टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) से पहले टीम इंडिया (Team India) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है, लेकिन इससे पहले ही टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए है।
इससे भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है। शमी को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में शामिल किया गया था, जबकि टी20 विश्व कप के लिए उन्हें रिजर्व में रखा गया है। ऐसे में टीम इंडिया को इसका खामियाज़ा भुगतना पड़ सकता है। तो आये जानते है किस वजह से शमी को होना पड़ा बाहर।
इस वजह से शमी हुए ऑस्ट्रेलिया सीरीज से बाहर
10 महीनों के लंबे अंतराल के बाद मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) की भारतीय टी20 टीम में वापसी हुई थी। पिछले साल यूएई में टी20 विश्व कप के बाद से ही वह इस फॉर्मेट में टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। माना जा रहा था कि सेलेक्टर्स ने उन्हें टी20 में नहीं चुनने का फैसला किया था, लेकिन एशिया कप में युवा गेंदबाजों के प्रदर्शन और जसप्रीत बुमराह-हर्षल पटेल जैसे प्रमुख गेंदबाजों की फिटनेस के कारण फिर से उन्हें टीम में शामिल करने का फैसला किया गया।
लेकिन अब बड़ी ख़बर क्रिकबज के हवाले से आ रही है कि, भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए हैं। मोहम्मद शमी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। शनिवार (17 सितंबर) को टीम के मोहाली पहुंचने पर इसकी जानकारी बीसीसीआई और टीम प्रबंधन के संबंधित अधिकारियों तक पहुंच गई। माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम भी पंजाब शहर पहुंच गई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच मोहाली के मैदान पर खेला जाएगा।
🚨🚨 BREAKING 🚨🚨
Mohammed Shami has tested positive for Covid-19 and has been ruled out of the Australia T20Is.@vijaymirror with the details ⏬#INDvAUS
ऑस्ट्रेलिया (Australia) में अगले महीने से खेले जाने वाले आइसीसी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के लिए जिम्बाब्वे (Zimbabwe) ने अपने टीम की घोषणा कर दी है। चोटिल चल रहे क्रैग इरविन (Craig Ervine) की वापसी हुई है। वह वर्ल्ड कप में टीम की कप्तानी का जिम्मा संभालेंगे। गुरुवार को जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड की तरफ से 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई। 5 रिजर्व खिलाड़ियों के नाम की भी घोषणा साथ ही की गई है।
जिम्बाब्वे की टीम में इन खिलाड़ियों की हुई वापसी
तेंदई चतरा (Tendai Chatara), वेलिंगटन मसाकाद्जा (Wellington Masakadza) और मिल्टन शुंबा (Milton Shumba) को चोट के बाद जिम्बाब्वे की टीम में शामिल किया गया है। वहीं, तेज गेंदबाजी आक्रमण को और तेज करने के लिए मुजरबनी को भी टीम में वापस बुला लिया गया है।
चतरा ने कॉलरबोन फ्रैक्चर के बाद टीम में वापसी की है। बता दें कि मुजरबानी हाल ही में जिम्बाब्वे टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान टीम का हिस्सा थे लेकिन वह वहां से बिना कोई मैच खेले ही लौट आए। मसाकाद्जा कंधे की चोट के बाद टीम में लौट आए हैं जबकि शुंबा क्वाड्रिसेप्स की चोट से उबरकर टीम में जगह बना ली है।
Zimbabwe announce squad for ICC Men’s T20 World Cup
जिम्बाब्वे की टीम ने हालिया दिनों में बहुत ही अच्छा खेल दिखाया है। टीम ने ऑस्ट्रेलिया जैसी ताकतवर टीम को वनडे में मात देकर टी20 विश्व कप से पहले अपनी तैयारी का एहसास कराया। टीम को विश्व कप के मुख्य मुकाबलों में पहुंचने के लिए क्वालीफायर में खेलना है। आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज के साथ टीम को पूल बी में रखा गया है।
IND vs AUS:पाकिस्तान (Pakistan) के ऐसे कई सारे टि्वटर हैंडल्स फिर से एक बार एक्टिव हो गया है, जो भारत को बेवजह का निशाना बनाते हैं और उसे बदनाम करने की साजिश करते हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच t20 सीरीज के पहले पेट कमिंस के फोटो पर ऐसे ही हैंडल ने कमेंट और रिप्लाई कर दिए हैं। इसमें कमिंस को डराने का प्रयास हो रहा है।
