Tag: दीपिका पादुकोण

  • शादी के बाद इन 4 Actresses ने पति को छोड़ दूसरे मर्दों के साथ किया रोमांस, पर्दे पर इंटिमेट सीन से मचा दिया तहलका

    शादी के बाद इन 4 Actresses ने पति को छोड़ दूसरे मर्दों के साथ किया रोमांस, पर्दे पर इंटिमेट सीन से मचा दिया तहलका

    बॉलीवुड इंडस्ट्री में नाम कमावा ना बहुत ही मुश्किल होता है। जब अभिनेत्री आई अभिनेता इस मुकाम तक पहुंच जाते हैं तो पीछे मुड़ कर देखना पसंद नहीं करते। लेकिन पहले ऐसा होता था कि शादी के बाद अभिनेत्रियां (Actresses ) फिल्में करना छोड़ देती थी। जैसे अमृता सिंह, डिंपल कपाड़िया जैसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने शादी के बाद पर्दे से दूरी बना ली। लेकिन अब बॉलीवुड में ऐसा चलन नहीं है बॉलीवुड की कई सारी ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने शादी के बाद पर्दे पर पराए मर्दों के साथ रोमांस किया है। आइए देखते हैं इन अदाकाराओं की लिस्ट…

    दीपिका पादुकोण

    बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की शादी बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह के साथ हुई। शादी के बाद दीपिका पादुकोण ने पर्दे से दूरी नहीं बनाई बल्कि इन्होंने पर्दे पर एक से बढ़कर एक इंटीमेट सीन दिए हैं। अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म गहराइयों में भी इन्होंने भरपूर इंटिमेट सीन दिए थे।

    काजोल

    अजय देवगन की पत्नी और बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा काजोल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। काजोल अजय देवगन से शादी करने के बाद फिल्मी पर्दे से दूरी बना ली थी लेकिन फिर इन्होंने आमिर खान के साथ फना फिल्म में वापसी की। इस फिल्म में इन्होंने आमिर खान के साथ एक से बढ़कर एक रोमांटिक सीन दिए थे।

    ऐश्वर्या राय

    बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की शादी बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ हुई है। अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय बी टाउन के सबसे चर्चित कपल्स में से एक माने जाते हैं। नामी परिवार की बहू होने के बावजूद भी ऐश्वर्या राय ने शादी के बाद कई सारे इंटिमेट सीन दिए हैं। ऐश्वर्या राय ने रणबीर कपूर की फिल्म ए दिल है मुश्किल में भरपूर इंटीमेट सीन दिए थे। जिसके बाद लोगों ने ने की जमकर क्लास लगाई थी।

    करीना कपूर

    बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर की शादी बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान के साथ हुई है। शादी के बाद करीना कपूर ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है। करीना कपूर ने अर्जुन कपूर के साथ की एंड का फिल्म में एक से बढ़कर एक इंटिमेट सीन दिए हैं। इस दौरान करीना कपूर ने अपने इंटिमेट सींस से तहलका मचा दिया था।

    इसे भी पढ़ें-बॉलीवुड के इन 5 सुपरस्टार्स ने गुपचुप तरीके से की अपनी शादी, 2 ने तो अपने परिवार को भी नहीं किया शामिल

  • इन 5 स्टार्स ने प्यार में की सारी हदें पार, TATTOO किसी ने गर्दन तो किसी ने हाथों पर गुदवाया

    प्यार(love) बहुत खूबसूरत चीज होती है. हालांकि हर इंसान के जताने का तरीका और अंदाज अलग-अलग होता है. कुछ लोग प्यार में गुलाब व गिफ्ट्स देते हैं तो वहीं कुछ लोग अपने लोग को इससे भी खास गिफ्ट देते हैं. ऐसे में आज हम बी टाउन की क्रेजी लवर्स(crazy lovers) की बात करेंगे. जिनका प्यार जताने का तरीका सबसे अलग व खास है. दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) से लेकर ऋतिक रोशन(hritik roshan) तक ने टैटू(tattoo) बनवाकर अपने प्यार का इजहार किया है. हालांकि कुछ एक्टर्स ऐसे हैं जिनकी मोहब्बत अधूरी रह गई या किसी की रहें अलग हो गईं.

