Pathan
Pathan

बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान की फिल्म पठान (Pathan) ने बॉक्स आफिस पर कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है। फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स आफिस पर एक हजार करोड़ रूपए से ज्यादा का कारोबार किया है इसी के साथ फिल्म ने कई साउथ की बड़ी फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण द्वारा अभिनीत फिल्म पठान (Pathan) बीते 25 जनवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

क्या हुआ जब फिजियोथैरेपिस्ट को दिल हार बैठे थे क्रिकेटर Yusuf Pathan, ऐसे रचाई थी शादी

सिनेमाघरों में तूफान मचाने के बाद अब पठान (Pathan) ओटीटी पर भूकंप लाने की तैयारी कर चुकी है। बता दें कि फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हो चुकी है।

ओटीटी पर रिलीज हुई Pathan

ओटीटी पर कई लोगों ने फिल्म को देखा और अब इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया भी देना शुरू कर दिया है। फिलम को लोगों ने देखा और अब इस पर आ रही प्रतिक्रिया को देखकर ऐसा लग रहा है कि ओटीटी पर फिल्म का डंका बज रहा है। फिल्म को देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया अकाउंट ट्वीटर पर इसका रिव्यू शेयर कर रहे है। लोगों के पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है कि शाहरूख खान की पठान फैंस को पसंद आ रही है। ट्वीटर रिव्यू देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। लोगों ने इसे शानदार, जबरदस्त और बेहतरीन जैसे कमेंट से नवाजा है।

Box Office पर अपनी धाक जमाए हैं Shahrukh Khan, Pathan के आगे नहीं टिकी शहजादा और सेल्फी, देखें ताजा आंकड़ें

Pathan का ओटीटी पर डंका

शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण के चाहने वालों का ऐसा कहना है कि फिल्म पठान का ओटीटी पर रिलीज होना बड़ी ओटीटी फिल्मों के लिए कहर साबित हो सकता है। इसका कारण ये है कि फिल्म पठान ने सिनेमाघरों में इसके बाद रिलीज हुई किसी भी फिल्म को टिकने नहीं दिया है ऐसे में अब ये फिल्म ओटीटी पर कहर ढा रही है।

नहीं थम रही Pathan की रफतार, Shahrukh Khan की फिल्म ने दंगल, बाहुबली 2 और केजीएफ 2 के तोड़े रिकाॅर्ड, कमाए 1000 करोड़

फिल्म पठान में शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आए है। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। जो इससे पहले वॉर फिल्म का निर्देशन कर चुके है। फिल्म का निर्माण यश राज बैनर तले किया गया है।