आज यानी गुरुवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल आईसीसी ने सालाना वनडे रैंकिंग (ICC ODI Ranking ) की जारी की है। इस बार इस रैंकिंग (ICC ODI Ranking) में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस रैंकिंग के अनुसार ऑस्ट्रेलिया की टीम 118 रेटिंग प्वाइंट के साथ टॉप पर बनी हुई है। जबकि पाकिस्तान ने भारत को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भारत को पीछे छोड़ते हुए आईसीसी की वनडे रैंकिंग (ICC ODI Ranking) में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान की क्रिकेट टीम पर तीसरे स्थान पर था, लेकिन अब यह टीम दूसरे नंबर पर आ गई है।
जबकि भारतीय क्रिकेट टीम तीसरे नंबर पर है। पाकिस्तान की टीम को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज में 4-1 से जीत दर्ज की थी, जिसका उसे सालाना वनडे रैकिंग में काफी ज्यादा फायदा हुआ है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, भारत की टीम ने 1 महीने से भी ज्यादा समय से कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। जिसका फायदा पाकिस्तान क्रिकेट टीम को वनडे रैंकिंग में मिला है। हालांकि आपको बता दें कि पाकिस्तान और भारत के बीच काफी कम रेटिंग पॉइंट का अंतर है। सालाना अपडेट रैंकिंग में पाकिस्तान के 116 रेटिंग पॉइंट्स है, जबकि भारत के पास 115 रेटिंग पॉइंट्स हैं।
Cricket: वैसे तो हमने बर्फ पर लोगो को क्रिकेट खेलते देखा है. मैदान पर भी लोगो को क्रिकेट खेलते हुए देखा है. लेकिन क्या कभी आपने किसी को जहाज पर क्रिकेट खेलते हुए देखा है. क्रिकेट के दीवाने पूरे दुनिया में है. आज क्रिकेट का जुनून लोगो के सर चढ़कर बोल रहा है. ऐसे में अब कुछ लोग शिप मजे से क्रिकेट खेल रहे हैं. बता दें की, इस मैच में , जब बल्लेबाजों में से एक ने लॉफ्टेड शॉट मारा, तो गेंद समुद्र में गिरने जैसी दिखी.
Cricket की दीवानगी हुई मशहूर, जहाज से गिरने से रोकी गेंद
एक छोटे से कमरे से लेकर जहाज पर क्रिकेट खेलना ही दीवानगी का नया उद्धरण हैं. आईपीएल की दीवानगी के बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देख कई लोगों को नया आइडिया मिल गया है. वैसे तो हमने इसे क्रिकेट (Cricket) खूब देखा है लेकिन ये क्रिकेट पानी के ऊपर खेला जा रहा है.
बता दें की, वायरल विडियो में देखा जा सकता है की, कुछ लोग एक जहाज के डेक पर क्रिकेट (Cricket) खेल रहे हैं. जब बल्लेबाजों में से एक ने लॉफ्टेड शॉट मरता है तो गेंद पानी में जाने की तरफ बढ़ती है. ऐसे में एक अनोखे जुगाड़ ने गेंद को समुद्र में गिरने से रोक दिया जाता है. आप भी देखे ये वायरल विडियो.
— Out Of Context Cricket (@GemsOfCricket) May 15, 2023
आईपीएल के बीच ऐसा अनोखा मैच देखने को मिला
बता दें की, आईपीएल का सीजन इन दिनों अपने पीक पर चल रहा है. ऐसे में इन दिनों क्रिकेट के फैंस आईपीएल में मशरूफ हैं. बता दें की, आईपीएल में इस वक़्त नंबर वन पर गुजरात और नंबर दो पर चेन्नई बनी हुई है.
अगर टॉप 4 की बात करे तो नंबर तीन पर मुंबई और नंबर चार पर लखनऊ काबिज़ हैं. इसी के साथ बता दें की, रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को प्लेऑफ में पहुँचने के लिए अब तीन मैच जीतने पड़ेंगे.
