Tag: टी-20 विश्व कप 2022

  • Asia Cup 2022: इन 5 खिलाड़ियों ने एशिया कप में अपने प्रदर्शन से मचा दिया तहलका, टी20 वर्ल्ड कप में करेंगे कारनामा

    Asia Cup 2022: इन 5 खिलाड़ियों ने एशिया कप में अपने प्रदर्शन से मचा दिया तहलका, टी20 वर्ल्ड कप में करेंगे कारनामा

    Asia Cup 2022: एशिया कप में श्रीलंका की टीम ने खिताब अपने नाम किया। श्रीलंका ने लगातार पांच मैचों में जीत हासिल की। यह टूर्नामेंट वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए सारी टीमों के लिए यह बहुत मुख्य थी। एशिया कप में पांच खिलाड़ियों का प्रदर्शन सबसे अच्छा कर रहे। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बढ़िया बल्ला चलाया और खिलाड़ी t20 वर्ल्ड कप के लिए विनर साबित हुए।

    विराट कोहली

    विराट कोहली ने एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रनों की पारी खेली। विराट में एशिया कप 2022 की 5 पारियों में 92.00 की औसत से 276 रन बनाए।

    मोहम्मद रिजवान

    पाकिस्तान के जाने-माने बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान इस टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाज माने जा रहे हैं। मोहम्मद रिजवान ने 56.20 की औसत से 281 रन बनाए। t20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से सबसे पहले मैच विनर साबित हो सकते हैं।

    भुवनेश्वर कुमार

    भुवनेश्वर कुमार भी इस टूर्नामेंट में बढ़िया काम किए कर एशिया कप 2022 में ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बने। उन्होंने 5 मैचों 6.05 इकॉनमी से 11 विकेट हासिल किए।

    वानिंदू हसरंगा

    वानिंदू हसरंगा जो कि श्रीलंकाई खिलाड़ी है। वो एशिया कप में 2022 के मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए। उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों का ही बढ़िया प्रयोग किया। t20 वर्ल्ड कप में सारे टीमों के लिए बड़ा खतरा बने।

    मोहम्मद नवाज

    पाकिस्तान के मोहम्मद नवाज ने भी एशिया कप में बढ़िया गेंदबाजी की। उन्होंने छह मैचों में गेंदबाजी करते की और 8 विकेट हासिल किए, तो वहीं भारत के खिलाफ 42 रनों की पारी खेली।

    Read More-ENG W vs IND W: भारतीय महिला टीम की इंग्लैंड के सामने खुल गई पोल, गेंद और बल्ले दोनों से बुरी तरह हुई फेल

  • रिकी पोंटिग को इस खिलाड़ी में नजर आ रही एंड्रयू साइंमड्स की झलक, कहा- जीता सकता हैं टी-20 विश्व कप 2022

    रिकी पोंटिंगः टी-20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WORLD CUP) जल्द ही दस्तक देने वाला हैं। इस बार यह विश्व कप आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) में आयोजित होने वाला हैं। आस्ट्रेलियाई टीम ने पिछली बार शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए ट्रॉफी अपने नाम की थी। आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (RICKY PONTING) जो शानदार खिलाड़ी के साथ-साथ बेहतरीन कोच भी हैं। रिकी पोंटिंग ने हाल ही में एक खिलाड़ी को विश्व कप की टीम में शामिल करने की बात कही हैं।

    पोंटिंग का मानना हैं कि यह खिलाड़ी विश्व कप के मंच में टीम के लिए सबसे बड़ा फैक्टर हो  सकता हैं। आइए आपको उस खिलाड़ी के बारे में बताते हैं जिन पर पोंटिंग भरोसा जता रहे हैं।

    टिम डेविड को टीम में शामिल करना चाहते हैं रिकी पोंटिंग

    टी-20 विश्व कप की तैयारियों में हर देश जुट गई हैं। हर टीम सबसे बेस्ट प्लेइंग 11 की तलाश में लग गई हैं। हर कोई अपनी टीम में एक्स-फैक्टर शामिल करना चाहता हैं। आस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी रिकी पोंटिंग (RICKY PONTING) ने आस्ट्रेलियाई टीम में टिम डेविड को शामिल करने की बात कही हैं। पोंटिंग ने यह भी कहा हैं कि टिम डेविड (TIM DAVID) उन्हें दिवंगत क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स (ANDREW SYMONDS) की याद दिलाते हैं।

    पोटिंग का कहना हैं कि यह खिलाड़ी टीम को विश्व कप जीता सकता हैं। पोंटिंग ने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट के साथ बात करते हुए कहा हैं कि-

    “अगर मैं एक चयनकर्ता होता, तो मुझे अपनी टीम में ऐसा कोई व्यक्ति पसंद होता। टिम डेविड उस तरह का खिलाड़ी है जो वास्तव में आपको विश्व कप दिला सकता है। वह केवल औसत रन-ऑफ-द-मिल लड़का नहीं है जो सिर्फ एक टीम में घुस सकता है। मेरा मतलब है, वह वास्तव में मुझे 2003 के विश्व कप में एंड्रयू साइमंड्स की तरह किसी की याद दिलाता है।”

