3 खिलाड़ी जिन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिलनी चाहिए थी जगह, लेकिन चयनकर्ताओं ने नहीं दिया मौका

By Akash Ranjan On November 4th, 2022
न्यूजीलैंड

भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) मौजूद वक़्त में टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WORLD CUP) खेलने ऑस्ट्रेलिया गई है। जहाँ टीम इंडिया अभी तक अच्छा खेल दिखा रही है। वहीं इस मेगा टूर्नामेंट के ठीक तुरंत बाद टीम इंडिया (TEAM INDIA) को न्यूजीलैंड का दौरा करना है। जहां न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को 3 टी20 और इतने ही वनडे सीरीज खेलना है। जिसके लिए बीते सोमवार को बीसीसीआई ने भारतीय टीम के दल का ऐलान कर दिया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में (IND vs NZ) के लिए भारतीय टीम में कुछ खिलाड़ियों को जगह मिली है, तो वहीं कुछ ऐसे खिलाड़ी भी है जो इस समय शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे है। लेकिन इन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए टिकट नहीं मिली है। ऐसे में चयनकर्ताओं ने टीम इंडिया (Team India) के इन खिलाड़ियों को नजरअंदाज कर कही-न-कही गलती की है। आइये बताते है इन 3 खिलाड़ियों के बारे में विस्तार से…

पृथ्वी शॉ

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है टीम इंडिया (Team India) के सलामी और विस्फोटक बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) का। जिन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। बता दें भारत को टी-20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी-20 और तीन वनडे सीरीज खेलनी है, जिसमें शॉ को नजरअंदाज किया दया है। बता दें सेलेक्टर्स ने इस खिलाड़ी के लिए टीम इंडिया के दरवाजे पूरी तरह बंद कर लिए हैं।

जहां हर सीरीज में सेलेक्टर्स इस खिलाड़ी को इग्नोर कर रहे है, तो वहीं हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में असम के खिलाफ बतौर कप्तान 61 गेंदो पर 134 रनों की तूफानी पारी खेली थी। ये उनका टी-20 फॉर्मेट का पहला शतक रहा। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 219.67 का रहा। ऐसे में उनकी शानदार फॉर्म के बाद भी सेलेक्टर्स उन्हें नजरअंदाज कर रहे है जिससे उनका टैलेंट बर्बाद हो रहा है।

रजत पाटीदार

इस लिस्ट में दूसरा नाम है मध्यप्रदेश के युवा विस्पोटक बल्लेबाज़ रजत पाटीदार का। रजत पाटीदार पहले रणजी ट्रॉफी फिर आईपीएल में तूफानी शतक और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में में शानदार बल्लेबाज़ी कर रहे है। आईपीएल में रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा हुआ करते थे, जहां उन्होंने अच्छा खासा खेल दिखाया था।

वहीं इसके बाद रजत पाटीदार उस वक्त सुर्खियों में आ गए, जब मध्य प्रदेश की रणजी क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए खिताब अपने नाम किया था। इस दौरान भी रजत पाटीदार ने अच्छा खासा प्रदर्शन किया था। वहीं इस प्रदर्शन के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रजत पाटीदार को मौका दिया जायेगा। लेकिन सेलेक्टर्स ने उन्हें नजरअंदाज किया, जिससे उनका टैलेंट बर्बाद हो रहा है।

भुवनेश्वर कुमार

इस लिस्ट में तीसरा और आखिरी नाम है टीम इंडिया के स्विंग के किंग भुवनेश्वर कुमार का। भुवनेश्वर कुमार बीते कुछ सालों से टीम इंडिया के अहम गेंदबाज़ रहे है। जिस तरह से टीम में विराट कोहली का होना ज़रूरी होता है वैसे ही टीम में भुवनेश्वर कुमार का गेंबाज़ी में होना ज़रूरी होता है। ख़ास कर के न्यूजीलैंड की पिचों पर जहाँ स्विंग का ही सारा खेल होता है। ऐसे में सेलेक्टर्स ने उन्हें नजरअंदाज कर के बहुत बड़ी गलती है, जिसका खामियाज़ा टीम इंडिया को सीरीज हार कर चुकाना पड़ सकता है।

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, न्यूजीलैंड, भारतीय क्रिकेट टीम,
Exit mobile version