Blog

  • IND vs WI के बीच टी20 सीरीज का मुकाबला अगस्त की इस तारीख को हो रहा शुरू, यहां जानें सभी डिटेल्स

    IND vs WI के बीच टी20 सीरीज का मुकाबला अगस्त की इस तारीख को हो रहा शुरू, यहां जानें सभी डिटेल्स

    IND vs WI: टीम इंडिया इन दिनों वेस्ट इंडीज के दौरे पर गई हुई है. टीम इंडिया वेस्ट इंडीज में शानदार प्रदर्शन का रही है. टीम इंडिया के परिपेक्ष से इस बार का वेस्ट इंडीज दौरा बहुत ही महत्वपूर्ण है. इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है आगामी वर्ल्ड कप. टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए वर्ल्ड कप से पहले के सारे मैच एक अग्नि परीक्षा के तौर पर देखे जा रहे हैं. आइए आपको बताते हैं की अब टी 20 सीरीज का आगाज कबसे होने वाला है और कैसी होगी प्लेइंग 11.

    IND vs WI के बीच धमाकेदार होने वाली है टी 20 सीरीज, अगस्त की ये डेट कर ले सेव

    मिली जानकारी के मुताबिक, भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इसके लिए वेस्टइंडीज ने टीम का एलान कर दिया है. इसी के साथ बता दें की ये सीरीज 3 अगस्त से शुरू होने वाली है.

    बता दें की, ये सीरीज 13 अगस्त तक खेली जाएगी. अगर टीम वेस्टइंडीज के बात करें तो टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले रोवमन पॉवेल के हाथों में कप्तानी सौंपी है.

    कुछ इस तरह की होने वाली है प्लेइंग 11

    टीम इंडिया की प्लेइंग 11 महत्वपूर्ण इसलिए सबसे ज्यादा है क्योंकि, बीते मैच में देखा गया था की किस तरह से रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दी गई थी और टीम इंडिया के हांथों से वो मैच निकला गया था.

    अब टीम इंडिया की आगामी मैच (IND vs WI) में प्लेइंग 11 कुछ इस तरह की होने वाली है-

    ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, सूर्य कुमार यादव (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान, मुकेश कुमार.

     

    ये भी पढ़ें: World Cup 2023 से पहले टीम इंडिया के ऊपर मंडरा रहा खतरा, इन 5 बड़ी कमियों ने बढ़ाई राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा की टेंशन

  • Team India की मुसीबत बनकर लौटा वेस्टइंडीज का ये गेंदबाज़, पहले भी टीम की तोड़ चुका है कमर

    Team India: टीम इंडिया इन दिनों वेस्ट इंडीज के दौरे पर गई हुई है. टीम इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज का मुकाबला 12 जुलाई से शुरू हो चुका है. ये मुकाबला बेहद ही खास रहा है. इसके पीछे का कारण है की, टीम इंडिया के सीनियर प्लेयर रोहित शर्मा और विराट कोहली मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नज़र आए. उन्होंने ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की नींदें उड़ा कर रख दी थी. वो बात अलग है की दोनों को एक मैच में रेस्ट दे दिया गया था. फ़िलहाल तो अब टीम इंडिया के लिए मुसीबत बनकर एक खिलाड़ी आ रहा है. आइए जानते है की आखिर कौन है वो प्लेयर.

    Team India के लिए आगामी टी 20 सीरीज नहीं होने वाली है आसन, ये गेंदबाज़ देगा चख्मा

    मिली जानकारी के मुताबिक, भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इसके लिए वेस्टइंडीज ने टीम का एलान कर दिया है. इसी के साथ वेस्ट इंडीज का एक शानदार गेंदबाज़ भी वापसी कर रहा है.

    टीम इंडिया इन दिनों फुल फॉर्म में चल रही है. इसको मद्देनजर रखते हुए वेस्ट इंडीज के बड़ा फैसला ले डाला है. अब बताया जा रहा है की इस खिलाड़ी ने पहले भी टीम इंडिया (Team India) की नाक में दम कर दिया था. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि, ओबेड मैकॉय है.

    ऐसी होने वाली है वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11

    टीम इंडिया (Team India) और वेस्टइंडीज के बीच टी 20 सीरीज 3 अगस्त से शुरू होने वाली है और ये सीरीज 13 अगस्त तक चलेगी. इसी के साथ बता दें की, टीम इंडिया इसके बाद एशिया कप खेलने के लिए श्रीलंका जाने वाली है.

