Tag: न्यूजीलैंड

  • IND vs NZ: टीम इंडिया ने उमरान मलिक को बीच मैदान में कुछ इस तरह से दी जन्मदिन की बधाई, बर्थडे बम्स की सुताई का VIDEO हो रहा वायरल

    IND vs NZ: टीम इंडिया ने उमरान मलिक को बीच मैदान में कुछ इस तरह से दी जन्मदिन की बधाई, बर्थडे बम्स की सुताई का VIDEO हो रहा वायरल

    टीम इंडिया (Team India) और न्यूजीलैंड (New Zealand Cricket Team) के बीच आज यानी 22 नवंबर को तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और तीसरा मुकाबला खेला गया। वहीं इस मैच के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के तेजतर्रार गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) और अन्य भारतीय खिलाड़ियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

    इस वीडियो में टीम इंडिया (Team India) के अन्य खिलाड़ी उमरान के साथ मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं। क्या है इस वीडियो में आइये जानते है।

    यह भी पढ़ें : SMAT 2022: W,W,W,W…, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में आई उमरान मलिक नाम की बुलेट ट्रेन, 150 की स्पीड से महाराष्ट्र की टीम को रौंदा

    उमरान मलिक को मारते हुए दिखाई दिए टीम इंडिया के खिलाड़ी

    टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमरान मलिक आज यानी 22 नवंबर को अपना 23वां जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं इस मैच के शुरू होने से पहले उमरान मलिक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) को भारतीय खिलाड़ी मारते हुए नजर आ रहे है।

    दरअसल, मैच शुरू होने पहले मैदान गीले होने की वजह से पहले टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी मैदान पर रग्बी खेलते हुए दिखाई दिए। इस दौरान टीम के अन्य खिलाड़ी मजाक-मस्ती में उमरान की गर्दन पर मारते दिखे। इस वीडियो को देखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि सभी खिलाड़ी गर्दन पर मारकर बर्थडे विश कर रहे है।

    यहाँ देखें वीडियो

    https://twitter.com/binu02476472/status/1594937116496216065?s=20&t=Hj8utXlYSYsm7x5_O-1wnw

     

    ऐसा रहा मैच का हाल, भारत ने 1-0 से जीती सीरीज

    भारत (Team India) और न्यूजीलैंड (New Zealand Cricket Team) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और फाइनल मैच आज मंगलवार यानी 22 नवंबर को खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैकलीन पार्क (McLean Park) स्टेडियम में दोपहर 12 बजे से खेला जाएगा। बतौर कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और टिम साऊदी (Tim Southee) आमने सामने थे।

    वही इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 19.4 ओवर में 160 रन बना कर ऑल आउट हो गई। जिसके जवाब में मेहमान टीम इंडिया ने 9ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 75 रन बना कर खेल ही रही थी कि बारिश ने दस्तक दे दी, और मैच को रोकना पड़ा। इसके बाद बारिश तेज़ होती चली गई और अंपायर ने मैच को ड्रा घोषित कर दिया। जिसका मतलब भारत ने इस सीरीज को 1-0 से जीत लिया है।

  • गौरव कपूर ने शुभमन गिल को बताया आशीष नेहरा का लड़का तो मिला करारा जवाब, फिर नहीं निकली आवाज

    न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज के 3 मैचों में टीम इंडिया ने दो मैच अपने नाम कर लिए हैं। इस सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया है। हार्दिक पाड्या की अगुवाई में टीम इंडिया न्यूजीलैंड में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टॉस के बाद दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर चर्चा की गई और इस दौरान प्रेजेंटर ने शुभमन गिल को आशीष नेहरा का लड़का बता दिया। नेहरा ने भी इसका शानदार जवाब दिया और दिल जीत लिया।

    शुभमन गिल का बता दिया आशीष नेहरा का लड़का

    इसके जवाब में प्रेजेंटर ने नेहरा से गिल को लेकर सवाल पूछा। जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। प्रेजेंटर ने कहा कि हम आशीष के लड़के शुभमन गिल को डेब्यू करते हुए देखना चाहते थे। उनकी बात सुनकर पूर्व भारतीय गेंदबाज ने कहा कि शुभमन गिल भारत के लड़के हैं। प्रेजेंटर ने कहा कि वो आपका लड़का है। भारत के लिए उन्होंने जितना खेला है, उससे कहीं ज्यादा आपके लिए खेले हैं। इस पर नेहरा ने कहा कि वो जल्दी भारत के लिए भी टी20 खेलेंगे।

