Tag: टी20 वर्ल्डकप

  • IPL 2023 Retention: इंग्लैंड को टी20 वर्ल्डकप जीताने वाले खिलाड़ी ने आईपीएल को कहा अलविदा, वजह जान कर रह जायेंगे हैरान

    IPL 2023 Retention: इंग्लैंड को टी20 वर्ल्डकप जीताने वाले खिलाड़ी ने आईपीएल को कहा अलविदा, वजह जान कर रह जायेंगे हैरान

    आईपीएल 2023 (IPL 2023) के रिटेंशन की समय सीमा (IPL 2023 Retention Deadline) 15 नवंबर यानी आज शाम 5 बजे तक खत्म हो चुकी है। इसके बाद से ही सभी टीमें अपनी-अपनी लिस्ट जारी करने लगी। आईपीएल के 16वें सीजन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वहीं आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन (IPL 2023 Mini Auction) 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा।

    लेकिन इस बीच कई खिलाड़ियों ने ये फैसला किया है कि वह इस बार आईपीएल में हिस्सा नहीं लेंगे। इनमें से एक खिलाड़ी वो है जिसने हाल ही में अपने बल्ले से तूफानी पारियों के दम पर इंग्लैंड को टी20 विश्व कप जिताने में मदद की।

    यह भी पढ़ें : IPL 2023 Retention: आईपीएल 2023 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी लिस्ट का किया ऐलान, उमरान-राहुल त्रिपाठी पर जताया भरोसा

    ये खिलाड़ी हैं इंग्लैंड के ताबड़तोड़ सलामी बल्लेबाज़ एलेक्स हेल्स। हेल्स ने फैसला किया है कि वह इस बार आईपीएल में हिस्सा नहीं लेंगे। इस बात की जानकारी फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने ट्वीट करते हुए दी।

    फ्रेंचाइजी ने इसकी वजह राष्ट्रीय टीम के साथ प्रतिबद्धताएं और निजी कारण बताए हैं। हेल्स के अलावा कोलकाता के पैट कमिंस और सैम बिलिंग्स भी इस सीजन आईपीएल नहीं खेलेंगे।

    इंग्लैंड ने बीते रविवार को पाकिस्तान को मात दे खिताब जीता था और इसमें हेल्स की अहम भूमिका रही थी। इस विश्व कप में हेल्स के बल्ले से छह मैचों में 212 रन निकले थे। हेल्स ने दो अर्धशतक भी जमाए थे।

    हेल्स को पिछले साल कोलकाता ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा था लेकिन वह पिछले साल भी नहीं खेले थे। अभी तक इस बल्लेबाज ने सिर्फ छह आईपीएल मैच खेले हैं वो भी 2018 में। इसके बाद से उन्होंने आईपीएल में हिस्सा नहीं लिया है।

  • NZ vs IND : भारत के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए मेज़बान न्यूजीलैंड स्क्वाड का हुआ ऐलान, बोल्ट-गुप्टिल को दिखाया बाहर का रास्ता

    भारत के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए मेज़बान न्यूजीलैंड स्क्वाड का ऐलान हो हो गया है। टी20 वर्ल्डकप (T20 World Cup 2022) खत्म होने के तुरंत बाद भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच वेलिंंगटन में 18 नवंबर से तीन मैचों की टी 20 सीरीज और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज का आगाज़ होगा।

    वहीं टी20 और वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपने स्क्वाड का ऐलान किया है। ये दोनों सीरीज केन विलियमसन (Kane Williamson ) की अगुवाई में खेली जाएगी। जबकि इसमें ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) और मार्टिन गुप्टिल (Martin Guptill) को टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं उनकी जगह उभरते हुए खिलाड़ी फिन एलन को टीम में शामिल किया गया है।

    यह भी पढ़ें : हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारतीय टीम को मिलेंगे नए सलामी बल्लेबाज़, न्यूजीलैंड दौरे से रोहित- राहुल की जोड़ी को मिली छुट्टी