    फ़िलहाल तो टीम वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11 ऐसी होने वाली है-

    रोवमन पॉवेल (कप्तान), काइल मेयर्स (उपकप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, शिमरन हेटमायर, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रेंडन किंग, ओबेड मैकॉय, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ और ओशाने थॉमस.

     

    ये भी पढ़ें: Jay Shah अगर जाती है कुर्सी तो इन 3 खिलाड़ियों का बन जाएगा करियर, टीम इंडिया को मिल जाएंगे कोहली, धोनी जैसे प्लेयर

  • Ravindra Jadeja ने कपिल देव को सुनाई खरी-खरी, बोले “टीम में नहीं है कोई अहंकार…”

    Ravindra Jadeja: टीम इंडिया इन दिनों वेस्टइंडीज के दौरे पर गई हुई है. टीम इंडिया का ये दौरा 12 जुलाई से शुरू हो चुका है. ये मुकाबला बेहद ही खास रहा है. इसके पीछे का कारण है की टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों ने अपनी फॉर्म में वापसी कर ली है. टीम इंडिया और वेस्ट इंडीज के बीच 3 अगस्त से टी20 सीरीज का आगाज होने वाला हो. ऐसे में अब रविंद्र जडेजा और कपिल देव का बयान जमकर वायरल हो रहा है. कपिल देव ने टीम इंडिया पर निशाना साधा है. आइए आपको बताते हैं की आखिर पूरा मामला क्या है.

    Ravindra Jadeja ने कपिल देब के इलज़ाम का दिया जवाब

    मिली जानकारी के मुताबिक, वैसे तो जडेजा (Ravindra Jadeja) टीम इंडिया के नामी खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं. जडेजा के मुंह से निकला एक-एक शब्द बहुत ही महत्वपूर्ण है. लेकिन अब ऐसे में वो कपिल देव से सीधे भिड़ते हुए नज़र आ रहे हैं.

    दरअसल, भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने हाल ही में एक इंटरव्यू में टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों पर अहंकारी होने का आरोप लगाया था. उन्होंने टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों को अहंकारी कह दिया था. अब इसका जवाब जडेजा ने अपने अंदाज़ में दिया है.

    जड्डू और कपिल देव के बीच छिड़ी जंग

    एक तरफ हैं टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और दूसरी तरफ हैं टीम इंडिया के शानदार मौजूदा खिलाड़ी. दोनी के बीच अब जंग छिड़ गई है. जडेजा (Ravindra Jadeja) ने कहा है की,

    “एशिया कप और विश्व कप से पहले टीम संयोजन के साथ नए प्रयोग करने और खिलाड़ियों को अलग-अलग नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आजमाने का यह सही समय है. इससे आपको एक अच्छा विचार मिलता है कि टीम का संतुलन कैसा होना चाहिए और सही संयोजन क्या होगा. अगर हमें कोई बदलाव करने की जरूरत है, तो यह सही समय है. हम जानते हैं कि हम एक मैच हार गए हैं, लेकिन अगर आप अलग-अलग चीजें आजमा रहे हैं तो ऐसा हो सकता है.”

     

     

    ये भी पढ़ें: Rahul Dravid ने एशिया कप के फाइनल को लेकर कर दी भव‍िष्यवाणी, कहा भारत-पाकिस्तान में होगा शानदार फाइनल

  • IND vs WI के बीच टी 20 सीरीज से पहले वेस्टइंडीज की टीम हुई घोषणा, 250 की रफ्तार से बैटिंग करने वाले इस खिलाड़ी की हुई वापसी

    IND vs WI: टीम इंडिया इन दिनों वेस्ट इंडीज के दौरे पर गई हुई है. टीम इंडिया का ये दौरा 12 जुलाई को शुरू हुआ था, टीम इंडिया ने वेस्ट इंडीज में शानदार प्रदर्शन किया है. इसी के साथ बता दें की, टीम इंडिया के शानदार खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट ने अपनी खोई हुई फॉर्म में अब वापसी कर ली है हालाँकि, हाल ही में हुए दूसरे ODI मैच में दोनों को आराम दी गई थी और टीम इंडिया के हांथों से वही मैच निकल गया था, अब ऐसे में वेस्ट इंडीज की टीम को और भी ज्यादा जोश आ गया है. आइए आपको बताते हैं की कैसी होने वाली है दोनों टीमों की प्लेइंग 11.

