Tag: द कश्मीर फाइल्स

  • कम बज़ट में बनी इन 5 फिल्मों ने बॉक्सऑफिस पर मचाया था धमाल, किया था 100 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस

    कम बज़ट में बनी इन 5 फिल्मों ने बॉक्सऑफिस पर मचाया था धमाल, किया था 100 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस

    कुछ समय पहले तक लोगो का ऐसा मानना था की एक अच्छी और सफल फिल्म वहीं हो सकती है जो एक अच्छे स्टारर और बढ़िया बज़ट में बनी हो. लेकिन लोगो का ये भ्रम अब टूट चुका है. हमारे बॉलीवुड में कई सारी ऐसी फ़िल्में आई है. जिनका बज़ट शायद उतना ज्यादा बड़ा और हाई न हो लेकिन कमाई के मामले में उन्होंने कई बड़े बज़ट की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. इसका सबसे अच्छा उदहारण है ‘द कश्मीर फाइल्स’ है. आज हम आपको ऐसी ही 5 बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है. जिनका बज़ट शायद थोड़ा कम था लेकिन कमाई के मामले मे उन्होंने कई बड़ी फिल्मों को मात दे दी.

    द कश्मीर फाइल्स  (THE KASHMEER FILES )

    बॉलीवुड फिल्म द कश्मीर फाइल्स विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म है. कम बज़ट में बनी इन फिल्म ने धुआंधार कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी. 14 करोड़ रूपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों की कहानी को बड़ी ही खूबसूरती से दर्शाया गया है. इस फिल्म को लोगो ने दिल खोलकर प्यार दिया है.

    उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक (URI: THE SURGICAL STRIKE)

    बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक को भी लोगों ने बहुत सराहा है. केवल 25 करोड़ के बज़ट में बनी इस फिल्म ने 245.36 करोड़ का बिजनेस अपने नाम किया है. ये फिल्म एक सत्य घटना पर आधारित है. वहीं इस फिल्म में विक्की कौशल ने मेजर विहान सिंह शेरगिल का किरदार निभाया है. इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धार के द्वारा किया गया है. इस फिल्‍म में विक्‍की कौशल के साथ-साथ यामी गौतम, परेश रावल और कीर्ति कुल्‍हारी भी अहम भूमिका में दिखाई दिए थे.

    तनु वेड्स मनु रिटर्न्स (TANU WEDS MANU RETURNS)

    बॉलीवुड के आर माधवन और कंगना रानौत की फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल. राय के द्वारा किया गया था. ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म हैं. इस फिल्म का बज़ट 30 करोड़ का था. लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 152 करोड़ का बिजनेस अपने नाम किया था.  इस फिल्म में आर माधवन और कंगना रनौत के साथ जेमी शेरगिल भी अहम भूमिका में दिखाई दिए थे. इस फिल्म को कंगना रनौत की उन्द्दा एक्टिंग के लिए भी जाना जाता है.

    स्त्री (STREE)

    राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री’ का बज़ट 20 करोड़ रूपये का था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 129.67 करोड़ रूपये कमा लिए थे. ये फिल्म 1990 के आस-पास बेंगलुरु में घटने वाली एक असल घटना पर आधारित फिल्म है.  इस फिल्म के सभी किरदारों ने बेहतरीन एक्टिंग का प्रदर्शन दिया है.  फिल्म में राजकुमार के साथ-साथ एक्ट्रेस श्रद्धा, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना भी नज़र आएं थे.

    ग्रेट ग्रैंड मस्ती (GREAT GRAND MASTI)

    निर्देशक इंद्र कुमार के द्वारा बनाई गयी फिल्म ग्रेट ग्रांड मस्ती एक अडल्ट कॉमेडी फिल्म है. ये बॉलीवुड फिल्म 30 करोड़ के बजट में बनाई गयी थी. वहीं इस फिल्म में 102.5 करोड़ की कमाई अपने नाम की थी. इसी के साथ ही ये फिल्म कम बज़ट की होकर भी कमाई के मामले में आगे निकल गयी. इस बॉलीवुड फिल्म में एक्टर रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय, सना खान, उर्वशी रौतेला, पूजा चोपड़ा और आफताब शिवदेसानी अहम रोल में दिखाई दिए थे.