    मार्टिन गुप्टिल की जगह फिन एलन को मिला मौका

    न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में पारी की शुरुआत करने वाले 23 साल के युवा सलामी बल्लेबाज फिन एलेन पर एक बार फिर से भरोसा जताया है। बोल्ट ने इसी साल पारिवारिक कारणों और घरेलू लीग में खेलने का हवाला देकर न्यूजीलैंड के केंद्रीय अनुबंध से हटने का फैसला किया था और यही वजह है कि उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है।

    मेजबान टीम के कोच ने खिलाड़ियों के चयन की बात करते हुए इसे भविष्य और अगले साल भारत में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप से जोड़ा और कहा कि वह युवाओं और नए खिलाड़ियों को अधिक मौका देना चाहते हैं।

    न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का हाल

    गौरतलब है कि भारतीय टीम का हाल भी कुछ ऐसा ही है। वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों करारी हार के बाद बीसीसीआई ने अपने सीनियर खिलाड़ियों को इस दौरे पर शामिल नहीं किया है और उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ अगले महीने होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए आराम देना का फैसला किया है।

    सीनियर खिलाड़ियों के बगैर न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंची टीम इंडिया हार्दिक पांड्या और शिखर धवन की कप्तानी में वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी। सीरीज की शुरुआत 18 नवंबर से हो रही है।

    भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड स्क्वाड

    केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), लोकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी (वनडे), टॉम लैथम (वनडे) (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी (टी20), टिम साउदी, ब्लेयर टिकनर (टी20)।

  • IND vs ENG : सच हुआ 1992 वर्ल्डकप का संयोग! सेमीफइनल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया, अब फाइनल की जंग पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच

    टी20 वर्ल्डकप (T20 WORLD CUP) का दूसरा सेमीफाइनल आज यानी 10 नवंबर को भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच एडिलेड (Adelaide) के मैदान में खेला गया। पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की भिड़ंत देखने को मिली। जिसमे पाकिस्तान ने बाज़ी मारते हुए फाइनल में अपनी जगह बना ली है। जबकि दूसरी टीम के लिए आज भारत इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच भिड़ंत देखने को मिली।

    वही इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाये। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 16 ओवर में बिना कोई विकेट खोये 170 रन बना कर इस मैच को 10 विकेट से जीत लिया। इसी के साथ इंग्लैंड की इस जीत से अब इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी और आखिरी टीम बन गई है। अब 13 तारीख को फाइनल की जंग में इंग्लैंड का सामना पाकिस्तान से होगा।

    यह भी पढ़ें : IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के सेमीफाइनल में क्या एडिलेड में पार होगा 200 का आंकड़ा, जानें क्या कहती हैं पिच रिपोर्ट?

    भारत की पारी, 20 ओवर में 168/6

    भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 168 रन बनाए। इंग्लिश टीम को 169 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य मिला। टीम इंडिया के हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। उन्होंने 33 गेंद की पारी में चार चौके और पांच छक्के लगाए। हार्दिक आखिरी गेंद पर हिटविकेट आउट हुए। उनके अलावा विराट कोहली ने 40 गेंद पर 50 रन की पारी खेली। भारत ने आखिरी पांच ओवर में 68 रन बनाए।

    हार्दिक और कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज भारत के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाया। कप्तान रोहित शर्मा अच्छी शुरुआत के बाद 27 रन बनाकर आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव ने 14 रन बनाए। ऋषभ पंत छह और केएल राहुल पांच रन बनाकर आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन एक भी गेंद खेले बगैर शून्य पर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए क्रिस जॉर्डन ने चार ओवर में 43 रन देकर तीन विकेट लिए। क्रिस वोक्स और आदिल रशीद ने एक-एक सफलता अपने नाम की।

    इंग्लैंड की पारी, 16 ओवर में 170

    इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर और एलेक्स हेल्स की जोड़ी ने 169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की। पावरप्ले में इन दोनों ने मिलकर 63 रन बनाए। इसके बाद मैच में इंग्लैंड की टीम मजबूत स्थिति में पंहुचा। इंग्लैंड ने नौ ओवर में बिना किसी नुकसान के 91 रन बना लिए। इसके बाद इंग्लैंड को जीत के लिए 66 गेंद पर 78 रन बनाने रह गए।

