Tag: ऑस्ट्रेलिया

  • ऑस्ट्रेलिया से सेमीफाइनल में हारी Indian Women’s Hockey Team, फिर भी मेडल जीतने की उम्मीद है बाकी

    ऑस्ट्रेलिया से सेमीफाइनल में हारी Indian Women’s Hockey Team, फिर भी मेडल जीतने की उम्मीद है बाकी

    कॉमन वेल्थ गेम्स में इन दिनों भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women’s Hockey Team) हिस्सा बनी हुई है। भारतीय महिला हॉकी टीम को सेमीफाइनल के मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा है। दरअसल हॉकी महिला टीम को सेमीफाइनल में शूटआउट में हार मिली है। ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला हॉकी टीम को 3-0 से हरा दिया है। हालांकि अभी भी भारतीय महिला टीम से उम्मीद रखनी चाहिए क्योंकि भारतीय महिला हॉकी टीम को अभी एक ब्राॅन्ज मेडल जीतना है।

    अभी भारतीय टीम को ब्राॅन्ज मेडल के लिए न्यूजीलैंड से मुकाबला करना है। दरअसल आपको बता दें इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की बेहतरीन खिलाड़ी रेबेका ग्रेइनर के गोल के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने अचानक से ही बढ़त बना ली। वही भारतीय कप्तान सविता पूनिया ने ऑस्ट्रेलिया को बांधे रखा बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए काफी हद तक भारतीय टीम ने जंग लड़ी लेकिन आखिर में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

    इन खिलाड़ियों ने नहीं किया कुछ खास प्रदर्शन

    आपको बता दें विवादित पेनल्टी शूटआउट में भारत के लिए नेहा ,लालरेम्सियामी और नवनीत कौर ने कुछ खास गोल नहीं कर सकी जिसके चलते भारतीय टीम को हारना पड़ा। वहीं आस्ट्रेलिया की बेहतरीन खिलाड़ी एमीलाॅटन , कैटलीन नोब्स और एम्ब्रोसिया मालोन ने बेहतरीन शॉट खेले हैं उन्होंने शॉट को निशाने पर लिया है जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया को बेहतरीन जीत मिली है। भारत को पहले क्वार्टर में 6 पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन गोल नहीं हो सका।

    हालांकि इस दौरान भारतीय बेहतरीन खिलाड़ी रक्षा पंक्ति ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। दरअसल आपको बता दें ऑस्ट्रेलिया के अंब्रोसिया मालूम अपना शार्ट चूक गई थी जिसके चलते हैं एंपायर ने भारतीय टीम को दूसरा मौका दिया लेकिन कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। वही आपको बता दें अब भारतीय महिला हॉकी टीम को न्यूजीलैंड से ब्राॅन्ज मेडल के लिए मुकाबला करना होगा अभी भारतीय टीम के पास एक मेडल लाने का बहुत अच्छा मौका है।

    तीसरे मेडल पर होगी भारतीय महिला टीम की नजर

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम को 1998 में जगह मिली थी। तब से लेकर आज तक भारतीय महिला हॉकी टीम ने अब तक 2 मेडल जीते हैं पहला मेडल इन्होंने गोल्ड जीता था और दूसरा मेडल सिल्वर मेडल जीता था 2002 में मैनचेस्टर गेम्स में इंग्लैंड को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था वहीं 2006 में आस्ट्रेलिया को हराकर सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया था।

    वहीं अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम तीसरे मेडल पर नजर रखे हुए हैं अब दूसरा मेडल जीतने की भरपूर कोशिश करने वाली है। वहीं ऑस्ट्रेलिया महिला हॉकी टीम ने अब तक पांच गोल्ड मेडल जीते हैं। जिसके चलते हैं ऑस्ट्रेलिया महिला हॉकी टीम छठे गोल्ड पर नजर बनाए हुए हैं। लेकिन भारतीय महिला हॉकी टीम अब 16 सालों से मेडल का इंतजार कर रही है। किसी भी हालत में भारतीय महिला हॉकी टीम मेडल जीतने का भरपूर प्रयास करेगी।