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला नेपियर में खेला जाएगा। दूसरे मुकाबले में पंत के फ्लॉप होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि गिल को डेब्यू का मौका मिलेगा और वो ओपनिंग करेंगे। हालांकि इस मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। कप्तान केन विलियमसन तीसरे टी20 मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टिम साउदी न्यूजीलैंड की कमान संभालेंगे।

    किसने दिए कैसा परफॉर्मेंस

    भारत न्यूजीलैंड के बीच पहला मैच बारिश के कारण नहीं हो पाया था। दूसरे मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की। इस मैच में सूर्य कुमार यादव ने धमाल मचा दिया। इस मैच में ऋषभ पंत के बतौर ओपनर फ्लॉप होने के बाद सूर्या ने जिम्मेदारी संभाली और 51 गेंदों पर नाबाद 111 रन जड़ दिए। सूर्य कुमार यादव के विस्फोटक पारी की बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाजी करते 20 ओवर में 6 विकेट पर 191 रन बनाए। 192 रन के जवाब में न्यूजीलैंड टीम 18.2 ओवर में 126 रन पर ही सिमट गई. दीपक हुड्डा ने 10 रन पर 4 विकेट लिए साथ ही न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 61 रन केन विलियमसन ने बनाए।

  • हार्दिक पांड्या ने कप्तान बनते ही सुधारी रोहित शर्मा की 3 बहुत बड़ी गलतियां, सही राह पर लौटी भारतीय टीम

    टी20 वर्ल्ड कप (t20 world cup) में टीम इंडिया (Team India) को मिली हार के बाद टी20 में न्यूजीलैंड  (IND VS NZ) के खिलाफ 3 मैचों के लिए कप्तान बने हार्दिक पांड्या ने टीम के कप्तान रोहित शर्मा की गलतियों को ठीक करके कुछ सुधार और बदलाव किए हैं। हार्दिक ने टीम इंडिया में 2 नए खिलाड़ियों को सलामी बल्लेबाज के रूप में चुना है।

    चहल को दी टीम में जगह

    हार्दिक पांड्या (Hardik pandya) ने टीम इंडिया के लिए तीन मुख्य बदलाव टीम में किए हैं। उन्होंने टीम इंडिया के शानदार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल को नहीं चुनने की गलती नहीं की। हार्दिक पांड्या ने चहल को मैच मे मौका दिया और उन्होंने चार ओवर्स में 26 रन देकर दो विकेट लिए। रोहित शर्मा ने चहल को टी20 वर्ल्ड कप में मौका नहीं दिया था इस कारण उनकी काफी आलोचना भी हुई थी।

    ईशान और ऋषभ ने की सलामी बल्लेबाज

    टी20 न्यूजीलैंड सीरीज के कप्तान हार्दिक पांड्या की अगुवाई में ईशान किशन और ऋषभ पंत को सलामी बल्लेबाजी के लिए उतारा। टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा और केएल राहुल ने खराब प्रदर्शन किया लेकिन हर मैच में वो ही सलामी बल्लेबाजी कर रहे थे। साथ ही सूर्यकुमार बल्लेबाज ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से टीम का नाम रौशन किया।

    टीम इंडिया के लिए दीपक हुड्डा एक खास खिलाड़ी बनकर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा थे। कुछ सीरीज में ही अच्छा करने के बाद टी20 स्कॉयड में खिलाड़ी का चयन हो गया था लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने महज एक मैच में दीपक हुड्डा को जगह दी थी, दीपक हुड्डा उस मैच में महज जीरो पर ही आउट हो गए थे लेकिन हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने खिलाड़ी को सही जगह देकर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम ने सीरीज में 2-0 से जीत हासिल की है।

  • भारतीय टीम को मिला रवींद्र जडेजा की जगह लेने वाला शानदार ऑलरांउडर, अकेले दमपर बना जीता सकता है ट्रॉफी

    भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच 18 नवंबर से 3 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। इस मैच में ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की जगह स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) को टीम में जगह दी गई है। 3 मैचों टी20 सीरीज के साथ ही वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने इन दोनों सीरीज के लिए टीम इंडिया के लिए 15 सदस्यीय दल का ऐलान कर दिया है। टी20 में हार्दिक पांड्या कप्तानी करेंगे।

    रवींद्र जडेजा का मिल गया रिप्लेसमेंट

    टी20 वर्ल्ड कप वॉशिंगटन सुंदर भी रवींद्र जडेजा जैसी बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर उनकी कमी को पूरी कर सकते हैं। वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने टीम इंडिया के लिए तीनों ही फॉर्मेट खेले हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 4 टेस्ट मैचों में 265 रन और 6 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, 6 वनडे और 31 टी20 मैच भी खेले हैं जबकि सुंदर ने टी20  प्रारूप में 31 मैच खेले हैं। इसमें गेंदबाजी में 25 विकेट हासिल किए हैं, जबकि उन्हें 11 बार बल्लेबाजी करने का मौका मिला है।

    ये हैं टी20 और वन डे मैच के लिए ये है प्लेइंग 11

    न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया: हार्दिक पंड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान, विकेटकीपर), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक।

    न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया:शिखर धवन (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शहबाज़ अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक।

    टीम इंडिया के वर्ल्ड कप में हार के बाद अब न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम के प्रदर्शन को फैंस देखना चाह रहे हैं।

  • “उसके सामने हमारे बेस्ट गेंदबाज़ डरे हुए…”, सूर्यकुमार यादव को लेकर न्यूजीलैंड टीम में ख़ौफ़! कीवी कप्तान केन विलियमसन ने टेके घुटने

    टी20 विश्व कप 2022 (T20 WORLD CUP) से बाहर होने के बाद टीम इंडिया (TEAM INDIA) न्यूजीलैंड से भिड़ने को तैयार है और इसके लिए हार्दिक (HARDIK PANDYA) एंड कंपनी न्यूजीलैंड पहुँच चुकी है। भारत को इस दौरे पर केन विलियमसन (Kane Williamson) की टीम के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज के साथ वनडे सीरीज भी खेलनी है। टी20 की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में होगी जबकि वनडे की कमान शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) संभालेंगे।

    टी20 सीरीज की शुरुआत 18 नवंबर से हो रही है और यह मुकाबला 12 बजे शुरू हो जाएगा। इस मैच से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) ने सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को लेकर बड़ा बयान दिया है। आइये जानते हैं, उन्होंने क्या कहा है ?

    यह भी पढ़ें : IND vs ENG: सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी भारत के लिए बन सकती हैं खतरा, इन शॉर्ट्स से सूर्या को करना होगा तौबा-तौबा

    केन विलियमसन ने सूर्यकुमार यादव को लेकर दिया बड़ा बयान

    मेजबान कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) 18 नवंबर से शुरू होने जा रही टी20 सीरीज से स्पोर्ट्स वेबसाइट ईएसपीएन क्रिक्इन्फो पर बातचीत कर रहे थे। जहां उनसे युवा टीम इंडिया के खिलाड़ी उमरान मलिक के साथ ही सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के बारे में भी सवाल किये गए। खास तौर से सूर्या के बारे में बात करते हुए केन ने कहा कि समझ नहीं आता कि उन्हें कहां गेंदबाजी करें। कीवी कप्तान ने कहा कि,

    “सूर्या के खिलाफ़ गेंदबाज़ी करना एक बड़ा चैलेंज होगा, जैसा कि हमने पूरे विश्वकप में देखा। सूर्या इस समय दुनिया के बेस्ट T20 बल्लेबाज़ हैं। वो अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं, सूर्या को गेंदबाज़ी करना इस सीरीज़ में सिर्फ हमारे नए गेंदबाज़ों के लिए ही नहीं। बल्कि टीम के अनुभवी गेंदबाज़ों के लिए भी बहुत मुश्किल रहने वाला है। लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट की यही खूबसूरती है, आपको बेस्ट खिलाड़ियों के सामने खेलना होता है।”

    टी20 विश्व कप 2022 में सूर्या ने ढाया था कहर

    गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 विश्व कप में बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 6 मुकाबले खेले और कुल 239 रन बनाए। भारत की तरफ से वो दूसरे ऐसे बल्लेबाज रहे जिसने ज्यादा रन बनाए जबकि पहले स्थान पर विराट कोहली रहे जिन्होंने छह मुकाबले खेले और 296 रन बनाए।