    “आप जानते हैं कि यदि आप उन्हें अंदर लाते हैं और आप उन्हें एक मौका देते हैं तो वे आपके लिए एक टूर्नामेंट जीतने का मौका देते हैं। इस तरह मैं अभी उसे देख रहा हूँ। मुझे पता है कि ऑस्ट्रेलिया के लिए मध्यक्रम में विश्व स्तर के कुछ अन्य महान खिलाड़ी हैं। लेकिन शायद उनमें से कोई भी पिछले दो वर्षों में टिम के रूप में अच्छा रिज्यूमे नहीं समेटे हुए है।”

    विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में उभर रहे हैं टिम डेविड

    रिकी पोंटिंग जो हाल ही में आस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग की टीम हॉबर्ट हुरीकेन्स का हिस्सा बने हैं, जहां पर टिम डेविड प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। रिकी पोंटिंग इस दौरान टिम डेविड (TIM DAVID) को करीब से देख रहे हैं और उनकी खूबियों के बारे में जान रहे हैं। टिम डेविड को आस्ट्रेलियाई टीम खेलने का मौका देने के लिए टीम में फिट करने की कोशिश कर रही हैं। टिम डेविड हाल ही में हुई श्रीलंका के साथ सीरीज में भी टीम का हिस्सा बनते दिखाई नहीं दिए थे। पर उम्मीद हैं कि वह टी-20 विश्व कप में टीम का हिस्सा बन सकते हैं।

    टिम डेविड इस साल आईपीएल 2022 के सीजन में खेलते हुए नजर आए थे। जहां उन्होने मुंबई इंडियंस की टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करके दिखाया हैं। आईपीएल में उन्होने सिर्फ 8 मुकाबलों खेले जिसमें 216 की स्ट्राइक रेट से 186 रन बनाए हैं। वहीं इस साल अब तक खेलते हुए टिम डेविड ने 183.51 की स्ट्राइक रेट से 1002 रन बनाए हैं।

  • T20 WORLD CUP 2022: टी-20 विश्व कप के लिए फाइनल ग्रुपों का हुआ ऐलान, शेड्यूल को लेकर भी तस्वीरें हुई साफ

    क्रिकेट फैंस आगामी टी-20 विश्व कप 2022 (T20 WORLD CUP) को देखने के लिए काफी ज्यादा बेताब बैठे हैं। टी-20 विश्व जल्द ही 16 अक्टूबर 2022 से आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) में आयोजित होने वाला हैं। अब इस विश्व कप को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही हैं। जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) की टीम ने टी-20 विश्व कप के क्वालिफायर-बी में नीदरलैंड (NEITHERLAND) को हराकर ग्रुप बी में अपनी जगह पक्की कर ली हैं। इसी के साथ टी-20 विश्व कप 2022 के लिए ग्रुप और की घोषणा कर दी गई हैं।

    जिम्बाब्वे ने ग्रुप बी में हासिल किया अंतिम स्थान

    टी-20 विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए पिछले कुछ समय से कुछ टीमें ग्रुप की टीमों का हिस्सा बनने के लिए अपना दमखम दिखा रही थी। 16 अक्टूबर से आस्ट्रेलिया में विश्व कप का पहला दौरा शुरू होगा। इस दौरे के लिए ग्रुप बी में आखिरी स्थान प्राप्त करने वाली टीम जिम्बाब्वे बन गई हैं। जिम्बाब्वे ने नीदरलैंड को हराकर ग्रुप बी में जगह बना ली हैं।

    जिम्बाब्वे ने ग्रुप बी में आयरलैंड (IRELAND), स्कॉटलैंड (SCOTLAND) और वेस्टइंडीज (WESTINDIES) को जॉइन कर लिया हैं। इस बार कुल 16 टीमें विश्व कप में हिस्सा लेने वाली हैं। जिनको 4 ग्रुप में बांटा गया हैं।

    टी-20 विश्व कप 2022 के लिए ऐसे होंगे ग्रुप

    ग्रुप एः नामीबिया, श्रीलंका, यूएई और नीदरलैंड

    ग्रुप बीः आयरलैंड, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे

    ग्रुप 1ः अफगानिस्तान, आस्टे्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ग्रुप ए विनर, ग्रुप बी पनअप

    ग्रुप 2ः भारत, पाकिस्तान, साऊथ अफ्रीका, बांगलादेश, ग्रुप ए रनरअप, ग्रुप बी विनर।

    आस्ट्रेलिया में पहली बार आयोजित होगा टी-20 विश्व कप

    क्रिकेट के प्रारूप का सबसे छोटा फॉर्म टी-20 क्रिकेट देखने के लिए फैंस हमेशा से ही काफी ज्यादा उत्साहित रहते हैं। टी-20 क्रिकेट के बढ़ते चलन ने अलग-्लग देशों के लीगों में भी काफी बढ़ोत्तरी ला दी हैं। लेकिन हम क्रिकेट फैंस अपने देश को दूसरे देश के साथ भिड़ते हुए देखने के लिए ज्यादा उत्साहित रहते हैं। इस साल अक्दूबर महीने से क्रिकेट का बड़ा त्योहार शुरू हो रहा हैं।

    आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) टी-20 विश्व कप के इतिहास में पहली बार विश्व कप की मेजबानी करते नजर आएगा। विश्व कप 16 अक्टूबर से 13 नवंबर तक आस्ट्रेलिया के 7 शहरों में आयोजित किया जाएगा। जिलॉन्ग और होबार्ट विश्व कप के पहले दौर की मेजबानी करेंगे।

    दो दौरे में होगा आगामी टी-20 विश्व कप 2022

    टी-20 विश्व कप 2022 दो दौरे में होगा। पहला दौर ग्रुप ए और ग्रुप बी की टीमों के बीच होगा। जिसमें  नामीबिया, श्रीलंका, यूएई, नीदरलैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे शामिल होंगे। पहले दौरे से मिले 4 विजेता टीम दूसरे दौरें में ग्रुप 1 और ग्रुप 2 टीमों से भिडेंगे। ग्रप 1 और ग्रुप 2 में टी-20 क्रिकेट में सर्वश्रेषठ और आईसीसी रैकिंग में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमें मौजूद हैं।

  • वो 3 मैच जहां पर अगर फेल हुए विराट कोहली तो खत्म हो जाएगा दिग्गज का करियर, क्या कोहली आलोचनाओं पर लगा पाएंगे ताला ?

    विराट कोहली (VIRAT KOHLI) क्रिकेट जगत के सबसे शानदार खिलाड़ी हैं। आज पूरी दुनिया में विराट के चाहने वालों की कोई कमी नहीं हैं। अपने शानदार खेल से विराट ने सिर्फ भारतीय टीम (INDIAN TEAM) हीं नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट को भी कई ऊचाईयां दी हैं। विराट का अभी मौजूदा फॉर्म परेशान करने वाला हैं। विराट कोहली अभी इंग्लैंड दौरे (ENGLAND TOUR) का हिस्सा हैं, इसके बाद होने वाले वेस्टइंडीज दौरे (WESTINDIES TOUR)  में विराट को आराम दिया गया हैं।

    भारत जल्द ही एशिया कप (ASIA CUP) और टी-20 विश्व कप (T20 WORLD CUP) में नजर आने वाली हैं। इन बड़े टूर्नामेंट में विराट की अहमियत कितनी रहेगी ये बात हम सब जानते हैं। भारत इन टूर्नामेंट में पाकिस्तान से टकराने वाली हैं। पाकिस्तान (PAKISTAN) के खिलाफ विराट को शानदार फॉर्म में लौटना ही होगा। आइए आज हम आपको विराट के तीन महत्वपूर्ण मैच के बारे में बताने वाले हैं, जो उनके भविष्य के लिए बड़ा रोल प्ले करने वाली हैं।

    1. भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2022, 28 अगस्त

    भारत और पाकिस्तान का मैच किसी विश्व युध्द से कम नहीं रहता हैं। आपसी मतभेद के कारण ये दोनों टीमें सिर्फ टूर्नामेंट में ही एक साथ खेलती हुई नजर आती हैं। दोनों ही टीमें साल 2021 के टी-20 विश्व कप में टकराई थी, जिसमें भारत ने 10 विकटों से हार प्राप्त की थी। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने इस मैच में भारत की पारी को संभालते हुए अर्धशतक भी जड़ा था।

    भारत और पाकिस्तान जब एशिया कप 2022 में 28 अगस्त को टकराएगी तो नजरें विराट कोहली पर ही टिकी रहेंगी। यह मैच विराट के लिए बहुत ही अहम रहेगा। पाकिस्तान के खिलाफ विराट को अच्छा खेल दिखाना होगा। विराट का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड काफी ज्यादा अच्छा हैं। उम्मीद रहेगी कि विराट फॉर्म में वापस लौटकर सब आलोचनाओं पर ताला लगा दें।

    2. भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2022, 3 सितंबर

    I

    भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) एशिया कप 2022 में दूसरी बार 3 सितंबर को टकराने वाली हैं। भारत पिछले दो बार की एशिया कप चैंपियन रही हैं। दोनों देशों के बीच होने वाला यह मैच भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए बेहद अहम रहने वाला हैं। भारतीय कप्तान मौजूदा वक्त में खराब फॉर्म में चल रहे हैं।

    विराट एक के बाद एक सीरीजों में रन बनाने में नाकामयाब हो रहे हैं। फैंस ढाई साल से उनके शतक का इंतजार कर रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ एक छोटा मैच भी फाइनल से कम नहीं होता हैं। विराट को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अपना विराट अवतार दिखाना ही होगा। विराट को पिछले सीरीजों में रन की कसर पाकिस्तान के खिलाफ ही पूरी करनी होगी।