    Read More-रोहित शर्मा क्यों कर रहे हैं इस फॉर्म में चल रहे प्रतिभाशाली ऑलरांउडर को नजरअंदाज, ऐसे में बर्बाद हो जाएगा करियर

  • टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए रिकी पोंटिंग ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया ये दो टीमें खेलेगी फाइनल और ये टीम मारेगी बाज़ी

    कुछ ही महीनों में टी20 वर्ल्ड कप (T20 WC 2022) का आगाज होने वाला है। भारत समेत लगभग सभी टीमों ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने खुलासा किया है कि उन्हें लगता है कि वे दो टीमें इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी पुरुष टी 20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचेंगी और जिसमें से उन्हें ट्रॉफी जीतने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि रिकी के मुताबिक कौन-सी दो टीमें फाइनल तक पहुंचेंगी।

    रिकी पोंटिंग ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

    रिकी पोंटिंग ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) का मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम आमने-सामने होगी, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का मानना ​​है कि फाइनल में मेजबान टीम भारत को मात देगी, क्योंकि घरेलू माहौल का फायदा कंगारू टीम को मिलेगा। रिकी ने हाल ही में आईसीसी रिव्यू शो के ताज़ा एपिसोड में कहा कि,

    “मुझे लगता है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में खेलने वाली दो टीमें होंगी। मुझे बस इतना कहना होगा कि ऑस्ट्रेलिया उन्हें फाइनल में हरा देगा। मौजूदा चैंपियन को घरेलू हालात मिले हैं और यह एक ऐसी चीज थी जिसने पिछले विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की जीत को उल्लेखनीय नहीं बनाया।”

    रिकी पोंटिंग ने इंग्लैंड के बारे में कही ये बात

    रिकी पोंटिंग ने इंग्लैंड के बारे में कही ये बात

    इस बीच, रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने यह भी कहा कि इंग्लैंड टीम को कम आंकना बुद्धिमानी नहीं है। जोस बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप में उतरेगा। इयोन मोर्गन के संन्यास के बाद इंग्लैंड के घर में भारत से हारने के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज की फुल-टाइम कप्तान के रूप में अच्छी शुरुआत नहीं हुई है। जिसके बाद पोंटिंग ने कहा कि,

    “मुझे वास्तव में लगता है कि इंग्लैंड एक मजबूत सफेद गेंद वाली टीम है। यह भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड टीम है, जो मेगा इवेंट में बेहतर कर सकती है।”

    टी20 वर्ल्ड कप

    पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में भारत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। वहीं, इस साल भारत को पाकिस्तान, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया है जबकि ऑस्ट्रेलिया सुपर 12 के ग्रुप 1 में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और अफगानिस्तान के साथ है। भारत 23 अक्टूबर को एमसीजी में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

  • World Cup 2023: टीम इंडिया को 2023 वर्ल्ड कप में जीतने से रोकेगी यह 3 टीमे, भारत का सबसे बड़ा दुश्मन भी है शामिल

    World Cup 2023: भारतीय टीम ने पिछले कई सालों से कोई भी वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम नहीं की है। भारतीय टीम आप पूरे देश को अब आईसीसी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का बेसब्री से इंतजार है। भारतीय टीम ने पिछले साल t20 वर्ल्ड कप में बहुत ही खराब प्रदर्शन किया था। जिस कारण भारतीय क्रिकेट फैंस बहुत ही ज्यादा निराश हो गए थे। आपको बता दें कि भारतीय टीम इस समय कुछ महीने बाद शुरू होने वाले t20 वर्ल्ड कप को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है।

    इसके साथ वाह 2023 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर भी तैयारियां कर रही है। आज हम आपको इस आर्टिकल में विश्व की उन 3 टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं जो भारतीय टीम को विश्व विजेता बनने से रोक सकती हैं।