    IND vs WI के बीच होगा शानदार मुकाबला, प्लेइंग 11 में शामिल हुए ये खिलाड़ी

    मिली जानकारी के मुताबिक, भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इसके लिए वेस्टइंडीज ने टीम का एलान कर दिया है. इसी के साथ अब वेस्ट इंडीज की टीम में 250 की रफ़्तार से बैटिंग करने वाले खिलाड़ी की भी वापसी हो चुकी है.

    इसी के साथ धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन जो कि वनडे सीरीज से बाहर थे वे भी अब टी20 की टीम में वापस आ गए हैं. बताया जा रहा है की, वेस्ट इंडीज और टीम इंडिया के बीच शानदार टी 20 मुकाबला 3 अगस्त को खेला जाएगा और ये मुकाबला 13 अगस्त तक चलने वाला है.

    कुछ तरह से होने वाली है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

    प्लेइंग 11 का ही सबसे हम किरदार होता है किसी भी मैच (IND vs WI) में ऐसे में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 कुछ तरह से होने वाली है-

    ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, सूर्य कुमार यादव (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान, मुकेश कुमार.

    टीम वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11-

    रोवमन पॉवेल (कप्तान), काइल मेयर्स (उपकप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, शिमरन हेटमायर, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रेंडन किंग, ओबेड मैकॉय, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ और ओशाने थॉमस.

     

    ये भी पढ़ें: किंग कोहली वो वेस्टइंडीज में इस माँ का मिला भरपूर प्यार, VIRAL वीडियो देखकर आँखें हो गई नम

  • IPL 2024 की तैयारियां होने जा रही शुरू, इस बार धोनी को नहीं बाज़ी मारने देंगे हिटमैन

    IPL 2024: आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम को टूर्नामेंट जितवाया. चेन्नई ने बड़ी ही शानदार तरीके से गुजरात को हरा दिया था. वैसे तो प्लेऑफ तक मुंबई ने अपनी जगह पक्की कर ली थी लेकिन फाइनल में जगह ना बना पाई और ना ही ट्रॉफी अपने नाम कर पाई. इस बार चेन्नई के लिए जडेजा ने शानदार प्रदर्शन कर एक बेहतरीन खिलाड़ी होने का परिचय दिया. अब आईपीएल 2024 के लिए जंग छिड़ गई है. आइए आपको बताते हैं की इस बार क्या होने वाली है हिटमैन की स्ट्रेटजी.

    IPL 2024 में चेन्नई फिर से पड़ सकती है मुंबई पर भारी, धोनी बनाएंगे ये रणनीती

    मिली जानकारी के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम के साथ सभी क्रिकेट प्रेमी यह उम्मीद कर रहे हैं कि धोनी अगले आईपीएल सीजन में खेलते हुए दिखेंगे. आईपीएल के 16वें सीजन के खत्म होने के बाद अब आईपीएल 2024 (IPL 2024) की बातें होने लगी हैं.

    बता दें की, आईपीएल 2023 में संशय बना हुआ था की धोनी संन्यास का एलान कर सकते हैं. लेकिन फिलहाल ऐसा हुआ नहीं. जिसके बाद से अब फैंस की उम्मीदें चेन्नई से और भी ज्यादा बढ़ गई हैं. वैसे तो अब आईपीएल जीतने के मामले में दोनों ही टीमें एक ही पायदान पर खड़ी हैं.

    मुंबई की गलतियां पड़ सकती है उस पर भारी

    आईपीएल 2023 में जो भी गलतियां मुंबई ने की हैं वो आगामी आईपीएल (IPL 2024) में उस पर भारी पड़ सकती हैं. वैसे तो कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी साझा किया गया था की अगले साल रोहित शर्मा कप्तानी करेंगे लेकिन फ़िलहाल अभी ऐसी कोई भी अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

    वैसे तो इस बार कई खिलाड़ियों ने आईपीएल नहीं खेला. ज्यादातर खिलाड़ी चोटिल थे. लेकिन इस बार के आईपीएल में टीम इंडिया को कई शानदार खिलाड़ी न]भी मिले हैं. जिसमें सबसे पहला नाम यशस्वी जायसवाल का है.

