NZ vs IND: टी20 वर्ल्डकप से बाहर होने के बाद भारतीय टीम हुई न्यूज़ीलैंड के लिए रवाना, फ्लाइट में एंट्री न मिलने पर ज़मीन पर सोने को मजबूर खिलाड़ी

By Akash Ranjan On November 12th, 2022
टी20

टी20 वर्ल्डकप 2022 (T20 WORLD CUP) में सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) न्यूज़ीलैंड (India tour of New Zealand) के लिए रवाना हो चुकी है। जिसमें सीनियर खिलाड़ी जैसे रोहित शर्मा, विराट कोहली को आराम दिया गया है। भारत कीवी टीम के खिलाफ (NZ vs IND) इस दौरे पर 3 मैचों की T20I सीरीज़ और 3 मैचों की वनडे सीरीज़ खेलती हुई नज़र आएगी।

ऐसे में एडिलेड से न्यूज़ीलैंड के लिए हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) सीधा रवाना हुए हैं। वहीं अब पंत, सूर्य और चहल एयरपोर्ट पर ही अपनी थकान उतारते हुए नज़र आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : IND vs BAN: भारतीय क्रिकेट टीम 7 साल बाद करेगी बांग्लादेश का दौरा, BCCI ने जारी किया वनडे और टेस्ट मैचों का पूरा शेड्यूल

इस वजह से एयरपोर्ट पर सोने को मजबूर हुए खिलाड़ी

युजवेंद्र चहल की पत्नी ने ऑस्ट्रेलिया से रवाना होते हुए एयरपोर्ट की फोटो शेयर की, जिसमे सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के साथ उनके पति (Yuzvendra Chahal) लेटे हुए नजर आ रहे हैं। उन्हें प्लेन में बैठने के बाद उतार दिया गया, दरअसल इसके पीछे वजह खराब मौसम था।

सिर्फ प्लेयर्स को नहीं बल्कि फ्लाइट में बैठे सभी लोगों को उतार दिया गया, क्योंकि खराब मौसम की वजह से फ्लाइट समय पर उड़ान नहीं भर सकी। फ्लाइट को टेक ऑफ करने योग्य मौसम नहीं था। हालांकि बाद में सभी देरी से न्यूजीलैंड के लिए रवाना हुए।

भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जाने वाली 3 मैचों की T20 सीरीज़ का शेड्यूल:

पहला टी-20 मैच- 18 नवंबर, भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे (स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन)
दूसरा टी-20 मैच- 20 नवंबर, भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे (बे ओवल, माउंट माउंगानुईक)
तीसरा टी-20 मैच- 22 नवंबर, भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे (मैकलीन पार्क, नेपियर)

IND vs NZ T20 Squad: न्यूजीलैंड दौरे पर भारत का टी20 स्क्वॉड

शुबमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, दीपक हूडा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल

Tags: टी20 वर्ल्डकप 2022, न्यूजीलैंड, भारतीय क्रिकेट टीम,
Exit mobile version