कमिंस ने शेयर की फोटो
ऑस्ट्रेलिया के जाने-माने क्रिकेटर पैट कमिंस ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की । इसमें उन्होंने एक बात की जानकारी दी कि वह भारत के खिलाफ t20 सीरीज के लिए रवाना हो चुके हैं। थम्सअप का इशरा फोटो में कमिंस किया। उनके इस ट्वीट पर पाकिस्तान के कुछ ट्विटर हैंडल से बेवजह के रिप्लाई हुए हैं। एक यूजर ने लिखा कि यात्रा के लिए भारत देश सुरक्षित नहीं तो वहीं एक अन्य ने लिखा सुरक्षित रहना भाई ।
पाकिस्तान से ही आय़ा मैसेज
तो वहीं उस यूजर पर क्लिक करके जानकारी लेने के बारे में पूछा गया तो पता चला कि यह टि्वटर हैंडल पाकिस्तान के लाहौर से ऑपरेट हो रहा है सैयद मुर्तजा हैदर नाम के किसी यूज़र ने खुद को एमबीए डिग्री वाला बताया और तो और किसी बैंक में एरिया मैनेजर भी अपने टि्वटर हैंडल पर लिखा है।
जिसके बाद भारतीय यूजर ने उस यूजर को मुंहतोड़ जवाब दिया जो कमेंट को डरा रहे थे इसके अतिरिक्त अन्य युवक से ट्वीट को भी रिप्लाई करते हुए उनको जवाब दिया। ऑस्ट्रेलिया टीम आरोन फिंच की कप्तानी में भारत के खिलाफ तीन टी-20 मैचों में खेलने वाली है। जिस का आगाज 20 सितंबर से होने वाला है। इसी साल 16 अक्टूबर से t20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा, जो ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होगा।
16 अक्टूबर के ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर T20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) शुरू होगा। चार ऐसी टीमें है जो इस बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कड़ी दावेदार बताई जा रही हैं। ज्ञात हो कि 16 अक्टूबर से T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया में होने वाली है। T20 वर्ल्ड कप में भारत अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलने वाला है। आइए एक नजर डालते हैं, जो इस बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली है।
यह रही 4 सेमीफाइनलिस्ट टीम
इस बार भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में स्थान बना सकते हैं। यदि हम ऑस्ट्रेलिया के पिच और हालात के बारे में बात करते हैं तो पिछले कुछ साल में यहां बहुत बड़े बड़े बदलाव देखने को प्राप्त हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया की पिच पर अब बढ़िया रन बनते हैं। टीम इंडिया में ऐसे खतरनाक प्लेयर्स भी हैं जिन्हें ऑस्ट्रेलिया की पिच पर बल्लेबाजी करना बहुत अच्छा लगेगा, क्योंकि यहां पर अच्छा बाउंस मिल जाता है, जिससे बल्लेबाज एक से बढ़कर एक शॉट मार सकते हैं।
टीम इंडिया लगाएगी पूरा जोश
तेज गेंदबाजों के लिए भी आस्ट्रेलिया की पिच बहुत अच्छी है। ऑस्ट्रेलिया के हालात को ध्यान में रखते हुए इस बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें जा सकती है। इन सारी चार टीमों के पास एक से बढ़कर एक तेज गेंदबाज हैं। टीम इंडिया तो इस बार T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाने के लिए पूरी तरीके से अपना जोर लगाने की कोशिश करेगी।
कब होंगे कौन के मुकाबले
भारत बनाम पाकिस्तान का पहला मैच 23 अक्टूबर को मेलबर्न में होगा
भारत बनाम ग्रुप ए रनरअप का दूसरा मैच 27 अक्टूबर सिडनी में होगा
भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा मैच 30 अक्टूबर भारत में होगा
भारत बनाम बांग्लादेश चौथा मैच 2 नवंबर एडिलेड में होगा
भारत बनाम ग्रुप बी विनर पांचवा मैच 6 नवंबर मेलबर्न में होगा
ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत महान खिलाड़ी शेन वार्न (Shane Warne)के जीवन पर एक मिनी सीरीज बनने जा रही है एक जिसे लेकर उनके बच्चों ने अपनी नाराजगी सरेआम जाहिर कर दी है। इसी साल मार्च के महीने में थाइलैंड के एक रिसोर्ट में अचानक से हार्ट अटैक से शेन वार्न का निधन हो गया था। 52 साल की उम्र में इस महान स्पिनर का निधन हुआ था। शेन वार्न के बच्चों को इस बात का गुस्सा है कि उनके पिता को इस दुनिया से गए हुए अभी छह महीने का समय भी नहीं हुआ कि लोग उनकी कहानी पर पैसा बनाने के लिए तैयार हो गए हैं।
