Tag: पठान

  • Bollywood की ये 8 बड़ी मूवी हैं साउथ की रीमेक, 3 सुपरहिट मूवी का नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

    Bollywood की ये 8 बड़ी मूवी हैं साउथ की रीमेक, 3 सुपरहिट मूवी का नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

    Bollywood: बॉलीवुड की फिल्में इस वक़्त कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पा रही है. शाहरुख़ खान की पठान ने ही बड़े पर्दे झंड़े गाड़े थे. शाहरुख़ के बाद सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी के जान पड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई थी लेकिन उसने भी कुछ खास कमाल नहीं किया था. आइए आपको बताते हैं कौन सी हैं बॉलीवुड (Bollywood) की 8 फिल्में जो साउथ का रीमेक होने के बावजूद भी हिट हैं.

    Bollywood की ये फिल्में जिन्होंने ने रीमेक होने के बावजूद भी किया कमाल

    बता दें की, बॉलीवुड (Bollywood) के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं. इन दिनों बॉलीवुड से ज्यादा साउथ की फिल्में पसंद की जा रही हैं. आइए आपको बताते हैं कौन सी हैं वो 8 फिल्में जो साउथ का रीमेक हैं. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम हम सबकी पसंदीदा फिल्म हेरा फेरी का है. साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म हेरा फेरी में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, तब्बू और परेश रावल हैं.

    आपको जानकर हैरानी होगी की, हेरा फेरी फिल्म 11 साल पहले 1989 मलयालम फिल्म रामजी राव स्पीकिंग का हिंदी रिमेक है. इस मलयालम फिल्म के ओरिजिनल वर्जन से ज्यादा हिंदी वर्जन को प्यार मिला था.

    भाईजान की ये बड़ी फिल्म थी तमिल का रीमेक

    भाईजान सलमान खान की फिल्म तेरे नाम सुपर डूपर हिट थी. उसमें सलमान खान का हेयर स्टाइल काफी फेमस हुआ था. बता दें की, यह फिल्म साल 1999 में आई तमिल फिल्म सेतु का हिंदी रिमेक है.

    इसी के साथ बता दें की, अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया 2007 में रिलीज हुई थी. इस फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. ये फिल्म आज भी लोगो के जहन में जिंदा है. बॉलीवुड की ये फिल्म साल 1993 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘मनिचत्रातजु’ का हिंदी रिमेक है.

     

    ये भी पढ़ें: साउथ और बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पढ़ी लिखी हैं Samantha Ruth Prabhu, मार्कशीट देखकर आप भी हो जाएंगे दंग

  • Shahrukh Khan की ‘जवान’ इस दिन दे रही सिनेमाघर में दस्तक, किंग खान क्यों कर रहे हैं रिलीज में इतनी देरी

    Shahrukh Khan की ‘जवान’ इस दिन दे रही सिनेमाघर में दस्तक, किंग खान क्यों कर रहे हैं रिलीज में इतनी देरी

    शाहरुख़ ख़ान (Shahrukh Khan) ने इस साल मानिए बॉलीवुड की नाक बचा ली है. किंग ख़ान की पठान ने पड़े पर्दे पर कमाल कर दिया था. बड़ी-बड़ी फ़िल्में बॉलीवुड की फ्लॉप साबित हुई है. अब किंग ख़ान अपनी एक और कमाल की फ़िल्म लेकर आ रहे है. उनकी अपकमिंग फ़िल्म जवान है.

    Shahrukh Khan की करने जा रही बड़े पर्दे पर कमाल, क्या प्रभास से होगी सीधी टक्कर ?

    बता दें कि, बीते साल 2 जून को शाहरुख खान (Shahrukh Khan) स्टारर फिल्म ‘जवान’ का टीजर रिलीज किया गया था. इसमें उनके मुँह पर सफ़ेद पट्टी बंधी हुई दिखी थी. वैसे तो 2 जून 2023 को ‘जवान’ रिलीज होने वाली थी और कहा जा रहा था कि ये आदिपुरुष से क्लैश कर सकती है.