    एलेक्स हेल्स ने 47 गेंद पर 86 रन बनाकर नाबाद रहे। और कप्तान जोस बटलर ने 49 गेंद पर 80 रन बनाकर इस मैच को 10 विकेट से अपने नाम कर लिया। वही इस जीत के साथ इंग्लैंड की इस जीत से अब इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी और आखिरी टीम बन गई है। अब 13 तारीख को फाइनल की जंग में इंग्लैंड का सामना पाकिस्तान से होगा।

    IND vs ENG : दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

    भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

    इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर (विकेट कीपर और कप्तान), एलेक्स हेल्स, फिलिप साल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद।

  • PAK vs SA: भारत को हारने वाली साउथ अफ्रीका पर भारी पड़ा पाकिस्तान, 33 रनो से जीत कर पाक ने सेमीफइनल की अपनी उम्मीद को रखा ज़िंदा

    टी20 वर्ल्डकप (T20 World Cup 202) के 36वें मैच में आज यानी 03 नवंबर को पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका (PAK vs SA) के बीच सिडनी क्रिकेट मैदान (SCG) पर मुकाबला खेला गया। सेमीफइनल की जंग के लिए दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा था। वहीं इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 185 रन बनाए।

    जबकि साउथ अफ्रीका टीम के सामने 120 गेंदों में 186 रनों का लक्ष्य है। जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने 14 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 108 रन ही बना सकी। जिस वजह से पाकिस्तान ने इस मैच को 33 रनो से अपने नाम कर लिया है।

    पाकिस्तान की पारी, 20 ओवर में 185/9

    पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 185 रन बनाये। उसने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 186 रन का लक्ष्य दिया। शादाब खान ने टीम ने लिए सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। इफ्तिखार अहमद ने 51, मोहम्मद हारिस और मोहम्मद नवाज ने 28-28 रन बनाए। कप्तान बाबर आजम छह, मोहम्मद रिजवान चार, शान मसूद दो और हारिस रऊफ तीन रन बनाकर आउट हुए।

    नसीम शाह पांच रन बनाकर नाबाद रहे। मोहम्मद वसीम जूनियर खाता नहीं खोल पाए। साउथ अफ्रीका के लिए एनरिच नोर्त्जे ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी और तबरेज शम्सी को एक-एक सफलता मिली।

    साउथ अफ्रीका की पारी, 14 ओवर में 108/9

    पाकिस्तान को पहली सफलता शाहीन अफरीदी ने दिलाई। उन्होंने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर क्विंटन डिकॉक को आउट कर दिया। डी कॉक पांच गेंद पर खाता खोले बगैर मोहम्मद हारिस को कैच थमा बैठे। उनके बाद रीले रूसो क्रीज पर आए। दूसरे छोर पर कप्तान तेम्बा बावुमा थे। पाकिस्तान को दूसरी सफलता शाहीन अफरीदी ने तीसरे ओवर में दिलाई।

    उन्होंने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर रीले रूसो को आउट कर दिया। रूसो थर्ड मैन पर नसीम शाह को कैच थमा बैठे। उन्होंने एक छक्के की मदद से छह गेंद पर सात रन बनाए। रूसो के आउट होने के बाद एडेन मार्करम क्रीज पर आए। साउथ अफ्रीका को दोहरा झटका आठवें ओवर में लगा। शादाब खान ने पहले कप्तान तेम्बा बावुमा और फिर एडेन मार्करम को आउट कर दिया।

    बावुमा ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद रिजवान को कैच थमा बैठे। उन्होंने 19 गेंद पर 36 रन बनाए। इस दौरान चार चौके और एक छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर एडन मार्करम क्लीन बोल्ड हो गए। मार्करम ने 14 गेंद पर चार चौकों की मदद से 20 रन बनाए।