शेन वार्न के बच्चों ने कही ये बात
ऑस्ट्रेलिया 9 नेटवर्क, जिनके साथ शेन वार्न (Shane Warne) ने एक कॉमनटेटर के रूप में काम भी किया उन्होंने “Warnie” के नाम से दो भागों की एक फिल्म बनाने की घोषणा की है जिसको लेकर शेन वार्न के बच्चों को ऐतराज है। शेन वार्न की बड़ी बेटी ब्रुकी जो 24 साल की हैं उन्होंने गुस्से में इस पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। उसने एक इंस्टाग्राम कहानी में कहा-
” क्या आप में से किसी के मन में पिताजी के लिए कोई सम्मान है? या उनके परिवार के लिए? चैनल 9 के लिए उन्होंने इतना कुछ किया और अब आप उनके निधन के 6 महीने बाद उनके जीवन और हमारे परिवारों (एसआईसी) के जीवन को नाटकीय बनाना चाहते हैं? आप लोग डिसरेस्पेक्ट से भी ज्यादा आगे जा रहे हैं।”
वार्न की दूसरी बेटी समर जो 20 साल की हैं उन्होंने भी इंस्टाग्राम पर लिखा,
“मैं वास्तव में जानना चाहूंगी कि लोगों के दिमाग में क्या चल रहा है कि यह ठीक है?” उसने नाइन नेटवर्क को “अपमानजक” कहा है। “कुछ सम्मान करो। कितना निराशाजनक है, उनके निधन के केवल 6 महीने बाद और आप पहले से ही इससे पैसा कमाने की कोशिश कर रहे हैं?”
शेन वार्न का क्रिकेटिंग करियर
शेन वार्न (Shane Warne) सिर्फ टेस्ट में ही नहीं वनडे में भी कमाल के गेंदबाज रहे। शेन वार्न की गेंदबाजी का कमाल था जब ऑस्ट्रेलिया ने 1999 में वर्ल्ड कप का खिताब हासिल किया। शेन वार्न ने टेस्ट क्रिकेट में 708 विकेट हासिल किए। वनडे क्रिकेट में भी शेन वार्न 293 विकेट हासिल करने में कामयाब रहे।
शेन वार्न को ऑस्ट्रेलिया के आइकन के रूप में भी पहचान मिली। 2006-07 में शेन वार्न ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को एशेज में जीत दिलाई। इतना ही नहीं शेन वार्न ने आईपीएल में भी छाप छोड़ी। शेन वार्न की अगुवाई में राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम आईपीएल (IPL) का पहला खिताब जीतने में कामयाब रही।
ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी20 वर्ल्डकप (T20 World Cup 2022) की शुरुआत 16 अक्टूबर को होगी। जिसके लिए भारत (India Squad), पाकिस्तान (Pakistan), ऑस्ट्रेलिया (Australia), इंग्लैंड (England) समेत कई टीमों ने अपने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। इस लेख में हम जानेंगे उन सभी स्क्वॉड में शामिल प्लेयर्स लिस्ट (Teams List) साथ में टी20 वर्ल्डकप का फॉर्मेट, और किस ग्रुप में कौन सी टीम (Groups List) है, जो इस साल के टी20 वर्ल्डकप में अपनी किस्मत आजमाने वाली है।
पहला राउंड –
पहले राउंड में श्रीलंका और वेस्टइंडीज जैसी दिग्गज टीमों के अलावा नामीबिया, नीदरलैंड, यूएई, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे की टीमें शामिल हैं। इनमें से तीन टीमें ही ऐसी है जिन्होंने अभी तक अपने 15 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान किया है।
ग्रुप ए –
नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, दीवान ला कॉक, स्टीफ़न बार्ड, निकोल लॉफ़्टी ईटन, जान फ़्रीलिंक, डेविड विसे, रूबेन ट्रम्पेलमैन, ज़ेन ग्रीन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, तांगेनी, लुंगमेनी, माइकल वैन लिंगेन, बेन शिकोंगो, कार्ल बिरकेनस्टॉक , लोहान लौवरेंस, हेलो या फ्रांस।
न्यूजीलैंड: अभी तक अपने स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया है।
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी , शान मसूद, उस्मान कादिर। रिजर्व खिलाड़ी: फखर जमन, मोहम्मद हारिस, शाहनवाज दहानी