    1. पाकिस्तान

    पाकिस्तान इस समय विश्व की टॉप टीमों में से एक है। पाकिस्तान की टीम विश्व की आज किसी भी टीम से कमजोर नहीं रह गई है। पाकिस्तान की टीम ने भारतीय टीम को t20 वर्ल्ड कप में पहली बार 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। पाकिस्तान की टीम भारतीय टीम को 2023 वनडे वर्ल्ड कप का विजेता बनने से जरूर रोकेगी। लेकिन भारतीय टीम भी इस समय विश्व की नंबर वन टीमों में से एक है। पाकिस्तान टीम के पास बल्लेबाजी के साथ-साथ घातक गेंदबाजी भी है।

    2. इंग्लैंड

    आपको बता दें कि इंग्लैंड इस समय वनडे वर्ल्ड कप की विजेता हैं। इंग्लैंड की टीम इस समय विश्व की सबसे मजबूत टीमों में से एक है। आपको बता दें कि इंग्लैंड की टीम ने साल 2019 में वनडे वर्ल्ड कप जीत लिया था। एक बार फिर इंग्लैंड की टीम अपने आप को विश्व विजेता बनाना चाहिए। जिस कारण भारतीय टीम को वर्ल्ड कप 2023 जीतने के लिए बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

    3. ऑस्ट्रेलिया

    ऑस्ट्रेलिया की टीम विश्व की सबसे मजबूत और घातक टीमों में से एक है। ऑस्ट्रेलिया की टीम के पास बहुत ही विस्फोटक बल्लेबाजी है। इसके साथ आस्ट्रेलिया की टीम के पास खतरनाक गेंदबाज भी हैं। जो कि किसी भी बल्लेबाज के छक्के छुड़ाने में माहिर हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल t20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की है। जिस कारण वह एक बार फिर से वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी।

    इसे भी पढ़ें-ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली का दिखा पुष्पा अवतार, एजबेस्टन टेस्ट में मचाएंगे फायर देखें वायरल Video

  • Cricket की दुनिया में इन 3 टीमों ने वनडे में बनाए हैं 2 लाख से भी ज्यादा रन, लिस्ट में एक चौकाने वाला नाम शामिल

    भले ही राष्ट्रीय खेल हॉकी को गाना जाता है लेकिन क्रिकेट (Cricket) के फैंस दुनिया में क्रिकेट आज के हर वर्ग के लोग देखना पसंद करते हैं। हर उम्र के लोग क्रिकेट के फैंस हैं। क्रिकेट में दुनिया की कई सारी टीमें आपस में खेलती हुई नजर आती हैं। आज हमेशा आर्टिकल में कुछ ऐसी टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। आज हम उन तीन टीमों के बारे में बताएंगे जो टॉप लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। इस लिस्ट में क्रिकेट (Cricket) की कई सारी ऐसी टीमें हैं जिनका नाम शामिल हैं। वही इस लिस्ट में भारतीय टीम का भी नाम शामिल है।

    पाकिस्तान

    इस लिस्ट में नाम पाकिस्तान का भी आता है। पाकिस्तान टीम ने वनडे क्रिकेट (Cricket) में 1973 में शुरुआत की थी। पाकिस्तान टीम ने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। पाकिस्तान टीम ने अपना नाम सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम में से तीसरे स्थान पर दर्ज करा लिया है। तब से लेकर अब तक पाकिस्तान द्वारा 927 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 201841 रन बनाए हैं। पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी इंजमाम उल हक द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाए गए हैं इन्होंने अपने करियर में 11000 से अधिक रन बनाए हैं।

    ऑस्ट्रेलिया

    इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया का भी नाम आता है ऑस्ट्रेलिया ने वनडे क्रिकेट (Cricket) में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं आस्ट्रेलिया ने 1971 में वनडे क्रिकेट में पहला मैच खेला था। इस टीम ने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में 200000 से ज्यादा रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 949 वनडे मैच खेले हैं जिसमें इन्होंने 214767 रन बनाए हैं सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने रन बनाए हैं इन्होंने 13000 से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं इन्होंने दो बार वर्ल्ड कप का खिताब भी जीता है।