    दीपिका पादुकोण

    आज कल के यंगस्टर्स के बीच TATTOO बनवाने का क्रेज सबसे ज्यादा है. अक्सर लोग अपनी बॉडी पर टैटू गुदवाते हैं. कभी फैशन में तो कभी अपने पार्टनर्स से प्यार का इजहार करने के लिए करते हैं. इसी कड़ी में इंडस्ट्री की सबसे हॉट व खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण(deeepika Padukone) का नाम सबसे ऊपर है. दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की लव स्टोरी से तो हर कोई वाकिफ है. रणबीर के प्यार पागल होकर दीपिका ने उनके नाम का TATTOO बनवाया था, लेकिन दोनों की राहें जुदा हो गईं. रणबीर से ब्रेकअप के बाद दीपिका डिप्रेशन में चली गई थीं.

    सैफ अली खान

    सैफ अली खान(saif ali khan) भी अपनी खूबसूरत पत्नी व फैशन आइकॉन करीना कपूर(kareena Kapoor) से बेहद प्यार करते हैं. वहीं अपनी लेडी लव से प्यार में इतनी पागल हैं कि उन्होंने अपने हाथ पर बेबो के नाम का TATTOO बनवा लिया.

    ये भी पढ़ें:अमिताभ बच्चन एक बार फिर बने दादा, आराध्या बच्चन को मिला छोटा भाई

    ऋतिक रोशन

    बॉलीवुड एक्टर व हैंसम हंक ऋतिक रोशन ने सुज़ैन ख़ान के नाम का TATTOO अपने हाथ पर बनवाया था, हालांकि तलाक के बाद एक्टर ने अपने टैटू में कुछ चेंजेस किए हैं. ऐसा उन्होंने तब किया जब उनकी तलाक के बाद उनकी राहें जुदा हो गईं.

    फरहान अख्तर व शिबानी दांडेकर

    बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर(Farhan Akhtar)शिबानी दांडेकर(Shibani Dandekar) ने हाल ही में शादी की थीं. इनकी शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. वहीं शादी से पहले शिबानी दांडेकर ने पति फरहान के नाम का अपनी गर्दन पर TATTOO गुदवा रखा है.

  • Rohit Shetty की सिंघम अगेन में होगी इस बॉलीवुड एक्टर की एंट्री, स्टारकास्ट को लेकर आ रही खबरें

    बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) इन दिनों कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। जिसमे उनकी फिल्म सिंघम अगेन शामिल है। आपको बता दें कि, रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अपनी सुपरहिट कॉप ड्रामा फिल्म सिंघम और सिंघम रिटर्न्स के सीक्वल यानी तीसरे पार्ट की तैयारी कर चुके हैं। इस फिल्म का ऐलान भी बीते दिनों मेकर्स ने कर दिया था। अब फिल्म सिंघम अगेन को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है।

    आपको बता दें कि, जब से रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने फिल्म सिंघम अगेन का ऐलान किया है, तब से लगातार फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है। कभी इसकी शूटिंग को लेकर तो कभी स्टारकास्ट को लेकर सिंघम अगेन स्टारकास्ट को लेकर इन दिनों बस बना हुआ है।

    Rohit Shetty के शो में खतरनाक स्टंट करती नजर आएंगी Soundous Moufakir, बोल्डनेस से फैंस को करती हैं घायल

    Rohit Shetty की सिंघम अगेन में होगी इस बॉलीवुड एक्टर की एंट्री

    रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जिसमे यह कहा जा रहा है कि, बॉलीवुड के एक और एक्टर की फिल्म में एंट्री हो गई है। इस वक्त की ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, रोहित शेट्टी ने कंफर्म किया है कि फिल्म सिंघम अगेन में सबसे नई पुलिस ऑफिसर होंगी। अब रोहित शेट्टी एक्टर विक्की कौशल को फिल्म में एक्टर के तौर पर लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपनी फिल्म सिंघम अगेन के लिए विक्की कौशल से काफी समय से बातचीत कर रहे हैं।

    डायरेक्टर विक्की कौशल के लिए प्रॉपर कैरेक्टर के लिए काम कर रहे हैं। उनका काम रणवीर सिंह बहुत अलग होगा, जो एक ओवर द टॉप कैरेक्टर है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि विक्की कौशल और रोहित शेट्टी कोरोना महामारी से पहले यानी पिछले 3 साल से बातचीत कर रहे हैं। अब ऐसा लग रहा है कि, सिंघम अगेन में दोनों साथ काम करने वाले हैं।