     

    ये भी पढ़ें: IPL 2023 का विनर बनने के बाद भी इन 4 खिलाड़ियों से गुस्सा हैं महेंद्र सिंह धोनी, आईपीएल 2024 से पहले कर देंगे टीम से बाहर

  • Asian Games से पहले CSK के इस खिलाड़ी ने की चौके-छक्के की बौछार, अब वीडियो हो रहा वायरल

    Asian Games: एशियाई खेलों की शुरुवात जल्दी ही होने वाली है. ऐसे में टीम इंडिया के खिलाड़ी जमकर पप्रैक्टिस कर रहे हैं. सितंबर-अक्टूबर 2023 में चीन में एशियन गेम्स (Asian Games) खेले जाएंगे. इसी के साथ 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप भी होने वाला है. इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत कर रहा है. इस परिपेक्ष से इस बार BCCI के ऊपर एक्स्ट्रा प्रेशर होने वाला है. लेकिन टीम इंडिया के प्लेयर जमकर मेहनत कर रहे हैं और अपने आप को साबित कर रहे हैं. आइए आपको बताते हैं की अब किस खिलाड़ी का विडियो वायरल हो रहा है.

    Asian Games से पहले आईपीएल में ये खिलाड़ी मनवा चुका है अपना लोहा, अब चीन जाने के लिए है बिलकुल तैयार

    मिली जानकारी के मुताबिक, एशियन गेम्स 2023 में महिला के साथ-साथ पुरुष टीमें भी क्रिकेट मैच खेलेंगी. इसके लिए भारत की पुरुष टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है. उन्होंने वैसे तो चेन्नई की तरह से शानदार प्रदर्शन किया था.

    लेकिन आज बात ऋतुराज की नहीं हो रही है. बल्कि चेन्नई के दिग्गज खिलाड़ी शिवम दुबे की हो रही है. वो इन दिनों छाए हुए हैं और शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. बता दें की, वैसे तो चीन के इस मेगा इवेंट (Asian Games) में पहली बार भारतीय मेंस क्रिकेट टीम हिस्सा लेने जा रही है.

    विस्फोटक पारी से से इस खिलाड़ी ने सभी चौंका दिया

    मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, आईपीएल में जबरदस्त फॉर्म दिखाने वाले शिवम दुबे की भारतीय टीम में वापसी हुई है. उनकी शानदार पारी ने सभी को चौंका के रख दिया है. बता दें की, शिवम ने 78 गेंद में नाबाद 83 रन कूट दिए हैं.

    उन्होंने चौके-छक्कों की बरसात की है. जिसके बाद से अब बताया जा रहा है की शिवम अगर ऐसे ही खेले तो उनकी मेन टीम में जगह पक्की है. टीम इंडिया तो वैसे तो इन दिनों वेस्ट इंडीज के दौरे पर गई हुई.

     

    ये भी पढ़ें:  World Cup 2023 से पहले टीम इंडिया के ऊपर मंडरा रहा खतरा, इन 5 बड़ी कमियों ने बढ़ाई राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा की टेंशन

  • रोहित-विराट की बातचीत के बीच आए चहल, हो गई घनी पिटाई, अब वीडियो हो रहा वायरल

    रोहित-विराट: टीम इंडिया इन दिनों वेस्टइंडीज के दौरे पर गई हुई है. टीम इंडिया का ये दौरा 12 जुलाई से शुरू हुआ था. टीम इंडिया वेस्ट इंडीज में शानदार प्रदर्शन कर रही है. लेकिन  वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया को शनिवार को करारी हार का सामना करना पड़ा. जिसके बाद से टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों को फैंस टारगेट कर रहे हैं. बता दें की, वेस्ट इंडीज के इस मैच में किंग कोहली और रोहित शर्मा को आराम दिया गया था. आइए आपको बताते हैं की आखिर चहल के साथ क्या घटना घट गई है.

    रोहित-विराट के बीच हो रही बातचीत में बीच में कूदे चहल, हो गई पिटाई

    मिली जानकारी के मुताबिक,  रोहित-विराट को वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे ODI मैच में आराम दी गई थी. इस मैच में हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया गया था. लेकिन फिलहाल टीम ये मैच हार चुकी है.

    बता दें की, अब रोहित-विराट उस मैच के दौरान स्टेडियम में बैठ कर मैच का लुफ्त उठा रहे थे और साथ ही बातचीत भी कर रहे थे. लेकिन उनकी बातचीत के बीच कुछ ऐसा जिसकी वजह से चहल का विडियो वायरल हो गया.