    फ़िलहाल बता दें की, हाल ही में मेकर्स की ओर से ‘जवान’ की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है. अब किंग ख़ान की नई रिलीज़ डेट का ऐलान किया गया है. अब ये फ़िल्म अब जवान अब 2 जून की बजाय 7 सितंबर 2023 को रिलीज होगी.

    किंग ख़ान के जलवे ने मचाया क़हर

    वैसे तो कई एक्टर आए और गए लेकिन किंग ख़ान (Shahrukh Khan) का स्टार्डम आज भी बरकरार है. बता दें कि, हाल ही में सलमान ख़ान की फ़िल्म किसी का भई किसी की जान रिलीज़ हुई थी लेकिन उस फ़िल्म ने कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखाया था. इसी के साथ बॉलीवुड में अब रीमेक भी नहीं चल रहा है.

    वही शाहरुख़ की फ़िल्म पठान ने बॉलीवुड की नाक बचा ली थी. पठान ने धमाकेदार कमाई की थी. अब पठान एक बार फिर से बड़े पर्दे पर कमाल करने की तैयारी में है. ये फ़िल्म ना सिर्फ़ हिन्दी बल्कि तमिल और तेलगू में भी रिलीज़ हो रही है. किंग खान के फैन्स ये फिल्म देखने के लिए काफी उत्सुक हैं.

     

    ये भी पढ़ें: Katrina Kaif पार्टी में डांस करने की लेती हैं मोटी रकम, शाहरुख-सलमान भी शर्मा जाएंगे रकम सुनकर

  • The kerala story ने दूसरे सोमवार को कमाए इतने करोड़, तोड़ा KGF 2 और Pathan का रिकॉर्ड

    The kerala story ने दूसरे सोमवार को कमाए इतने करोड़, तोड़ा KGF 2 और Pathan का रिकॉर्ड

    डायरेक्टर सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म द केरल स्टोरी (The kerala story) पिछले काफी समय से अलग-अलग कारणों की वजह से सुर्खियों में है। आपको बता दें कि सुदीप्तो सेन की फिल्म द केरल स्टोरी (The kerala story) का ट्रेलर जब रिलीज हुआ था, तो इसे देखने के बाद कई लोगों ने जमकर फल का विरोध किया था। बता दें कि, फिल्म जब रिलीज हुई तो लोगों ने से काफी ज्यादा पसंद किया और केरल स्टोरी (The kerala story) इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।

    The Kerala Story ने पहले हफ्ते में कमाए इतने करोड़, जल्द तोड़ेगी बॉक्स आफिस के सारे बड़े-बड़े रिकॉर्ड

    फिल्म द केरल स्टोरी की कहानी देशभर के अलग-अलग हिस्सों में हंगामा मचा रही है। तो वहीं कई लोगों को फिल्म पसंद आई। आपको बता दें कि तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल जैसी जगह पर फिल्म द केरल स्टोरी को बैन कर दिया गया, जबकि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में इसे टैक्स फ्री कर दिया है।

    The kerala story ने दूसरे सोमवार को कमाए इतने करोड़

    फिल्म द केरल स्टोरी को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं और इन 12 दिनों में इतने ताबड़तोड़ कमाई करते हुए कई रिकार्ड दर्ज किए हैं। फिल्म ने अपने 11 दिन में यानी सेकंड वीके की शुरूआत डबल डिजिट के साथ की है, जो पठान और साउथ सुपरस्टार यश की केजीएफ 2 के साथ भी नहीं देखने को मिला था। रिपोर्ट के अनुसार केजीएफ 2 और पठान ने अपने दूसरे सोमवार को सिंगल डिजिट में कमाई की थी।

