Tag: दिल्ली कैपिटल्स

  • IPL 2022, DC vs GT: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस ने जीत दर्ज करके बदल दिया पॉइंटस टेबल का खेल, मुंबई को लगा बड़ा झटका

    IPL 2022, DC vs GT: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस ने जीत दर्ज करके बदल दिया पॉइंटस टेबल का खेल, मुंबई को लगा बड़ा झटका

    आईपीएल 2022 (IPL 2022) में शनिवार को दो मैच MI vs RR और DC vs GT के बीच मैच खेला गया। पहला मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) मुंबई इंडियंस (MI) को 23 रन से हरा कर पॉइंटस टेबल में फिर से पहले नंबर वन बन गई। वहीं दूसरा मैच गुजरात टाइटंस (GT) ने 14 रन से जीत कर दो पायदान की छलांग लगाई है। अब दोनों टीमों के 2-2 मैच खेलकर 4 अंक हैं। दोनों मैच के परिणाम के बाद पॉइंटस टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है। जानिए कौन टीम है कहां….

    आईपीएल 2022 के पॉइंटस टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंची गुजरात टाइटंस

    आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अब तक 10 मैच हो चुके हैं। इसमें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) व सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को छोड़कर सभी टीमों के 2-2 मैच हो चुके हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अब तक अपना 3 मैच व सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) सिर्फ एक मैच खेली है। शनिवार के दो मैच MI vs RR और DC vs GT के बाद प्वाइंट टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है।

    राजस्थान रॉयल्स (RR) जीत के साथ 4 अंक लेकर फिर से नंबर वन बन गई है। वहीं गुजरात टाइटंस (GT) जीत के बाद अब चार अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स (DC)अपनी हार के खिसक कर दो अंकों के साथ 4 नंबर पर आ गई है। इससे पहले गुजरात टाइटंस (GT) चौथे व दिल्ली कैपिटल्स (DC) तीसरे स्थान पर थी।

    कोलकाता नाईट राइडर्स पॉइटंस टेबल में अब दूसरे स्थान पर

    आईपीएल 2022 के 8वें मैच के बाद नंबर एक बनी कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) राजस्थान रायल्स (RR) की जीत के बाद पहले स्थान से खिसक कर दूसरे स्थान पर आ गई है। हालांकि दोनों के पॉइंटस टेबल में बराबर 4-4 अंक हैं लेकिन एनआरआर (NNR) के आधार पर कोलकाता दूसरे स्थान पर आ गई है।

    इसके अलावा प्वाइंट टेबल में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लखनउ सुपर जायंट्स (LSG) अभी भी दो अंक के साथ 5वें स्थान पर है। इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) 6वें, पंजाब किंग्स(PBKS) 7वें, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 8वें, मुंबई इंडियंस (MI) 9वें व सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 10वें स्थान पर है।

    यहां देखिए टेबल:

    गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स ने जीत दर्ज करके बदल दिया पॉइंटस टेबल का खेल
    IPL 2022 DC vs GT DAY 8 POINTS TABLE

     

  • IPL 2022, DC vs GT: ऋषभ पंत ने शर्मनाक हार का ठीकरा इन खिलाड़ियो पर फोड़ा, अगले मैच में लेकर दिया बहुत बड़ा संकेत

    IPL 2022, DC vs GT: ऋषभ पंत ने शर्मनाक हार का ठीकरा इन खिलाड़ियो पर फोड़ा, अगले मैच में लेकर दिया बहुत बड़ा संकेत

    पुणे के एमसीए स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 10वां मुकाबला खेला गया. जहाँ गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीमें आमने-सामने थी. ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद गुजरात ने 20 ओवर में 171 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) नहीं कर पाई और 14 रनों से मैच हार गई. ऋषभ पंत ने इन खिलाड़ियो पर हार का ठीकरा फोड़ दिया है.

