किंग कोहली वो वेस्टइंडीज में इस माँ का मिला भरपूर प्यार, VIRAL वीडियो देखकर आँखें हो गई नम

By Sameeksha dixit On July 23rd, 2023
किंग कोहली

किंग कोहली: टीम इंडिया इन दिनों वेस्ट इंडीज के दौरे पर गई हुई है. 12 जुलाई से टीम इंडिया का ये दौरा शुरू हुआ था. बता दें की, टीम इंडिया वहां बेहद ही शानदार प्रदर्शन कर रही है और साथ टीम इंडिया के कई खिलाड़ी फॉर्म में वापसी करते हुए नज़र आ रहे हैं. इन्ही खिलाड़ियों में सबसे पहला नाम है टीम इंडिया के शानदार बल्लेबाज किंग कोहली का. काफी समय से कोहली फॉर्म से बाहर चल रहे थे. लेकिन अब फिर उन्होंने ने रनों की बारिश करना शुरू कर दिया है. आइए आपको बताते हैं की इसी बीच कोहली को कौन सी माँ का प्यार मिला है.

किंग कोहली ने वेस्ट इंडीज में खड़ा किया विराट स्कोर, वेस्टइंडीज की ये माँ नहीं रोक पायीं खुद को

मिली जानकारी के मुताबिक, विराट कोहली ने वेस्ट इंडीज में शानदार शतकीय पारी खेली है. इसके बाद से सोशल मीडिया पर भी उनकी खूब सराहना हो रही है. किंग कोहली ने फैंस भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

विराट एक ऐसे प्लेयर में से एक हैं जिनके साथ ना सिर्फ देशी बल्कि विदेशी फैंस की भी भावना जुड़ी हुईं हैं. इसलिए अब वेस्टइंडीज में एक वृद्ध महिला के साथ कोहली की बातचीत का विडियो वायरल हो रहा है और फैंस को खली का ये अंदाज़ खूब भा भी रहा है.

विराट दिखे काफी खुश, इमोशनल हो गए मोमेंट

विराट हमेशा अपने इमोशन दिखाते हैं. चाहे वो खुश हो या दुखी हों. ऐसे में बता दें की, कैरेबियाई विकेटकीपर जोशुआ डी सिल्वा की मां का विराट से मिलने का सपना साकार हुआ है. जोशुमा की मां ने कोहली से मिलते ही उन्हें गले से लगा लिया.

इसी के साथ उनकी आंखों से आंसू भी छलक पड़े. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. कोहली का उनसे बात करने का अंदाज़ भी बेहद खास दिख रहा है. इसलिए फैंस इस विडियो को खूब पसंद भी कर रहे हैं.

 

ये भी पढ़ें: Harbhajan Singh ने चुने दुनिया के 5 सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर, किंग कोहली को नहीं किया लिस्ट में शामिल

Tags: किंग कोहली, किंग कोहली वायरल विडियो,
Exit mobile version