DDLJ से लेकर मुगल-ए-आजम तक, पार्टनर के साथ Valentine’s Day पर देखें Bollywood की टॉप रोमांटिक फिल्में

Valentine's Day

आज दुनियाभर में वेलेंटाइन डे (Valentine’s Day) सेलिब्रेट किया जा रहा है। दो प्यार करने वाले अपने अपने प्यार का इजहार खास अंदाज में कर रहे है। हालांकि प्यार का इजहार करने के लिए कोई एक दिन नहीं है, ये कभी भी हो जाता है। लेकिन इस दिन को कुछ खास अपने व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर सिर्फ अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताना चाहते है।

ऐसे लोगों के लिए हमारे पर एक अच्छा आइडिया है। वेलेंटाइन डे (Valentine’s Day) के खास मौके पर अगर आप चाहे तो बॉलीवुड (Bollywood) की बेस्ट रोमांटिक फिल्में आप अपने पार्टनर के साथ घर पर इंजॉय कर सकते हैं। हम आपके लिए अपने इस लेख में कुछ बॉलीवुड (Bollywood) की रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं।

2 स्टेट्स

बॉलीवुड (Bollywood) कलाकार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) द्वारा अभिनीत फिल्म 2 स्टेट्स बेस्ट रोमांटिक फिल्म है। जिसे आप चाहे तो अपने पार्टनर के साथ इस वेलेंटाइन (Valentine’s Day) देख सकते हैं। अगर आप अपने दिल की बात अपने पार्टनर से नहीं कह पाते हैं तो ये फिल्म आपकी बहुत मदद करेगी। फिल्म 2 स्टेट्स कई ओटीटी प्लेटफार्म पर उपलब्ध है।

डीडीएलजे

शाहरूख खान और काजोल की अदाकारी से सजी फिल्म डीडीएलजे बॉलीवुड की बेस्ट रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट में पहले नंबर पर आती है। से हर प्यार करने वाले लोगों के लिए फेवरेट फिल्म है। इस फिल्म का चार्म आज भी लोगों में बरकरार है जबकि फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे साल 1995 में रिलीज हुई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे फिल्म को वेलेंटाइन डे (Valentine’s Day) के मौके पर कुछ सिनेमाघरों में भी रिलीज की जा रही है।

https://www.youtube.com/watch?v=CCTbTIv-14I

आशिकी

साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म आशिकी ना सिर्फ उस वक्त की बल्कि आज तक बेस्ट रोमांटिक फिल्मों में टॉप पर है। अनु अग्रवाल और राहुल रॉय द्वारा अभिनीत फिल्म को लोग काफी ज्यादा पसंद करते है। फिल्म की कहानी, कलाकार के अभिनय और संगीत को लोगों ने पसंद किया था। आशिकी फिल्म के गाने आज भी लोग पसंद करते है। अगर आप चाहे तो आशिकी को अपने पार्टन के साथ देख सकते है।

मुगल-ए-आजम
मुगल-ए-आजम हिंदी सिनेमाई इतिहास की क्लासिक रोमांटिक फिल्म है। ये फिल्म 1960 में रिलीज की गई थी। फिल्म को उस वक्त ब्लैक एंड व्हाइट में रिलीज किया गया था, लेकिन बाद में इसकी बढ़ती लोकप्रियता के बाद कलर फिल्म के तौर पर रिलीज किया गया था। मुगल-ए-आजम में दिलीप कुमार और मधुबाला लीड रोल में नजर आए थे। इसका निर्देशन के आसिफ ने किया था। अगर आप चाहे तो अपने पार्टन के साथ इन बॉलीवुड फिल्मों को देखकर अपने वेलेंटाइन डे (Valentine’s Day) को यादगार बना सकते हैं।

राकेश बापत ने वैलेंटाइन पर SHAMITA SHETTY संग शेयर की रोमांटिक वीडियो, एक्स वाइफ के कमेंट ने सभी को किया हैरान

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के इन 5 मशहूर जोड़ों के बारें में नहीं जानते होंगे आप, कपल्स है काफी टैलेंट

रणवीर सिंह नहीं बन पायेंगे पिता, दीपिका पादुकोण ने बताई वजह