    ऋषभ पंत ने शर्मनाक हार का ठीकरा इन खिलाड़ियो पर फोड़ा

    शुभमन गिल का सोशल मीडिया पर चला जादू, वहीं जमकर ट्रोल हुए विजय शंकर 
    IPL 2022 DC vs GT SHUBMAN GILL VIJAY

    जीता हुआ मैच दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम हार गई. जिसके बारें में बात करते हुए कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने पोस्ट मैच प्रेंजेटेशन सेरेमनी में कहा कि-

    ” मुझे लगता है कि विकेट के हिसाब से वह टोटल इतना बड़ा नहीं था. हम विशेष रूप से बीच के ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी कर सकते थे, हमने पावरप्ले में तीन और बीच में तीन विकेट गंवाए. मुझे लगता है कि इतने विकेट गंवाने के बाद हर मैच कठिन होने वाला है.

    मौसम की स्थिति के आधार पर (हम पहले बल्लेबाजी करने या गेंदबाजी करने का फैसला करेंगे), लेकिन हम अभी इसके बारे में नहीं सोच रहे हैं और हम देखेंगे कि हम पुणे कब वापस आएंगे. वह (पोंटिंग) पहले दिन से ही कमाल के हैं. जब आप हारते हैं तो आपका दिल टूट जाता है लेकिन अंत में अगर आप सुधार करते रहते हैं और आपके पास बेहतर माहौल होता है तो खिलाड़ी अगले मैच में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.”

    लखनऊ सुपरजांयट के अगला मैच खिलाफ खेलेगी दिल्ली कैपिटल्स

    ऋषभ पंत ने हार का ठीकरा इन खिलाड़ियो पर फोड़ा, अगले मैच में लेकर दिया बड़ा संकेत
    IPL 2022 DC vs GT RISHABH PANT

    पहले मैच में मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम को हार का सामना करना पड़ा. अब ऋषभ पंत (RISHABH PANT) की टीम को अपना अगला मुकाबला 7 अप्रैल को लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) के खिलाफ खेलना है. जो मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाना है. उस मैच में जीत दर्ज करके दिल्ली की टीम वापसी करने का प्रयास करेंगी. जिसकी तैयारी इस मैच के बाद से ही फ्रेंचाइजी शुरू कर देगी.

  • IPL 2022, DC vs GT, STAT: इस मुकाबले में बने 8 बहुत बड़े रिकॉर्ड, शुभमन गिल ने इतिहास रचते हुए लगा दी रिकॉर्ड्स की लाइन

    IPL 2022, DC vs GT, STAT: इस मुकाबले में बने 8 बहुत बड़े रिकॉर्ड, शुभमन गिल ने इतिहास रचते हुए लगा दी रिकॉर्ड्स की लाइन

    आज शानिवार को पुणे के एमसीए स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 10वां मुकाबला खेला गया. जिसमें गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीमें एक दूसरे के खिलाफ थी. जहाँ ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद गुजरात ने 20 ओवर में 171 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा दिल्ली की टीम नहीं कर पाई और 14 रनों से मैच हार गई. इस मैच में 8 बड़े  रिकॉर्ड बने हैं, जहाँ शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ने रिकॉर्ड्स की लाइन लगा दी है.

    मैच में बने 8 बड़े रिकॉर्ड, शुभमन गिल ने लगा दी रिकॉर्ड्स की लाइन

    शुभमन गिल का सोशल मीडिया पर चला जादू, वहीं जमकर ट्रोल हुए विजय शंकर 
    IPL 2022 DC vs GT SHUBMAN GILL VIJAY

    1. शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ने इस मैच में 84 रनों की पारी खेलकर आईपीएल में 1500 रन पूरे कर लिए हैं.

    2. गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स पहली बार आईपीएल में आमने-सामने आई हैं. जहाँ पर गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम ने जीत दर्ज करके बढ़त बना ली है.

    3. शुभमन गिल ने आज आईपीएल में अपना 11वां अर्धशतक लगाया है.