    चहल की हो गई भारी इंसल्ट, अब विडियो देखकर दर्शक ले रहा मजा

    बताया जा रहा है, मैच के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा डकऑउट में बैठे हुए थे. इसी के साथ, उनके साथ चहल और जयदेव उनादकट भी थे. किंग कोहली और रोहित शर्मा बात कर रहे थे तभी बीच में चहल कूद पड़े.

    इसके बाद से चहल का विडियो वायरल हो रहा है. इस वायरल विडियो में चहल को कप्तान रोहित शर्मा पीट देते हैं. अब इस विडियो को दर्शक खूब देख रहे हैं और चहल के सोशल मीडिया पर मजे लिए जा रहे हैं.

     

    ये भी पढ़ें: World Cup 2023 से पहले टीम इंडिया के ऊपर मंडरा रहा खतरा, इन 5 बड़ी कमियों ने बढ़ाई राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा की टेंशन

  • Jasprit Bumrah अपनी गेंदबाज़ी से दिखा रहे जलवा, आयरलैंड सीरीज से पहले इस बल्लेबाज को दिन में दिखाए तारे

    Jasprit Bumrah:  टीम इंडिया इन दिनों वेस्ट इंडीज के दौरे पर गई हुई है. 12 जुलाई से टीम इंडिया का ये दौरा शुरू हुआ था. बता दें की, टीम इंडिया के दिगाज गेंदबाज़ की बात की जाए तो जसप्रीत बुमराह बीते कई दिनों से चोटिल चल रहे थे. जिसकी वजह से वो टीम इंडिया की तरफ से वेस्ट इंडीज नहीं जा पाए. अब बुमराह ठीक हो रहे हैं और अपन गेम की तरह वापस आ रहे हैं. बता दें की, अब बुमराह की गेंदबाजी कहर मचा रही है. आइए आपको बताते हैं की उन्होंने किस बल्लेबाज़ को सबक सिखाया है.

    Jasprit Bumrah चोटिल होने के बाद कर रहे वापसी, मचा रहे कहर

    मिली जानकारी के मुताबिक, हाल के समय में भारतीय क्रिकेटों के काफी चोट लगी है और काफी समय से अहम खिलाड़ी से टीम से बाहर हैं. खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण टीम इंडिया एक मजबूत टीम बनने से पीछे रह गई है.

    फ़िलहाल तो बाहर होने की लिस्ट में बुमराह समेत केएल राहुल का भी नाम शामिल है. बता दें की, केएल राहुल आईपीएल के दौरान चोटिल हो गए थे. खैर, अगर बात बुमराह (Jasprit Bumrah) की हो तो, वो अब प्रैक्टिस करने के लिए मैदान पर वापसी कर चुके हैं.

    इस बल्लेबाज़ को बुमराह ने किया आउट

    आयरलैंड के दौरे के बाद वर्ल्ड कप भी इस साल होना है. वर्ल्ड कप की शुरुवात 5 अक्टूबर से होने वाली है. बता दें की, ऐसे में टीम इंडिया के खिलाड़ियों का फिट हों बहुत ही ज़रूरी है. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) टीम का अहम हिस्सा हैं.

    मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, बेंगलुरु के बाहर सुरम्य अलूर क्रिकेट मैदान में एक इंट्रा-स्क्वाड अभ्यास मैच में मुंबई के युवा बल्लेबाजों को 10 ओवर फेंककर इस फिटनेस को साबित किया है. इसी के साथ उन्होंने बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को आउट किया है.

     

    ये भी पढ़ें: “शाहीन BUMRAH से कई गुना बेहतर हैं”, जसप्रीत बुमराह के खिलाफ पाकिस्तानी खिलाड़ी ने उगला ज़हर, दिया भड़काऊ बयान

  • Nicholas Pooran ने अमेरिका मचा दिया कहर, 13 छक्के और 10 चौके से बन कर दिया सबका मुंह

    Nicholas Pooran: मेजर लीग क्रिकेट 2023 की शुरुवात हुई थी. इसका फाइनल मैच 31 जुलाई को खेला गया. ये मैच बेहद ही शानदार रहा. इस मैच में निकोलस पूरन ने इतिहास रच दिया है. ये मैच अमेरिका की धरती पर खेला गया. वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने अपना लोहा मनवा लिया है. एक तरफ वेस्ट इंडीज है जो टीम इंडिया के खिलाफ ODI मैच खेल रही है. फ़िलहाल तो वेस्ट इंडीज के खिलाडी ने कमाल कर दिखाया है. आइए आपको बताते हैं की आखिर निकोलस का प्रदर्शन कैसा रहा है.