    न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम

    टी20 टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (उप कप्तान और विकेटकीपर), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल , मो. सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक।

    वनडे टीम: शिखर धवन (कप्तान), ऋषभ पंत (उप कप्तान और विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह , दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक।

  • NZ vs IND: टी20 वर्ल्डकप से बाहर होने के बाद भारतीय टीम हुई न्यूज़ीलैंड के लिए रवाना, फ्लाइट में एंट्री न मिलने पर ज़मीन पर सोने को मजबूर खिलाड़ी

    टी20 वर्ल्डकप 2022 (T20 WORLD CUP) में सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) न्यूज़ीलैंड (India tour of New Zealand) के लिए रवाना हो चुकी है। जिसमें सीनियर खिलाड़ी जैसे रोहित शर्मा, विराट कोहली को आराम दिया गया है। भारत कीवी टीम के खिलाफ (NZ vs IND) इस दौरे पर 3 मैचों की T20I सीरीज़ और 3 मैचों की वनडे सीरीज़ खेलती हुई नज़र आएगी।

    ऐसे में एडिलेड से न्यूज़ीलैंड के लिए हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) सीधा रवाना हुए हैं। वहीं अब पंत, सूर्य और चहल एयरपोर्ट पर ही अपनी थकान उतारते हुए नज़र आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें : IND vs BAN: भारतीय क्रिकेट टीम 7 साल बाद करेगी बांग्लादेश का दौरा, BCCI ने जारी किया वनडे और टेस्ट मैचों का पूरा शेड्यूल

    इस वजह से एयरपोर्ट पर सोने को मजबूर हुए खिलाड़ी

    युजवेंद्र चहल की पत्नी ने ऑस्ट्रेलिया से रवाना होते हुए एयरपोर्ट की फोटो शेयर की, जिसमे सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के साथ उनके पति (Yuzvendra Chahal) लेटे हुए नजर आ रहे हैं। उन्हें प्लेन में बैठने के बाद उतार दिया गया, दरअसल इसके पीछे वजह खराब मौसम था।

    सिर्फ प्लेयर्स को नहीं बल्कि फ्लाइट में बैठे सभी लोगों को उतार दिया गया, क्योंकि खराब मौसम की वजह से फ्लाइट समय पर उड़ान नहीं भर सकी। फ्लाइट को टेक ऑफ करने योग्य मौसम नहीं था। हालांकि बाद में सभी देरी से न्यूजीलैंड के लिए रवाना हुए।

    भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जाने वाली 3 मैचों की T20 सीरीज़ का शेड्यूल:

    पहला टी-20 मैच- 18 नवंबर, भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे (स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन)
    दूसरा टी-20 मैच- 20 नवंबर, भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे (बे ओवल, माउंट माउंगानुईक)
    तीसरा टी-20 मैच- 22 नवंबर, भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे (मैकलीन पार्क, नेपियर)

    IND vs NZ T20 Squad: न्यूजीलैंड दौरे पर भारत का टी20 स्क्वॉड

    शुबमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, दीपक हूडा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल

  • 3 खिलाड़ी जिन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिलनी चाहिए थी जगह, लेकिन चयनकर्ताओं ने नहीं दिया मौका

    भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) मौजूद वक़्त में टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WORLD CUP) खेलने ऑस्ट्रेलिया गई है। जहाँ टीम इंडिया अभी तक अच्छा खेल दिखा रही है। वहीं इस मेगा टूर्नामेंट के ठीक तुरंत बाद टीम इंडिया (TEAM INDIA) को न्यूजीलैंड का दौरा करना है। जहां न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को 3 टी20 और इतने ही वनडे सीरीज खेलना है। जिसके लिए बीते सोमवार को बीसीसीआई ने भारतीय टीम के दल का ऐलान कर दिया है।

