Tag: बॉक्स आफिस

  • 5 दिनों में The Kerala Story ने पार कर लिया 50 करोड़ का आकड़ा, जानिए कब तक कमाने वाली है 100 करोड़

    5 दिनों में The Kerala Story ने पार कर लिया 50 करोड़ का आकड़ा, जानिए कब तक कमाने वाली है 100 करोड़

    बॉलीवुड की फिल्मे द केरल स्टोरी (The Kerala Story) पिछले काफी समय से सुर्खियों में है। आपको बता दें कि, जब फिल्म द केरल स्टोरी (The Kerala Story) का ट्रेलर रिलीज किया गया था, तब से लेकर अब तक फिल्म को लेकर काफी ज्यादा विवाद हो रहा है। कई लोगों ने द केरल स्टोरी (The Kerala Story) फिल्म को बैन करने की भी मांग की थी। इसके अलावा पश्चिम बंगाल जैसे राज्य में फिल्म को बैन भी कर दिया गया है। जबकि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री ने फिल्म द केरल स्टोरी (The Kerala Story) को टैक्स फ्री कर दिया।

    The Kerala Story ने 4 दिनों में कमाए इतने करोड़, कई फिल्मों का तोड़ दिया रिकॉर्ड

    5 दिनों में The Kerala Story ने कमाए इतने करोड़

    हालांकि आपको बता दें कि, फिल्म द केरल स्टोरी को बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। ये रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही हैं। बता दें कि, फिल्म द केरल स्टोरी का ताबड़तोड़ कलेक्शन भी हो रहा है। जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि, केवल 5 दिन में भी शानदार कमाई कर ली है।

    शुरुआती आंकड़ों के अनुसार द केरल स्टोरी ने पांचवे दिन बॉक्स आफिस पर 11 करोड़ की कमाई की है। जिसके बाद फिल्म का पूरा कलेक्शन 56.72 करोड़ हो गया। इस आंकड़े को देखने के बाद फैंस और मेकर काफी ज्यादा खुश है। फिल्म को लेकर उम्मीद जता रहे हैं कि, आने वाले दिनों में और भी अच्छी कमाई करेगी।

  • जल्द बॉक्स आफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ेंगी रणबीर श्रद्धा की फिल्म Tu Jhooti Main Makkar, 13 दिन में कमाए इतने करोड़

    जल्द बॉक्स आफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ेंगी रणबीर श्रद्धा की फिल्म Tu Jhooti Main Makkar, 13 दिन में कमाए इतने करोड़

    प्यार का पंचनामा और सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके डायरेक्टर लव रंजन की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार (Tu Jhooti Main Makkar) बीते 8 मार्च को होली के मौके पर देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स आफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार (Tu Jhooti Main Makkar) को फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों की तरफ से काफी अच्छा रिस्पान्स मिल रहा है। यही कारण है कि फिल्म बॉक्स आफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है।

    Tu Jhooti Main Makkar का कलेक्शन

    तू झूठी मैं मक्कार फिल्म ने महज 11 दिनों में ही बॉक्स आफिस पर 100 करोड़ की कमाई कर चुकी थी। दूसरे वीकेंड में भी फिल्म की कमाई में इजाफा देखने को मिला है। अगर हम बात करें फिल्म का सोमवार को कारोबार कैसा रहा। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार रिलीज के 13 दिन में भी अच्छी कमाई की है। फिल्म ने 13वें दिन बॉक्स आफिस पर 2.30 करोड़ रूपए का कारोबार किया है। जबकि रविवार को फिल्म ने 7.60 करोड़ रूपए का कारोबार किया है। इस हिसाब से फिल्म की अब तक की कुल कमाई 111.44 करोड़ रुपए हो चुकी है।

    इसे भी पढ़े: बॉक्स आफिस पर सुपरहिट की राह पर Ranbir Kapoor की रॉमकॉम Tu Jhooti Main Makkar, 3 दिन में कमाए इतने करोड़

    दर्शकों को पसंद आ रही ​Tu Jhooti Main Makkar

    फिल्म को जिस तरह की प्रतिक्रिया बॉक्स आफिस पर मिल रही है कि उसको देखकर ऐसा कहा जा रहा है कि ये आने वाले दिनों में और भी अच्छे आंकड़े दर्ज करेगी। अगर हम बात करें फिल्म तू झूठी मैं मक्कार की तो इसका निर्देशन लव रंजन ने किया है। वहीं फिल्म में लीड रोल में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी नजर आई है। ये पहली बार है जब किसी फिल्म में दोनों ने एक साथ काम किया है।