    3. भारत बनाम पाकिस्तान टी-20 विश्व कप 2022, 23 अक्टूबर

    भारत और पाकिस्तान एशिया कप 2022 (ASIA CUP ) के बाद 23 अक्टूबर 2022 को टी-20 विश्व कप 2022 (T20 WORLD CUP) के 16वें मुकाबले में एक्शन में दिखेंगे। इस मुकाबले में भारत की मंशा पाकिस्तान से पिछले हार का बदला लेने की भी रहेगी। विराट के करियर के नजर से ये मैच विराट के लिए काफी ज्यादा अहम रहेगा।

    इस मुकाबले में भी विराट को शानदार प्रदर्शन करके दिखाना होगा और भारत की जीत में अहम भूमिका दर्ज करनी होगी। विराट को अब तक फैंस और मैनेजमेंट से काफी ज्यादा सपोर्ट मिला हैं। अगर विराट कोहली यहां भी अच्छा खेल दिखाने में विफल रहे तो फैंस की उम्मीदें टूट जाएगी। फैंस अभी विराट के साथ उनके बुरे दौर में खड़े हुए हैं।

    लेकिन जब बात पाकिस्तान की आती हैं तो हर मैच महत्वपूर्ण हैं, जिसमें अगर कोई खिलाड़ी फेल रहें तो काफी कुछ बदल जाता हैं। अगर विराट कोहली इन तीन मैचों में फेल रहें तो ना चाहते हुए भी मैनेजमेंट को उन पर बड़ा फैसला लेना पड़ सकता हैं। पाकिस्तान के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच विराट का भविष्य डिसाइड करेगा।

  • रोहित शर्मा की कप्तानी के कायल हो रहे ये 3 भारतीय खिलाड़ी! कभी विराट कोहली की कप्तानी में जपते थे उनका नाम

    भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और विराट कोहली (VIRAT KOHLI) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दोनों ही खिलाड़ी अंतराष्ट्रीय स्तर में खास पहचान रखते हैं। भारतीय क्रिकेट को और ऊंचाईयां देने में इन दोनों खिलाड़ियों ने बहुत काम किया हैं। दोनों ही खिलाड़ी अपार प्रशंसा के पात्र हैं। मगर पूरी दुनिया इन दोनों खिलाड़ियों की तुलना में फंंसी हुई होती हैं कि कौन इनमें से बेहतर हैं।

    विराट के कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित शर्मा को तीनों फॉर्मेट की कप्तानी सौंपी गई, जिसके बाद से हर कोई इनकी कप्तानी की तुलना में लगा हुआ हैं। भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के खिलाड़ी हमेशा अपने कप्तान को लेकर अपने विचार साझा करते हैं। इसी कड़ी में तीन ऐसे खिलाड़ी हैं जो विराट की कप्तानी में उनके गुणगान गाया करते थे। लेकिन जब से रोहित कप्तान बने हैं, इन्होने रोहित की कप्तानी की तारीफ में पुल बांधने शुरू कर दिए हैं।

    रोहित शर्मा के तारीफों के पुल बांध रहे हैं ये खिलाड़ी

    विराट कोहली (VIRAT KOHLI) की कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित शर्मा को भारतीय टीम के  तीनों फॉर्मेट में कप्तान बनाया गया हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने लगातार 19 अंतराष्ट्रीय मैच अपने नाम किए हैं। रोहित का यह रिकॉर्ड क्रिकेट की दुनिया में किसी कप्तान द्वारा जीते जाना वाला दूसरा सबसे ज्यादा मैच हैं।

    रोहित शर्मा (ROHIT SHAMRA) की कप्तानी हमने आईपीएल लीग के टूर्नामेंट में इतने सालों तक देखी हैं, रोहित कितने उम्दा कप्तान हैं हम सब जानते हैं और यही ख्याल भारतीय टीम के खिलाड़ियों का भी हैं। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने रोहित शर्मा की कप्तानी की तारीफ करते हुए पुल बांधना शुरू कर दिया हैं।

    जिसमें जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) , रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA)  और श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER)  जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। जसप्रीत बुमराह ने कहा था कि रोहित कप्तानी में उन्हें खुलकर छूट देते हैं। वहीं रविंद्र जडेजा ने रोहित को भारतीय टीम का बेहतर कप्तान मान लिया हैं। श्रेयस अय्यर ने इसी साल खेली गयी श्रीलंका सीरीज के बाद रोहित शर्मा को विराट कोहली से बेहतर कप्तान माना था।

    क्या रोहित शर्मा कर पाएंगे विराट कोहली का अधूरा काम ?

