VIDEO: इंग्लैंड को तीसरा झटका देके विराट कोहली ने दिखाया अपना रौद्र रूप, मैदान पर घूम घूम कर मनाया जश्न, देखें वीडियो

By Akash Ranjan On July 5th, 2022
VIDEO: इंग्लैंड को तीसरा झटका देके विराट कोहली ने दिखाया अपना रौद्र रूप, मैदान पर घूम घूम कर मनाया जश्न, देखें वीडियो

टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी स्टाइलिश बल्लेबाजी के साथ ही मैदान पर अपने एग्रेशन के लिए भी जाने जाते हैं। इंग्लैंड और भारत के बीच जारी टेस्ट मैच में भी विराट का ये रूप लगातार देखने को मिल रहा है। खेल के तीसरे दिन वे इंग्लिश बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) के साथ कहासुनी करते हुए देखे गए थे। इसके बाद अब सोमवार को खेल के चौथे दिन जिस प्रकार से कोहली ने एलेक्स लीस (Alex Lees) के विकेट को सेलिब्रेट किया वो देखते ही बनता है।

विराट कोहली के अंदर आया करंट

दरअसल, मैच के चौथे दिन टीम इंडिया (Team India) ने दूसरी पारी में 245 रन बनाकर मेजबान टीम को 378 रनों का लक्ष्य दिया है। जिसके जवाब में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने विस्फोटक शुरुआत देते हुए 22 ओवर में 107 रन बना डाले थे। इस दौरान एलेक्स लीस ने आक्रमक रवैया अपनाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि इसके बाद इंग्लैंड ने लगातार 3 विकेट गंवा दिए और तीसरा विकेट एलेक्स लीस का रन आउट के रूप में आया।

पारी के 24वें ओवर में रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की गेंद पर एलेक्स लीस (Alex Lees) सिंगल लेने के लिए दौड़े। दूसरे छोर पर खड़े जो रूट (Joe Root) ने भी उनका साथ दिया, लेकिन इतने में गेंद शॉर्ट लेग पर खड़े मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के हाथ में चली गई और उन्होंने नॉन स्ट्राइकर छोर पर सटीक थ्रो फेंका। जिसे पकड़कर जडेजा ने गेंद को विकेट में दे मारा, एलेक्स लीस क्रीज पर नहीं पहुंचे और रन आउट हो गए।

कुछ यूं जश्न में डूबे विराट कोहली

एलेक्स लीस का विकेट गिरने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) अपने जाने-माने अंदाज में मैदान के चारों ओर भागते हुए और हवा में मुक्के मारते हुए विकेट को सेलिब्रेट करते हुए नजर आए। क्योंकि मैच के लिहाज से लीस का विकेट बेहद जरूरी था।

Tags: IND vs ENG, एलेक्स लीस, विराट कोहली,