    PAK vs SA : दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

    पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन: मोहम्मद रिजवान (उपकप्तान), बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह।

    दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (उपकप्तान), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी।

  • “हम इस घटना में शामिल मेहमान से बिना शर्त माफी…”, विराट कोहली के कमरे का वीडियो लीक होने का के बाद होटल ने जारी किया बयान

    टी20 वर्ल्डकप (T20 World Cup) में भारतीय टीम (Team India) ने अपना तीसरा मैच साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के खिलाफ पर्थ (Perth) में खेला था जिसमें टीम इंडिया को हार (T20 World Cup) का सामना करना पड़ा है। इसी बीच भारतीय टीम पर्थ के क्राउन रेसर्ट्स (Crown Ressorts) में रुकी थी।

    टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के एक प्रशंसक ने उनके रूम (Virat Kohli Privacy) की एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। जिसपर विराट ने निंदा भी जताई है। इस मामले के बाद होटल ने कमरे में गए कई लोगों को रिसोर्ट्स से बाहर निकाल दिया है, और विराट से माफी भी मांगी है।

    विराट कोहली के वीडियो के बाद होटल ने दी सफाई दी

    इस मामले में होटल की तरफ से जारी बयान में कहा कि,

    “हम इस घटना में शामिल मेहमान से बिना शर्त माफी मांगते हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाना जारी रखेंगे कि यह एक अलग घटना दोबारा न हो। क्राउन ने इस मुद्दे को सुधारने के लिए तत्काल कदम उठाए हैं। इसमें शामिल व्यक्तियों को क्राउन खाते से हटा दिया गया है, और मूल वीडियो को तुरंत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया था।

    क्राउन तीसरे पक्ष के ठेकेदार के साथ जांच कर रहा है और यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा कि इस प्रकार की घटना फिर से न हो। हम भारतीय क्रिकेट टीम और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के साथ भी सहयोग कर रहे हैं ताकि हम माफी मांग सकें और जैसे-जैसे हम जांच आगे बढ़ाएंगे, उनके साथ काम करना जारी रखेंगे।”

    वर्ल्डकप में विराट कोहली का बल्ला मचा रहा है तहलका

    टी20 वर्ल्ड कप 2022 विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला जमकर गरज रहा है। वह टीम के लिए बैक टू बैक शानदार पारी खेलते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वह ज्यादा रन नहीं बना सके, लेकिन छोटी पारी खेलकर भी कीर्तिमान बन गए। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने नाबाद 82 रन की तूफ़ानी पारी खेली, जबकि नीदरलैंड के खिलाफ वह 62 रनों पर नाबाद रहे। वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ 12 रन की पारी खेल वह विश्वकप में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

  • AUS vs IRE : “हमें लगा था कि यह आसान होगी लेकिन…”, कप्तानी पारी खेलने पर प्लेयर ऑफ़ द मैच बनने के बाद एरोन फ़िच ने दिया बड़ा बयान

    टी20 वर्ल्डकप (T20 World Cup 2022) में आज यानी 31 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड (AUS vs IRE) का मुकाबला खेला गया। आयरलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ बड़ा उलटफेर कर के आई थी। वही ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के खिलाफ महामुकाबले को बारिश की वजह से रद्द होने के बाद आए थी। इस मैच में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया थ।

    पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाये। जिसके जवाब में आयरलैंड की टीम 18.1 ओवर में 137 रन बना कर ऑल आउट हो गई। जिस वजह से ऑस्ट्रेलिया ने 42 रनो से मैच जीत लिया। वही इस जीत में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फ़िच (Aaron Finch) ने अहम् भूमिका निभाई जिस वजह से उन्हें मैच के बाद प्लेयर ऑफ़ द मैच से नवाज़ा गया।

    प्लेयर ऑफ़ द मैच एरोन फ़िच

    एरोन फ़िच को प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब दिया गया है। उन्होंने कहा कि,

