DC vs MI: रोमांचक मुकाबले में हार का रोहित शर्मा ने इन पर फोड़ा ठीकरा, बताया किस मोड़ पर हाथ से निकल गया था मैच

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का आगाज़ हो चुका है. आज रविवार को खेले गए मुकाबले में मुम्बई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) को दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) ने 4 विकेट से हराकर अपने पहले मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत की है. आपको बता दें दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनने का फैसला किया जिसके जवाब में मुम्बई इंडियंस ने दिल्ली को 20 ओवर में 178 रनों का लक्ष्य दिया. दिल्ली कैपिटल्स ने 18.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर अपने पहले मुकाबले में जीत हासिल की. वहीं मुम्बई की हार के बाद रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने हार की वजह बताई है.
मुम्बई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने बताई हार की वजह

रोहित शर्मा ने पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कहा कि-
“मुझे लगा यह एक अच्छा स्कोर है, यह उस तरह की पिच नहीं लग रही थी जहाँ आप शुरुआत में 170 से अधिक रन बना सकते थे. लेकिन हमने बीच में बहुत अच्छा खेला और वास्तव में अच्छी तरह से समाप्त किया. हाँ, हमने योजना के अनुसार गेंदबाजी नहीं की. (2012 के बाद से पहला आईपीएल मैच नहीं जीता) ईमानदारी से कहूं तो हम हमेशा तैयार होकर आते हैं, चाहे वह पहला गेम हो या आखिरी गेम, हम हर गेम को जीतने की कोशिश करना चाहते हैं.”
आगे कहते हैं कि-
“हमने मैदान पर कुछ गलतियां की जो योजना के मुताबिक नहीं हुई. लेकिन वे चीजें हो सकती हैं. हमें बस इसे समूह के भीतर चुस्त-दुरुस्त रखने की जरूरत है मैं निराश, लेकिन यह अंत नहीं है.”
ओपनर रोहित शर्मा और इशान किशन ने की थी शानदार शुरुआत

मुम्बई इंडियंस के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और ईशान किशन (ISHAN KISHAN) ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मुम्बई को मजबूत स्थिति में पहुँचाया.
जहाँ रोहित शर्मा 32 गेंदों में 128.12 की स्ट्राइक रेट से 41 रन बनाए तो वहीं इशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों पर 168.75 की स्ट्राइक रेट से 81 रनों की एक मजबूत पारी खेली. ईशान अंत तक मैच में बने रहे जिसके चलते मुम्बई इंडियंस ने 177 रनों का विशाल स्कोर दिल्ली कैपिटल्स के सामने रख दिया. लेकिन ये पारी मुम्बई इंडियंस को जीत न दिला सकी.
Tags: आईपीएल 2022, दिल्ली कैपिटल्स, रोहित शर्मा,