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर व्यस्त रहते हैं। बता दें कि कि, सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने क्रिकेट की दुनिया से संन्यास जरूर ले लिया लेकिन इसके बावजूद भी वह लगातार सुर्खियों में रहते हैं। अब इसी बीच सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने एफआईआर दर्ज कराई है। दरअसल बात यह है कि सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने आज मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस ने फर्जी विज्ञापन को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई है।
सचिन तेंदुलकर ने लोगों को ठगने के लिए इंटरनेट पर फर्जी विज्ञापनों में उनके नाम फोटो और आवाज का इस्तेमाल किए जाने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। मुंबई पुलिस द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 426, 465 और 500 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में यह भी बताया गया कि, सचिन तेंदुलकर के नाम से एक फर्जी वेबसाइट बनाई गई है। जिसका नाम सचिन हेल्थइन की भी जानकारी दी, जो तेंदुलकर की तस्वीर का गलत उपयोग करके उन उत्पादों का प्रचार कर रहा था।
जब इसकी जानकारी सचिन को मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सिर्फ इतना ही नहीं सचिन तेंदुलकर की तस्वीर और आवाज का भी इस्तेमाल किया गया है। सचिन की तस्वीर का गलत उपयोग करके इन उत्पादों का प्रचार किया जा रहा था। जिसके बाद उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है।
सचिन तेंदुलकर ने इस मामले को लेकर एक पोस्ट भी किया है। सचिन तेंदुलकर की मैनेजमेंट कंपनी की तरफ से भी बयान जारी किया गया था। जिसमे उन्होंने कहा है कि, समाज को सुरक्षित रखने के लिए इस तरह के मामलों की जांच होनी चाहिए।
राशिद खान (Rashid Khan) एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से कई बार लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। आपको बता दें कि राशिद खान (Rashid Khan) अफगानिस्तान के ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं और वो इन दिनों भारत में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल खेल रहे हैं। राशिद खान (Rashid Khan) के दुनियाभर में करोड़ों फॉलोअर्स। अब इसी बीच राशिद खान (Rashid Khan) का एक वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल बात यह है कि स्टार क्रिकेटर राशिद खान जब गली क्रिकेट खेलते नजर आए तो लोग हैरान हो गए। वो सड़क किनारे खेल रहे बच्चों के पास अचानक पहुंचकर सभी को सरप्राइस दिया। इस दौरान राशिद खान को देखकर बच्चे उत्साहित हो गए। राशिद खान ने तुरंत बल्ला लिया और अपना सिग्नेचर शॉट लगाकर गली क्रिकेट में अपना हाथ आजमाया। इस दौरान का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Rashid Khan का वीडियो वायरल
24 साल के क्रिकेटर अपने बल्ले से बड़ा शॉट लगाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान राशिद खान चारों तरफ लोगों से घिरे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। जो 25 सेकंड का है, यह वीडियो भारत के गुजरात राज्य के गांधी नगर शहर का बताया जा रहा है। जिसमे राशिद खान युवा स्ट्रीट क्रिकेटर की प्रशंसा करते नजर आ रहे। वीडियो को मुफद्दल वोहरा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, राशिद खान भारतीय प्रशंसकों के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं। खेल के सबसे विनम्र कैरेक्टर में थे। एक उनके इस वीडियो को अब तक ढेर सारे कमेंट और लाइक मिल चुके हैं।
क्रिकेट के मैदान पर कई बार विराट कोहली (Virat Kohli) का आक्रामक स्वभाव देखने को मिला है, जिसके लिए वो काफी ज्यादा मशहूर है। अब इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रह चुके विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने आक्रामक स्वभाव को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है। जिसकी वजह से वह इन दिनों सुर्खियों में है। दरअसल बात यह है कि, विराट कोहली (Virat Kohli) का कहना है कि, वह सिर्फ मैदान पर ही इतने आक्रामक हैं जबकि वह बाहरी दुनिया में ऐसे बिल्कुल भी नहीं है।
विराट कोहली ने इस बात को भी स्वीकार किया है कि, वह किसी भी विरोधी के खिलाफ आंख से आंख मिलाकर बात करते हैं, लेकिन वह मैदान पर शारीरिक लड़ाई होने से दूर ही रहते हैं। विराट कोहली ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान यह बड़ा बयान दिया। विराट कोहली ने कहा कि, मैदान पर फिजिकल होने का कोई चांस ही नहीं है। कोई मुझे मार कर निकल जाएगा और मैं मर जाऊंगा। उसको नहीं पता क्या हुआ।