  • Vivek Agnihotri ने The Kerala Story को लेकर दी बुरी खबर, वायरल हुआ पोस्ट

    Vivek Agnihotri ने The Kerala Story को लेकर दी बुरी खबर, वायरल हुआ पोस्ट

    बॉलीवुड की विवादित और मशहूर फिल्म द केरल स्टोरी (The Kerala Story) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर रही है। आपको बता दें कि फिल्म द केरल स्टोरी (The Kerala Story) को रिलीज हुए बॉक्स ऑफिस पर 7 दिन हो गए हैं और इन 7 दिनों में इसने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। हालांकि यह बात अलग है कि, सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी द केरल स्टोरी (The Kerala Story) काफी ज्यादा विवादों में चल रही है।

    फिल्म को लेकर कई जगह पर बैन करने की मांग भी की जा रही है। इसी बीच द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) के डायरेक्टर और मेकर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने फिल्म को लेकर एक बुरी खबर दी है।

    The Kerala Story की अभिनेत्री Adah Sharma शिव तांडव में लीन, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

    विवेक अग्निहोत्री ने The Kerala Story को लेकर दी बुरी खबर

    दरअसल बात यह है कि द केरल स्टोरी को देखने के बाद द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने कहा था कि, द केरल स्टोरी के क्रू मेंबर्स नॉर्मल लाइफ जीने में प्रॉब्लम आएगी। फिल्म के क्रू मेंबर को आलोचनाओं और नफरतों का सामना करना पड़ेगा। फिल्म द कश्मीर फाइल्स के मेकर विवेक ने ट्वीट कर लिखा कि, इंडिक रेनिएसेंस: द केरल स्टोरी। उन्होंने कहा कि मैं निर्माताओं और फिल्में देखते बाते करते बड़ा हुआ।

    इस तरह की चीजें सिर्फ उकसाने के लिए होती है। उन्होंने लिखा कि, फिल्म वास्तविकता पेश करता है, इतिहास को बता सकता है। उन्होंने कहा कि, सिनेमा में वो करने की शक्ति है जो मीडिया और राजनीति भी नहीं कर सकती।

    विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म द केरल स्टोरी का समर्थन किया और उन्होंने पूरी टीम को बधाई दी। साथ उन्होंने बुरी खबर देते हुए कहा कि, अब तुम लोगों का जीवन नॉर्मल नहीं चल सकता। तुम लोगों को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ेगा। अगर हम बात करें विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म की तो वो इन दिनों द वैक्सीन वॉर पर काम कर रहे हैं।

  • The Kerala Story के अलावा ये फिल्म जा रही जिहाद की पर्ते खोलने, ‘8 हजार मंदिर तोड़े, 40 लाख हिंदुओं को मुस्लिम बनाया’ जाने कौन सी है ये फिल्म

    The Kerala Story के अलावा ये फिल्म जा रही जिहाद की पर्ते खोलने, ‘8 हजार मंदिर तोड़े, 40 लाख हिंदुओं को मुस्लिम बनाया’ जाने कौन सी है ये फिल्म

    The Kerala Story: काफी समय से धर्म पर बनी फिल्मों को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. हाल ही में द कश्मीर फाइल्स को लेकर काफी विवाद हुआ था लेकिन दर्शकों से उसको अच्छा रिस्पांस मिला था. बता दें की, अब ‘द केरला स्टोरी’ (The Kerala Story) को लेकर विवाद और प्रोटेस्ट चल रहा. इसी के साथ जल्द ही अब इसी से मिली जुली फिलोम पड़े पर्दे पर आने वाली है. आइए जानते हैं कौन सी है वो फिल्म जो फिर से दे सकती है नए विवाद को जन्म.

    The Kerala Story कर रही बढ़िया कमाई, इसी के नक्शेकदम पर बनेगी एक और फिल्म

    तमाम विवादों में फंसी ‘द केरला स्टोरी’ (The Kerala Story) 5 मई को रिलीज़ हो चुकी है. इस फिल्म को अब काफी तारीफे मिल रही हैं. बता दें की, इस फिल्म को लेकर काफी प्रोटेस्ट हुआ था. मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया था लेकिन कोर्ट ने याचिका ख़ारिज कर दी थी.

