शाहरुख खान की नहीं बल्कि सलमान खान की होती मन्नत, इस शख्स की वजह से खत्म हो गई थी पूरी डील

By Tanu Chaturvedi On February 8th, 2023
सलमान खान

पठान मूवी में अपनी एक्टिंग का कमाल दिखाने वाले सलमान खान की नजर फिल्म में साथी रहे शाहरुख खान के बंगले पर थी। ऐसा हम नहीं बल्कि खुद सलमान ने एक इंटरव्यू में कहा था। मन्नत की खूबसूरती के बारे में कौन नहीं जानता, वहीं बैंडस्टैंड में मौजूद ये बंगला टूरिस्ट स्पॉट बन गया है। इस बंगले पर सलमान खान की नजर थी, लेकिन एक शख्स की वजह से सलमान ने ये घर नहीं खरीदा।

इंटरव्यू में बोले थे सलमान

सलमान खान ने एक इंटरव्यू को दौरान पत्रकार फरीदून शहरयारी को बताया कि उन्हें शाहरुख से पहले मन्नत को खरीदने का ऑफर आया था और वह भी इसे खरीदना चाहते थे, लेकिन जब उन्होंने इस बारे में अपने पिता सलीम खान को बताया तो उन्होंने कहा कि इतने बड़े घर का आप क्या करेंगे, जिसके बाद उन्होंने मन्नत को खरीदने के ऑफर को ठुकरा दिया था।

इतनी है मन्नत की कीमत

शाहरूख खान के बंगले की कीमत आज 200 करोड़ रुपये है, वहीं साल 2001 में जब शाहरुख ने मन्नत खरीदा था तब इसकी कीमत 13.32 करोड़ रुपये थी। बता दें कि शाहरुख का बंगला 27 हजार स्कवायर फुट के एरिया में बना हुआ है। 6 मंजिला इस बंगले में हर जरूरत की चीज मौजूद है। हर मंज़िल पर 5 बेडरूम बने हैं। सलमान खान भी गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं अगर पिता ने मना नहीं किया होता तो आज मन्नत पर सलमान का राज होता।

हाल ही में शाहरूख खान और सलमान खान एक्टर पठान फिल्म में नजर आए। दोनों एक्टर्स के अलावा फिल्म में जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण भी नजर आईं थीं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शानदार कमाई कर धमाल मचा रखा है। सलमान खान की इस फिल्म में एंट्री के कारण फिल्म को सलमान खान और शाहुरुख खान दोनों का अटेंशन मिल गया है। दोनों के बीच कुछ बातों को लेकर लड़ाई की बात थी, जिसके काफी समय बाद दोनों ने साथ में किसी फिल्म के लिए काम किया है।

Tags: पठान, मन्नत बिल्डिंग कॉस्ट, शाहरूख खान, सलमान खान,