Tag: आसिफ अली

  • पाकिस्तान की हार पर दिल्ली पुलिस ने भी डाल दिया नमक और मिर्च, वीडियो के जरिए खिलाड़ियों को किया ट्रोल

    पाकिस्तान की हार पर दिल्ली पुलिस ने भी डाल दिया नमक और मिर्च, वीडियो के जरिए खिलाड़ियों को किया ट्रोल

    एशिया कप 2022 के फाइनल मैच में पाकिस्तान को श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा। इसमें श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हराया, तो वहीं मैच के दौरान पाकिस्तान द्वारा बहुत खराब फील्डिंग देखने को भी मिली। पाकिस्तानी फील्डर्स ने अपनी गलतियों से रन दे दिए पर साथ ही उसने कैच ब्लॉक की है, जिसकी वजह से दिल्ली पुलिस में भी पाकिस्तान को कॉल किया है।

    पाकिस्तान टीम को दिल्ली पुलिस ने किया ट्रोल

    श्रीलंका के आक्रामक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज भानुका राजपक्षे जब 51 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी 19 ओवर की आखिरी गेंद पर राजपक्षे ने हवाई फायर मार दिया,जिसको वह सही टाइम से नहीं फेंक पाए थे। ऐसे में बाउंड्री पर खड़े आसिफ अली और शादाब खान ने कैच छोड़ा। इसको लपकने के चक्कर में एक दूसरे को ही उन्होंने टक्कर मार दी और उनके हाथ से कैद छूट गया

    जोकि पाकिस्तान को बहुत ज्यादा महंगा पड़ गया, जिसके बाद 45 गेंद का सामना करते हुए राजपक्षे ने 71 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली इसमें उन्होंने 3 छक्के और 6 चौके लगाए,तो वही भानुका की टीम का स्कोर 170 बन गया।

    ऐसे कैच ड्रॉप करने पर अब पाकिस्तानी खिलाड़ियों को दिल्ली पुलिस ने ट्रोल किया है और अपने अकाउंट पर आसिफ अली और शादाब खान की कैच ड्रॉप करने वाले वीडियो को शेयर करते हुए पीछे बैकग्राउंड में ए भाई जरा देख के चलो का गाना भी लगाया है।

    पाकिस्तान की हुई हार

    पाकिस्तान टीम के कैप्टन बाबर आजम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला खुद ले लिया,जिसकी वजह से श्रीलंका ने 71 रन की बढ़िया पारी खेली और वानिंदू हसारंगा ने भी 36 रन जड़े। 171 रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान टीम निर्धारित 20 ओवर में 147 रन बनाकर आउट हो गई। टीम के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान खान और अहमद ने क्रमश 55 और 32 रनों की बढ़िया पारी खेली।

    अगर श्रीलंकाई गेंदबाजों की बात करें तो प्रमोद मदुशन ने टीम के सफल गेंदबाज की तरह से काम किया उन्हें 4 ओवर के स्पेल 34 रन देकर 4 विकेट लिए। तो वही हसरंगा ने तीन चमिका करुणारत्ने ने 2 विकेट अपने नाम किए।

    इसे भी पढ़ें-World Cup 2022 से पहले रोहित शर्मा की जगह इस खिलाड़ी को मिलेगी भारत की कप्तानी, जल्द चयनकर्ता लेंगे बड़ा फैसला

  • Asia Cup 2022: आसिफ अली को फरीद अहमद से मैदान में हाथापाई करना पड़ा बहुत महंगा, ICC ने दी कभी ना भूलने वाली सजा

    Asia Cup 2022: आसिफ अली को फरीद अहमद से मैदान में हाथापाई करना पड़ा बहुत महंगा, ICC ने दी कभी ना भूलने वाली सजा

    एशिया कप ( Asia Cup 2022) में सुपर-4 के चौथे मुकाबले में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक हाईटेंशन मुकाबला देखने को मिला था। इस मैच में पाकिस्तानी क्रिकेटर आसिफ अली (Asif Ali) और अफगान गेंदबाज फरीद अहमद (Fareed Ahmad) के बीच तीखी झड़प भी देखने को मिली थी। यहां तक दोनों के बीच लगभग-लगभग मारपीट तक की नौबत आ गई थी। इस घटना का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने तत्काल प्रभाव से संज्ञान लिया और दोनों खिलाड़ियों को दोषी पाते हुए सजा भी दी है।