    “यह विकेट कहीं से भी आसान नहीं थी। हमें लगा था कि यह आसान होगी लेकिन हम ग़लत थे। आयरलैंड की टीम ने बढ़िया गेंदबाज़ी की। इसी कारण से लय में आना थोड़ा मुश्किल हो रहा था। टी20 हमेशा से ही एक रिस्क वाला फ़ॉर्मेंट है। कभी-कभी यह आपके पक्ष में आता है और कभी-भी आपको सफलता नहीं मिलती। मेरे हैमस्ट्रिंग में थोड़ी समस्या है। कल इसका स्कैन भी करवाया जाएगा।”

    एरोन फिंच ने खेली कप्तानी पारी

    पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने तीसरे ओवर में ही तूफानी ओपनर डेविड वॉर्नर का विकेट खो दिया। वार्नर के विकेट गिरने के बाद मिचेल मार्श और एरोन फिंच ने 52 रनों की पार्टनरशीप की और टीम के स्कोर को आगे ले गए। वहीं बाद में मार्श और उनके बाद उतरे ग्लेन मेक्सवेल भी आउट हो गए लेकिन एरोन फिंच ने पारी को संभाले रखा। फिंच भी 17वें ओवर में 63 रन बनाकर आउट हो गए।

  • AUS vs IRE : आयरलैंड को हारने में वर्ल्ड चैंपियन टीम के छूटे पसीने! 42 रन से मैच जीत कर ऑस्ट्रेलिया पहुंची टेबल के दूसरे नंबर पर

    टी20 वर्ल्डकप (T20 World Cup 2022) में आज यानी 31 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड (AUS vs IRE) का मुकाबला खेला गया। आयरलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ बड़ा उलटफेर कर के आई थी। वही ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के खिलाफ महामुकाबले को बारिश की वजह से रद्द होने के बाद आए थी। इस मैच में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया थ।

    पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाये। जिसके जवाब में आयरलैंड की टीम 18.1 ओवर में 137 रन बना कर ऑल आउट हो गई। जिस वजह से ऑस्ट्रेलिया ने 42 रनो से मैच जीत लिया।

    ऑस्ट्रेलिया की पारी, 20ओवर में 179/5

    पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड के सामने 180 रन का लक्ष्य रखा। निर्धारित 20 ओवर में कंगारू टीम ने पांच विकेट खोकर 179 रन बनाए। कप्तान फिंच ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस ने 35 और मिशेल मार्श ने 28 रन की पारी खेली। आयरलैंड के लिए मैकार्थी ने तीन और जोशुआ लिटिल ने दो विकेट लिए।

    कप्तान एरोन फिंच का लय में आना ऑस्ट्रेलिया के लिए राहत की खबर है। फिंच ने सही समय पर अपनी लय हासिल कर ली है। अब ऑस्ट्रेलिया के पास अपने बाकी मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है। आने वाले मैचों में फिंच की फॉर्म ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत अहम है।

    आयरलैंड की पारी, 18.1ओवर में 137

    180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड ने बेहद खराब शुरुआत की। तीन ओवर के अंदर आयरलैंड के तीन विकेट गिर गए। 24 रन टीम के सभी बल्लेबाज बड़े शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट फेंककर आउट हुए। चार ओवर के बाद 25 रन पर आयरलैंड के पांच विकेट गिर गए। मिशेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल ने दो-दो विकेट लिए, जबकि पैट कमिंस को एक विकेट मिला।

    अब तक आउट होने वाले बल्लेबाजों में सिर्फ पॉल स्टर्लिंग ही दहाई का आंकड़ा छू पाए हैं। उन्होंने 11 रन बनाए। आयरलैंड के दो खाता खोले बिना आउट हो गए। आयरलैंड को गैरेथ डेलानी के रूप में लगा छठा झटका लगा। डेलानी 14 रन बनाकर आउट हो गया।

    AUS vs IRE : इस मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, एरोन फिंच (सी), मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (डब्ल्यू), पैट कमिंस, एडम ज़म्पा, मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड।

    आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन): पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (c), लोर्कन टकर (w), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, फिओन हैंड, जोशुआ लिटिल।

  • IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित- कोहली बने विलेन! पहले कैच फिर रन आउट का मौका गंवाया, देखें मैच के टर्निंग प्वाइंट का VIDEO

    टी20 वर्ल्डकप (T20 World Cup 2022) में आज यानी 30 अक्टूबर रविवार को तीसरा मैच भारत (India) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच पर्थ के ऑप्टस ग्राउंड (Optus Stadium Perth) पर खेला गया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ने 20 साउथ अफ्रीका को 134 रन का लक्ष्य दिया।

    जिसे अफ्रीकी बल्लेबाज़ ने 5 विकेट के नुस्क्सान पर हासिल कर लिया। भारतीय टीम की इस हार की वजह टीम की ख़राब बल्लेबाजी रही, वहीं टीम ने फील्डिंग में भी निराश किया। 12वें और 13वें ओवर में भारत के पास विकेट लेना का मौका था। मगर टीम ने मौका गंवा दिया और यही मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। इस टर्निंग प्वाइंट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित- कोहली बने विलेन!

    12वें ओवर में सबसे पहले विराट कोहली ने मार्क्रम का लड्डू कैच ड्रॉप किया। अश्विन के 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मार्क्रम ने डीप मिड विकेट पर हवा में खेला, गेंद कोहली के पास गई, पर कोहली ने इस कैच को ड्रॉप कर दिया। वहीं इसके बाद अगले ही ओवर में रोहित शर्मा ने एक आसान रन आउट का मौका गंवा दिया। 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मिलर ने शॉट खेला, रोहित के पास आसान रन आउट का मौका था, मगर रोहित इससे चूक गये।

    दो जीवनदान के बाद मार्क्रम और मिलर ने शानदार पारी खेली। मार्क्रम और मिलर की पार्टनरशिप ने साउथ अफ्रीका की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच 76 रन की साझेदारी हुई। मार्क्रम ने 41 गेंद में 52 रन की पारी खेली। वहीं डेविड मिलर ने 46 गेंद में नाबाद 59 रन बनाए और मैच को फिनिश किया।

    यहाँ देखें वीडियो

    https://twitter.com/rishabh2209420/status/1586716960548536321?s=20&t=HMu8W7AonGQG_Zes-Nx_mA

    https://twitter.com/rishabh2209420/status/1586719202680807424?s=20&t=HMu8W7AonGQG_Zes-Nx_mA

    ऐसा रहा मैच का हाल

    टी20 वर्ल्डकप (T20 World Cup 2022) में आज यानी 30 अक्टूबर रविवार को तीसरा मैच भारत (India) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच पर्थ के ऑप्टस ग्राउंड (Optus Stadium Perth) पर खेला गया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था।

    वहीं पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाये। जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने 19.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 137 रन बना कर इस मैच को 5 विकेट से जीत लिया है।

  • IND vs SA : “आज पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ों को भी…” प्लेयर ऑफ़ द मैच लुंगी एंगिडी ने किया खुलासा, बताया कैसे तोड़ी भारतीय बल्लेबाज़ी की कमर

    टी20 वर्ल्डकप (T20 World Cup 2022) में आज यानी 30 अक्टूबर रविवार को तीसरा मैच भारत (India) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच पर्थ के ऑप्टस ग्राउंड (Optus Stadium Perth) पर खेला गया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ने 20 साउथ अफ्रीका को 134 रन का लक्ष्य दिया।

    जिसे अफ्रीकी बल्लेबाज़ ने 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस मैच के हीरो रहे साउथ अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज़ लुंगी एंगिडी (Lungi Ngidi) जिन्होंने भारतीय बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ दी। इसी वजह से इन्हे प्लेयर ऑफ़ द मैच के अवार्ड से भी नवाज़ा गया है।