    विराट कोहली (VIRAT KOHLI) भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उन्होने अपनी कप्तानी में भारत को एक के बाद एक अंतराष्ट्रीय सीरीज में जीत दिलाई हैं। साथ ही कोहली की वजह से टेस्ट क्रिकेट में भारत की स्थिति अच्छी हुई हैं। लेकिन कोहली ने अपनी कप्तानी के कार्यकाल में एक भी अंतराष्ट्रीय ट्रॉफी नहीं जीती जिसका दुख फैंस के साथ-साथ कोहली को भी बहुत होगा।

    विराट की कप्तानी छोड़ने के बाद अगर कोई सबसे बेहतर इस जिम्मदारी को संभालते वह रोहित शर्मा ही थे। रोहित भी अब तक अपनी जिम्मेदारी पर पूरी तरह से खड़े उतरे हैं। उनकी कप्तानी में टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। भारतीय टीम जल्द ही एशिया कप (ASIA CUP) और टी-20 विश्व कप 2022 (T20 WORLD CUP 2022)  का हिस्सा बनेंगी।

    जिसमें रोहित कप्तानी संभालेंगे। देखना होगा कि आईपीएल टीम के लिए ट्रॉफी के वरदान साबित हुए रोहित क्या भारतीय टीम को भी ट्रॉफी तक पहुंचाएंगे। क्या रोहित शर्मा कर पाएंगे विराट का अधूरा काम ?

  • IND vs IRE: हार के बाद भी अपनी टीम को पूरी तरह सपोर्ट करते दिखे एंड्रयू बालबर्नी, टी-20 विश्व कप को लेकर भी की बात

    भारतीय टीम (INDIAN TEAM) और एंड्रयू बालबर्नी (ANDREW BALBIRNIE) की टीम आयरलैंड (IRELAND) के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलने जा रही थी। सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने 7 विकटों से जीत प्राप्त की थी। सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 28 जून को डबलिन (DUBLIN) में खेला गया। कप्तान हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 226 रनों का लक्ष्य आयरलैंड को दिया था।

    भारत की कमजोर गेंदबाजी के आगे आयरलैंड लक्ष्य का पीछा करती हुई दिख रही थी। लेकिन टीम को 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने इस मुकाबले में जीत के साथ सीरीज को 2-0 से जीत लिया है।

    हम दुखी हैं, टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया हैं- एंड्रयू बालबर्नी

    आयरलैंड (IRELAND), भारत (INDIA) के साथ दो मैचों की टी-20 खेल रही थी। जिसका आज आखिरी मुकाबला था पहले टी-20 मुकाबले में भारत से 7 विकेट से हार के बाद आज के दूसरे मुकाबले में आयरलैंड को 4 रनों से हार झेलनी पड़ी। आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी (ANDREW BALBIRNIE) ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए कहा-

    ” हम बहुत निराश हैं, भीड़ पिछले दो मैचों में अद्भुत रही है निगलने के लिए एक कड़वी गोली। हमें पता था कि हमें पावरप्ले का उपयोग जल्दी करना होगा – स्टर्लिंग ने टोन सेट किया, मैंने थोड़ा समय लिया। लड़कों ने पूरी तरह से अच्छा प्रदर्शन किया।”

    आयरलैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरूआत से ही आक्रमक क्रिकेट दिखाना शुरू किया। कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने आज 60 रनों की शानदार पारी खेली। साथ ही हेरी टेक्टर के 39 और डॉकरेल के 34 रनों ने लक्ष्य का पीछा करने की कोशिश की। लेकिन उमरान मलिक के आखिरी ओवर के शानदार गेंदबाजी ने भारत को 4 रनों से मुकाबला जीतवा दिया।

    टी-20 विश्व कप में हमारी योजना स्पष्ट होगी- एंड्रयू बालबर्नी

    आयरलैंड की टीम को भारत के खिलाफ सीरीज में 2-0 से हार झेलनी पड़ी हैं। आज आयरलैंड ने अच्छा खेल दिखाया जिसके कारण वो लक्ष्य के करीब भी पहुंची पर लक्ष्य को पार नहीं कर पाई। भारत से हार के बाद कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने आगामी टी-20 विश्व कप की योजनाओं के बारे में बात कि…..

    “हमारा टी 20 क्रिकेट ऊपर रहा है और पिछले कुछ वर्षों में इस तरह का खेल बल्ले से हम जो करना चाहते हैं, उसके काफी करीब है। हम बस इस गर्मी में ऐसा करना चाहते हैं ताकि जब हम टी 20 विश्व कप में पहुंचें तो हमारी योजना स्पष्ट हो।”

    “ड्रेसिंग रूम इस समय यह निराशा है, लेकिन हमने बहुत अच्छा स्कोर बनाया। एक और दिन, यह एक विजयी स्कोर है। हम अगला वनडे और टी20 में न्यूजीलैंड के साथ खेलने वाले हैं, इसलिए हम इसे पैन में फ्लैश नहीं होने दे सकते। जरूरत  एक ही मानसिकता रखने की हैं।”

  • इंग्लैंड के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को जल्द ही कहने वाले हैं अलविदा, जानिए क्या है कारण

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम (ENGLAND CRICKET TEAM) के लिमिटेड ओवर के कप्तान इयोन मोर्गन (EOIN MORGAN) ने अपनी कप्तानी में टीम के बुलंदियों तक पहुंचाया हैं। साल 2019 के वनडे विश्व कप (WORLD CUP 2019) में टीम को चैंपियन बनाकर कप्तान के रूप में एक बड़ी सफलता हासिल की थी। लेकिन इंग्लैंड के कप्तान पिछले कुछ समय से फॉर्म में नहीं है। अब तक मोर्गन में कुछ बदलाव देखने को नहीं मिला हैं। ऐसी खबरे आ रही हैं कि मोर्गन अब संन्यास लेने का प्लान बना रहे हैं।