    न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में (IND vs NZ) के लिए भारतीय टीम में कुछ खिलाड़ियों को जगह मिली है, तो वहीं कुछ ऐसे खिलाड़ी भी है जो इस समय शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे है। लेकिन इन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए टिकट नहीं मिली है। ऐसे में चयनकर्ताओं ने टीम इंडिया (Team India) के इन खिलाड़ियों को नजरअंदाज कर कही-न-कही गलती की है। आइये बताते है इन 3 खिलाड़ियों के बारे में विस्तार से…

    पृथ्वी शॉ

    इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है टीम इंडिया (Team India) के सलामी और विस्फोटक बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) का। जिन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। बता दें भारत को टी-20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी-20 और तीन वनडे सीरीज खेलनी है, जिसमें शॉ को नजरअंदाज किया दया है। बता दें सेलेक्टर्स ने इस खिलाड़ी के लिए टीम इंडिया के दरवाजे पूरी तरह बंद कर लिए हैं।

    जहां हर सीरीज में सेलेक्टर्स इस खिलाड़ी को इग्नोर कर रहे है, तो वहीं हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में असम के खिलाफ बतौर कप्तान 61 गेंदो पर 134 रनों की तूफानी पारी खेली थी। ये उनका टी-20 फॉर्मेट का पहला शतक रहा। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 219.67 का रहा। ऐसे में उनकी शानदार फॉर्म के बाद भी सेलेक्टर्स उन्हें नजरअंदाज कर रहे है जिससे उनका टैलेंट बर्बाद हो रहा है।

    रजत पाटीदार

    इस लिस्ट में दूसरा नाम है मध्यप्रदेश के युवा विस्पोटक बल्लेबाज़ रजत पाटीदार का। रजत पाटीदार पहले रणजी ट्रॉफी फिर आईपीएल में तूफानी शतक और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में में शानदार बल्लेबाज़ी कर रहे है। आईपीएल में रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा हुआ करते थे, जहां उन्होंने अच्छा खासा खेल दिखाया था।

    वहीं इसके बाद रजत पाटीदार उस वक्त सुर्खियों में आ गए, जब मध्य प्रदेश की रणजी क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए खिताब अपने नाम किया था। इस दौरान भी रजत पाटीदार ने अच्छा खासा प्रदर्शन किया था। वहीं इस प्रदर्शन के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रजत पाटीदार को मौका दिया जायेगा। लेकिन सेलेक्टर्स ने उन्हें नजरअंदाज किया, जिससे उनका टैलेंट बर्बाद हो रहा है।

    भुवनेश्वर कुमार

    इस लिस्ट में तीसरा और आखिरी नाम है टीम इंडिया के स्विंग के किंग भुवनेश्वर कुमार का। भुवनेश्वर कुमार बीते कुछ सालों से टीम इंडिया के अहम गेंदबाज़ रहे है। जिस तरह से टीम में विराट कोहली का होना ज़रूरी होता है वैसे ही टीम में भुवनेश्वर कुमार का गेंबाज़ी में होना ज़रूरी होता है। ख़ास कर के न्यूजीलैंड की पिचों पर जहाँ स्विंग का ही सारा खेल होता है। ऐसे में सेलेक्टर्स ने उन्हें नजरअंदाज कर के बहुत बड़ी गलती है, जिसका खामियाज़ा टीम इंडिया को सीरीज हार कर चुकाना पड़ सकता है।

  • T20 World Cup के लिए न्यूजीलैंड ने घोषित की अब अपनी टीम, 2 बड़े खिलाड़ियो को दिखाया बाहर का रास्ता

    ऐसा कहा जाता है कि देर आए दुरुस्त आए, लेकिन समझ लीजिए न्यूजीलैंड की t20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup)की टीम भी इसी बात का सीधा सीधा उदाहरण है। बीते t20 वर्ल्ड कप की कंपैरिजन में टीम में बहुत अधिक बदलाव नहीं किए गए हैं और जो गिने-चुने चेंज हुए हैं वह भी टीम के आवश्यकता और उसके कंबीनेशन के हिसाब से किए गए हैं। ऐसा भी कहा जा सकता है कि जिन खिलाड़ियों को जगह दी गई है। वह न्यूजीलैंड की टीम की आवश्यकता है।

    उनके टीम में होने से न्यूजीलैंड की शक्ति बढ़ती है। फिलहाल इन सब के बीच की भी टीम को अपने सबसे लंबे या फिर यूं बोला जाए कि मौजूदा समय में वर्ल्ड क्रिकेट में जितने भी खिलाड़ी हैं उनसे भी सबसे लंबे खिलाड़ियों को बाहर करना पड़ गया है।