    4. ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने आज पहला रन बनाते ही आईपीएल में 2500 रन पूरे कर लिए हैं.

    शुभमन गिल ने इतिहास रचते हुए लगा दी रिकॉर्ड्स की लाइन
    IPL 2022 DC vs GT SHUBMAN GILL

    5. शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ने आज पहला छक्का लगाते ही टी20 क्रिकेट में अपने 50 छक्के पूरे कर लिए हैं.

    6. गुजरात टाइटंस इस आईपीएल सीजन में दूसरी टीम बनी है, जिसने अपने स्कोर का बचाव किया है. पहली टीम राजस्थान रॉयल्स की है.

    7. हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने अपने पहले दोनों मुकाबले बतौर कप्तान जीते हैं. जो ऐसा करने वाल इस सीजन में दूसरे कप्तान बने हैं. इससे पहले संजू सैमसन ने ऐसा किया है.

    8. लॉकी फर्गुसन ने आज अपने आईपीएल करियर में पहली बार 4 विकेट हासिल किया है.

  • IPL 2022, DC vs GT: हार्दिक पांडया शानदार प्रदर्शन करके सोशल मीडिया पर छाए, वहीं फैंस ने पृथ्वी शॉ को जमकर किया ट्रोल

    IPL 2022, DC vs GT: हार्दिक पांडया शानदार प्रदर्शन करके सोशल मीडिया पर छाए, वहीं फैंस ने पृथ्वी शॉ को जमकर किया ट्रोल

    शानिवार को एमसीए स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 10वां मुकाबला खेला गया. जिसमें गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीमें आमने-सामने नजर आई थी. जहाँ ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद गुजरात ने 20 ओवर में 171 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा दिल्ली कैपिटल्स की टीम नहीं कर पाई और 14 रनों से हार गई. हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) का सोशल मीडिया पर जलवा रहा तो वहीं पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) को फैंस ने ट्रोल किया.

    हार्दिक पांडया का सोशल मीडिया पर दिखा जादू तो वहीं ट्रोल हुए पृथ्वी शॉ

    हार्दिक पांडया का सोशल मीडिया पर दिखा जादू तो वहीं ट्रोल हुए पृथ्वी शॉ
    IPL 2022 DC vs GT HARDIK PANDYA

    टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के लिए सलामी बल्लेबाजी शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ने 84 रनों की अहम पारी खेली. वहीं कप्तान हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने 31 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 171 रन बनाया था. मुस्ताफिजुर रहमान ने 3 विकेट हासिल किया.

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने 43 रन बनाया. गुजरात के लिए लॉकी फर्गुसन ने 4 विकेट अपने नाम किया. जिसके कारण दिल्ली कैपिटल्स की टीम 14 रनों से मैच हार गई. कप्तान हार्दिक ने गेंद और बल्ले दोनों से ही कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके कारण उनका जलवा सोशल मीडिया पर देखने को मिला. वहीं खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाने वाले पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) को फैंस ने जमकर ट्रोल किया.

    यहाँ पर देखें ट्वीट

    https://twitter.com/omrajguru/status/1510294471895752705?s=20&t=rATZ1DeUd63em-YOGkXQLA

    https://twitter.com/preal958/status/1510292584606093313?s=20&t=rATZ1DeUd63em-YOGkXQLA

    https://twitter.com/harshkhatwa/status/1510289936284413957?s=20&t=rATZ1DeUd63em-YOGkXQLA

    https://twitter.com/GujratTitans/status/1510288648276639745?s=20&t=rATZ1DeUd63em-YOGkXQLA

    https://twitter.com/bholaladkaa/status/1510292836373045256?s=20&t=rATZ1DeUd63em-YOGkXQLA

    https://twitter.com/sagarcasm181/status/1510286378390728704?s=20&t=rATZ1DeUd63em-YOGkXQLA