    भारत

    वनडे क्रिकेट (Cricket) में सबसे अधिक रन बनाने वाली टीम है तो भारतीय टीम है भारतीय टीम ने वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाए इस टीम ने टॉप 3 में सबसे पहला नाम शामिल कराया है। भारतीय टीम ने 1974 में अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट की शुरुआत की थी इसने अभी तक 987 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 219702 रन बनाए हैं सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा भारतीय टीम में रन बनाया है सचिन तेंदुलकर ने 18 हजार से अधिक रन बनाए हैं। इस लिस्ट में भारतीय टीम का नाम सबसे ऊपर आता है।

    Read More-IND vs WI: वेस्टइंडीज दौरे के शुरू होने से पहले भारतीय टीम के लिए आ रही संकट की खबर, केएल राहुल हुए कोरोना पॉजिटिव

  • T20 वर्ल्ड कप खेलने से पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलेगी भारतीय टीम, देखिए टी20 और वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

    इन दिनों भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर गई हुई है जहां पर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज और T20 सीरीज खेलने वाली है। जिसके बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलती हुई नजर आएगी ‌। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम के कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने के बाद भारतीय टीम जिंबाब्वे के दौरे पर जाने वाली है।

    इसी बीच एक और बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है सुना जा रहा है कि टीम इंडिया वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के दौरे के बाद ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के साथ खेलती नजर आने वाली है ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह मैच टी20 विश्व कप से पहले खेला जाएगा। बीसीसीआई ने इस बात पर मोहर लगा दी है।

    T20 विश्व कप से पहले इन दो देशों साथ खेलेगी सीरीज

    वेस्टइंडीज दौरा खत्म होने के बाद भारतीय टीम जिंबाब्वे के साथ t20 सीरीज खेलेगी जिसके बाद भारतीय टीम इंटरनेशनल द्विपक्षीय सीरीज इसके लिए ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ करेंगी। इसका शेड्यूल भी तैयार किया जा चुका है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम सितंबर में तीन मैचों की t20 सीरीज खेलने वाली है। इसके बाद टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के साथ अक्टूबर में तीन मैचों वनडे और टी-20 सीरीज खेलने वाली है।

    वही आपको बता दें t20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 16 अक्टूबर से होने वाली है और 13 अक्टूबर को इसका फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस वक्त भारतीय टीम वेस्टइंडीज का मुकाबला करती हुई नजर आ रही है। आइए देखते हैं ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के साथ टीम इंडिया का क्या शेड्यूल तय किया गया है।

    यह रहा दोनों टीमों के साथ खेलने का शेड्यूल

    वही आपको बता दें बीसीसीआई ने आस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज और वनडे सीरीज को लेकर शेड्यूल भी तैयार कर दिया है। दरअसल आस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया तीन t20 मैच खेलेगी। दरअसल पहला मैच मोहाली में 20 सितंबर को खेला जाएगा और दूसरा मैच 23 सितंबर नागपुर में खेला जाएगा। वहीं 25 सितंबर तीसरा मैच हैदराबाद में खेला जाएगा। आपको बता दें साउथ अफ्रीका के तीन मैचों की t20 सीरीज खेली जाएगी।

    पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ 28 सितंबर को त्रिवेंद्रम मे खेला जाएगा। दूसरा मैच 1 अक्टूबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा और तीसरा मैच 3 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा। वही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय क्रिकेट तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इसका पहला मैच 6 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा वही दूसरा मैच 9 अक्टूबर को लखनऊ में खेला जाएगा तीसरा मैच दिल्ली में 11 अक्टूबर को खेला जाएगा।

    इसे भी पढ़ें-West Indies के खिलाफ पहला वनडे मैच खेलने से पहले ही Team India को लगा बहुत बड़ा झटका, इस बेहतरीन ऑलराउंडर को लगी चोट

  • ODI Cricket के इतिहास में ऐसे 2 मौके जिसमें एक ही मैच में जड़ दिए गए 4 शतक, ऐतिहासिक मैच भी है शामिल