अफगानिस्तान: मोहम्मद नबी (कप्तान), फरीद अहमद मलिक, नवीन उल हक, नजीबुल्लाह जद़रान, फजल हक फारूकी, कायस अहमद, रहमनुल्लाह गुरबाज, हजरतुल्लाह ज़ज़ई, राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरज़ई, इब्राहिम जद़रान, सलीम लफी, दार्विश रसूली, मुजिब उर रहमान, उस्मान घानी।रिजर्व खिलाड़ीः अफसर ज़ज़ई, शाराफुद्दीन अशरफ, रहमत शाह और गुलबदीन नईब।
वर्ल्डकप का फॉर्मेट
इसके फॉर्मेट की बात की जाए तो ये दो चरण में खेला जाएगा। पहले 8 टीमों के बीच मैच खेले जाएंगे। ऊपर स्क्वॉड के साथ आप देखोगे कि फर्स्ट राउंड में शामिल ग्रुप 1 और ग्रुप 2 में 8 टीम शामिल है। इन टीमों के बीच मैच 16 अक्टूबर से शुरू होंगे। इसमें दोनों ग्रुप की टॉप 2 टीमें सुपर 12 में प्रवेश करेगी।
सुपर 12 में अभी 8 टीमें क्वालीफाई कर चुकी है, जिसकी लिस्ट भी ऊपर ही दी गई है। ग्रुप A और ग्रुप B टीमों के नाम ऊपर दिए गए हैं। इन 8 टीमों और पहले राउंड की विजेता 4 टीमों के बीच सुपर 12 में मैच खेले जाएंगे। 22 अक्टूबर से सुपर 12 के मैच खेले जाएंगे, भारत अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ खेलेगा।
टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) का आगाज 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया की धरती पर होने वाला है। टी20 वर्ल्ड कप में भारत अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलने वाला है। भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच इस महामुकाबले से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर लाखों फैंस में मातम छा सकता है।
भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर आई ये बड़ी अपडेट
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच ICC टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) मुकाबले के सभी टिकट पूरी तरह से बिक चुके हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया में इस टूर्नामेंट को शुरू होने में अभी एक महीना बाकी है। इसकी जानकारी खुद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने गुरूवार को दी है।
आईसीसी ने एक बयान में कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को मेलबर्न में होने वाले सुपर 12 मैच के सभी टिकट कुछ मिनटों में ही बिक गए जबकि अतिरिक्त स्टैंडिंग रूम टिकट बिक्री के लिए रखे जाने के कुछ मिनटों में ही बिक गए।
16 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो रहे टी-20 विश्व कप (T20 World Cup) के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में भारत ने तीन स्पिनर चुने है जिसमें एक रविचंद्रन अश्विन भी हैं, लेकिन एक स्पिनर को टीम में स्थान नहीं मिला है, जिसमें अश्विन से ज्यादा विकेट हासिल किए हैं।
कौन है वो स्पिनर
रवि बिश्नोई ही वह स्पिनर हैं जिनको टीम में शामिल किया गया है। यदि पिछले टी-20 विश्व कप के लेकर अभी तक के t20 इंटरनेशनल प्रदर्शन के बारे में बात की जाए, तो बिश्नोई ने अश्विन से ज्यादा विकेट हासिल किए। उन्होंने इस दौरान 10 t20 मैच खेले और 16 विकेट हासिल किए।
अगर रविचंद्रन अश्विन के प्रदर्शन के बारे में बात की जाए, तो उन्होंने इसी के साथ t20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और आठ ही विकेट पाए हैं। इस मामले में बिश्नोई अश्विन से काफी आगे हैं। इसके बाद भी उन्हें टी-20 विश्व कप के लिए टीम में स्थान नहीं मिला।
नंबर वन स्पिनर युजवेंद्र चहल
युजवेंद्र चहल नंबर वन स्पिनर ने तब से लेकर अभी तक 17 मैच खेले और 20 विकेट लेने में सफल रहे हैं।
विश्व कप में जडेजा के स्थान पर अक्षर पटेल को तीसरे नंबर पर शामिल किया गया है पिछले विश्वकप से लेकर अब तक पटेल ने14 t20 इंटरनेशनल खेल और 12 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की है।
इस समय भारतीय टीम एशिया कप 2022 खेलने में बिजी है। वह इस खिताब को जीतने की बड़ी दावेदार मानी जा रही है। इसके बाद भारतीय टीम का अगला उद्देश्य अक्टूबर से शुरू होने वाले T20 World Cup को जीतना है। यह विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा। इस विश्व कप के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम की घोषणा की है।