    विक्की कौशल को लेकर रोहित शेट्टी काम कर रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि, अभी तक मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर विक्की कौशल की एंट्री को लेकर ऐलान नहीं किया है। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म सिंघम अगेन में अजय देवगन के अलावा करीना कपूर, दीपिका पादुकोण और विक्की कौशल की एंट्री की खबरें आ रही हैं।

  • Shahrukh Khan के बाद Prabhas की Project K को लेकर आ रही बुरी खबर, तय समय पर नहीं रिलीज होगी फिल्म

    बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन पिछले काफी समय से फिल्म प्रोजेक्ट के (Project K) पर काम कर रहे हैं। फिल्म प्रोजेक्ट के (Project K) का आधिकारिक तौर पर ऐलान भी कर दिया गया था। प्रोजेक्ट के (Project K) का पहला पोस्टर भी जारी कर दिया गया था। फिल्म प्रोजेक्ट के (Project K) को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं और उम्मीद कर रहे थे कि यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन इसी बीच प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की फिल्म प्रोजेक्ट के (Project K) को लेकर एक बुरी खबर आ रही है।

    बॉक्स आफिस पर एक दूसरे से भिडेंगे Prabhas और Ram Charan, प्रोजेक्ट के की रिलीज डेट ने बढ़ाई मेकर्स की टेंशन

    Prabhas की Project K को लेकर आ रही बुरी खबर

    प्रभास की फिल्म प्रोजेक्ट के की रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बुरी खबर है। दरअसल बात यह है कि मेकर्स ने प्रोजेक्ट के की रिलीज डेट को फिलहाल के लिए टाल दिया है। आपको बता दें कि फिल्म पहले अगले साल जनवरी 2024 में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म को टाल दिया है। रिपोर्ट के हवाले से आई खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि मेकर्स चाहते हैं कि बिग बी अपनी चोट से पूरी तरह से उबर जाए। इस वजह से वह फिल्म की शूटिंग के लिए उन पर दबाव नहीं डालना चाहते हैं।

    सूत्र ने यह भी बताया कि, यही वजह है कि मेकर्स ने प्रोजेक्ट के को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तारीख को भी आगे बढ़ा दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन बुरी तरह से घायल हो गए थे और इस बात की जानकारी खुद अमिताभ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए दी थी। जिसके बाद मेकर ने अमिताभ बच्चन के हिस्से की शूटिंग को रोक दिया था।

  • फाइटर के लिए Hrithik Roshan और Deepika Padukone ने मेकर्स से वसूले करोड़ों रूपए, रकम जानकर उड़ जायेंगे होश

    बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पिछले काफी समय से अपनी अगली फिल्म फाइटर को लेकर सुर्खियों में है। जिसका आधिकारिक तौर पर ऐलान भी कर दिया गया है। फिल्म के ऐलान के बाद से ही लोग ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। लोगों में इसको लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच फिल्म फाइटर को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है।

    आस्कर अवॉर्ड में पहुंची Deepika Padukone का टैटू चर्चा में, जाने क्या है इसका मतलब

    पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे Deepika Padukone और Hrithik Roshan

    आपको बता दें कि फिल्म फाइटर के लिए अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन ने काफी अच्छी खासी रकम वसूली है। इस बात की जानकारी खुद को क्रिटिक्स बताने वाले अभिनेता कमाल आर खान ने दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है और इसी के साथ फिल्म के बजट को लेकर भी खुलासा किया है। केआरके ने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म फाइटर के बजट के साथ-साथ रितिक रोशन दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ आनंद की फीस की जानकारी दी है।

    Deepika Padukone और Hrithik Roshan की फीस

    उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि, ऋतिक की फिल्म फाइटर का बजट 350 करोड रुपए छू चुका है। जिसकी भरपाई करना नामुमकिन होगा। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने 40 करोड़ रूपए लिए हैं, ऋतिक की फीस 85 करोड़ है और दीपिका की फीस 20 करोड़ है। अन्य स्टारकास्ट 15 करोड़ है, कुल 160 करोड़ रुपए हो गया है।

    केआरके के इस पोस्ट को देखने के बाद कई लोगों का माथा घूम गया। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है, इसके बारे में साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता। फाइटर फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज होगी। जिसमें ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण का दमदार एक्शन आफ्टर देखने को मिलने वाला है।

  • ननद के आगे फीकी पड़ जाती है दीपिका पादुकोण की खूबसूरती, रणवीर सिंह की बहन की खूबसूरती के हो रहे हैं चर्चे