    जबकि द केरल स्टोरी ने डबल डिजिट में कमाई की है। बॉक्स ऑफिस पर केजीएफ 2 ने अपने दूसरे सोमवार को 8.28 करोड़ रुपए कमाए थे। पठान ने दूसरे सोमवार को 8.25 करोड़ रुपए कमाए। जबकि द केरल स्टोरी ने 10.3 करोड़ रुपए की कमाई दूसरे सोमवार को की है। इस हिसाब से फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 156.84 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की है। वहीं उम्मीद की जा रही है कि दूसरे वीकेंड में यह फिल्म 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी।

  • बॉक्स आफिस पर इतिहास रचने के बाद अब OTT पर कहर ढा रही Shahrukh Khan की फिल्म Pathan, पढ़ें ट्वीटर रिव्यू

    बॉक्स आफिस पर इतिहास रचने के बाद अब OTT पर कहर ढा रही Shahrukh Khan की फिल्म Pathan, पढ़ें ट्वीटर रिव्यू

    बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान की फिल्म पठान (Pathan) ने बॉक्स आफिस पर कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है। फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स आफिस पर एक हजार करोड़ रूपए से ज्यादा का कारोबार किया है इसी के साथ फिल्म ने कई साउथ की बड़ी फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण द्वारा अभिनीत फिल्म पठान (Pathan) बीते 25 जनवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

    क्या हुआ जब फिजियोथैरेपिस्ट को दिल हार बैठे थे क्रिकेटर Yusuf Pathan, ऐसे रचाई थी शादी

    सिनेमाघरों में तूफान मचाने के बाद अब पठान (Pathan) ओटीटी पर भूकंप लाने की तैयारी कर चुकी है। बता दें कि फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हो चुकी है।

    ओटीटी पर रिलीज हुई Pathan

    ओटीटी पर कई लोगों ने फिल्म को देखा और अब इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया भी देना शुरू कर दिया है। फिलम को लोगों ने देखा और अब इस पर आ रही प्रतिक्रिया को देखकर ऐसा लग रहा है कि ओटीटी पर फिल्म का डंका बज रहा है। फिल्म को देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया अकाउंट ट्वीटर पर इसका रिव्यू शेयर कर रहे है। लोगों के पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है कि शाहरूख खान की पठान फैंस को पसंद आ रही है। ट्वीटर रिव्यू देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। लोगों ने इसे शानदार, जबरदस्त और बेहतरीन जैसे कमेंट से नवाजा है।

    Box Office पर अपनी धाक जमाए हैं Shahrukh Khan, Pathan के आगे नहीं टिकी शहजादा और सेल्फी, देखें ताजा आंकड़ें

    Pathan का ओटीटी पर डंका

    शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण के चाहने वालों का ऐसा कहना है कि फिल्म पठान का ओटीटी पर रिलीज होना बड़ी ओटीटी फिल्मों के लिए कहर साबित हो सकता है। इसका कारण ये है कि फिल्म पठान ने सिनेमाघरों में इसके बाद रिलीज हुई किसी भी फिल्म को टिकने नहीं दिया है ऐसे में अब ये फिल्म ओटीटी पर कहर ढा रही है।

    नहीं थम रही Pathan की रफतार, Shahrukh Khan की फिल्म ने दंगल, बाहुबली 2 और केजीएफ 2 के तोड़े रिकाॅर्ड, कमाए 1000 करोड़

    फिल्म पठान में शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आए है। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। जो इससे पहले वॉर फिल्म का निर्देशन कर चुके है। फिल्म का निर्माण यश राज बैनर तले किया गया है।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

  • बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई बॉलीवुड की फिल्में, साल 2023 की ये फिल्में हो गईं फ्लॉप

    बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई बॉलीवुड की फिल्में, साल 2023 की ये फिल्में हो गईं फ्लॉप

    बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर कहा जा रहा था कि अगर बॉलीवुड की एक फिल्म इस साल हिट हो गई तो साल 2023 की बाकि फिल्में भी काफी हिट होंगी। साल 2023 की शुरुआत में आई फिल्म पठान के ब्लॉक बस्टर हिट होने के बाद बॉलीवुड की वापसी की बातें सभी कर रहे थे। लेकिन ऐसा कुछ होता दिख नहीं रहा है। दरअसल, पठान के बाद बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में रिलीज हुईं लेकिन वो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल नहीं चली हैं। इसमें सेल्फी और शहजादा फिल्म शामिल हैं।