    इसके अलावा फिल्म में अनुभव सिंह बस्सी और बोनी कपूर ने एक्टिंग में डेब्यू किया है। जबकि फिल्म में मोनिका चौधरी, हसलीन कौर और डिंपल कपाड़िया ने भी अहम रोल प्ले किया है। ये एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसको दर्शक पसंद कर रहे है।

  • Box Office पर अपनी धाक जमाए हैं Shahrukh Khan, Pathan के आगे नहीं टिकी शहजादा और सेल्फी, देखें ताजा आंकड़ें

    Box Office पर अपनी धाक जमाए हैं Shahrukh Khan, Pathan के आगे नहीं टिकी शहजादा और सेल्फी, देखें ताजा आंकड़ें

    बॉलीवुड के कलाकार अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म सेल्फी बॉक्स आफिस (Box Office) पर बीते दिन रिलीज की गई थी। फिल्म को लेकर मेकर ने काफी ज्यादा बज क्रिएट किया है। रिलीज से पहले लोगों को ऐसा लग रहा था कि अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म सेल्फी बॉक्स आफिस (Box Office) पर अच्छा कारोबार करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म सेल्फी टिकट खिड़की पर फ्लॉप लग रही है। फिल्म को लेकर ओपनिंग डे का जो आंकड़ा सामने आया है वो हैरान करने वाला है।

    सेल्फी Box Office कलेक्शन

    फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्वीटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि, सेल्फी ने बॉक्स आफिस पर पहले दिन 2.55 करोड़ रूपए का कारोबार किया है। फिल्म के ये आंकड़े लोगों को हैरान करने रहे है। मेकर ने उम्मीद जताई थी कि फिल्म बॉक्स आफिस पर अच्छा कारोबार करेगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

    पठान Box Office कलेक्शन

    वहीं पिछले चार सप्ताह से शाहरूख खान की फिल्म पठान रिलीज के बाद अच्छी खासी कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए एक महीना हो चुका है। लगातार एक महीने से बॉक्स आफिस पर अपनी धाक जमाने वाली पठान ने पांचवे सप्ताह एक करोड़ का कारोबार किया है। इसी के साथ पठान ने हिंदी में 503.10 करोड़ का कारोबार किया है। जबकि भारतीय बॉक्स आफिस पर कुल 521.18 करोड़ का कारोबार किया है।

    शहजादा Box Office कलेक्शन

    वहीं अगर बात करें कार्तिक आर्यन की शहजादा की तो इसने एक सप्ताह में करीब 27.75 करोड़ रूपए का कारोबार किया है। फिल्म को लेकर पहले सप्ताह में जो आंकड़े आए हैं, वो कुछ खास अच्छे नहीं है। बता दें कि शहजादा से पहले कार्तिक आर्यन की पिछले साल रिलीज फिल्म भूल भुलैया 2 ने पहले सप्ताह करीब 92 करोड़ रूपए का कारोबार किया था।

  • Shahrukh Khan की Pathan की वजह से पिट गई Kartik Aaryan की शहजादा, तीन दिन में कमाए इतने करोड़

    Shahrukh Khan की Pathan की वजह से पिट गई Kartik Aaryan की शहजादा, तीन दिन में कमाए इतने करोड़

    बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म शहजादा (Shehzada) रिलीज के बाद बॉक्स आफिस पर काफी अच्छी खासी कमाई कर रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके है और इन तीन दिनों में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की शहजादा (Shehzada) ने 20.20 करोड़ रूपए का कारोबार किया है। जबकि मेकर्स उम्मीद कर रहे थे कि फिल्म बॉक्स आफिस पर करीब 35 करोड़ रूपए का कारोबार करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

    Kartik Aaryan की Shehzada ने कमाए इतने करोड़

    शहजादा ने बॉक्स आफिस पर पहले दिन 6 करोड़ रूपए का कारोबार की थी, दूसरे दिन 6.65 करोड़ तो वहीं तीसरे दिन 7.55 करोड़ कमाए। इस हिसाब से फिल्म की अब तक की कुल कमाई 20.20 करोड़ हो चुका है।

    Ant Man 3 बनी Kartik Aaryan की Shehzada के लिए मुसीबत, एडवांस बुकिंग के आंकड़े देख मेकर्स की उम्मीदों पर फिरा पानी

    ​इसका कारण शाहरूख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म पठान (Pathan) है। पठान रिलीक के चौथे सप्ताह से बॉक्स आफिस पर अपनी धाक जमाए हुए है। पठान दुनियाभर के बॉक्स आफिस पर जल्द ही 1000 करोड़ रूपए का कारोबार कर इतिहास रचने की तैयारी में है।

