Shahrukh Khan की फिल्म Pathan ने रचा इतिहास, देखें आंकड़े

नहीं थम रही Pathan की रफतार, Shahrukh Khan की फिल्म ने दंगल, बाहुबली 2 और केजीएफ 2 के तोड़े रिकाॅर्ड, कमाए 1000 करोड़

Pathan

बाॅलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता शाहरूख खान (Shahrukh Khan) ने चार साल बाद बाॅक्स आफिस पर फिल्म पठान (Pathan) के जरिए वापसी की। फिल्म पठान रिलीज के बाद लगातार शानदार कमाई कर रही है। आलम ये है कि शाहरूख खान (Shahrukh Khan) पठान (Pathan) ने एक के एक कई बड़ी फिल्मों के रिकाॅर्ड को ध्वस्त कर दिया है।

फिल्म पठान ने 28 दिनों में ही दुनियाभर के बाॅक्स आफिस पर 1000 करोड़ रूपए का कारोबार कर लिया है। 28 दिन बाद भी फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज खत्म नहीं हुआ है। ये बाॅक्स आफिस पर लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।

Shahrukh Khan की पठान ने तोड़ा रिकाॅर्ड

अगर हम पठान के बाॅक्स आफिस कलेक्शन के शुरूआती रूझानों की बात करें तो 28वें दिन फिल्म् ने 1.2 करोड़ रूपए के करीब कमाई की है। इस हिसाब से फिल्म ने भारतीय बाॅक्स आफिस पर की कुल 518.92 करोड़ रूपए की कमाई की है। इन आंकड़ों के साथ ही पठान ने दंगल, केजीएफ चैप्टर 2, द कश्मीर फाइल्स और बाहुबली 2 के हिंदी और कई बाॅलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

जबकि दुनियाभर के बाॅक्स आफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म पहले ही 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और उम्मीद की जा रही है कि ये आने वाले दिनों में और भी अच्छे आंकड़े दर्ज कर इतिहास रचेगी।

Box Office पर इतिहास रच रही Shahrukh Khan की Pathan, एंट मैन 3 और Shehzada में हो रही कड़ी टक्कर, कार्तिक हो रहे हैं फेल

Shahrukh Khan का सफल कमबैक

अगर हम बात करें फिल्म पठान की तो इसमे शाहरूख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जाॅन अब्राहम जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए है। जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म का निर्माण यशराज बैनर तले किया गया है। इस फिल्म के जरिए शाहरूख खान ने चार साल बाद वापसी की है, उनका कमबैक सफल रहा है।

Shahrukh Khan की Pathan की वजह से पिट गई Kartik Aaryan की शहजादा, तीन दिन में कमाए इतने करोड़

Exit mobile version