  • IPL 2022, DC vs GT: ऋषभ पंत की इस गलती के कारण जीता हुआ मैच हारी दिल्ली कैपिटल्स, लगातार दूसरा मैच जीत गई गुजरात टाइटंस

    IPL 2022, DC vs GT: ऋषभ पंत की इस गलती के कारण जीता हुआ मैच हारी दिल्ली कैपिटल्स, लगातार दूसरा मैच जीत गई गुजरात टाइटंस

    आज पुणे के एमसीए स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 10वां मुकाबला खेला गया. जहाँ गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीमें आमने-सामने थी. कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद गुजरात ने 20 ओवर में 171 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा दिल्ली कैपिटल्स की टीम नहीं कर पाई और 14 रनों से मैच हार गई. ऋषभ पंत की गलती टीम को बहुत ज्यादा भारी पड़ गई.

    गुजरात टाइटंस ने दिया 172 रनों का बड़ा लक्ष्य

    ऋषभ पंत की इस गलती के कारण जीता हुआ मैच हारी दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2022 DC vs GT RISHABH PANT

    टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के सलामी बल्लेबाजी शुभमन गिल ने 46 गेंदो में 84 रनों की पारी खेली. वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज मैथ्यू वेड मात्र एक रन ही जोड़ पाए. वहीं विजय शंकर (VIJAY SHANKAR) ने 20 गेंदे खेलकर मात्र 13 रन ही बनाए. कप्तान हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने 31 रनों की पारी खेली. वहीं अंत में डेविड मिलर ने 20 रन तो वहीं राहुल तेवतिया ने 14 रन बनाए.

    पिछले मैच के हीरो रहे अभिनव मनोहर आज मात्र 1 रन जोड़कर ही पवेलियन लौट गए.  जिसके कारण ही 20 ओवर में गुजरात टाइटंस की टीम ने 171 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी में खलील अहमद ने 2 विकेट तो वहीं कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) ने 1 विकेट अपने नाम किया है. वहीं मुस्ताफिजुर रहमान ने 3 विकेट हासिल किया है. शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR) और अक्षर पटेल बहुत मंहगे साबित हुए.

    ऋषभ पंत की इस गलती से हारी दिल्ली कैपिटल्स

    ऋषभ पंत की इस गलती के कारण जीता हुआ मैच हारी दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2022 DC vs GT RISHABH PANT

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरूआत बेहद खराब रही. पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) जहाँ 10 रन बना कर तो वहीं टिम सेफर्ट मात्र 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे मनदीप सिंह ने 18 रन जोड़े. ललित यादव ने रन आउट होने से पहले 25 रन बनाए. कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 रनों की बेहद अहम पारी खेली.

    नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने उतरे रॉवमैन पॉवेल ने भी 20 रनों की अहम पारी खेली. जिसके बाद भी दिल्ली की टीम 14 रनों से मैच हार गई. ललित यादव (LALIT YADAV) को कप्तान ऋषभ पंत ने रन आउट कराया, जिसके कारण ही टीम को हार का सामना करना पड़ा. गुजरात के लिए लॉकी फर्गुसन ने 4 विकेट तो वहीं मोहम्मद शमी (MOHAMMED SHAMI) ने 2 विकेट अपने नाम किया.

  • IPL 2022, DC vs GT: शानदार बल्लेबाजी करने वाले शुभमन गिल का चला जादू, वहीं विजय शंकर को फैंस ने जमकर किया ट्रोल

    IPL 2022, DC vs GT: शानदार बल्लेबाजी करने वाले शुभमन गिल का चला जादू, वहीं विजय शंकर को फैंस ने जमकर किया ट्रोल

    पुणे के एमसीए स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 10वां मुकाबला खेला जा रहा है. जिसमें गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीमें आमने-सामने नजर आ रही है. जहाँ ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद गुजरात ने 20 ओवर में 171 रन बनाए. शानदार बल्लेबाजी करने वाले शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) का सोशल मीडिया पर जादू चला है. वहीं फैंस ने विजय शंकर (VIJAY SHANKAR) को जमकर ट्रोल किया है.

