Atique Ahmed
Atique Ahmed

उत्तर प्रदेश का माफिया डॉन और नेता अतीक अहमद (Atique Ahmed) और उसके भाई अशरफ अहमद की बीते शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमलावरों ने अशरफ और अतीक (Atique Ahmed) पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। यह वारदात उस वक्त हुई, जब पुलिस दोनों को प्रयागराज के एक अस्पताल में मेडिकल के लिए ले जा रही थी। इस वारदात के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath)ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और 3 सदस्य कमेटी का भी गठन करने का निर्देश दिया है।

Atique Ahmed Murder Case: हमलावर लवलेश तिवारी की मां का आया बयान, कहा- ‘उसके दिमाग में यह सब करने का विचार कैसे आया’

Atique Ahmed का बेटा उमर बेहोश

वहीं अब पिता और चाचा की मौत की खबर सुनकर अतीक अहमद का बेटा उमर अहमद लखनऊ जेल में बेहोश हो गया। उमर अहमद ने जब अपने पिता और चाचा की मौत की खबर सुनी तो वह बेहोश हो गया। जिसके बाद उसको मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया है।

गौरतलब है कि, अतीक अहमद का बेटा उमर अहमद प्रॉपर्टी डीलर के अपहरण कांड में लखनऊ जेल में बंद है। उमर पर दो लाख का इनाम भी घोषित किया गया था। जिसके बाद उसने सीबीआई कोर्ट में सरेंडर किया था।