    ‘द केरला स्टोरी’ (The Kerala Story) ने ओपनिंग डे पर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 8.3 करोड़ रुपयों की शानदार कमाई की है. ‘द केरला स्टोरी’ की कमाई कश्मीर फाइल्स के वनडे कलेक्शन से कहीं ज्यादा है. ‘द केरल स्टोरी ‘ पहले ही लव जिहाद जैसे मुद्दे पर बनी है. बता दें की, इसी कड़ी में ‘टीपू’ फिल्म का मोशन पोस्य्टर रिलीज़ कर दिया गया है.

    टीपू सुल्तान के चेहरे पर पुती कालिख, ये देगी नए विवाद को जन्म

    मिली जानकारी के मुताबिक, फिल्म टीपू जल्दी ही बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने वाली है. इस फिल्म को लेकर भी विवाद होने की पूरी उम्मीद है. बता दें की, मोशन पोस्टर शेयर किया है, उसमें टीपू सुल्तान के चेहरे पर कालिख पुती दिखाई दे रही है. इसके साथ एक-एक कर यह भी बताया गया है कि टीपू सुल्तान की हकीकत आखिर क्या थी.

    फिल्म टीपू के मोशन पोस्टर के मुताबिक, 8000 मंदिर तोड़े गए, 27 चर्च मिटा दिए गए हैं. 40 लाख हिंदुओं का जबर्दस्ती धर्मांतरण कराया गया है  और उन्हें बीफ खाने को मजबूर किया गया गया.

     

    ये भी पढ़ें: भारत से अंग्रेजों द्वारा चुराई गई 3 सबसे कीमती चीजें, आज उनकी कीमत अरबो में जिसे चुरा ले गए ब्रिटिश

  • फिल्मफेयर अवार्ड में 7 कैटेगरी में नॉमिनेट हुई Vivek Agnihotri की फिल्म द कश्मीर फाइल्स, डायरेक्टर ने अवॉर्ड को मारी लात

    फिल्मफेयर अवार्ड में 7 कैटेगरी में नॉमिनेट हुई Vivek Agnihotri की फिल्म द कश्मीर फाइल्स, डायरेक्टर ने अवॉर्ड को मारी लात

    बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म का डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) को लोग उनकी फिल्म द कश्मीर फाइल्स के जरिए जानते हैं। उनकी यह फिल्म पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी और इस फिल्म को लोगों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया भी मिली थी। इस फिल्म ने लोगों को रुलाया और उन्हें एहसास दिलाया कि अपने घर को खोना क्या होता है। यह कहा जा सकता है कि डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को दर्शकों ने पसंद किया और यह देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में भी आती है।

    “विवेक अग्निहोत्री को भुगतना पड़ेगा THE KASHMIR FILES बनाने का खामियाजा”

    Vivek Agnihotri ने अवॉर्ड लेने से किया इंकार

    बता दें कि, विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को 68वें फिल्मफेयर अवार्ड में 7 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। लेकिन अब इसी बीच डायरेक्टर का कहना है कि, उन्हें यह सब नहीं चाहिए। विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म फेयर को मुंह पर ही मना कर दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अवार्ड लेने से मना करने का कारण भी बताया है।

    उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया काउंटर पर अपनी बात को रखते हुए लिखा कि, मुझे मीडिया से पता चला कि द कश्मीर फाइल्स को 7 कैटेगिरी में नॉमिनेशन मिला है। लेकिन मैं इन अनैतिक और सिनेमा के विरुद्ध अवॉर्ड्स को नम्रता से न करता हूं। इसका कारण भी बताता हूं।

    Vivek Agnihotri ने बताया कारण

    डायरेक्टर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए लिखा कि, फिल्मफेयर के मुताबिक स्टार्स के अलावा किसी का कोई चेहरा नहीं है। किसी के होने ना होने से फर्क नहीं पड़ता, फिल्म फेयर की अनैतिक दुनिया में मास्टर डायरेक्टर जैसे संजय लीला भंसाली और सूरज बड़जात्या की कोई चेहरे नहीं है। भंसाली की पहचान आलिया भट्ट से होती है, सूरज की मिस्टर अमिताभ बच्चन से और अनीस बजमी की कार्तिक आर्यन से। ऐसा नहीं है कि फिल्म फेयरअवार्ड से किसी फिल्मकार की इज्जत बढ़ती है। लेकिन यह शर्मिंदगी का सिस्टम खत्म होना चाहिए।

