भारत बनाम साउथ अफ्रीका (IND vs SA) की सीरीज टाई होने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) 26 जून से दो मैच की टी20 सीरीज खेलने के लिए आयरलैंड का दौरा करने वाली है। आयरलैंड के दौरे में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को टीम का कार्यभार सौंपा गया है। तो वहीं साउथ अफ्रीका सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) को उपकप्तानी की ज़िम्मेदारी दी गई है।
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) इस दौरे पर जायेंगे या नहीं ये बात अभी साफ नहीं हुई है, हालांकि इंग्लैंड के साथ एक ही समय पर सीरीज के चलते राहुल द्रविड़, इंग्लैड सीरीज के लिए रवाना होंगे, ऐसा माना जा रहा है। बीसीसीआई ने बीते मंगलवार को 17 खिलाड़ियों की एक टीम का ऐलान कर दिया था। लेकिन इस स्क्वाड को देखकर आप कह सकते हैं कि स्क्वाड में चुने गए ये तीन खिलाड़ी सिर्फ पानी पिलाते ही नजर आने वाले है।
उमरान मलिक
आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में भले ही जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) शामिल ना हों, लेकिन उमरान मालिक (Umran Malik) को इस सीरीज में शामिल किया गया है। लेकिन यहाँ ग़ौर करने वाली बात है कि उमरान मलिक बीते साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैच की सीरीज का हिस्सा भी थे।
लेकिन उन्हें इस सीरीज में एक भी मौका नहीं दिया गया। जिसके बाद शायद आयरलैंड के खिलाफ भी उमरान मलिक मात्र पानी पिलाते ही नजर आएंगे। उमरान मलिक ने हाल में एक बातचीत में कहा था कि वो जल्द से जल्द भारतीय स्क्वाड में शामिल होना चाहते हैं। उन्हें अभी इंतजार करना पड़ सकता है।