    वनडे मैच (ODI Cricket) देखने में दर्शकों को बहुत अच्छा लगता है क्रिकेट के फैंस वनडे मैच देखना काफी पसंद करते हैं। वनडे क्रिकेट में हर खिलाड़ी के बल्ले से ज्यादा से ज्यादा रन निकलते हैं ज्यादातर हर खिलाड़ी यही सोचता है कि वह शानदार शतक जड़ दे। वनडे क्रिकेट में 49 भारतीय खिलाड़ियों ने शतक लगाए हैं। वहीं इनमें से सबसे ज्यादा शतक भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और खिलाड़ी विराट कोहली जो इस वक्त बेहद ही खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं उन्होंने अपने करियर में वनडे क्रिकेट में 43 शतक लगाए हैं।

    विराट कोहली के बल्ले से आखरी बार 2019 में शतक निकला था उसके बाद से विराट कोहली ने अभी तक कोई भी शतक नहीं चढ़ा है विराट कोहली इस वक्त बहुत खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। आज हम इस आर्टिकल में वनडे क्रिकेट के कुछ ऐसे मौकों के बारे बताने जा रहे हैं जिनमें एक ही मैच में चार शतक लगा दिए गए थे। आइए जानते हैं इन मौकों के बारे में।

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया


    भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 में खेली गई सात वनडे मैचों की सीरीज में छटा मैच वह दी रोमांचक था। 2013 में वनडे सीरीज का चौथा मैच नागपुर में खेला गया था इसमें पहले बल्लेबाजी ऑस्ट्रेलिया ने की थी जिसमें 50 ओवरों पर 350 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जॉर्ज बेली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 114 गेंदों पर 156 रन बनाकर शानदार शतक जड़ा था वही शेन वाटसन ने 94 गेंदों पर 102 रन बनाए थे।

    वहीं टीम इंडिया ने भी शानदार प्रदर्शन किया था और बेहतरीन जीत हासिल की थी। टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ी और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 4 गेंदों पर 115 रनों का शानदार शतक जड़ा था। इसी दौरान शिखर धवन 102 गेंदों पर 100 रनों की नाबाद पारी खेली थी। शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर बेहतरीन जीत हासिल की थी। इस मुकाबले में चार शानदार शतक जड़े गए थे।

    पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया

    एक पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में भी ऐसा कारनामा हुआ था। 1998 में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में पाकिस्तान ने बेहद शानदार बल्लेबाजी की थी पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 315 रनों का लक्ष्य दिया था। पाकिस्तान के बेहतरीन खिलाड़ी एजाज अहमद ने इस दौरान 109 गेंदों पर 111 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

    वही मोहम्मद यूसुफ ने 111 गेंदों पर 100 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वही लक्ष्य को पूरा करने के लिए मैदान में उतरी आस्ट्रेलिया की टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया था। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से रिकी पोंटिंग ने 129 गेंदों पर 124 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने 104 गेंदों पर 103 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

    आस्ट्रेलिया ने पहले ही ओवर में मैच जीत लिया था। ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच को जीत लिया था इस मैच में रिकी पोंटिंग को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया था। इस दौरान भी चार शतक जड़े गए थे 2 शतक पाकिस्तान की तरफ से और दो शतक आस्ट्रेलिया की तरफ से जड़े गए थे।

    Read More-Unique Test Records: भारतीय टीम के ये 3 ओपनर बल्लेबाज नहीं लगा पाए हैं टेस्ट क्रिकेट में शतक, चौकाने वाले नाम हैं शामिल

  • SL vs AUS: आखिरी वनडे जीत कर ऑस्ट्रेलिया ने बचाई अपनी इज्जत, श्रीलंका ने 30 साल बाद सीरीज जीत कर रच दिया इतिहास

    श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया (SL vs AUS) के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पांचवां मैच 24 जून को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम (R. Premadasa International Cricket) में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दो टेस्ट, पांच वनडे और तीन टी20 मैच की सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा किया। टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 2-1 से हराया था।

    पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल की थी, लेकिन अगले तीन मैच में लगातार तीन जीत हासिल करके मेजबानों ने सीरीज पर कब्ज़ा कर लिया। आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत दर्ज़ की लेकिन श्रीलंका की टीम ने 3-2 से सीरीज अपने नाम कर ली।