खबरों के अनुसार बीसीसीआई अगले सप्ताह टी-20 विश्व कप के लिए टीम की घोषणा करने वाली है इसी के साथ ही आस्ट्रेलिया के साथ होने वाली t20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान अगले हफ्ते ही होगा। इस मामले में आखिरी फैसला सोमवार को लिया जाने वाला है। विश्व कप के लिए टीम का ऐलान की आखिरी तारीख 15 सितंबर है।
वेबसाइट के सूत्रों के अनुसार दोनों टीमों का ऐलान अगले सप्ताह होगा। आईसीसी की डेड लाइन भी ज्यादा दूर नहीं है। चयनकर्ता अगले सप्ताह दोनों टीमों का ऐलान कर सकते हैं।
बुमराह की बात
वर्ल्ड कप जीतने के लिए भारतीय टीम कमर कस चुकी है। इसी के साथ ही ऑस्ट्रेलिया सीरीज और टी-20 विश्व कप के लिए 10 से 12 नाम सामने आए हैं। लेकिन कुछ बातों को लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है फिलहाल जसप्रीत बुमराह चोटिल हैं और एशिया कप में हिस्सा नहीं ले पाए हैं।
पटेल भी अपनी चोट की वजह से एशिया कप में नहीं खेल रहे हैं। बुमराह की चोट को लेकर सूत्रों ने कहा कि गेंदबाज के मामले में बीसीसीआई जल्दबाजी नहीं करना चाहती। चाहे वह टी-20 विश्वकप ही क्यों ना हो।
उन्होंने यह भी कहा कि यह कहना अभी बहुत जल्दी हो जाएगा। एक बार जब वह फिट हो जाएंगे तो इस पर बात की जाएगी। इस समय फिट नहीं है हमें आशा है कि वह वापसी करेंगे लेकिन हम पक्के तौर पर कुछ भी बोल नहीं सकते हैं। जब फिटनेस टेस्ट पास करेंगे। यदि कुछ होता है तो t20 विश्व कप को देखकर ही फैसला लिया जाएगा।
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) जो कि धोनी के रिटायरमेंट के बाद से ही टीम इंडिया के नियमित विकेटकीपर रहे हैं। अब ऋषभ पंत के मौजूदा प्रदर्शन की वजह से उनका नाम टी20 विश्व कप के विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर हटाया जा सकता है। ऋषभ पंत के स्थान पर टीम में ऐसे बल्लेबाज शामिल है जो भारतीय टीम में उनकी जगह ले सकते हैं।
इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाला t20 वर्ल्ड कप में ऋषभ पंत के स्थान पर दिनेश कार्तिक और केएल राहुल भी बड़े उम्मीदवार हो सकते हैं।
केएल राहुल
केएल राहुल सलामी बल्लेबाज हैं और विकेटकीपर बल्लेबाज भी हैं लेकिन केएल राहुल का विकेटकीपर होना ऋषभ पंत के लिए मुश्किल खड़ी कर देता है। ऋषभ पंत इसमें अच्छी फॉर्म में नहीं चल रहे हैं। चयनकर्ताओं का भरोसा उठ रहा है। ऐसे में अगर रोहित शर्मा केएल राहुल की ओर विकेटकीपर के तौर पर देखते हैं तो यह गलत नहीं होगा।
टीम में एक अतिरिक्त ऑलराउंडर को भी जगह दी जा सकती है जो कि ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप के बिहार में बढ़िया दांव साबित हो सकता है। विस्फोटक बल्लेबाज होने के साथ-साथ केएल राहुल बढ़िया विकेटकीपर भी हैं। इसी के साथ ही यदि केएल राहुल विकेटकीपर के तौर पर टीम में सिलेक्ट हो जाते हैं, तो थ्री इन वन खिलाड़ी को हटा पाना बहुत कठिन होगा।
उन्हें भविष्य में टीम इंडिया की कप्तानी का प्रबल दावेदार भी उनको बताया जा रहा है। केएल राहुल आईपीएल में लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से कप्तानी बल्लेबाजी और विकेट कीपिंग भी करते दिखाई दिए थे।
दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक लगभग 3 साल के बाद अपनी प्रतिभा के दम पर टीम में जगह बना पाए हैं। दिनेश कार्तिक एक बेहतरीन फिनिशर हैं हाल ही में साल 2022 एशिया कप के चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ पंत को प्लेइंग इलेवन के बाहर कर दिनेश कार्तिक को शामिल किया था।
फिलहाल दिनेश कार्तिक को टीम में बढ़िया योगदान देने का मौका नहीं मिल सका। कार्तिक एक विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। एशिया कप 2022 में उनके स्थान को देखते हुए ऋषभ पंत की जगह टी20 विश्व कप में खतरे में बताई गई है। पंत के लिए एशिया कप 2022 बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।