    चुनी गई न्यूजीलैंड की टीम

    आईसीसी की तरफ से चुनने के लिए 15 सितंबर की आखिरी तारीख डेडलाइन बनाई गई थी। फिलहाल उस दिन के बाद भी कुछ टीमें नहीं चुन सकी थी। इसमें न्यूजीलैंड की टीम भी एक टीम थी अब ऐसी खबर आई थी कि कीवी टीम 20 सितंबर को अपनी टीम का ऐलान करेगी और ठीक-ठाक उसी तारीख को उसने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया।

    इन दो खिलाड़ियों को मिला पहली बार अवसर

    t20 वर्ल्ड कप में चुने गए न्यूजीलैंड की 15 सदस्य टीम के कैप्टन केन विलियमसन होने वाले हैं। उनके अतिरिक्त डेवॉन कॉनवे हैं। इस टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज का रोल अदा करेंगे। जिन 2 खिलाड़ियों को चुने जाने से न्यूजीलैंड की शक्ति बढ़ी है उनके नाम है फिन एलेन और माइकल ब्रेसवेल।

    दोनों के नाम दर्ज है शतक

    फिन एलेन का स्ट्राइक रेट t20 इंटरनेशनल में 170 के करीबन है। स्ट्राइक रेट जिसकी वजह से उनका सिलेक्शन t20 वर्ल्ड कप की टीम में किया गया है। इनके पास 13 t20 इंटरनेशनल मैच खेलने का एक्सपीरियंस है। इस दौरान 56 गेंदों पर 101 रन की पारी खेल चुके हैं। इसी तरह माइकल 12 t20 इंटरनेशनल में एक शतक लगा चुके हैं।

    बाहर हुआ बड़ा खिलाड़ी

    फिलहाल अपने 6 फीट 8 इंच लंबे खिलाड़ी काइल जैमीसन को न्यूजीलैंड की टीम इस बार इस टी20 वर्ल्ड कप में नहीं उतारेगी. असल में, वो 15 सदस्यीय टीम में नहीं आएंगे . जैमीसन न्यूजीलैंड के साथ पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे लंबे क्रिकेटर्स में से एक हैं. उनके अतिरिक्त मैट हेनरी भी टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी कीवी टीम में स्थान बनाने में असफल रहे।

    इसे भी पढ़ें-रॉबिन उथप्पा के संन्यास के बाद ये 3 खिलाड़ी जिताएंगे चेन्नई सुपर किंग्स को, लिस्ट में तीसरा खिलाड़ी श्रीलंका को जीता चूका है एशिया कप

  • T20 World Cup से बाहर किए जाने पर फैंस लगे थे भड़कने, लेकिन उमरान मलिक का तो घर में ही विकेट लेना मुश्किल

    T20 World Cup: उमरान मलिक टीम इंडिया के शानदार खिलाड़ी माने जाते हैं। लेकिन उमरान मलिक इस वक्त खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उमरान मलिक टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों में एक माने जाते हैं। लेकिन इस वक्त एक भी कैच लपका नहीं पा रहे हैं। उनको विकेट चटका पाना बहुत ही मुश्किल लग रहा है। उमरान मलिक को t20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup ) में टीम इंडिया में जगह नहीं दी गई जिस पर भारतीय फैंस काफी नाराज दिखे थे। लेकिन उमरान मलिक को तो घर में ही विकेट नहीं मिल पा रहे हैं तो t20 वर्ल्ड कप की क्या कहें।

    इस वक्त उमरान मलिक इंडिया ए टीम का हिस्सा है जहां पर व न्यूजीलैंड ए टीम के खिलाफ टेस्ट मैच खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस मैच में भारतीय टीम के पांच तेज गेंदबाज ने हिस्सा लिया है लेकिन सभी ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन उमरान मलिक एक भी विकेट लेने में नाकामयाब रहे हैं।

    उमरान मलिक नहीं ले पाए घर में ही विकेट

    टीम इंडिया के शानदार खिलाड़ी उमरान मलिक बेंगलुरु स्टेडियम में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे घर अधिकारी टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। उमरान मलिक को एक भी विकेट नहीं मिला है इस दौरान उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा है।