    बल्लेबाज आसिफ अली और गेंदबाज फरीद अहमद दोनों हैं दोषी

    अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच खेले गए सुपर 4 मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाज आसिफ अली और अफगानिस्तान के गेंदबाज फरीद अहमद के बीच लाइव मैच में हुई झड़प के कारण आईसीसी की आचार संहिता के लेवल एक के तहत दोनों खिलाड़ियों अपराध का दोषी पाया गया। आईसीसी के अनुसार,

    “आसिफ अली ने आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.6 का उल्लंघन किया जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अश्लील, आक्रामक या अपमानजनक इशारे से संबंधित है”।

    साथ ही अफगान गेंदबाज

    “फरीद अहमद को धारा 2.1.12 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। जोकि खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ, अंपायर , मैच रैफरी या किसी भी व्यक्ति के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क संबंधित है”।

    इस झड़प की चर्चा सोशल मीडिया पर हुई, जिसके बाद आसिफ अली को बैन करने की मांग हो रही थी, लेकिन आईसीसी ने दोनों खिलाड़ियों पर 25 फीसदी जुर्माना लगाया है।

    क्या था पूरा वाकया?

    दरअसल यह बात है 7 सितंबर को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेले गए पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच के मुकाबले की। इस मैच में पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही थी और मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर था। उसी बीच 19वें ओवर में अफगान गेंदबाज फरीद अहमद (Fareed Ahmad) ने पाकिस्तानी बल्लेबाजी आसिफ अली (Asif Ali) को आउट कर दिया।

    इसके बाद फरीद आए और उन्होंने आसिफ के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क करने की कोशिश की। इसके बाद आसिफ अली ने भी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें बल्ले से मारने का इशारा किया या कहें की उनके ऊपर बल्ला उठा दिया। अब हालांकि दोनों खिलाड़ियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। साथ ही उन्होंने एमिरेट्स आइसीसी एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी के एंडी पाइक्रॉफ्ट द्वारा दी गई सजा को भी स्वीकार कर लिया है।

    इस वजह से अब औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी। इन दोनों खिलाड़ियों पर फील्ड अंपायर अनिल चौधरी और जयरामन मदनगोपाल, थर्ड अंपायर गाजी सोहेल और फोर्थ अंपायर रवींद्र विमलसारी ने यह आरोप लगाए थे। गौरतलब है कि ICC द्वारा लेवल 1 का दोषी पाए जाने पर आधिकारिक फटकार, न्यूनतम जुर्माना, खिलाड़ी की मैच फीस का अधिकतम 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमेरिक अंक दिए जाते हैं।

  • PAK vs AFG: आसिफ अली ने लाइव मैच में की शर्मनाक हरक़त, आउट होने के बाद बॉलर पर चलाया हाथ और दिखाया बल्ला, देखें VIDEO

    PAK vs AFG: आसिफ अली ने लाइव मैच में की शर्मनाक हरक़त, आउट होने के बाद बॉलर पर चलाया हाथ और दिखाया बल्ला, देखें VIDEO

    पाकिस्तान और अफगानिस्तान (Pakistan vs Afghanistan) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के सुपर फोर में बुधवार को एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में एक शर्मनाक हरकत देखने को मिला। आउट होने के बाद पाकिस्‍तान के विस्‍फोटक बल्‍लेबाज आसिफ अली (Asif Ali) ने अफगानिस्‍तान के गेंदबाज फरीद अहमद (Fareed Ahmad) को मारने के लिए बल्‍ला उठा लिया।

    अंपायर व दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बीच बचाव कर जैसे-तैसे मामले को शांत किया। इस घटना का वीडियो इस वक्‍त सोशल मीडिया प काफी वायरल हो रहा है। फैन्‍स आसिफ अली को बैन करने की मांग कर रहे हैं।

    शर्मनाक हरकत, लग सकता है मैच प्रतिबंध

    दरअसल फरीद अहमद (Fareed Ahmad) की गेंद पर छक्‍का लगाने के बाद अगली गेंद पाकिस्‍तान के विस्‍फोटक बल्‍लेबाज आसिफ अली (Asif Ali) फिर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में थे। फरीद ने स्‍लो व छोटी गेंद डाल दी जिसका फायदा उठाते हुए आसिफ ने पीछे शॉट खेलने का प्रयास किया। गेंद बल्‍ले का किनारा लेने के बाद शॉर्ट फाइन लेग पर 30 यार्ड के घेरे के अंदर खड़े करीम जनत के हाथों में चली गई।