Virat Kohli ने किया खुलासा
विराट कोहली ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि,
मुझसे मैदान पर कुछ भी बुलवा लो लेकिन मैं फिजिकली लड़ाई नहीं करता और यार वह सब भी मैं ग्राउंड पर करता हूं, मुझे पता है कि वहां पर लड़ाई नहीं हो सकती, क्योंकि वहां पर बीच में एंपायर आ जाता है।
विराट कोहली का यह बयान इन दिनों सुर्खियों में है, कई लोग उनके इस बयान की तारीफ भी करते नजर आ रहे हैं।
रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार बल्लेबाज है। उन्होंने पिछले साल यानी 2022 में आईपीएल में खूब रन उगला था। जिसके बाद वो 2022 आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर चल रहे थे। रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) अक्सर चर्चा में रहते है। कभी उनकी प्रोफेश्नल लाइफ को लेकर खबरें सामने आती हैं तो कभी उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर। आज हम आपको रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) की पर्सनल लाइफ के बारे में बताने जा रहे है।
एक ही कॉलेज में पढ़ते थे Robin Uthappa और शीतल
रॉबिन उथप्पा ने शीतल गौतम से शादी रचाई है और वो कई बार अपने पति को स्टेडियम में उनको स्पोर्ट करने पहुंच चुकी है। रॉबिन उथप्पा और शीतल गौतम ने 3 मार्च साल 2016 को एक दूसरे से शादी रचाई थी। दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे के साथ रिश्ते में रहने के बाद शादी करने का फैसला किया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रॉबिन उथप्पा और शीतल एक ही कॉलेज में पढ़ते थे।
Happy anniversary my love. Gratitude is all that I feel for us and the life we’ve created. It’s hard to believe it’s been 7 years already. Thank you baby for the love, growth, joy, peace and the challenges we’ve overcome together. You’ll forever be my fav girl in the world!! ❤️😘 pic.twitter.com/hZsBaDb82h
— Robin Aiyuda Uthappa (@robbieuthappa) March 3, 2023
शीतल उस वक्त रॉबिन की सीनियर थी और वो टेनिस खेलती थी जबकि रॉबिन उथप्पा क्रिकेट खेलते थे। दोनों की स्पोर्ट में रूचि थी जिसकी वजह से दोनों एक दूसरे के करीब आए। इसके बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद साल 2016 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ को एन्जॉय कर रहे है। रॉबिन उथप्पा सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ अक्सर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते है।
शांताकुमारन श्रीसंत (Sreesanth) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रह चुके है। शांताकुमारन श्रीसंत (Sreesanth) एक बेहतरीन गेंदबाज हुआ करते थे। वो अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते थे। हालांकि एक विवाद की वजह से उनका करियर बुरी तरह प्रभावित हुआ। आज हम आपको शांताकुमारन श्रीसंत (Sreesanth) के बारे में वो बाते बताने जा रहे है जो कम ही लोग जानते है।
शांताकुमारन श्रीसंत ने साल 2007 में टी 20 विश्वकप में अहम भूमिका निभाई थी। इस पूरी टूर्नामेंट में उन्होंने 7 विकेट लिए थे। सेमीफाइनल में उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन का विकेट लिया और इस पूरे मैच का पासा पलट दिया। 2007 के टी 20 विश्वकप के फाइनल मैच में भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। वहीं श्रीसंत ने आखिरी ओवर के आखिरी गेंद पर कैच पकड़कर भारत को जीत दिलाई थी।
Sreesanth और भुवनेश्वरी की ऐसी हुई थी मुलाकात
बता दें कि श्रीसंत पर स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लग चुका है। जिसकी वजह से उनको 7 सालों तक बैन कर दिया गया था। अगर हम बात करें श्रीसंत की पर्सनल लाइफ की तो उनकी पत्नी का नाम भुवनेश्वरी कुमारी है जो जयपुर की राजकुमारी थी। क्रिकेटर श्रीसंत का करियर और दोनों की लव स्टोरी करीब साथ में शुरू हुई। बता दें कि एक मैच के सिलसिले में श्रीसंत जयपुर गए थे, उसी दौरान एक ज्वेलरी शॉप पर श्रीसंत की जयपुर की राजकुमारी भुवनेश्वरी देवी से पहली मुलाकात हुई।