    अंतिम मैच में श्रीलंकाई बल्लेबाज़ हुए फ़्लॉप

    पांचवें वनडे से पहले ही 3-1 की अजेय बढ़त बना चुके मेजबानों के हौंसले सातवें आसमान पर थे, लेकिन आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने उन्होंने घुटने टेक दिए। टीम के सात खिलाड़ी तो दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू सके। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए चमिका करुणारत्ने (C Karunaratne) ने सर्वाधिक 75 रन बनाए, वर्ना टीम सौ के पार शायद ही जा पाती।

    इस मैच में श्रीलंका के तमाम बल्लेबाज पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 43.1 ओवर में पवेलियन पहुंच चुके थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड (Hazlewood), मैथ्यू कुनमैन (M Kuhnemann) और पैट कमिंस (Cummins) ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। अब अंतिम मैच को जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया के सामने 161 रन का एक आसान लक्ष्य था।

    ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम वनडे जीतकर बचाई इज्जत

    कंगारू टॉप ऑर्डर ने लंका से मिले आसान लक्ष्य को मुश्किल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा। उसके शुरुआती चार बल्लेबाजों ने मिलकर सिर्फ 39 रन जोड़े, कप्तान आरोन फिंच (Aaron Finch) तो अपना खाता तक नहीं खोल सके। शुक्र है कि मार्नस लबुशेन (Mitchell Marsh) और एलेक्स कैरी (Alex Carey) पांचवें और छठे नंबर पर आकर क्रीज पर टिकने में थोड़े कामयाब हुए, वरना कंगारुओं की बात और बिगड़ सकती थी।

    लबुशेन ने 31, कैरी ने 45 और आठवें नंबर पर आए कैमरन ग्रीन (Cameron Green) ने 25 रन बनाए। हालांकि, श्रीलंकाई गेंदबाजों ने जोरदार हमला किया, दुनित वेलाल्गे (Dunith Wellalage) ने 3 और महीथ तीक्ष्णा ने 2 विकेट लिए, लेकिन मेजबानों को खराब बल्लेबाजी का हर्जाना हार से चुकाना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने 63 गेंद शेष रहते इस मुकाबले को चार विकेट से जीतकर अपनी इज्जत बचा ली।

    श्रीलंका ने रच दिया इतिहास

    श्रीलंका ने इस वनडे सीरीज को 3-2 से जीतकर इतिहास रच दिया। उसने 30 साल के लंबे इंतजार के बाज कंगारुओं के खिलाफ वनडे सीरीज अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की। कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। उन्होंने सीरीज में 4 मैच में सबसे ज्यादा 223 रन बनाए। पैट कमिंस (Cummins) सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में शीर्ष पर रहे। उन्होंने 6 विकेट लिए। दुनिथ वेल्लागे ने भी 4 वनडे में 6 विकेट लिए, लेकिन कमिंस ने 3 मैच में ही 6 विकेट लिए थे, इसलिए वह शीर्ष पर रहे।

  • AUS vs SL: श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया से पहले मैच गंवाई फिर सीरीज़ और अब ICC ने लगाया जुर्माना, जानिए पूरी डिटेल्स

    श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया  के बीच तीन टी20 मैच की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 से बढ़त के साथ सीरीज भी अपने नाम कर चुकी है। यानी की 11 जून को ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रीलंका की सरजमीं पर श्रीलंकाई टीम को क्लीन स्वीप करने के मकसद से उतरने वाली है। लेकिन सीरीज के दूसरे मैच में श्रीलंका की हार के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टीम पर जुर्माना भी ठोका है। इस लेख में हम इसी के बारे में जानेंगे।

    ICC ने लगाया श्रीलंकाई टीम पर जुर्माना

    आर प्रेमदासा स्टिडियम में 8 जून को खेला गया AUS vs SL दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से मुकाबला अपने नाम करने में कामयाब रही और साथ ही साथ सीरीज में भी कब्जा कर चुकी है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने सपाट पिचों पर कमाल का प्रदर्शन दिखाया है।

