ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्डकप 2022 के लिए सभी टीमों का हुआ ऐलान

T20 World Cup 2022 All Team Squad: ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्डकप 2022 के लिए सभी टीमों का हुआ ऐलान, यहां देखें पूरी लिस्ट

T20 World Cup 2022 All Team Squad: ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्डकप 2022 के लिए सभी टीमों का हुआ ऐलान, यहां देखें पूरी लिस्ट

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी20 वर्ल्डकप (T20 World Cup 2022) की शुरुआत 16 अक्टूबर को होगी। जिसके लिए भारत (India Squad), पाकिस्तान (Pakistan), ऑस्ट्रेलिया (Australia), इंग्लैंड (England) समेत कई टीमों ने अपने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। इस लेख में हम जानेंगे उन सभी स्क्वॉड में शामिल प्लेयर्स लिस्ट (Teams List) साथ में टी20 वर्ल्डकप का फॉर्मेट, और किस ग्रुप में कौन सी टीम (Groups List) है, जो इस साल के टी20 वर्ल्डकप में अपनी किस्मत आजमाने वाली है।

पहला राउंड –

पहले राउंड में श्रीलंका और वेस्टइंडीज जैसी दिग्गज टीमों के अलावा नामीबिया, नीदरलैंड, यूएई, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे की टीमें शामिल हैं। इनमें से तीन टीमें ही ऐसी है जिन्होंने अभी तक अपने 15 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान किया है।

ग्रुप ए –

नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, दीवान ला कॉक, स्टीफ़न बार्ड, निकोल लॉफ़्टी ईटन, जान फ़्रीलिंक, डेविड विसे, रूबेन ट्रम्पेलमैन, ज़ेन ग्रीन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, तांगेनी, लुंगमेनी, माइकल वैन लिंगेन, बेन शिकोंगो, कार्ल बिरकेनस्टॉक , लोहान लौवरेंस, हेलो या फ्रांस।

नीदरलैंड्स: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), कॉलिन एकरमैन, शारिज अहमद, लोगान वैन बीक, टॉम कूपर, ब्रैंडन ग्लोवर, टिम वैन डेर गुगटेन, फ्रेड क्लासेन, बास डी लीड, पॉल वैन मीकेरेन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, स्टीफ़न मायबर्ग, तेजा निदामानुरु , मैक्स ओ’डॉड, टिम प्रिंगल, विक्रम सिंह

श्रीलंका: अभी तक घोषित नहीं किया गया है।

यूएई: अभी तक घोषित नहीं किया गया है

ग्रुप बी –

वेस्टइंडीज: निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, यानिक कारिया, जॉनसन चार्ल्स, शेल्डन कॉटरेल, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, काइल मेयर्स, ओबेद मैककॉय, रेमन रीफर, ओडियन स्मिथ।

आयरलैंड: अभी तक घोषित नहीं किया गया है।

स्कॉटलैंड: अभी तक घोषित नहीं किया गया है।

जिम्बाब्वे: अभी तक घोषित नहीं किया गया है।

सुपर 12 –

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह। रिजर्व: मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर

बांग्लादेश: शाकिब अल हसन, सब्बीर रहमान, मेहदी हसन मिराज, अफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, लिटन दास, यासिर अली, नूरुल हसन, मुस्तफिजुर रहमान, सैफुद्दीन, तस्कीन अहमद, एबादोत हुसैन, हसन महमूद, नजमुल हुसैन, नसुम अहमद
रिजर्व: शोरफुल इस्लाम, शाक महेदी हसन, ऋषद हुसैन, सौम्य सरकार

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, हैरी ब्रूक, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, रीस टॉपली, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, एलेक्स हेल्स।
रिजर्व: लियाम डॉसन, रिचर्ड ग्लीसन, टाइमल मिल्स।

ऑस्ट्रेलिया: एरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीवन स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा

दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, हेनरिक क्लासेन, रीजा हेंड्रिक्स, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कैगिसो रबाडा, रिले रोसौव, ट्रिस्टन शम्सी ठूंठ।
रिजर्व: ब्योर्न फोर्टुइन, मार्को जेन्सन, एंडिले फेहलुकवेओ।

न्यूजीलैंड: अभी तक अपने स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया है।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी , शान मसूद, उस्मान कादिर। रिजर्व खिलाड़ी: फखर जमन, मोहम्मद हारिस, शाहनवाज दहानी

अफगानिस्तान: मोहम्मद नबी (कप्तान), फरीद अहमद मलिक, नवीन उल हक, नजीबुल्लाह जद़रान, फजल हक फारूकी, कायस अहमद, रहमनुल्लाह गुरबाज, हजरतुल्लाह ज़ज़ई, राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरज़ई, इब्राहिम जद़रान, सलीम लफी, दार्विश रसूली, मुजिब उर रहमान, उस्मान घानी।रिजर्व खिलाड़ीः अफसर ज़ज़ई, शाराफुद्दीन अशरफ, रहमत शाह और गुलबदीन नईब।

वर्ल्डकप का फॉर्मेट

इसके फॉर्मेट की बात की जाए तो ये दो चरण में खेला जाएगा। पहले 8 टीमों के बीच मैच खेले जाएंगे। ऊपर स्क्वॉड के साथ आप देखोगे कि फर्स्ट राउंड में शामिल ग्रुप 1 और ग्रुप 2 में 8 टीम शामिल है। इन टीमों के बीच मैच 16 अक्टूबर से शुरू होंगे। इसमें दोनों ग्रुप की टॉप 2 टीमें सुपर 12 में प्रवेश करेगी।

सुपर 12 में अभी 8 टीमें क्वालीफाई कर चुकी है, जिसकी लिस्ट भी ऊपर ही दी गई है। ग्रुप A और ग्रुप B टीमों के नाम ऊपर दिए गए हैं। इन 8 टीमों और पहले राउंड की विजेता 4 टीमों के बीच सुपर 12 में मैच खेले जाएंगे। 22 अक्टूबर से सुपर 12 के मैच खेले जाएंगे, भारत अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ खेलेगा।

Exit mobile version