    शहजादा

    हम बात कर रहे हैं फिल्म शहजादा की। शहजादा फिल्म साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘शहजादा’ में कार्तिक आर्यन एक नए अवतार में नजर आए लेकिन ऐसा लग रहा है कि फिल्म बिल्कुल भी हिट नहीं हुई। एक्शन ड्रामा फिल्म में कार्तिक के अपोजिट कीर्ति सेनन भी नजर आईं। ये फिल्म पहले 10 फरवरी को रिलीज होने वाली थी लेकिन बाद में इसकी तारीख बदल दी गई और अब ‘शहजादा’ 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई लेकिन बुरी तरह फ्लॉप रही।

    दरअसल, कार्तिक आर्यन की ‘शहजादा’ अल्लु अर्जून की ‘अला वैकुंठपुरामुलू’ फिल्म का हिंदी रीमेक है। अब शहजादा के पहले ‘अला वैकुंठपुरामुलू’ हिन्दी में यूट्यूब पर फ्री में रिलीज होगी, तो जाहिर तौर पर फिल्म को नुकसान तो होना ही था।

    सेल्फी

    सेल्फी का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। पहले दिन फिल्म ने 7 करोड़ रुपये कमाए। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म सेल्फी  पहले दिन के लिए ₹73.76 लाख की ग्रॉस एडवांस बुकिंग मिली है, जिसमें अब तक 34122 टिकट बिक चुके हैं। वेबसाइट कोईमोई के मुताबिक अभी तक अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की सेल्फी की सिर्फ 10 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग ही हुई है। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक फिल्म ने 2.00 करोड़ से 2.50 करोड़, जो कि बहुत कम देखने को मिल रहा है।

    सेल्फी फिल्म 100 करोड़ के बजट में बनी है। फिल्म राज मेहता द्वारा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शंस, मैजिक फ्रेम्स, पृथ्वीराज प्रोडक्शंस, केप ऑफ गुड फिल्म्स और स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार के अलावा इमरान हाशमी, मृणाल ठाकुर, डायना पेंटी, नुसरत भरुचा और राहुल देव अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। वहीं, फिल्म की बात करें तो यह फिल्म 2019 की मलयालम फिल्म ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ का ऑफिशियल रीमेक है।

  • Box Office पर अपनी धाक जमाए हैं Shahrukh Khan, Pathan के आगे नहीं टिकी शहजादा और सेल्फी, देखें ताजा आंकड़ें

    Box Office पर अपनी धाक जमाए हैं Shahrukh Khan, Pathan के आगे नहीं टिकी शहजादा और सेल्फी, देखें ताजा आंकड़ें

    बॉलीवुड के कलाकार अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म सेल्फी बॉक्स आफिस (Box Office) पर बीते दिन रिलीज की गई थी। फिल्म को लेकर मेकर ने काफी ज्यादा बज क्रिएट किया है। रिलीज से पहले लोगों को ऐसा लग रहा था कि अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म सेल्फी बॉक्स आफिस (Box Office) पर अच्छा कारोबार करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म सेल्फी टिकट खिड़की पर फ्लॉप लग रही है। फिल्म को लेकर ओपनिंग डे का जो आंकड़ा सामने आया है वो हैरान करने वाला है।

    सेल्फी Box Office कलेक्शन

    फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्वीटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि, सेल्फी ने बॉक्स आफिस पर पहले दिन 2.55 करोड़ रूपए का कारोबार किया है। फिल्म के ये आंकड़े लोगों को हैरान करने रहे है। मेकर ने उम्मीद जताई थी कि फिल्म बॉक्स आफिस पर अच्छा कारोबार करेगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