    वहीं श्रीलंका के तरफ से दूसरे टी20 मैच में बड़ी गलती हुई जिस वजह से उनपर आईसीसी ने भारी जुर्माना लगा दिया है। दरअसल AUS vs SL के दूसरे टी20 मुकाबले के दौरान ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी के दौरान श्रीलंका की धीमी ओवरगति के कारण इन पर जुर्माना लगाया गया है।

    स्लो ओवर की वजह से लगा जुर्माना

    AUS vs SL के दूसरे टी20 मैच के दौरान श्रीलंकाई टीम पर स्लो ओवर करने के वजह से आईसीसी ने श्रीलंका पर मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगा दिया है। आईसीसी मैच रेफरियों के एलिट पैनेल के रंजन मदुगले ने यह जुर्माना लगाया है। बता दें कि इस मैच में श्रीलंकाई टीम निर्धारित समय के भीतर 2 ओवर पीछे रह गयी थी, जिस वजह से श्रीलंका पर यह जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी ने एक बयान में कहा-

    “आईसीसी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ संहिता की धारा 2.22 के तहत खिलाड़ियों पर स्लो ओवर के लिए प्रत्येक ओवर के लिए 20प्रतिशत जुर्माना लगाया है।”

    इस जुर्माने पर श्रीलंका टीम ने अपनी गलती स्वीकीर कर ली है। श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने अपनी गलती के साथ जुर्माना भी स्वीकार कर चुके हैं।

    श्रीलंका ने गंवाई सीरीज

    AUS vs SL के बीच 3 मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से सीरीज अपने नाम करने में कामयाब रही है। वहीं तीसरा मैच आज खेला जाने वाला है जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रीलंका को क्लीन स्वीप करने के मकसद से उतरने वाली है। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 10 विकेट से तो दूसरे मैच में 3 मैच से मात दी थी। टी20 सीरीज के बीद दोनों टीम के बीच 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच भी खेलना है।

  • ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत की थी दर्द भरी दास्तान, आर अश्विन ने बताया- पत्नी और बेटी ने मुझे पर्श से आकर उठाया

    टीम इंडिया ने साल 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी के घर में टेस्ट सीरीज जीती थी। यह जीत कई मायनों में खास थी। भारत को एडिलेड में हुए सीरीज के पहले टेस्ट में शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन, इसके बाद टीम इंडिया ने जबरदस्त पलटवार किया और सीरीज 2-1 से अपने नाम की। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के हीरो में से एक थे।

    गेंद से उन्होंने अच्छा किया ही था पर सीरीज के दौरान उनका सबसे महत्वपूर्ण योगदान बल्ले से आया। उन्होंने सिडनी में तीसरे टेस्ट मैच में भारत को ड्रॉ कराने के लिए हनुमा विहारी के साथ एक महत्वपूर्ण नाबाद साझेदारी की।

    अहम बात यह है कि अश्विन और विहारी दोनों सिडनी टेस्ट के दौरान चोट से जूझ रहे थे। लेकिन मैदान पर डटे रहे और 259 गेंद में 62 रन की पार्टनरशिप करते हुए सिडनी टेस्ट ड्रॉ कराया और सीरीज 1-1 से बराबर हुई। टीम इंडिया की इस शानदार जीत पर वेब सीरीज रिलीज होने जा रही है। इसके लॉन्च के दौरान अश्विन ने सिडनी टेस्ट के दौरान अपने और हनुमा विहारी के बीच हुई साझेदारी से जुड़ी कहानी सुनाई।

    ऑस्ट्रेलिया पर जीत पे एक नई वेब सीरीज होने जा रही है रिलीज

    अब उस शानदार जीत पर एक नई वेब सीरीज रिलीज होने जा रही है। लॉन्च के दौरान अश्विन ने अपने और विहारी दोनों के संघर्षों के बारे में जानकारी दी। रविचंद्रन अश्विन ने कहा,

    ” हम जैसे ही अंदर गए हम दोनों सहज हो गए। हमें एहसास हुआ कि हमें क्या समस्या है, वह (विहारी) आगे नहीं आ सके और बैकफुट पर जा रहे थे। वह हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे थे। जब मैं क्रीज पर गया तो मैं तेज गेंदबाजों के खिलाफ आगे नहीं जा सका। तो उस स्थिति में, मैंने कहा कि हम रोटेट करेंगे और देखेंगे कि यह कैसे काम करेगा।”