    बॉलीवुड इंडस्ट्री के चहेते कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को कौन नहीं जानता है। दोनों की पेयरिंग को फैंस काफी पसंद करते हैं। दीपिका जितनी सीरियस हैं रणवीर उतने ही चुलबुले। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। आज हम बात कर रहे हैं रणवीर सिंह की बहन की जो बला की खूबसूरत हैं। रितिका भवनानी रणवीर सिंह की बहन हैं और दीपिका पादुकोण की ननद।

    टीवी सीरियल्स में कर चुकी हैं काम

    रणवीर सिंह की बहन रीतिका भवनानी टीवी सीरीयल्स में काम कर चुकी हैं। वह भी बला की खूबसूरत हैं। हालंकि शादी के बाद से उन्होने एक्टिंग से दूरियां बना ली थी। रणवीर अपनी बड़ी बहन रितिका को छोटी माँ कहते हैं। रणवीर ने एक बार खुद बताया था कि उनकी बहन ने उन्हें बड़े लाड़ प्यार से पाला है। वह सीरीयल्स से दूर हो गईं लेकिन अभी भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी फोटोज को पोस्ट करती रहती हैं।

    रितिका भवनानी की सोशल मीडिया पर वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों ही ड्रेस में कई फोटोज हैं, दिलचस्प बात ये हैं कि सभी लुक में वह कमाल लगती हैं। फैशन स्टाइलिंग भी काफी यूनिक है। उन्हें कई बार अपनी भाभी दीपिका पादुकोण के साथ पार्टी करते देखा गया है।

    रितिका भवनानी का ड्रेसिंग सेंस काफी रॉयल है। वह अपनी निजी जिंदगी को पर्सनल रखना पसंद करती हैं। दीपिका और रणवीर की शादी में भी रितिका भवनानी बला की खूबसूरत लग रही थीं। उनकी भाई और पैरेंट्स के साथ कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती है। वह बला की खूबसूरत हैं। अपनी पर्सनल लाइफ और इवेंट्स को रितिका थोड़ा पर्सनल रखना पसंद करती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी और दीपिका की काफी चर्चा देखने को मिलती है। वह अपनी फैमली फोटो में बला की खूबसूरत लग रही थीं।

  • दर्द के बीच शूटिंग सेट पर वापस लौटे Amitabh Bachchan, पोस्ट शेयर कर बताया हेल्थ अपडेट

    बाॅलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे है। जिसकी शूटिंग वो पिछले काफी समय से कर रहे है। बता दें कि कुछ दिनों पहले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी जिसके बाद उन्होंने शूटिंग से ब्रेक ले लिया था। हालांकि अब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) शूटिंग पर वापस लौट आए है। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए लेकिन इसके बावजूद उन्होंने फिर से काम करना शुरू कर दिया है।

    शूटिंग सेट पर वापस लौटे Amitabh Bachchan

    अमिताभ बच्चन ने अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। जिसमे उन्होंने लिखा कि, शरीर के चोटिल होने के बावजूद, रिकवरी की इच्छा और प्रयास करने चाहिए। अपनों के प्यार, देखभाल और शुभचिंतकों के लिए बार-बार आभार जिनकी वजह से ये कोशिश हो रही है।

    अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा कि, काम का शेड्यूल पूरा हो गया है और चार्ट फिर से भरना शुरू हो गया है। मोई की खुशी के लिए। क्योंकि काम से बेहतर कोई टाइमपास नहीं हो सकता। हां, पसली और पैर की अंगुली जरूर दर्द कर रही हैं लेकिन इस दर्द को कम किया जाना चाहिए और इसके लिए कोई न कोई समाधान भी खोजना होगा।

    सेट पर लगी थी Amitabh Bachchan को चोट

    गौरतलब है कि अभिनेता अमिताभ बच्चन काफी समय से अपनी फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग कर रहे है। हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग के दौरान ही उनको चोट लग गई थी। इस दौरान उनकी पसली और मांसपेशियों में काफी ज्यादा चोट आई थी। जिसके बाद डाॅक्टरों ने उनको आराम करने की सलाह दी थी।

    हालांकि अब वो शूटिंग सेट पर वापस आ गए है। अगर हम बात करें फिल्म प्रोजेक्ट के की तो इसमे अमिताभ के अलावा प्रभास और दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में नजर आने वाले है। जिसका निर्देशन नाग अश्विन कर रहे है।

