भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा जोकि टेस्ट मैच के साथ शुरू होने वाले है, उस वक़्त एक समय में दो टीम इंडिया 2 मैच एक ही समय पर खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) को 26 जून से 28 जून तक आयरलैंड (Ireland) के ख़िलाफ़ दो टी20 मैच खेलने हैं तो वहीं इसी समय भारतीय टेस्ट टीम इंग्लैंड में खेले जाने वाले टेस्ट मैच को खेलने की तैयारी करेगी।
भारतीय क्रिकेट टीम की दो टीमों दोनों सीरीज को निपटाने के किए एक ही वक़्त पर अलग अलग मैदान पर मौजूद होंगी। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में टीम इंडिया को इंग्लैंड के साथ टेस्ट मैच खेलना है। जिसके बाद भारतीय टीम और इंग्लैंड टीम के बीच टी20 मैच को द्विपक्षीय सीरीज खेली जाएगी।
आयरलैंड और इंग्लैंड के साथ होंगे अलग अलग खिलाड़ी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक सदस्य के एक न्यूज़ वेबसाइट को दिए गए बयान के अनुसार, भारतीय क्रिकेट टीम के आयरलैंड के खिलाफ दो मैच की सीरीज और इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज में टीम इंडिया के अलग अलग खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यानी जो टीम आयरलैंड जायेगी, उसमें से कोई खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ टीम का हिस्सा नहीं बन सकेगा।
….तो वहीं मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) भारतीय क्रिकेट टीम के साथ इंग्लैंड में होंगे। जिसके बाद आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में नेशनल क्रिकेट एकेडमी ( NCA) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) को आयरलैंड के खिलाफ टीम की कोचिंग की देख देख की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आयरलैंड का दौरा 26 से 28 जून तक होगा और इंग्लैंड का टी20 सीरीज का दौरा 7 से 17 जुलाई तक चलेगा।
एक वक़्त पर दो सीरीज खेलेगी टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Team) इंग्लैंड और आयरलैंड के साथ लगभग एक ही समय से दो अलग अलग टीम के तौर कर मौजूद होगी। आयरलैंड के साथ टी20 सीरीज और इंग्लैंड के साथ टेस्ट मत ही को सीरीज खेलनी है। जिसमें आयलैंड की दौरे की सीरीज 26 से 28 जून में पहले है। तो वहीं इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम के सदस्य अभ्यास सत्र में मौजूद होंगे।
यानी जिस समय टी-20 के लिए चुनी गई टीम डबलिन में आयरलैंड से भिड़ेगी, उस ही समय टेस्ट टीम के सदस्य लीसेस्टरशायर के खिलाफ लीसेस्टर के ग्रेस रोड में चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलेंगे। जिसके बाद लगभग एक हफ्ते बाद भारत और इंग्लैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 1 से 5 जुलाई तक बर्मिंघम में खेला जाएगा। इस समय रोहित शर्मा टेस्ट टीम की मेजबानी करेंगे। इसी के साथ टी20 टीम डर्बीशायर के खिलाफ वार्म-अप मैच खेल रही होगी। हालांकि तय समय के मुताबिक मैच बर्मिंघम में पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद होगा।