    इयोन मोर्गन जल्द ले सकते हैं सन्यास

    इंग्लैंड (ENGLAND) के कप्तान इयोन मोर्गन (EOIN MORGAN) बीते कुछ समय से फॉर्म में नही हैं। ये सिलसिला आईपीएल 2021 से चालू हुआ था जब मोर्गन केकेआर टीम की कप्तानी कर रहे थे। बल्लेबाज के रूप में मोर्गन पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए। फिर उसी साल टी-20 विश्व कप भी खेला गया जिसमें भी उनकी बल्लेबाजी पूरी तरह बिखरती नजर आई। हाल ही में नीदरलैंड जैसी टीम के सामने भी उनका बुरा हाल रहा हैं।

    मोर्गन नीदरलैंड के खिलाफ सीरीज में दो मैच में खाता भी नहीं खोल पाए। मोर्गन के फॉर्म में सुधार कोई सुधार आते नहीं दिख रहा हैं। उनका आऊट ऑफ फॉर्म टीम के लिए बड़ी मुसिबत बनती जा रही हैं। हाल ही में बड़ी खबर आ रही हैं कि मोर्गन जल्द ही संन्यास लेने का बारे में सोच सकते हैं और कप्तानी की जिम्मेदारी जोस बटलर (JOSS BUTTLER) को सौंपते नजर आ सकते हैं।

    योदगान नहीं दे पाया तो इसे खत्म कर दूंगा- इयोन मोर्गन

    नीदरलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले मोर्गन ने स्काई स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए अपने संन्यास को लेकर एक बयान दिया था। इयोन मोर्गन का कहना हैं-

    “अगर मुझे नहीं लगता कि मैं काफी अच्छा हूं या मुझे नहीं लगता कि मैं टीम में योगदान दे रहा हूं, तो मैं खत्म कर दूंगा।”

    इंग्लैंड के साथ 13 साल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और उससे पहले अपने मूल आयरलैंड के लिए तीन अन्य साल खेलने के बाद, मोर्गन की फिटनेस और फॉर्म हाल के महीनों में एक और चिंता का विषय बन गई है। मोर्गन इसी हफ्ते संन्यास का ऐलान करने वाले हैं।

  • T20 WORLD CUP 2022: वीरेंद्र सहवाग ने विश्व कप के लिए चुने 5 भारतीय धाकड़ खिलाड़ी, जो जिताएंगे भारत के टी-20 विश्व कप

    रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की अगुवाई में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) जल्द ही टी-20 विश्व कप 2022 (T20 WORLD CUP 2022) में प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। विश्व कप के लिए भारतीय टीम अभी से तैयारियों में जुट गई हैं। विभिन्न देशों के साथ अंतराष्ट्रीय सीरीज खेल भारत टी-20 विश्व कप 2022 के लिए टीम बनाने में लग गई हैं। टीम के कुछ सदस्यों की पुष्टि अभी से हो चुकी हैं।

    भारत के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग (VIRENDER SEHWAG) ने 5 खिलाड़ियों को आगामी टी-20 विश्व कप 2022 के लिए तैयार करने के लिए कहा हैं। सहवाग का मानना है कि ये खिलाड़ी विश्व कप में अपना प्रभाव छोड़ते नजर आ सकते हैं। आइए जानते है कौन-कौन हैं सहवाग के वो 5 खिलाड़ी-

    वीरेंद्र सहवाग के 5 खिलाड़ी जो जीता सकते हैं विश्व कप

    भारत (INDIA) का टी-20 विश्व कप 2021 (T20 WORLD CUP 2021) में प्रदर्शन ताफी निराशाजनक रहा था। इतिहास को तोड़ते हुए भारत पहले ही मैच में पाकिस्तान (PAKISTAN) से 10 विकेट से हार गई थी। उसके बाद न्यूजीलैंड (NEWZEALAND) के खिलाफ 8 विकटों से हार झेलनी पड़ी। भारत पिछले टी-20 विश्व कप में सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई थी।

    आगामी विश्व कप के लिए भारत अभी से तैयारियों में जुट गई। भारत के पिछले साल के टी-20 विश्व कप में बाहर होने के बाद वीरेंद्र सहवाग ने 5 खिलाड़ियों का नाम लिया था। जिसे वो टी-20 विश्व कप 2022 में देखना चाहते हैं। भारत के पूर्व खिलाड़ी व धाकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (VIRENDER SEHWAG) ने 5 खिलाड़ियों को टी-20 विश्व कप 2022 (T20 WORLD CUP 2022) के लिए तैयार करने के लिए कहा था।