    उन्होंने आगे कहा कि, इसलिए मैं बॉलीवुड के इस भ्रष्ट, अनैतिक और चापलूसी भरे अवॉर्ड को नकारता हूं। मैं ऐसा कोई अवॉर्ड नहीं लूंगा। मैं ऐसे भ्रष्ट और दबाव डालने वाले वाले सिस्टम का हिस्सा बनने से इनकार करता हूं जो राइटर, डायरेक्टर, दूसरे HOD और क्रू मेंबर्स को स्टार्स से नीचा और उनका गुलाम समझता है। जो लोग जीतेंगे उन्हें मेरी तरफ से बधाई।

    अच्छी बात ये है कि मैं अकेला नहीं हूं। धीरे-धीरे एक समानांतर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री खड़ी हो रही है। तब तक सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं, मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए। मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही, हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए। दुष्यंत कुमा।

    विवेक अग्निहोत्री को अपनी बात के लिए कमाल आर खान उर्फ केआरके का सपोर्ट मिला है। केआरके ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘भाई साहब सही निर्णय लिया है, बहादुर निर्णय है ये, आपको मेरा सलाम।’ इसके अलावा कई लोग डायरेक्टर की बात का खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं।

  • मई महीने में ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर ये 16 फिल्में और वेब सीरीज करने वाली है धमाल, जानिए कहाँ आयेंगी आपकी फेवरेट

    मई महीने में ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर ये 16 फिल्में और वेब सीरीज करने वाली है धमाल, जानिए कहाँ आयेंगी आपकी फेवरेट

    ओटीटी (OTT) एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको अलग-अलग तरह का कंटेंट देखने को मिल सकता है. साथ ये इतना सरल है जिसे हर व्यक्ति यूज कर सकता है. कोरोना महामारी के बाद से ओटीटी प्लेटफार्म की मांग काफी ज्यादा बढ़ गयी है. साथ ही कई बड़े-बड़े सितारे भी ओटीटी का रुख करते हुए नज़र आ रहे है. क्या आप भी फिल्मों और वेब सीरीज का शौक रखते है? अगर हाँ तो हम आपको मई महीने में ओटीटी पर आने वाली फिल्मों और वेब सीरीज के नाम बताने जा रहे है, जो आपका फुल ऑन एंटरटेनमेंट करने वाली है.

    1.’द कश्मीर फाइल्स’

    द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files)’ कश्मीरी पंडितों के पलायन करने पर बेहतरीन फिल्म है. इसका निर्देशन विवेक अग्निहोत्री के द्वारा किया गया था. बड़े पर्दे पर ये फिल्म सुपरहिट रही है. वहीं अब यह फिल्म 13 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर भी रिलीज़ होने वाली है.

    (more…)

  • THE KASHMIR FILES ने तोड़े अब तक कमाई के सारे रिकॉर्ड, 9 वें दिन की कमाई जानकर खुली रह जायेंगी विरोध करने वालों की आँखे

    THE KASHMIR FILES ने तोड़े अब तक कमाई के सारे रिकॉर्ड, 9 वें दिन की कमाई जानकर खुली रह जायेंगी विरोध करने वालों की आँखे

    डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री(Vivek Agnihotri) की फिल्म द कश्मीर फाइल्स(the Kashmir files) रिलीज होने के बाद से बॉलीवुड गलियारों से लेकर बॉक्स ऑफिस(box office) तक धमाल मचा दिया है. THE KASHMIR FILES रिलीज होने के 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर कर रही हैं. वहीं 10वें रविवार को ये फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी.

    THE KASHMIR FILES की नौंवे दिन नहीं रुकी रफ्तार

    बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 9वें दिन THE KASHMIR FILES फिल्म का कलेक्शन करीब 24.80 करोड़ है. खास बात है कि बीते 8 दिनों में इस फिल्म ने जितना कलेक्शन किया है उससे कहीं ज्यादा इसके नौंवे दिन का कलेक्शन है. यह फिल्म 11 मार्च को रिलीज हुई थी.

    तब से अब तक के इस फिल्म के हर दिन के कलेक्शन की बात करें पहले दिन 3.55 करोड़, दूसरे दिन 8.50 करोड़, तीसरे दिन 15.10 करोड़, चौथे दिन 15.05 करोड़, पांचवें दिन 18 करोड़,  वहीं छठे दिन 19.05 करोड़, सातवें दिन 18.05 करोड़, आठवें दिन 19.15 करोड़ और नौंवे दिन लगभग 24.80 करोड़ की छप्पर फाड़ कमाई कर रही है. इस तरह ये फिल्म अब तक 141.25 करोड़ की कमाई कर चुकी है.