    शुभमन गिल का सोशल मीडिया पर चला जादू, वहीं जमकर ट्रोल हुए विजय शंकर

    शुभमन गिल का सोशल मीडिया पर चला जादू, वहीं जमकर ट्रोल हुए विजय शंकर 
    IPL 2022 DC vs GT SHUBMAN GILL VIJAY

    टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के सलामी बल्लेबाजी शुभमन गिल ने 46 गेंदो में 84 रनों की पारी खेली. वहीं विजय शंकर ने 20 गेंदे खेलकर मात्र 13 रन ही बनाए. कप्तान हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने 31 रनों की पारी खेली. वहीं अंत में डेविड मिलर ने 20 रन तो वहीं राहुल तेवतिया ने 14 रन बनाए. जिसके कारण ही 20 ओवर में गुजरात ने 171 रन बनाए.

    दिल्ली के लिए गेंदबाजी में खलील अहमद ने 2 विकेट तो वहीं कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) ने 1 विकेट अपने नाम किया है. वहीं मुस्ताफिजुर रहमान ने 3 विकेट हासिल किया है. शानदार बल्लेबाजी करने वाले शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) का सोशल मीडिया पर जलवा देखने को मिला है. वहीं फैंस ने विजय शंकर (VIJAY SHANKAR) को जमकर ट्रोल किया है.

    यहाँ पर देखें ट्वीट

    https://twitter.com/Gill_Di_Queen_/status/1510272104817520648?s=20&t=8s3qxvMJSaQtbRstQy3ASw

    https://twitter.com/kingashu1008/status/1510265189110743040?s=20&t=8s3qxvMJSaQtbRstQy3ASw

    https://twitter.com/Abhishek_146/status/1510265015814696965?s=20&t=8s3qxvMJSaQtbRstQy3ASw

    https://twitter.com/shubmangillfans/status/1510264586334658566?s=20&t=8s3qxvMJSaQtbRstQy3ASw

    https://twitter.com/subrotoayush/status/1510273365692792835?s=20&t=V5sVX-c6BecekFIR9PiVkg

    https://twitter.com/thelalithkumar/status/1510269476897374212?s=20&t=8s3qxvMJSaQtbRstQy3ASw

  • IPL 2022, GT vs DC: ऋषभ पंत अपने टीम में कर सकते हैं 2 बड़े बदलाव, वहीं हार्दिक पांडया अपनी प्लेइंग इलेवन को लेकर लेंगे फैसला

    IPL 2022, GT vs DC: ऋषभ पंत अपने टीम में कर सकते हैं 2 बड़े बदलाव, वहीं हार्दिक पांडया अपनी प्लेइंग इलेवन को लेकर लेंगे फैसला

    गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स (GT vs DC) के बीच आईपीएल का 10 वां मैच शनिवार को नाइट शिफ्ट में खेला जाएगा। दोनों टीमें अब तक अपना पहला मैच जीतकर प्वाइंट टेबल में 2-2 अंक अर्जित कर चुकी हैं। दोनोंं टीमों को अपना दूसरा मैच जीतकर 4 अंक लेने की होड़ में हैं। ऐसे में दोनोंं टीम की प्लेइंग इलेवन काफी महत्वपूर्ण है। माना यह जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम में दो बदलाव होंगे जबकि गुजरात टाइटंस के अपनी पुरानी टीम के साथ ही मैदान पर उतरेगी।

    दिल्ली कैपिटल्स की टीम में दो विदेशी खिलाड़ी जुड़े

    दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की ऐसी नजर आयेंगी प्लेइग 11, होंगे 2 बड़े बदलाव
    IPL 2022 DC vs GT PLAYING 11 PANT