    पठान Box Office कलेक्शन

    वहीं पिछले चार सप्ताह से शाहरूख खान की फिल्म पठान रिलीज के बाद अच्छी खासी कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए एक महीना हो चुका है। लगातार एक महीने से बॉक्स आफिस पर अपनी धाक जमाने वाली पठान ने पांचवे सप्ताह एक करोड़ का कारोबार किया है। इसी के साथ पठान ने हिंदी में 503.10 करोड़ का कारोबार किया है। जबकि भारतीय बॉक्स आफिस पर कुल 521.18 करोड़ का कारोबार किया है।

    शहजादा Box Office कलेक्शन

    वहीं अगर बात करें कार्तिक आर्यन की शहजादा की तो इसने एक सप्ताह में करीब 27.75 करोड़ रूपए का कारोबार किया है। फिल्म को लेकर पहले सप्ताह में जो आंकड़े आए हैं, वो कुछ खास अच्छे नहीं है। बता दें कि शहजादा से पहले कार्तिक आर्यन की पिछले साल रिलीज फिल्म भूल भुलैया 2 ने पहले सप्ताह करीब 92 करोड़ रूपए का कारोबार किया था।

  • Box Office पर इतिहास रच रही Shahrukh Khan की Pathan, एंट मैन 3 और Shehzada में हो रही कड़ी टक्कर, कार्तिक हो रहे हैं फेल

    Box Office पर इतिहास रच रही Shahrukh Khan की Pathan, एंट मैन 3 और Shehzada में हो रही कड़ी टक्कर, कार्तिक हो रहे हैं फेल

    बॉलीवुड के सुपरस्टार कलाकार शाहरूख खान (Shahrukh Khan)और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी फिल्मों शहजादा और पठान के जरिए बॉक्स आफिस (Box Office ) पर धमाका कर रहे है। शाहरूख खान की फिल्म पठान रिलीज के चौथे सप्ताह भी अच्छी कमाई कर रही है। ​फिल्म पठान ​ने रिलीज होते ही कई बड़ी फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया था और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। इसी बीच पठान के बॉक्स आफिस (Box Office) कलेक्शन को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है।

    पठान Box Office आफिस कलेक्शन

    पठान फिल्म ने बॉक्स आफिस पर चौथे सप्ताह के शुक्रवार को 2.20 करोड़ और शनिवार को 3.25 करोड़ रूपए का कारोबार किया है। इसी के साथ पठान का कुल कारोबार 493.60 करोड़ रूपए हो चुका है। बता दें कि फिल्म पठान का ये कलेक्शन हिंदी बॉक्स आफिस का है। जबकि हिंदी, तमिल और तेलुगू में ये फिल्म पहले ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

    पठान ने हिंदी, तमिल और तेलुगू में 511.42 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। वहीं दुनियाभर के बॉक्स आफिस पर फिल्म ने करीब 988 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। फिल्म जिस रफ्तार से कमाई कर रही है उसे देखते हुए ये कहा जा रहा है कि पठान जल्द ही बाहुबली 2 का रिकॉर्ड ध्वस्त करेगी।

    शहाजदा Box Office कलेक्शन

    अगर हम बात करें शहजादा की तो कार्तिक आर्यन की फिल्म को रिलीज हुए दो दिन हो गए है। इन दो दिनों में फिल्म ने बॉक्स आफिस पर 12.65 करोड़ रूपए का कारोबार कर लिया है। शहजादा ने पहले दिन बॉक्स आफिस पर 6 करोड़ रूपए का कारोबार किया था।

    उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में ये फिल्म और भी अच्छे आंकड़े दर्ज करेगी। हालांकि कार्तिक आर्यन की शहजादा को पठान और एंट मैन 3 से कड़ी ​टक्कर मिल रही है। जिससे फिल्म का कारोबार प्रभावित हो रहा है।

    THE KASHMIR FILES ने तोड़े अब तक कमाई के सारे रिकॉर्ड, 9 वें दिन की कमाई जानकर खुली रह जायेंगी विरोध करने वालों की आँखे