    कमाई के मामले में एंटमैन 3 से पीछे रह गई Kartik Aaryan की Shehzada, लेकिन इस मामले में Pathan, बाहुबली 2 और Dangal को दी पटखनी

    Kartik Aaryan की शहजादा रही औसत

    अगर फिल्म शहजादा का किसी फिल्म के साथ टक्कर नहीं हुई होती तो ये और भी अच्छे आंकड़े दर्ज करती। पठान के अलावा शहजादा को हॉलीवुड की फिल्म एंट मैन 3 से भी कड़ी ​टक्कर मिली है। जिसकी वजह से कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की शहजादा की कमाई प्रभावित हुई है। जबकि मेकर्स को उम्मीद थी कि शहजादा बॉक्स आफिस पर भूल भुलैया 2 की तरह सुपरहिट होती।

    Shehzada के प्रोड्यूसर्स को Kartik Aaryan ने लौटा दी थी फीस, अब एक्टर ने खुद खोला इसका राज

  • Box Office पर इतिहास रच रही Shahrukh Khan की Pathan, एंट मैन 3 और Shehzada में हो रही कड़ी टक्कर, कार्तिक हो रहे हैं फेल

    Box Office पर इतिहास रच रही Shahrukh Khan की Pathan, एंट मैन 3 और Shehzada में हो रही कड़ी टक्कर, कार्तिक हो रहे हैं फेल

    बॉलीवुड के सुपरस्टार कलाकार शाहरूख खान (Shahrukh Khan)और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी फिल्मों शहजादा और पठान के जरिए बॉक्स आफिस (Box Office ) पर धमाका कर रहे है। शाहरूख खान की फिल्म पठान रिलीज के चौथे सप्ताह भी अच्छी कमाई कर रही है। ​फिल्म पठान ​ने रिलीज होते ही कई बड़ी फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया था और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। इसी बीच पठान के बॉक्स आफिस (Box Office) कलेक्शन को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है।

    पठान Box Office आफिस कलेक्शन

    पठान फिल्म ने बॉक्स आफिस पर चौथे सप्ताह के शुक्रवार को 2.20 करोड़ और शनिवार को 3.25 करोड़ रूपए का कारोबार किया है। इसी के साथ पठान का कुल कारोबार 493.60 करोड़ रूपए हो चुका है। बता दें कि फिल्म पठान का ये कलेक्शन हिंदी बॉक्स आफिस का है। जबकि हिंदी, तमिल और तेलुगू में ये फिल्म पहले ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

    पठान ने हिंदी, तमिल और तेलुगू में 511.42 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। वहीं दुनियाभर के बॉक्स आफिस पर फिल्म ने करीब 988 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। फिल्म जिस रफ्तार से कमाई कर रही है उसे देखते हुए ये कहा जा रहा है कि पठान जल्द ही बाहुबली 2 का रिकॉर्ड ध्वस्त करेगी।

    शहाजदा Box Office कलेक्शन

    अगर हम बात करें शहजादा की तो कार्तिक आर्यन की फिल्म को रिलीज हुए दो दिन हो गए है। इन दो दिनों में फिल्म ने बॉक्स आफिस पर 12.65 करोड़ रूपए का कारोबार कर लिया है। शहजादा ने पहले दिन बॉक्स आफिस पर 6 करोड़ रूपए का कारोबार किया था।

    उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में ये फिल्म और भी अच्छे आंकड़े दर्ज करेगी। हालांकि कार्तिक आर्यन की शहजादा को पठान और एंट मैन 3 से कड़ी ​टक्कर मिल रही है। जिससे फिल्म का कारोबार प्रभावित हो रहा है।

    THE KASHMIR FILES ने तोड़े अब तक कमाई के सारे रिकॉर्ड, 9 वें दिन की कमाई जानकर खुली रह जायेंगी विरोध करने वालों की आँखे

    एंट मैन 3 Box Office कलेक्शन

    अगर हम बात करें एंट मैन 3 की तो ये फिल्म रिलीज के बाद शानदार कमाई कर रही है। हॉलीवुड की इस फिल्म ने रिलीज होते ही 19 करोड़ रूपए का कारोबार कर चुकी है। एंट मैन 3 ने पहले दिन भारतीय बॉक्स आफिस पर 9 करोड़ रूपए का कारोबार किया था वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई 10 करोड़ रूपए बताई जा रही है। इस ​हिसाब से एंट मैन 3 ने दो दिनों में 19 करोड़ रूपए का कारोबार किया है। उम्मीद की जा रही है कि रविवार को और भी अच्छे आंकड़े दर्ज करेगी।