    इस फिल्म ने रच दिया इतिहास

    फेमस फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक- ‘1975 में आई ‘जय संतोषी मां’ फिल्म की तरह ही इस फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया है. हालांकि इस फिल्म को ‘शोले’ का सामना करना पड़ा था लेकिन फिर भी इतिहास रचा था. THE KASHMIR FILES की ने भी कई रिकॉर्ड दर्ज कराकर इतिहास रचा है और लगातार नए बेंचमार्क्स बना रही है.’

    जानकारी के मुताबिक निर्देशक विवेक अग्रिहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म THE KASHMIR FILES में कश्मीरी पंडितों के साथ हुई बेहरहमी और दुर्दशा को दिखाया गया है. किस तरह उन्हें 90 के दशक में कश्मीर से पलायन करने के लिए मजबूर किया गया था. इस फिल्म में अनुपम खेर(anupma kher), मिथुन चक्रवर्ती(Mithun Chakraborty), पल्लवी जोशी(Pallavi joshi) और दर्शन कुमार(darshan kumar) ने मुख्य रोल में नजर आए थे. फिल्म के सभी कलाकारों की अदाकारी की खूब तारीफ की गई है.

    ये भी पढ़ें:“विवेक अग्निहोत्री को भुगतना पड़ेगा THE KASHMIR FILES बनाने का खामियाजा”

  • “विवेक अग्निहोत्री को भुगतना पड़ेगा THE KASHMIR FILES बनाने का खामियाजा”

    “विवेक अग्निहोत्री को भुगतना पड़ेगा THE KASHMIR FILES बनाने का खामियाजा”

    बॉलीवुड के अलावा पूरे देश में इन दिनों डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री(Vivek Agnihotri) की फिल्म द कश्मीर फाइल्स(the Kashmir files) छाई हुई है. THE KASHMIR FILES  इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. वहीं थिएटरों इन दिनों इस फिल्म को देखने के लिए लम्बी कतारें लगी हुई हैं.

    लोग THE KASHMIR FILES  की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. फिल्म मेकर्स, पीएम मोदी से मिले थे, जिसकी फोटोज इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. हालांकि, इस फिल्म को देखकर लोग दो गुटों में बंट चुके हैं. इसी कड़ी में गीतकार मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है. मनोज ने कहा है कि विवेक इस फिल्म को बनाने का खामियाजा भुगत रहे हैं.

    THE KASHMIR FILES पर मनोज मुंतशिर ने दी प्रतिक्रिया

    गीतकार मनोज मुंतशिर ने एक इंटरव्यू में कहा है कि बदकिस्मती से विवेक को इस फिल्म को बनाने की भरपाई किसी ना किसी रूप में करनी ही पड़ेगी. मनोज ने कहा,’84 के सिख दंगों में लोगों को कहानियां नजर नहीं आईं. 90 की बात है, कश्मीर में डेढ़ लाख कश्मीरी हिंदू जिन्हें कश्मीरी पंडित भी कहते हैं, विस्थापित कर दिए गए. दिल्ली की सरकारें सोती रहीं. एक फिल्म बनी भी कुछ साल पहले जो लोग इस त्रासदी से गुजरे थे, इस फिल्म को देखकर वह लोग चीख पड़े, रो पड़े. बोले, ये क्या है? आपने तो सैनिटाइज कर दिया सब कुछ. ये तो आपने वही ढोल पीटना चालू कर दिया, हिंदू-मुस्लिम भाई-भाई. भाईचारा.’

    मनोज मुंतशिर ने आगे कहा कि कहा,’इतिहास में हुई चीजों को स्वीकार किए बिना दोस्ती नहीं हो सकती. हमारे व आपके बीच अगर कोई इतिहास रहा है, जहां कोई भी मुश्किल आई है. उस पर बात करेंगे तब आगे बढ़ पाएंगे. आप बात नहीं करना चाहते, आप मिट्टी डालना चाहते हैं. मिट्टी नहीं डाली जा सकती. विवेक अग्निहोत्री को प्रणाम जो उन्होंने ये कहानी दिखाई. ये कहानी बनाने का खामियाजा वह भी भुगत रहे हैं.’