    वीरू ने केएल राहुल (KL RAHUL) , ईशान किशन (ISHAN KISHAN), ऋतुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD), श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) और सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) जैसे खिलाड़ियों पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा हैं। वीरेंद्र सहवाग का मानना हैं कि ये खिलाड़ी विश्व कप में भारत के लिए सबसे प्रभावी हो सकते हैं।

    ईशान किशन और केएल राहुल आगामी विश्व कप में निभा सकते हैं बड़ी भूमिका

    वीरेंद्र सहवाग ने अपने पांच खिलाड़ियों में ईशान किशन (ISHAN KISHAN) और केएल राहुल को शामिल किया था। ये दोनों ही खिलाड़ी भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करते नजर आए हैं। ईशान के हाल ही में हुए साऊथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। टी-20 विश्व कप 2022 में रोहित शर्मा के पॉर्टनर के रूप में इन्ही दोनों खिलाड़ियों का ही नाम आ रहा हैं। केएल राहुल अभी चोटिल हैं, विश्व कप तक वो ठीक हो जाएंगे।

    अगर ईशान किशन अच्छा खेल लगातार दिखाते रहे तो टीम मैनेजमेंट उनको रोहित के साथ ओपनिंग करने भेज सकती हैं, वही केएल राहुल (KL RAHUL) से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करवाने का भी सोच सकती है। दोनों ही खिलाड़ियों ने अंतरााष्ट्रीय प्रदर्शन के अलावा आईपीएल (IPL) में भी कमाल करते रहे हैं। विश्व कप मे ये दोनों खिलाड़ी भारत के लिए सबसे बड़ी भूमिका निभाते नजर आएंगे। क्योंकि अगर ये टीम का हिस्सा रहे तो बल्लेबाजी क्रम इन्हीं के कंधो के ऊपर रहेगा।

    श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव मिडिल ऑर्डर को देंगे मजबूती

    सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) और श्रेयस अय्यर भारत के लिए नए खिलाड़ी नहीं हैं। लेकिन ये बात भी हो कि ये दोनो टीम की प्लेइंग 11 का स्थाई रूप से हिस्सा नहीं हैं। दोनों को ही चोटिल होने के कारण टीम से बाहर रहना पड़ा हैं। टी-20 विश्व कप 2022 में भारत के मिडिल ऑर्डर को मजबूत बनाने के लिए इन्हीं दोनो खिलाड़ियों का नाम सामने आ रहा हैं। सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2022 में अच्छे फॉर्म में दिखे हैं।

    श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) हाल ही में खेली गई साऊथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज का हिस्सा थे। श्रेयस ने ठीक-टाक बल्लेबाजी की लेकिन वो तेज गेंदबाजों के आगे बार-बार अपना विकेट खोते नजर आए हैं। एक बात अभी से साफ हो गयी हैं कि विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के बाद अगले क्रम में बल्लेबाजी करते इन्हीं दोनों में से एक खिलाड़ी हीं नजर आ सकता हैं।

     

  • ASIA CUP 2022: एशिया कप में असली टक्कर भारत और पाकिस्तान के बीच ही होगी, पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ने की बड़ी भविष्यवाणी

    भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) जब क्रिकेट के मैदान में आती हैं तो वो क्षण किसी विश्व युध्द से कम नहीं होता हैं। दोनों ही देशों की टीमें इसे लेकर काफी ज्यादा उत्साहित रहती हैं। भारत और पाकिस्तान दोनों ही जल्द अगस्त 2022 में शुरू होने वाले एशिया कप (ASIA CUP 2022) में आपस में टकराने वाली हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ़ (RASHID LATTIF)  ने भारत और पाकिस्तान टीम की तुलना करते हुए एक बड़ा बयान दिया हैं।

    पाकिस्तान जीतेगा एशिया कप 2022- राशिद लतीफ़

    भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) दोनों ही देशों की क्रिकेट टीम जब आपस में आमने-सामने आती हैं तो वो पल कभी भी कोई मिस नहीं करना चाहता हैं। हमेशा दोनों ही टीमों के बीच काफी तुलना भी की जाती हैं। भारत और पाकिस्तान जल्द ही एशिया कप 2022 में आपस में टकराने वाली हैं। एशिया कप में दोनों टीमों की टक्कर को लेकर पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी राशिद लतीफ़ (RASHID LATTIF) का एक बड़ा बयान आया हैं। उनका कहना हैं-

    “मुझे उम्मीद है कि पाकिस्तान एशिया कप 2022 जीतेगा। हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत के खिलाफ मिली जीत ने पाकिस्तान की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। निस्संदेह अन्य टीमें भी प्रतिस्पर्धी हैं लेकिन एशिया कप 2022 में मुख्य प्रतियोगिता भारत और पाकिस्तान के बीच होगी।”

    टी-20 विश्व कप 2021 (T20 WORLD CUP 2021) में भारत को पाकिस्तान के आगे 10 विकटों से करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच से पहले पारिस्तान भारक के सामने हर बार हारती थी। लेकिन पाकिस्तान ने इतिहास तोड़ते हुए भारत को करारी शिक्सत देकर अपना मनोबल बढ़ाया था। दोनों ही टीमों को एशिया कप में देखने के लिए पूरी दुनिया काफी ज्यादा उत्साहित हैं।