    प्लेयर ऑफ़ द मैच लुंगी एंगिडी का बयान

    धीमी शुरुआत करते हुए भारतीय बल्लेबाज़ जब रफ़्तार पकड़ने की कोशिश में थे तभी साउथ अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज़ लुंगी एंगिडी (Lungi Ngidi) ने अपना जलवा दिखाया और एक झटके में भारतीय टॉप आर्डर यानी 4 बल्लेबाज़ों को सस्ते में आउट कर दिया। जिस वजह से इन्हे प्लेयर ऑफ़ द मैच के अवार्ड से भी नवाज़ा गया है। वही मैच के बाद लुंगी एंगिडी ने कहा कि,

    “यह एक रोमांचक मैच था। जब इतने क़़रीब कोई मैच आता है, तो आप एक गेंदबाज़ के रूप में अधिक कुछ नहीं कर सकते। विश्व कप में प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। मैंने इस मैदान पर बहुत मैच होते हुए देखा है। मैं यहां पर खेला भी हूं। आज पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ों को भी मदद मिल रही थी। 10 ओवर के बाद मार्करम और मिलर ने हमारे लिए यह मैच जीत लिया।”

    ऐसा रहा मैच का हाल

    टी20 वर्ल्डकप (T20 World Cup 2022) में आज यानी 30 अक्टूबर रविवार को तीसरा मैच भारत (India) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच पर्थ के ऑप्टस ग्राउंड (Optus Stadium Perth) पर खेला गया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था।

    वहीं पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाये। जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने 19.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 137 रन बना कर इस मैच को 5 विकेट से जीत लिया है।

  • IND vs SA : LIVE मैच में रोहित शर्मा के अंदर आई धोनी की आत्मा! अर्शदीप के मना करने के बावजूद कप्तान ने लिया DRS, वायरल हुआ VIDEO

    टी20 वर्ल्डकप (T20 World Cup 2022) में आज यानी 30 अक्टूबर रविवार को तीसरा मैच भारत (India) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच पर्थ के ऑप्टस ग्राउंड (Optus Stadium Perth) पर खेला गया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ने 20 साउथ अफ्रीका को 134 रन का लक्ष्य दिया।

    इस लक्ष्य का पीछा करते हुए अफ्रीकी टीम की खराब शुरुआत रही। जहां पहले ओवर में ही दो बल्लेबाजों को अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने गेंद से कहर बरपाते हुए पवेलियन का रुख करवाया। लेकिन इस दौरान एक ऐसा वाक्या देखा गया जब अर्शदीप सिंह ने रूसो के आउट होने पर रिव्यू लेने के लिए मना किया, लेकिन कप्तान रोहित ने क्या किया आइये जानते है इस आर्टिकल के जरिए।

    अर्शदीप सिंह के मना करने के बावजूद कप्तान ने लिया रिव्यू

    दरअसल भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले में 134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम का दूसरा झटका राइली रूसो के रूप में लगा। जो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे। इस मैच में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने पहले ओवर से ही गेंद से कहर बरपाते हुए रूसो को आउट किया। बता दें गुड लेंथ पर अर्शदीप ने स्विंग गेंद डाली, और बल्लेबाज रूसो ने लेग साइड की ओर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास करते नजर आए।

    ऐसे में गेंद टप्पा खाकर तेजी से अंदर की ओर आई और सीधा पैड्स पर जा लगी और एलबीडबल्यू की एक बड़ी अपील हुई, हालांकि अंपायर ने इसे आउट देने से नाकारा। लेकिन कीपर से बात करने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने रिव्यु लिया और रिप्ले में देखने के बाद राइली रूसो आउट हो गए।

    यहाँ देखें वीडियो

    https://twitter.com/AayusHSharma753/status/1586706742993473537?s=20&t=HUQ_GaY8cEe16JK8yBLUKg

    ऐसा रहा मैच का हाल

    टी20 वर्ल्डकप (T20 World Cup 2022) में आज यानी 30 अक्टूबर रविवार को तीसरा मैच भारत (India) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच पर्थ के ऑप्टस ग्राउंड (Optus Stadium Perth) पर खेला गया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था।

    वहीं पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाये। जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने 19.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 137 रन बना कर इस मैच को 5 विकेट से जीत लिया है।

Exit mobile version