    शनिवार को होने वाले GT vs DC  मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में दो विदेशी खिलाड़ी जुड़ गए हैं। इससे टीम की गेंदबाजी पहले की अपेक्षा मजबूत हुई है। टीम में मुस्ताफिजुर रहमान व लुंगी एनगिडी जुड़ गए हैं। ऐसे में कमलेश नागरकोटी में से किसी एक को मौका मिल सकता है। ज्यादा संभावना मुस्ताफिजुर की बताई जा रही है।

    इसकी वजह यह है कि वो शुरुआती ओवर में रन रोकने में कामयाब रहते हैं। टीम में डेविड वॉनर्र और मिचेल मॉर्श की कमी पूरा होने वाली नहीं है। हालांकि मंदीप सिंह को दोबारा मौका मिल सकता है। अगर उनको ड्राप किया जाता है तो सरफराज खान के खेलने के चांस बन जाएंगें।

    गुजरात टाइटंस में नहीं होगा कोई बदलाव

    दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की ऐसी नजर आयेंगी प्लेइग 11, होंगे 2 बड़े बदलाव
    IPL 2022 DC vs GT PLAYING 11 PANT

    शनिवार को होने वाले GT vs DC  मैच की तैयारियों के मद्देनजर बात की जाए तो गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने पहले मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन किया था। मो. शमी और राशिद खान ने उम्दा गेंदबाजी की थी।

    ऐसे में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इसके अतिरिक्त बल्लेबाजी में पहले मैच में शुभमन गिल और विजय शंकर के न चलने से टीम चिंतित जरूर है लेकिन इनके बदलाव की उम्मीद भी बिल्कुल शून्य है। ऐसे में गुजरात टाइटंस की टीम में बदलाव की संभावनाए बिल्कुल नहीं हैं।

    यह है GT vs DC की संभावित प्लेइंग इलेवन

    दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की ऐसी नजर आयेंगी प्लेइग 11, होंगे 2 बड़े बदलाव
    IPL 2022 DC vs GT PLAYING 11 PANT

    दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान), पृथ्वी साव, रोमेन पावेल, शारदुल ठाकुर, टिम साइफर्ट, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, खलील अहमद, मुस्तफिजुर्रहमान, ललित यादव, सरफराज खान

    गुजरात टाइटंस:  हार्दिक पांडया (कप्तान), शुभमन गिल, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, मो. शमी, राशिद खान, लगी फग्यूर्सन, मैथ्यू वैड, विजय शंकर, डेविड मिलर, वरून एरॉन

     

  • IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लगा बहुत बड़ा झटका, दिग्गज आलराउंडर के चोटिल होने से बढ़ी परेशानी

    IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लगा बहुत बड़ा झटका, दिग्गज आलराउंडर के चोटिल होने से बढ़ी परेशानी

    दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की परेशानी अपने मजबूत आलराउंडर के चोटिल होने से बढ़ गई है। टीम ने अभी अपने पहले मैच में 5 बार की चैंपियन मुबंई इंडियंस (MUMBAI INDIAN) को हरा कर जीत के साथ आईपीएल (IPL) की 15 वीं सीरीज का आगाज किया है। दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) की टीम ने 2 ओवर शेष रहते 178 रन के स्कोर को बना लिया लेकिन अब टीम की अपने मजबूत आलराउंडर के चोटिल होने से उनके ठीक होने तक विकल्प को तलाशने में जुटी है।

    पाकिस्तान दौरे पर पंजाब किंग्स के मिचेल मार्श को लगी है चोट

    दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लगा बड़ा झटका, आलराउंडर के चोटिल होने से बढ़ी परेशानी
    delhi-capitals-ipl-2022 INJURY UPDATE

    ऑस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) अपने पाकिस्तान (PAKISTAN) के दौरे पर है। टीम के मजूबत बल्लेबाज माने जाने वाले मिचेल मार्श (MITCHELL MARSH) को घुटने में चोट लग चुकी है। अब वो पाकिस्तान (PAKISTAN) के होने वाले तीन वनडे व एक टी 20 मैच की सीरीज में हिस्सा नहीं लें पाएंगे, ऐसी संभावना जताई जा रही है। यह सिर्फ ऑस्ट्रलिया (AUSTRALIA)के लिए ही नहीं बल्कि दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के लिए भी बुरी खबर है।

    दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) ने उनको एक मजबूत आलराउंडर के रूप में मेगा ऑक्सन में खरीदा था। दिल्ली ने उनको 6.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। मौजूदा समय में उनके घुटने का एक्सरे हुआ है। खबर है कि उनको ठीक होने में एक लगभग एक माह का समय लग जाएगा। ऐसे में वो आईपीएल के आखिरी मैचों में शायद दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के लिए उपलब्ध हो पाएं।

     टी20 में शानदार बल्लेबाजी करते हैं मिचेल मार्श

    दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लगा बड़ा झटका, आलराउंडर के चोटिल होने से बढ़ी परेशानी
    delhi-capitals-ipl-2022 INJURY UPDATE

    मिचेल मार्श (MITCHELL MARSH)ऑस्ट्रेलिया के टी20 में शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पिछले टी20 विश्व कप में ऑस्ट्र्रलिया (AUSTRALIA) को विश्वकप में जिताने में मुख्य रोल अदा किया था। मार्श ने 6 मैचोंं में 61.66 की औसत से 185 रन बनाए थे, इसमें दो अर्द्ध शतक भी शामिल हैं।

    बता दें कि मिचेल मार्श (MITCHELL MARSH) पिछले सीजन में आईपीएल खेलने के लिए आए थे। उनको आरसीबी (RCB) ने लिया था लेकिन एक मैच खेलने के बाद वो चोटिल हो गए थे और उनको वापस जाना पड़ा था, इस बार वो पहले से ही चोटिल हो गए हैं।

  • IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के इस खिलाड़ी ने कहा, “हाथ नहीं छोड़ना, साथ नहीं छोड़ना”, वीडियो हुआ तेजी से वायरल

    IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के इस खिलाड़ी ने कहा, “हाथ नहीं छोड़ना, साथ नहीं छोड़ना”, वीडियो हुआ तेजी से वायरल

    आईपीएल 2022 (IPL 2022) में दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) के बीच रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुकाबले को अपने नाम किया.इस जीत में ललित यादव (LALIT YADAV) और अक्षर पटेल (AXAR PATEL) की अहम भूमिका रही, जिन्होंने 72 रन पर 5 विकेट खोने के बावजूद जीत की उम्मीद नहीं छोड़ी और मैच को अंत तक ले गए, और मैच जिताने में कामयाब रहे. दिल्ली कैपिटल्स के इस खिलाड़ी का वीडियो हुआ वायरल.

    दिल्ली कैपिटल्स के इस खिलाड़ी ने कहा, “हाथ नहीं छोड़ना, साथ नहीं छोड़ना” वीडियो वायरल

    दिल्ली कैपिटल्स

    आईपीएल के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से सोमवार को अक्षर पटेल और ललित यादव का यह वीडियो साझा  किया गया. मैच के बाद दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के साथ काफी मस्ती करते हुए दिखाई दिए. इंटरव्यू में अक्षर कहते हैं कि-

    “आज हमारे साथ है ललित यादव. हाथ नहीं छोड़ना, साथ नहीं छोड़ना, आपने मुझे मेरा रोल बताया. हम मैच को आखिरी तक ले जाना चाहते थे. यही हमारा प्लान था. हम जानते थे कि यदि हम एक साथ खेलते हैं, तो हम जीत सकते हैं.”

    मुम्बई इंडियंस पूरी तरह से बेफिक्र हो गई थी, क्योंकि उसने दिल्ली कैपिटल्स के 5 विकेट बहुत जल्दी गिरा दिए थे. लेकिन अक्षर पटेल और ललित यादव की जोड़ी ने कल हुए मैच में कमाल कर दिया और दिल्ली को 20 ओवर से पहले ही जिता दिया.

    अक्षर पटेल और ललित यादव ने 5 ओवर में जोड़े 75 रन

    दिल्ली कैपिटल्स

    दिल्ली कैपिटल्स(DELHI CAPITALS) और मुम्बई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) के मैच की बात करें, तो एक समय दिल्ली के हाथ से यह मैच फिसलता हुआ नजर आ रहा था. लेकिन 5 विकेट गिरने के बावजूद अक्षर पटेल और ललित ने जिस तरह से बल्लेबाजी की वह काबिलेतारीफ थी. दोनों ने 7वें विकेट के लिए 5 ओवर में 75 रन जोड़कर अपनी टीम को रोमांचक जीत दिला दी. ललित ने 38 गेंदों पर नाबाद 48 रन की पारी खेली तो वहीं अक्षर पटेल 17 गेंदों पर 38 रन बनाकर नाबाद लौटे.

    यहाँ पर देखिए वीडियो:-

  • DC vs MI: रोमांचक मुकाबले में हार का रोहित शर्मा ने इन पर फोड़ा ठीकरा, बताया किस मोड़ पर हाथ से निकल गया था मैच

    DC vs MI: रोमांचक मुकाबले में हार का रोहित शर्मा ने इन पर फोड़ा ठीकरा, बताया किस मोड़ पर हाथ से निकल गया था मैच

    आईपीएल 2022 (IPL 2022) का आगाज़ हो चुका है. आज रविवार को खेले गए मुकाबले में मुम्बई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) को दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) ने 4 विकेट से हराकर अपने पहले  मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत की है. आपको बता दें दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनने का फैसला किया जिसके जवाब में मुम्बई इंडियंस ने दिल्ली को 20 ओवर में  178 रनों का लक्ष्य दिया. दिल्ली कैपिटल्स ने 18.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर अपने पहले मुकाबले में जीत हासिल की. वहीं मुम्बई की हार के बाद रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने हार की वजह बताई है.

    मुम्बई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने बताई हार की वजह

    ROHIT SHARMA

    रोहित शर्मा ने पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कहा कि-

    “मुझे लगा यह एक अच्छा स्कोर है, यह उस तरह की पिच नहीं लग रही थी जहाँ आप शुरुआत में 170 से अधिक रन बना सकते थे. लेकिन हमने बीच में बहुत अच्छा खेला और वास्तव में अच्छी तरह से समाप्त किया. हाँ, हमने योजना के अनुसार गेंदबाजी नहीं की. (2012 के बाद से पहला आईपीएल मैच नहीं जीता) ईमानदारी से कहूं तो हम हमेशा तैयार होकर आते हैं, चाहे वह पहला गेम हो या आखिरी गेम, हम हर गेम को जीतने की कोशिश करना चाहते हैं.”

    आगे कहते हैं कि-

    “हमने मैदान पर कुछ गलतियां की जो योजना के मुताबिक नहीं हुई. लेकिन वे चीजें हो सकती हैं. हमें बस इसे समूह के भीतर चुस्त-दुरुस्त रखने की जरूरत है मैं निराश, लेकिन यह अंत नहीं है.”

    ओपनर रोहित शर्मा और इशान किशन ने की थी शानदार शुरुआत

    मुम्बई इंडियंस

    मुम्बई इंडियंस के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और ईशान किशन (ISHAN KISHAN) ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मुम्बई को मजबूत स्थिति में पहुँचाया.

    जहाँ रोहित शर्मा 32 गेंदों में 128.12 की स्ट्राइक रेट से 41 रन बनाए तो वहीं इशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों पर 168.75 की स्ट्राइक रेट से 81 रनों की एक मजबूत पारी खेली. ईशान अंत तक मैच में बने रहे जिसके चलते मुम्बई इंडियंस ने 177 रनों का विशाल स्कोर दिल्ली कैपिटल्स के सामने रख दिया. लेकिन ये पारी मुम्बई इंडियंस को जीत न दिला सकी.