    Shahrukh Khan की Pathan को 1000 करोड़ कमाने में लगेगी देरी! कमाई में आई भारी गिरावट, जानें ताजा आंकड़ें

  • कमाई के मामले में एंटमैन 3 से पीछे रह गई Kartik Aaryan की Shehzada, लेकिन इस मामले में Pathan, बाहुबली 2 और Dangal को दी पटखनी

    कमाई के मामले में एंटमैन 3 से पीछे रह गई Kartik Aaryan की Shehzada, लेकिन इस मामले में Pathan, बाहुबली 2 और Dangal को दी पटखनी

    बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) पिछले काफी समय से अपनी फिल्म शहजादा (Shehzada) को लेकर चर्चा में है। उनकी फिल्म अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की शहजादा (Shehzada) के साथ हॉलीवुड की फिल्म एंटमैन एंड द वास्प: क्वांटमैनिया भी रिलीज हुई है। शाहरूख खान की पठान के बाद दर्शकों को दो बड़ी फिल्मों को सिनेमाघरों में देखने को मिला है।

    अब अगर बात करें शहजादा (Shehzada) की तो रिलीज के बाद पहले दिन के आंकड़े भी सामने आ चुके है। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म शहजादा (Shehzada) को लेकर पहले दिन के जो आंकड़े सामने आए है वो कुछ खास नहीं है।

    कार्तिक आर्यन की Shehzada का कलेक्शन

    फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने फिल्म के कलेक्शन की जानकारी खुद अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। जिसके अनुसार फिल्म शहजादा ने ओपनिंग डे में कुल 6 करोड़ रूपए का कारोबार किया है। इसका मतलब ये है कि ​शहजादा की शुरूआत ठीक ठाक है। वहीं उम्मीद ये भी की जा रही है कि ये पहले वीकेंड में अच्छे आंकड़े दर्ज करेगी। वहीं अगर बात करें फिल्म एंटमैन एंड द वास्प: क्वांटमैनिया की तो इसने भारतीय बॉक्स आफिस पर अच्छी कमाई की है।

    रिलीज से पहले ही सुपरहिट हुई Kartik Aaryan की Shehzada, इतने करोड़ की कमाई कर अभी से बनाया रिकॉर्ड

    एंटमैन से कड़ी टक्कर

    पहले दिन हॉलीवुड की फिल्म एंटमैन एंड द वास्प: क्वांटमैनिया ने बॉक्स आफिस पर करीब नौ करोड़ रूपए का कारोबार किया है। जिसे क्रिटिक्स अच्छी शुरूआत बता रहे है। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि एंटमैन एंड द वास्प: क्वांटमैनिया ने शहजादा को पहले दिन कमाई के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया है। एंटमैन एंड द वास्प: क्वांटमैनिया की कमाई कार्तिक आर्यन की शहजादा के लिए मुसीबत बन सकती है।

    कार्तिक आर्यन की Shehzada ने रचा इतिहास

    कार्तिक आर्यन की शहजादा को बॉक्स आफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला हो लेकिन आईएमडीबी पर इसले धमाका कर दिया है। शहजादा ने रेटिंग के मामले में पठान, केजीएफ चैप्टर 2 और दंगल जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। शजहादा की आईएमडीबी पर रेटिंग 9 है जो काफी बेहतरीन बताई जा रही है।

    Ant Man 3 बनी Kartik Aaryan की Shehzada के लिए मुसीबत, एडवांस बुकिंग के आंकड़े देख मेकर्स की उम्मीदों पर फिरा पानी

    पठान: 6.6 रेटिंग
    बाहुबली 2: 8.2 रेटिंग
    दंगल: 8.3 रेटिंग
    केजीएफ चैप्टर 2: 8.3 रेटिंग

    इस लिहाज से शहजादा ने कमाल कर दिया है। पठान, बाहुबली 2, दंगल और केजीएफ चैप्टर 2 भारतीय सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में आती है। ऐसे में आईएमडीबी रेटिंग के मामले में इन चारों फिल्मों को पीछे छोड़ना कार्तिक आर्यन की शहजादा के लिए बहुत बड़ी बात है।

    अगर हम बात करें शहजादा की तो इसमे कृति सेनन भी लीड रोल में नजर आ रही है। शहजादा अल्लू अर्जुन की फिल्म अला वैकुंडपुरमलो का हिंदी रीमेक है।

    Kartik Aaryan ने इन 5 लड़कियों के साथ रखा है संबंध, लिस्ट में एक से बढ़कर एक खूबसूरत अभिनेत्रियां हैं शामिल