झूलती मांसपेशियां, माथे पर लकीरें और उड़े हुए बाल, क्या आपने पहचाना टीवी के इस अभिनेता को? शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हैरान

By Deepansha kasaudhan On March 23rd, 2023
Ravi Dubey

टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे कई कलाकार हैं जो अपने काम में माहिर है।अब इसी बीच अभिनेता रवि दुबे (Ravi Dubey) ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमे उनके अवतार को देखकर हर कोई हैरान है। रवि दुबे (Ravi Dubey) के ट्रांसफॉर्मेशन देखकर किसी को इस बात का यकीन नहीं हो रहा है कि क्या ये रवि दुबे (Ravi Dubey) ही हैं?

रवि दुबे का लुक देखकर हैरान फैंस

अगर हम बात करें रवि दुबे के लुक की तो उनको पहचानना मुश्किल हो गया है। जिसमे वो काफी बूढ़े और अजीब लग रहे है। उड़े हुए बाल, लटकती मांसपेशियां और दुबला सा शरीर। इसमे रवि दुबे खुंखार लग रहे है। जब रवि दुबे ने अपनी इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है तो हर कोई हैरानी से उनसे लगातार सवाल पूछा रहा है।

VIDEO: इंग्लैंड को तीसरा झटका देके विराट कोहली ने दिखाया अपना रौद्र रूप, मैदान पर घूम घूम कर मनाया जश्न, देखें वीडियो

Ravi Dubey ने फिल्म को लेकर किया खुलासा

हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रवि दुबे का ये लुक उनकी अगली फिल्म फराडे का है। जो उनके अब तक के करियर का सबसे मुश्किल किरदार बताया जा रहा है। खबरों में बताया जा रहा है कि रवि दुबे अपनी इस फिल्म को पैन इंडिया तक सीमित नहीं रखना चाहत है बल्कि वो इसे इंटरनैशनल लेवल पर ले जाने की प्लानिंग कर रहे है। रवि दुबे की इस फिल्म को उनकी पत्नी और वो खुद प्रोड्यूस कर रहे है।

टीवी सीरियल के ये 4 रील लाइफ के कपल बने रियल लाइफ के पार्टनर्स, जानिए लिस्ट में कौन है शामिल

अभिनेता ने एक बातचीत में बताया कि, अपनी इस भूमिका के लिए जितना उन्होंने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन पर ध्यान दिया है उससे अधिक साइकलॉजिकल ट्रांसफॉर्मेशन पर ध्यान देना पड़ा है। रवि ने कहा कि, उन्होंने मसल्स को झूलता हुआ दिखाने के लिए एक्सरसाइज किए और फैट्स बढ़ाने के लिए मेहनत की। इसके अलावा उन्होंने बताया कि इस मेकअप के लिए अभिनेता को हर रोज घंटो प्रोस्थेटिक मेकअप का सहारा लेना पड़ता था।

कभी कपिल देव से तुलना किए जाने वाले इन 4 क्रिकेटरों का आज हैं बुरा हाल, चयनकर्ताओं ने भी नहीं दिया दूसरा मौका

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravie Dubey (@ravidubey2312)

Tags: टीवी, फिल्म फराडे, रवि दुबे, सोशल मीडिया,