    आसिफ अली के रूप में पाकिस्‍तान ने अपना नौवां विकेट गंवाया। मैच के वीडियो को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि गेंदबाज फरीद ने आसिफ अली को आउट करने के बाद उन्‍हें स्‍लेज करने का प्रयास किया। आसिफ इससे भड़क गए और उन्‍होंने फरीद को मारने के लिए बल्‍ला उठा लिया। मामला बढ़ता देख हसन अली भी मैदान के अंदर आ गए। अंपयार व दोनों टीमों के क्रिकेटर्स ने झगड़े शांत किया।

    यहाँ देखें वीडियो

    https://twitter.com/GemsOfCricket/status/1567565537412288512?s=20&t=YyEDvQ47sFQbjQ3QQTSlIg

    क्या कहता है आइसीसी की नियम

    आइसीसी के नियम के मुताबिक एक खिलाड़ी अपनी आक्रामकता को अपने आप तक सीमित कर सकता है। किसी भी खिलाड़ी को किसी विरोधी खिलाड़ी पर हाथ उठाने या चोट पहुंचाने को बर्दास्त नहीं किया जाता। आसिफ अली की इस घटना पर मैच रेफरी सुनवाई करेंगे और इसके बाद पाकिस्तान बल्लेबाज को एक मैच के लिए प्रतिबंधित भी किया सकता है। जुर्माना लगाया जाना तो तय है।

  • Mohammed Shami ने किया Arshdeep Singh को सपोर्ट, ट्रोलर्स को दे डाली सामने आने की चुनौती

    Mohammed Shami ने किया Arshdeep Singh को सपोर्ट, ट्रोलर्स को दे डाली सामने आने की चुनौती

    4 सितंबर को भारत पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 में सुपर 4 का रोमांचक मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जिसमें पाक ने भारत को हरा दिया। पाकिस्तान की पारी के 18वें ओवर में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने रवि बिश्नोई की गेंद पर आसिफ अली का कैच छोड़ दिया, जिसकी वजह से भारत को हार का मुंह देखना पड़ा, तो वहीं मैच के बाद अब लोग अर्शदीप सिंह को खरी-खोटी सुना रहे हैं

    जिसके बीच अब भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने युवा खिलाड़ी का सपोर्ट किया। वो उनका बचाव करते नजर आए।

    अर्शदीप सिंह के सपोर्ट में उतरे मोहम्मद शमी

    अर्शदीप सिंह मोहम्मद शमी

    मोहम्मद शमी ने अर्शदीप सिंह का सपोर्ट करते हुए लोगों को खरी-खोटी सुनाई और कहा कि

    “वे सिर्फ हमें ट्रोल करने के लिए जीते हैं, उनके पास और कोई काम नहीं है। जब हम अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो वे यह नहीं कहते कि आपने अच्छा कैच लिया, लेकिन क्या हमें ट्रोल करेंगे?”

    दम है तो रियल अकाउंट से करें कमेंट

    अर्शदीप सिंह मोहम्मद शमी

     

    अपने एक बयान में 32 साल के मोहम्मद शमी ने इस बारे में भी बात की थी। अर्शदीप सिंह को ट्रोल करने वाले यूजर्स में अगर दम है तो अपने रियल अकाउंट के सामने आए शमी ने इस दौरान कहा कि अगर दम है तो रियल अकाउंट से आए ना फेक अकाउंट से तो कोई भी मैसेज कर पाएगा।

    “अगर दम है तो रीयल अकाउंट्स से आए ना, फेक अकाउंट से तो कोई भी मैसेज कर सकता है।”

    ज्ञात हो कि t20 वर्ल्ड कप में भारत पाकिस्तान के मुकाबले में साल 2021 पाकिस्तान ने पहली बार विश्वकप के इतिहास में भारत को हराया था। भारतीय टीम को मैच में पूरी 10 विकेट के पाकिस्तान ने हार दी थी। तो वही शमी का प्रदर्शन पाक के खिलाफ पिछले वर्ष काफी खराब रहा जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें भी लोगों ने ट्रोल किया था और उनके लिए बहुत अपशब्द का प्रयोग किया था।

    इसे भी पढ़ें-Shaheen Shah Afridi ने किया बहुत बड़ा ऐलान, पाकिस्तान टीम के फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी