भारतीय टीम (INDIAN TEAM) और एंड्रयू बालबर्नी (ANDREW BALBIRNIE) की टीम आयरलैंड (IRELAND) के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलने जा रही थी। सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने 7 विकटों से जीत प्राप्त की थी। सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 28 जून को डबलिन (DUBLIN) में खेला गया। कप्तान हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 226 रनों का लक्ष्य आयरलैंड को दिया था।
भारत की कमजोर गेंदबाजी के आगे आयरलैंड लक्ष्य का पीछा करती हुई दिख रही थी। लेकिन टीम को 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने इस मुकाबले में जीत के साथ सीरीज को 2-0 से जीत लिया है।
हम दुखी हैं, टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया हैं- एंड्रयू बालबर्नी
आयरलैंड (IRELAND), भारत (INDIA) के साथ दो मैचों की टी-20 खेल रही थी। जिसका आज आखिरी मुकाबला था पहले टी-20 मुकाबले में भारत से 7 विकेट से हार के बाद आज के दूसरे मुकाबले में आयरलैंड को 4 रनों से हार झेलनी पड़ी। आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी (ANDREW BALBIRNIE) ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए कहा-
” हम बहुत निराश हैं, भीड़ पिछले दो मैचों में अद्भुत रही है निगलने के लिए एक कड़वी गोली। हमें पता था कि हमें पावरप्ले का उपयोग जल्दी करना होगा – स्टर्लिंग ने टोन सेट किया, मैंने थोड़ा समय लिया। लड़कों ने पूरी तरह से अच्छा प्रदर्शन किया।”
आयरलैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरूआत से ही आक्रमक क्रिकेट दिखाना शुरू किया। कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने आज 60 रनों की शानदार पारी खेली। साथ ही हेरी टेक्टर के 39 और डॉकरेल के 34 रनों ने लक्ष्य का पीछा करने की कोशिश की। लेकिन उमरान मलिक के आखिरी ओवर के शानदार गेंदबाजी ने भारत को 4 रनों से मुकाबला जीतवा दिया।
टी-20 विश्व कप में हमारी योजना स्पष्ट होगी- एंड्रयू बालबर्नी
आयरलैंड की टीम को भारत के खिलाफ सीरीज में 2-0 से हार झेलनी पड़ी हैं। आज आयरलैंड ने अच्छा खेल दिखाया जिसके कारण वो लक्ष्य के करीब भी पहुंची पर लक्ष्य को पार नहीं कर पाई। भारत से हार के बाद कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने आगामी टी-20 विश्व कप की योजनाओं के बारे में बात कि…..
“हमारा टी 20 क्रिकेट ऊपर रहा है और पिछले कुछ वर्षों में इस तरह का खेल बल्ले से हम जो करना चाहते हैं, उसके काफी करीब है। हम बस इस गर्मी में ऐसा करना चाहते हैं ताकि जब हम टी 20 विश्व कप में पहुंचें तो हमारी योजना स्पष्ट हो।”
“ड्रेसिंग रूम इस समय यह निराशा है, लेकिन हमने बहुत अच्छा स्कोर बनाया। एक और दिन, यह एक विजयी स्कोर है। हम अगला वनडे और टी20 में न्यूजीलैंड के साथ खेलने वाले हैं, इसलिए हम इसे पैन में फ्लैश नहीं होने दे सकते। जरूरत एक ही मानसिकता रखने की हैं।”