    इस दौरान पांच तेज गेंदबाजों को आजमाया गया लेकिन इसमें से सिर्फ उमरान मलिक एक ऐसे गेंदबाज रहे जिन्होंने एक भी विकेट अपने नाम नहीं किया है। इस दौरान सौरभ और राहुल चाहर ने शानदार प्रदर्शन किया है। दरअसल आपको बता दें भारत ए को इस मैच में बढ़त मिल चुकी है। इस दौरान बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।

    इन खिलाड़ियों ने किया है शानदार प्रदर्शन

    भारत ए ने पहली पारी में 293 रनों की शानदार रन बनाए हैं। जिसके बाद भारतीय टीम ने दूसरे दिन की पहली पारी में एक विकेट पर 40 रन बनाए हैं उसके पास 96 रन की बढ़त हो गई है। वही आपको बता दें इस दौरान सौरभ कुमार और राहुल चाहर ने शानदार प्रदर्शन किया है सौरभ ने 48 रन देकर चार विकेट लिए हैं।

    वहीं राहुल चाहर ने 53 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए हैं। मुकेश ने 48 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए हैं शार्दुल ठाकुर ने एक विकेट अपने नाम किया है लेकिन उमरान मलिक ने एक भी विकेट अपने नाम नहीं किया है। इसीलिए अब कुछ लोगों का कहना है कि उमरान मलिक का बेहद खराब प्रदर्शन उनके लिए ही खतरा बनता जा रहा है।

    Read More-Legends League Cricket 2022: वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर लीजेंड्स लीग के पहले मैच में होंगे आमने-सामने, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

  • T20 World Cup 2022 में इन 16 टीमों में होगी कड़ी टक्कर, इन 4 टीमों का सेमीफाइनलिस्ट बनना लगभग तय

    16 अक्टूबर के ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर T20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) शुरू होगा। चार ऐसी टीमें है जो इस बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कड़ी दावेदार बताई जा रही हैं। ज्ञात हो कि 16 अक्टूबर से T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया में होने वाली है। T20 वर्ल्ड कप में भारत अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलने वाला है। आइए एक नजर डालते हैं, जो इस बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली है।

    यह रही 4 सेमीफाइनलिस्ट टीम

    इस बार भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में स्थान बना सकते हैं। यदि हम ऑस्ट्रेलिया के पिच और हालात के बारे में बात करते हैं तो पिछले कुछ साल में यहां बहुत बड़े बड़े बदलाव देखने को प्राप्त हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया की पिच पर अब बढ़िया रन बनते हैं। टीम इंडिया में ऐसे खतरनाक प्लेयर्स भी हैं जिन्हें ऑस्ट्रेलिया की पिच पर बल्लेबाजी करना बहुत अच्छा लगेगा, क्योंकि यहां पर अच्छा बाउंस मिल जाता है, जिससे बल्लेबाज एक से बढ़कर एक शॉट मार सकते हैं।

    टीम इंडिया लगाएगी पूरा जोश

    तेज गेंदबाजों के लिए भी आस्ट्रेलिया की पिच बहुत अच्छी है। ऑस्ट्रेलिया के हालात को ध्यान में रखते हुए इस बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें जा सकती है। इन सारी चार टीमों के पास एक से बढ़कर एक तेज गेंदबाज हैं। टीम इंडिया तो इस बार T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाने के लिए पूरी तरीके से अपना जोर लगाने की कोशिश करेगी।

    कब होंगे कौन के मुकाबले

    भारत बनाम पाकिस्तान का पहला मैच 23 अक्टूबर को मेलबर्न में होगा

    भारत बनाम ग्रुप ए रनरअप का दूसरा मैच 27 अक्टूबर सिडनी में होगा

    भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा मैच 30 अक्टूबर भारत में होगा

    भारत बनाम बांग्लादेश चौथा मैच 2 नवंबर एडिलेड में होगा

    भारत बनाम ग्रुप बी विनर पांचवा मैच 6 नवंबर मेलबर्न में होगा

    इसे भी पढ़ें-पाकिस्तान के पूर्व अंपायर Asad Rauf का हुआ निधन, बीसीसीआई ने लगाया था बैन

Exit mobile version