उस वक्त भुवनेश्वरी स्कूल में पढ़ रही थी। दोनों की ये मुलाकात कैसे प्यार में बदल गई इसके बारे में किसी को पता नहीं चला। करीब 6 सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का मन बना लिया। दोनों का परिवार शादी के लिए मान गया था। लेकिन स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगने के बाद क्रिकेटर डिप्रेशन में रहने लगे और जीने की इच्छा छोड़ चुके थे।
एक बार खुद इंटरव्यू के दौरान श्रीसंत ने कहा था कि, ‘बैन लगने के बाद मैं सोचता था कि क्या मैं कभी दोबारा खेल पाउंगा या नहीं। उस वक्त मैं खुद को खत्म करने के बारे में सोच रहा था, मैं अपने मां-बाप के बारे में सोच रहा था। मुझे लगा मेरे अलावा उनके 3 बच्चे और हैं, मैं नहीं रहूँगा तो भी वो रह लेंगे लेकिन उस वक्त नयन (भुवनेश्वरी) के पिता ने मुझसे कहा कि भुवनेश्वरी अब भी तुमसे शादी करना चाहती है। फिर सोचा कि शादी किए बिना इस दुनिया से नहीं जा सकता।’
पैट कमिंस (Pat Cummins) ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी है। उन्होंने एक बार नहीं कई बार क्रिकेट के मैदान में शानदार प्रदर्शन किया है। जिसके फैंस भी दिवाने है। पैट कमिंस (Pat Cummins) अक्सर अपनी प्रोफेश्नल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते है। लेकिन आज हम आपको अपने इस लेख में पैट कमिंस (Pat Cummins) की पर्सनल लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं।
Pat Cummins ने गर्लफ्रेंड से रचाई शादी
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी रचाइ है। पैट कमिंस की पत्नी का नाम बेकी बोस्टन है, दोनों की शादी 1 अगस्त 2022 को हुई थी। पैट कमिंस और बेकी बोस्टन की शादी में कई दिग्गज क्रिकेटर और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।
भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन गेंदबाज अनिल कुंबले (Anil Kumble) अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर कई बार रिकॉर्ड कायम किया है। अनिल कुंबले (Anil Kumble) भारतीय क्रिकेट टीम के उन खिलाड़ियों में से हैं जिनका करियर हमेशा विवादों से दूर रहा है। लेकिन ये बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने शादी शुदा महिला से शादी की है।
Anil Kumble की पर्सनल लाइफ
अगर हम बात करें अनिल कुंबले की पर्सनल लाइफ की तो उन्होंने ट्रैवल एजेंसी में काम करने वाली चेतना रामतीर्थ से शादी की है। अनिल कुंबले चेतना रामतीर्थ के प्यार में दीवाने हो गए थे। हालांकि चेतना पहले से ही शादी शुदा थी। उन्होंने साल 1986 में मैसूर में एक स्टॉक ब्रोकर के साथ शादी रचाई थी। लेकिन चेतना अपनी पहली शादी से खुश नहीं थी।
इसी बीच चेतना की दोस्ती मशहूर क्रिकेटर अनिल कुंबले से हुई। दोनों की दोस्ती के बाद मुलाकातें शुरू हो गई। उस वक्त चेतना ने अनिल कुंबले से कहा कि, रिश्तों पर से उनका भरोसा उठ गया है। चेतना ने साल 1998 में अपने पति से अलग होने का फैसला कर लिया।
इसके बाद अनिल कुंबले और चेतना ने साल 1999 में एक दूसरे से शादी कर ली। हालांकि चेतना की पहली शादी से उनकी एक बेटी भी थी, जिसकी जिम्मेदारी लेने के लिए दोनों को लड़ाई भी लड़नी पड़ी।
इसमे कोई दो राय नहीं है कि मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार खिलाड़ी है। जिन्होंने क्रिकेट के मैदान में अपने शानदार प्रदर्शन से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। आज हम अपने इस लेख में मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) की प्रोफेश्नल लाइफ के बारे में नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ के बारे में बताने जा रहे है। मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने साल 2018 में आशिता सूद से शादी रचाई थी।
शादी से पहले मयंक अग्रवाल और आशिता सूद ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट कियाथा। लंबे समय तक डेट करने के बाद मयंक अग्रवाल और आशिता सूद ने एक दूसरे से शादी रचाई। आशिता सूद पेशे से एक वकील है और वो बेंगलुरू की रहने वाली है। आशिता के पिता प्रवीण सूद 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी रह चुके है। शादी के बाद मयंक अग्रवाल और आशिता सूद एक बेटे के माता पिता बने।
मयंक अग्रवाल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, वो आशिता को लंबे वक्त से जानते थे और उन्हें आशिता की सादगी बहुत पसंद थी और इसी सादगी पर वह फिदा हो गए थे। मयंक अग्रवाल और आशिता सूद एक दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते है। जिसमे दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलती है।