    साल 2023 की सबसे बड़ी फिल्म की रिलीज डेट जारी, इस दिन बॉक्स आफिस पर आग लगाएंगे Prabhas, Amitabh Bachchan और Deepika Padukone

  • भरी सभा में सबके सामने Deepika Padukone ने रणवीर सिंह को किया इग्नोर, लोग बोलें कुछ तो गड़बड़ है भाई

    बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे खूबसूरत कपल कहे जाने वाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के बीच लगता है कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि हाल ही में एक इवेंट में शामिल होेन के बाद जिस तरह से दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपने पति और अभिनेता रणवीर सिंह को इग्नोर किया है उसे देखकर फैंस लगातार कयास लगा रहे है।

    इवेंट में नजर आए Deepika Padukone और रणवीर सिंह

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीती रात को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इंडियन स्पोटर्स आनर्स इवेंट में शामिल हुए थे। इस दौरान दीपिका ने रणवीर को इग्नोर कर दिया। वो अपने पिता के साथ ही इस इवेंट में नजर आ रही थी। सिर्फ इतना ही नहीं जब रणवीर सिंह ने दीपिका का हाथ पकड़ना चाहा तो भी अभिनेत्री ने उनको इग्नोर कर दिया। ये बात वहां मौजूद मीडिया के कैमरे में कैद हो गई।

    Deepika Padukone ने किया रणवीर को इग्नोर

    इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई, जो सोशल मीडिया की दुनिया में जमकर वायरल हो रही है। जिसमे देखा जा सकता है कि, रणवीर सिंह दीपिका का इंतजार करते दिख रहे हैं। दीपिका पादुकोण अपनी कार से उतरती हैं। जब रेड कार्पेट पर एंट्री करने के लिए रणवीर दीपिका के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाते हैं, तो वो उन्हें इग्नोर कर देती हैं। इन वीडियो को देखने के बाद फैंस लगातार ये कयास लगा रहे हैं कि लगता है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

    आस्कर अवॉर्ड में पहुंची Deepika Padukone का टैटू चर्चा में, जाने क्या है इसका मतलब

    हालांकि फैंस का ये कयास कितना सही है इसके बारे में साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है। लेकिन इतना जरूर है कि रणवीर अपनी पत्नी दीपिका से प्यार बहुत करते है। जिसकी बानगी कई बार मीडिया के सामने दिख चुकी है।

  • बॉक्स आफिस पर इतिहास रचने के बाद अब OTT पर कहर ढा रही Shahrukh Khan की फिल्म Pathan, पढ़ें ट्वीटर रिव्यू

    बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान की फिल्म पठान (Pathan) ने बॉक्स आफिस पर कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है। फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स आफिस पर एक हजार करोड़ रूपए से ज्यादा का कारोबार किया है इसी के साथ फिल्म ने कई साउथ की बड़ी फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण द्वारा अभिनीत फिल्म पठान (Pathan) बीते 25 जनवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

    क्या हुआ जब फिजियोथैरेपिस्ट को दिल हार बैठे थे क्रिकेटर Yusuf Pathan, ऐसे रचाई थी शादी

    सिनेमाघरों में तूफान मचाने के बाद अब पठान (Pathan) ओटीटी पर भूकंप लाने की तैयारी कर चुकी है। बता दें कि फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हो चुकी है।

    ओटीटी पर रिलीज हुई Pathan

    ओटीटी पर कई लोगों ने फिल्म को देखा और अब इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया भी देना शुरू कर दिया है। फिलम को लोगों ने देखा और अब इस पर आ रही प्रतिक्रिया को देखकर ऐसा लग रहा है कि ओटीटी पर फिल्म का डंका बज रहा है। फिल्म को देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया अकाउंट ट्वीटर पर इसका रिव्यू शेयर कर रहे है। लोगों के पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है कि शाहरूख खान की पठान फैंस को पसंद आ रही है। ट्वीटर रिव्यू देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। लोगों ने इसे शानदार, जबरदस्त और बेहतरीन जैसे कमेंट से नवाजा है।

    Box Office पर अपनी धाक जमाए हैं Shahrukh Khan, Pathan के आगे नहीं टिकी शहजादा और सेल्फी, देखें ताजा आंकड़ें

    Pathan का ओटीटी पर डंका

    शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण के चाहने वालों का ऐसा कहना है कि फिल्म पठान का ओटीटी पर रिलीज होना बड़ी ओटीटी फिल्मों के लिए कहर साबित हो सकता है। इसका कारण ये है कि फिल्म पठान ने सिनेमाघरों में इसके बाद रिलीज हुई किसी भी फिल्म को टिकने नहीं दिया है ऐसे में अब ये फिल्म ओटीटी पर कहर ढा रही है।

