019 और 2020 तीनों ही सीजन में लगातार रन बनाए और सेलेक्टर्स को उन्हें टीम में लेने के लिए मजबूर होना पड़ा.

    आपको बता दें, की सफेद गेंद के फॉर्मेट में सूर्यकुमार एक मशहूर नाम हैं, वे टीम इंडिया के भरोसेमंद बल्लेबाज भी माने जाते हैं. उनके करियर पर नज़र डाले तो, साल 2021 में डेब्यू के बाद से सूर्या ने अब तक कुल 23 T 20 और 13 वन-डे मुकाबले खेले हैं इतना ही नहीं, उन्होंने T20 में 1 शतक के साथ 672 रन भी ठोके हैं. उनके स्ट्राइक रेट की बात करें तो, 175 से ऊपर रहा हैं. वनडे में 13 मैचों में उन्होंने कुल 340 रन जड़े हैं.

    3.सईद अजमल (पाकिस्तान)

    इस श्रेणी में तीसरा नाम हैं, पूर्व पाकिस्तानी ऑफ स्पिनर सईद अजमल का, इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत तक़रीबन 31 साल की उम्र में की. अजमल ने पाकिस्तान की टीम के लिए 35 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 178 विकेट झटके हैं. वहीं उनके वनडे करियर पर नज़र डाले तो उन्होंने 118 मुकाबले में 184 विकेट हासिल किए हैं. वहीं उन्होंने 68 T20 मैचों में भी 85 उखाड़े हैं. वर्ष 2009 T20 विश्व कप में पाकिस्तान विजेता बना था इस वर्ल्ड कप में सईद अजमल का काफी अहम भूमिका थी.

    4. रयान हैरिस (ऑस्ट्रेलिया)

    इस श्रेणी में अगला नाम हैं रयान हैरिस, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने साल 2010 में तक़रीबन 29 वर्ष की उम्र में डेब्यू किया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए कुल 27 टेस्ट खेले जिसमें 113 विकेट हासिल किए. साल 2015 में घुटने में लगी चोट की वजह से मजबूर होकर उन्होंने संन्यास ले लिया. रयान हैरिस के वनडे करियर की बात करें तो, उन्होंने वनडे इंटरनेशनल में 21 मैच खेले हैं जिसमें 44 विकेट भी झटके हैं.

    5.क्रिस रोजर्स

    इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं, जिनका नाम क्रिस रोजर्स हैं. रोजर्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए तक़रीबन 31 वर्ष की उम्र में डेब्यू किया था. क्रिस रोजर्स ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सिर्फ टेस्ट मैचों में अपना खेल दिखा पाए. उन्होंने अपने 25 टेस्ट मैच में 42.87 की औसत से कुल 2015 रन जड़े. टेस्ट में उनके नाम 5 शतक भी दर्ज हैं. टेस्ट में 2015 रन बनाने के साथ ही वर्ष 2015 में उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया.

    READ MORE: पंत और कार्तिक को लेकर Rohit Sharma ने दिया बड़ा बयान, बताया कौन है सबसे अच्छा विकेटकीपर बल्लेबाज