    ये भी पढ़ें:SHAHRUKH KHAN की इस हरकत से गौरी खान हो गई परेशान, नहीं रहना चाहती साथ, कहा “अब हैंडल नहीं कर सकती”

    मनोज ने आखिरी में कहा,’विवेक मेरे दोस्त हैं, और मैं ये बात जानता हूं कि उन्होंने ये फिल्म किसी शोहरत के लिए नहीं बनाई है. इस फिल्म के जरिए उन्होंने कहानी बताई है, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है.

    बॉक्स ऑफिस पर कर छप्पर फाड़ कमाई

    THE KASHMIR FILES  ने इस वीकेंड 26 करोड़ रुपए की नेट कमाई की है. ये इस फिल्म के लिए हैरान कर देने वाला आकड़ा है. जिसका कोई बड़ा नाम या बड़ा मार्केटिंग बजट नहीं है. The Kashmir Files  ने दक्षिण भारत सहित कई भारतीय राज्यों में फिल्म बड़ा अच्छा बिजनेस किया है. हैदराबाद जैसी जगहों पर भी शो हाउसफुल चल रहे हैं.

  • THE KASHMIR FILES ने वीकेंड पर की ताबड़तोड़ कमाई, 3 दिन का कलेक्शन जानकर आपके उड़ जायेंगे होश

    THE KASHMIR FILES ने वीकेंड पर की ताबड़तोड़ कमाई, 3 दिन का कलेक्शन जानकर आपके उड़ जायेंगे होश

    बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री(Vivek Agnihotri) की फिल्म द कश्मीर फाइल्स(the Kashmir files) बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के बाद ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं. THE KASHMIR FILES ने वीकेंड(weekend)पर 14 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. हालांकि इस फिल्म के रिलीज होने से पहले काफी विवाद हुए थे. बता दें निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म में कश्मीरी पंडितों के पलायल और उनके साथ हुई बरबर्ता को बड़े ही शानदार तरीके से दिखाया है. द कश्मीर फाइल्स में दर्शन कुमार(darshan kumar), पल्लवी जोशी(Pallavi files), मिथुन चक्रवर्ती(Mithun Chakraborty) व अनुपम खेर(Anupam Kher) लीड रोल में दिखाई दिए हैं.

    THE KASHMIR FILES ने वीकेंड पर की ताबड़तोड़ कमाई

    द कश्मीर फाइल्स में कश्मीरी पंडितों(Kashmiri pandit) दर्द को दिखाया गया है. इस फिल्म के विवादों में होने के बाद लोगों के बीच इस फिल्म को देखने की उत्सुकता कम नहीं हुई है. वहीं बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, फिल्म ने वीकेंड पर अब तक 26 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की है. यह एक ऐसी फिल्म के लिए चौंका देने वाला आंकड़ा है जिसका कोई बड़ा नाम या बड़ा मार्केटिंग बजट नहीं है. ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने साउथ इण्डिया समेत कई भारतीय राज्यों में कारोबार(buinsness) की रफ्तार तेज हो गई है. वहीं हैदराबाद जैसी जगह में इस शो के हाउसफुल(housefull) हैं.

    ये भी पढ़ें:MARCH में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही हैं इस साल की सबसे बड़ी फ़िल्में, साउथ सिनेमा का होगा बोलबाला

    इस फिल्म पर सबसे ज्यादा रिएक्शन उत्तर भारत से आ रहा है. दिल्ली व यूपी में मुंबई जितना कारोबार हो रहा है, ये कहना गलत नहीं होगा कि रविवार को फिल्म की रफ्तार काफी तेज थी. वहीं अगर आंकड़ों की माने तो ये फिल्म दिवाली पर आई अक्षय कुमार की सूर्यवंशी के बाद दिल्ली, यूपी और पूर्वी पंजाब में नंबर दूसरे स्थान पर है.

    https://www.instagram.com/p/CbAvqqmFu-G/

    इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

    THE KASHMIR FILES ने वीकेंड के बाद इसकी कमाई सोमवार को थोड़ी धीरे हो गई. इस फिल्म ने  उत्सुकता पैदा कर दी है और यहां तक ​​कि विदेशों में भी लोग फिल्म देख रहे हैं. आमतौर पर फिल्मों में सोमवार से गिरावट देखने को मिली है. वहीं गंगूबाई काठियावाड़ी, भीमला नायक और वलिमै जैसी फिल्में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. हालांकि राधेश्याम (radhey shyam) बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है.