    नहीं थम रही Pathan की रफतार, Shahrukh Khan की फिल्म ने दंगल, बाहुबली 2 और केजीएफ 2 के तोड़े रिकाॅर्ड, कमाए 1000 करोड़

    फिल्म पठान में शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आए है। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। जो इससे पहले वॉर फिल्म का निर्देशन कर चुके है। फिल्म का निर्माण यश राज बैनर तले किया गया है।

  • Entertainment Top news: इस दिन OTT पर रिलीज होगी पठान, नाटू नाटू सॉन्ग पर कार का डांस, Social Media पर वायरल वीडियो

    एंटरटेनमेंट (Entertainment) की दुनिया में हर रोज कोई ना कोई खबरें सामने आती रहती है, लेकिन आज का दिन बेहद खास है। आज जहां टेस्ला के मालिक एलन मस्क ​ने फिल्म ट्रिपल आर के आस्कर जीतने के बाद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है। वहीं पिछले 50 दिनों से बॉक्स आफिस पर राज करने वाली शाहरूख खन की फिल्म पठान अब जल्द ही ओटीटी (OTT) पर रिलीज होने वाली है। अनुपम खेर ने अपने दोस्त सतीश कौशिक की प्रार्थना सभा में भी शामिल हुए। ऐसी ही खबरों के बारे में हम आपको बताने जा रहे है।

    OTT पर रिलीज होगी पठान

    शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान के फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। जिसमे मेकर ने फिल्म पठान के ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। ये फिल्म इसी 22 मार्च को ओटीटी प्लेटफार्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। बता दें कि फिल्म पठान रिलीज के बाद बॉक्स आफिस पर काफी अच्छी कमाई कर रही है।

    March OTT Release: द मंडलोरियन से लेकर चोर निकल के भागा तक, मार्च में OTT पर रिलीज हो रही ये फिल्में और वेब सीरीज

    एलन मस्क

    एलन मस्क ​ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे देखा जा सकता है कि ढेर सारी कारें खड़ी और कार का फिल्म ट्रिपल आर के नाटू नाटू गाने पर डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसे लोग भी काफी पसंद कर रहे है। आप खुद इस वीडियो में देख सकते है। बता दें कि हाल ही में नाटू नाटू गाने को आस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

    OTT Platform की सबसे खतरनाक वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के फैंस मिली खुशखबरी! जल्द आने है वाला तीसरा सीजन

    अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो
    अनुपम खेर अपने दोस्त सतीश कौशिक की प्रार्थना सभा में शामिल हुए थे। उन्होंने अब एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे वो काफी भावुक नजर आ रहे है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेता सतीश कौशिक का निधन 9 मार्च 2023 को अचानक दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ है। सोशल मीडिया पर अभिनेता का ये वीडियो वायरल हो रहा है।

    OTT की बेहद बोल्ड WEB SERIES है ये, आयशा कपूर की हॉटनेस एंड बोल्डसीन देख खुद पर नहीं कर पाएंगे काबू  

    तू झूठी मैं मक्कार का कलेक्शन
    लव रंजन द्वारा निर्देशित रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार रिलीज के 13 दिन में भी अच्छी कमाई की है। फिल्म ने 13वें दिन बॉक्स आफिस पर 2.30 करोड़ रूपए का कारोबार किया है। जबकि रविवार को फिल्म ने 7.60 करोड़ रूपए का कारोबार किया है। इस हिसाब से फिल्म की अब तक की कुल कमाई 111.44 करोड़ रुपए हो चुकी है।

    मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे कलेक्शन
    बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। फिल्म की कहानी और कलाकारों के अभिनय को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। क्रिटिक्स ने फिल्म की तारीफ भी की थी। लेकिन इसके बावजूद फिल्म को देखने दर्शकों की भीड़ नहीं पहुंच रही है।

    अगर हम बात करें ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ की कमाई की तो इसने शुक्रवार को 1.27 करोड़, शनिवार को 2.26 करोड़, रविवार 2.89 करोड़, सोमवार को 91 लाख रूपए की कमाई की है। इस हिसाब से फिल्म ने अब तक बाक्स आफिस पर कुल 7.33 करोड़ की कमाई की है।

Exit mobile version