    Nicholas Pooran के प्रदर्शन ने रच दिया इतिहास, इस तूफानी पारी के लाखों लोग है गवाह

    मिली जानकारी के मुताबिक, मेजर लीग क्रिकेट 2023 का फाइनल मुकाबला एमआई न्यूयॉर्क और सिएटल ओर्कास के बीच 31 जुलाई सोमवार को खेला गया है. इस मुकाबले में निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) की शानदार पारी देखने को मिली है.

    बता दें की, पूरन के शतक ने कोहराम मचा दिया है. उन्होंने  फाइनल मैच में पहले 16 गेंद पर अर्धशतक जमाया फिर 40 गेंद पर शतक ठोककर गेंदबाजों का बुरा हाल कर दिया.  पूरन ने अपनी तूफानी पारी में 13 छक्के और 10 चौके लगाए हैं.

    MI न्यूयॉर्क की टीम का जीरो पर ही गिर गया तरह विकेट

    मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, MI न्यूयॉर्क की टीम का विकेट जीरो रन पर ही गिर गया था. जिसके बाद से MI का जीतना मुश्किल लग रहा था. बता दें की, MI ने पहला सीजन अपने नाम कर लिया है.

    इसी के साथ, अगर गेंदबाजी की बात की जाए तो,  गेंदबाजी में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और खूंखार लेग स्पिनर राशिद खान ने भी 3-3 विकेट लिए. जिसके बाद से उन्होंने ने भी अमेरिका की धरती पर कहर मचा दिया.

     

    ये भी पढ़ें: IPL 2023: मिनी ऑक्शन के बाद लखनऊ सुपर जॉयंट्स की टीम कुछ ऐसी आ रही है नजर, निकोलस पूरन सहित इन खिलाड़ियो को खरीदा

  • MLC 2023 Final में निकोलस पूरन की धमाकेदार पारी ने MI को दिलाई जीत, वीडियो हो रहा वायरल

    MLC 2023 Final: वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने कहर मचा दिया है. उनकी शानदार पारी ने अमेरिकी धरती पर इतिहास रच दिया है. वैसे तो इन दिनों, वैसे तो बीते कई दिनों से मेजर लीग क्रिकेट फाइनल (MLC 2023 Final) चल रहा था और 31 जुलाई को इसका फाइनल खेला गया. इस फाइनल मैच में वेस्ट इंडीज के खिलाड़ी ने MI के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. इसी के साथ बता दें की, पूरन ने फाइनल मैच में केवल 55 गेंद पर नाबाद 137 रन बनाए हैं. आइए आपको बताते हैं की निकोलस की शतकीय पारी कैसी रही है.

    MLC 2023 Final में पूरन का चला जलवा, अपनी टीम का बने सपोर्ट सिस्टम

    मिली जानकारी के मुताबिक, निकोलस पूरन की धुआंधार पारी ने सभी के होश उड़ा दिए हैं. उन्होंने अमेरिकी धरती पर शानदार शतकीय पारी खेली है. यूएसए (USA) में खेले जा रहे मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट (MLC 2023 Final) का पहला सीजन समाप्त हो गया है.

    इसका फाइनल मुकाबला सोमवार को सिएटल ओर्कास और मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क के बीच खेला गया है. बता दें की, MI न्यूयॉर्क ने 16 ओवर में ही 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया था. जिसके बाद से MI जीत गई है.

    MI न्यूयॉर्क का गिर गया था 0 पर पहला विकेट

    मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, पूरन बल्लेबाजी करने आए तो MI न्यूयॉर्क की टीम पहला विकेट 0 रन पर गिर गया था. ऐसा लग रहा था की MI न्यूयॉर्क का हारना तय लग रहा था. इसलिए फैंस की भी उम्मीद टूट गई थी.

    इसके बाद पूरन ने क्रीज पर जमकर बल्लेबाजी की और गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. इसी के साथ MI के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया था. अब फ़िलहाल निकोलस के विडियो हर जगह वायरल हो रहे हैं.

     

    ये भी पढ़ें: IND vs WI: भारत के खिलाफ सीरीज हारने के बाद भी फिर फेल हुई वेस्टइंडीज, निकोलस पूरन ने हार के बाद कह दी टीम के प्रदर्शन पर यह बात

Exit mobile version