    भारत एक अच्छी टीम हैं पर पाकिस्तान अभी बेहतर हैं- राशिद लतीफ़

    राशिद लतीफ़ ने आगे बात करते हुए बताया कि भारत और पाकिस्तान दोनों में से कौन सी टीम बेहतर हैं। राशिद लताफ़ का कहना हैं कि-

    ” भारत निस्संदेह एक अच्छी टीम है, लेकिन पाकिस्तान जिस तरह से क्रिकेट खेल रहा है उसका कोई उदाहरण नहीं है। पाकिस्तान के पास शाहीन अफरीदी, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे खिलाड़ी हैं जिन्हें वर्तमान में आईसीसी द्वारा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में नामित किया गया है।”

    भारत और पाकिस्तान दोनों ही देश आपसी मतभेद के कारण सिर्फ अंतराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलते नजर आते हैं। दोनों ही देशों ने अब दौरे में खेलना बंद कर दिया हैं। दोनों ही टीमें अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप (ASIA CUP 2022) और अक्टूबर में होने वाले टी-20 विश्व कप (T20 WORLD CUP 2022) में आपस में टकराती दिखेगी।

  • T20 WORLD CUP 2022: गौतम गंभीर ने चुनी टी-20 विश्व कप के लिए प्लेइंग-11, ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक दोनों को नहीं दी टीम में जगह

    भारतीय टीम (INDIAN TEAM) जल्द ही अक्टूबर-नवंबर में आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) में आयोजित होने वाली टी-20 विश्व कप (T20 WORLD CUP)  में हिस्सा लेने वाली हैं। भारत के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर (GAUTAM GAMBHIR) ने टी-20 विश्व कप के लिए अपनी दमदार प्लेइंग-11 चुन ली हैं। इस प्लेइंग 11 से गंभीर ने सबको गंभीर कर दिया हैं आइए बताते हैं गौतम गंभीर ने किन-किन खिलाड़ियों को चुना हैं।

    हाल ही में दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) ने भारतीय टीम में वापसी करते हुए कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया हैं, लेकिन गंभीर ने उन्हें नजरअंदाज करते हुए इस युवा खिलाड़ी को मौका दिया हैं-

    गौतम गंभीर ने नहीं चुना केएल राहुल को ओपनिंग बल्लेबाज

    भारत (INDIA) ने अभी हाल ही में साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के खिलाफ टी-20 सीरीज खत्म की। इसके बाद फिर आयरलैंड फिर इंग्लैंड और उसके बाद वेस्टइंडीज का दौरा करने के लिए तैयार हैं। अलग-अलग देशों के साथ अंतराष्ट्रीय सीरीज से भारतीय टीम विश्व कप की तैयारियों में जुट गई हैं। आगामी टी-20 विश्व कप अक्टूबर से शुरू होने वाला हैं।

    इस विश्व कप के लिए भारत के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर (GAUTAM GAMBHIR) ने अपनी प्लेइंग 11 चुन ली हैं। इस प्लेइंग 11 में गंभीर ने अनुभवी खिलाड़ियों को जगह दी हैं। वहीं कुछ होनहार खिलाड़ियों को नजरअंदाज भी किया हैं। गौतम ने ऐलान टवेलफ्ट मैन टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अपने प्लेइंग 11 का खुलासा किया हैं।

    भारत के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी करने के लिए गौतम गंभीर ने कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और युवा खिलाड़ी ईशान किशन (ISHAN KISHAN) को चुना हैं। दोनों ही बल्लेबाज भारत के लिए आग उगलते नजर आते हैं। नंबर तीन के गौतम ने सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) को चुना हैं। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) को गौतम ने नंबर-4 में बल्लेबाजी करने के लिए चुना हैं। वहीं केएल राहुल (KL RAHUL) को बतौर विकेटकीपर नंबर पांच पर रखा हैं।

    दिनेश कार्तिक और पंत को छोड़ इसे सौंपी फिनिशिंग की जिम्मेदारी

    गौतम गंभीर के प्लेइंग 11 में सबसे चौंकाने वाला दृश्य यह देखने मिला कि उन्होने ऋषभ पंत (RISHABH PANT) और दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) को टीम में जगह नहीं दी। गौतम ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी केएल राहुल (KL RAHUL) को सौंप दी हैं। नंबर-6 पर बल्लेबाजी करने के लिए गौतम ने हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) को चुना हैं। वहीं फिनिशिंग की जिम्मेदारी दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) को सौंपी हैं।

    गौतम गंभीर ने टी-20 विश्व कप के लिए स्पिनर गेंदबाज के रूप में युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL)  को टीम में चुना हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाजी के लिए हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL), भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR) और जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH)  को गौतम ने टीम के प्लेइंग-11 में जगह दी हैं।

    गौतम गंभीर की टी-20 विश्व कप प्लेइंग 11

    रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्डा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।

Exit mobile version