    सिडनी में पीठ की चोट के कारण गाबा टेस्ट नहीं खेलने वाले अश्विन ने खुलासा करते हुए कहा कि,

    ” सिडनी टेस्ट के दौरान उनकी हालत खराब थी। मैं पेन किलर के साथ गेंदबाजी करने गया था और 13 या 14 ओवर फेंके। मैं दर्द के कारण फर्श पर लुढ़क रहा था। मेरी पत्नी और बच्चों ने मुझे खड़े होने में मदद की और फिर फिजियो मुझे चेक करने आए। मैं रेंगते हुए मैच में उतरा, लेकिन मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।”

  • IPL 2022: विराट कोहली अपने पहले IPL खिताब के इंतजार में बैठे रहे, ऑस्ट्रेलिया के इन 16 खिलाड़ियों ने पहले ही मारी ली है बाज़ी

    विराट कोहली (Virat kohli) हर आईपीएल की शुरुआत में काफ़ी ज़्यादा खबरों में रहते है। इसकी वजह भी है, कोहली अब तक बतौर खिलाड़ी और बतौर कप्तान एक बार भी आईपीएल की चैंपियन बनने में नाक़ाम रहे है। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में भी कोहली का सपना सपना ही रह गया। कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स (RR) से हार का बाहर हो गई थी। फाइनल में गुजरात टाइटंस (GT) ने आईपीएल 2022 के 15वें सीजन का खिताब अपने नाम किया।

    गुजरात टाइटंस (GT) की टीम में ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू वेड (Matthew Wade) भी मौजूद थे। हालांकि वे पूरे सीजन अच्छा खेल नहीं दिखा सके। लेकिन वे खिताब जीतने में सफल रहे। इसके बाद मैथ्यू वेड आईपीएल का खिताब जीतने वाले ऑस्ट्रेलिया के 16वें खिलाड़ी बन गए। इससे पहले 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में शामिल तेज गेंदबाज जोस हेजलवुड (Josh Hazlewood) भी टाइटल जीतने में क़ामयाब रहे थे। वहीं 2020 में मुंबई इंडियंस (MI) में शामिल तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल (Nathan Coulter-Nile) ने फाइनल जीता था।

    शेन वॉर्न और शेन वाटसन ने किया था आगाज़

    आईपीएल की शुरुआत से ही यानी साल 2008 से ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाडियों का दब दबा रहा है। साल 2008 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान शेन वॉर्न (Shane Warne) और शेन वाटसन (Shane Watson) आईपीएल का खिताब जीतने में सफल हुए थे। इसके बाद साल 2009 में एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist), एंड्रयू साइमंड्स (Andrew Symonds) रेयान हैरिस (Ryan Harris ) और साल 2010 में मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden ) और डग बोलिंगर (Doug Bollinger) आईपीएल के चैंपियन बनने में क़ामयाब हुए थे।

    इसके बाद साल 2011 में माइकल हसी (Michael Hussey ) और बोलिंगर (Doug Bollinger) सीएसके (CSK) की ओर से चैंपियन बनने में सफल रहे। इस तरह से बोलिंगर (Doug Bollinger) 2 आईपीएल खिताब जीतने वाले पहले कंगारू खिलाड़ी बने।

    ब्रेट ली और मिशेल जॉनसन भी विराट कोहली से निकले आगे

    साल 2012 में तेज गेंदबाज ब्रेट ली (Brett Lee) और 2013 में तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन (Mitchell Johnson) टॉप पर रहे। साल 2016 में डेविड वॉर्नर (David Warner) ने अपनी कप्तानी में हैदराबाद को चैंपियन बनाया। उनकी टीम में मोइसेस हेनरिक्स (Moises Henriques) और बेन कटिंग (Ben Cutting) भी शामिल थे। इसके बाद साल 2017 में मिशेल जॉनसन (Mitchell Johnson) दूसरी बार और 2018 में शेन वाटसन (Shane Watson) दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीतने में सफल रहे।

Exit mobile version