    एंट मैन 3 Box Office कलेक्शन

    अगर हम बात करें एंट मैन 3 की तो ये फिल्म रिलीज के बाद शानदार कमाई कर रही है। हॉलीवुड की इस फिल्म ने रिलीज होते ही 19 करोड़ रूपए का कारोबार कर चुकी है। एंट मैन 3 ने पहले दिन भारतीय बॉक्स आफिस पर 9 करोड़ रूपए का कारोबार किया था वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई 10 करोड़ रूपए बताई जा रही है। इस ​हिसाब से एंट मैन 3 ने दो दिनों में 19 करोड़ रूपए का कारोबार किया है। उम्मीद की जा रही है कि रविवार को और भी अच्छे आंकड़े दर्ज करेगी।

    Shahrukh Khan की Pathan को 1000 करोड़ कमाने में लगेगी देरी! कमाई में आई भारी गिरावट, जानें ताजा आंकड़ें

  • जब बीवी को लेकर Shahrukh Khan और Salman Khan में हुआ था झगड़ा, अब किंग खान ने खोला राज

    जब बीवी को लेकर Shahrukh Khan और Salman Khan में हुआ था झगड़ा, अब किंग खान ने खोला राज

    अगर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे खास दोस्तों की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे पहले नाम सलमान खान (Salman Khan)और शाहरूख खान (Shahrukh Khan) का आता है। इन दोनों की जोड़ी को लोग काफी ज्यादा पसंद करते है। जब जब शाहरूख खान (Shahrukh Khan) और सलमान खान (Salman Khan) किसी फिल्म में साथ नजर आते हैं तो उनकी जोड़ी सुपरहिट होती है। ये दोनों सुपरस्टार अक्सर एक दूसरे को स्पोट करते नजर आते है।

    अब इसी बीच शाहरूख खान (Shahrukh Khan) और सलमान खान (Salman Khan) का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरूख खान (Shahrukh Khan) अपने और सलमान खान (Salman Khan) के साथ हुए झगड़े के बारे में बताते है। बता दें कि शाहरूख खान (Shahrukh Khan) और सलमान खान का झगड़ा बीवी को लेकर हुआ था।

    Shahrukh Khan ने खोला सीक्रेट

    अगर हम बात करें इस वायरल वीडियो की तो इसमे शाहरूख खान बताते हैं कि, सबसे बड़ा सीक्रेट है कि मेरा और सलमान का झगड़ा हुआ थ। लेकिन ये बात किसी को नहीं पता है कि ये क्यों हुआ था। उन्होंने बातया था कि उनका झगड़ा बहुत छोटी बात को लेकर हुआ था कि दोनों में सबसे ज्यादा खुश कौन है।

    Shahrukh Khan की Pathan को 1000 करोड़ कमाने में लगेगी देरी! कमाई में आई भारी गिरावट, जानें ताजा आंकड़ें

    Salman Khan ने कही थी ये बात

    शाहरूख खान ने बताया कि, मैंने सलमान को बोला जब मैं घर जाता हूं तो बीवी मिलती है, तो मुझे खुशी मिलती है। सलमान खान कहते हैं जब मैं घर जाता हूं तो मुझे बीवी नहीं मिलती तो मुझे ज्यादा खुशी होती है। मैंने कहा जब मैं घर जाता हूं तो मेरी लाडली मेरी गोदी में होती है, इस पर सलमान कहते हैं, जब मैं घर जाता हूं तो बहुत सारी लाडलियां मेरी गोद में होती है तो मुझे ज्यादा खुशी होती है। इसी बात पर हमारा झगड़ा हुआ था।

    Shahrukh Khan की फिल्म Jawan में साउथ के इस पैन इंडिया सुपरस्टार की हुई इंट्री, 1000 करोड़ हुए अब पक्का

    पठान में साथ नजर आए थे सलमान खान और Shahrukh Khan

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सलमान खान और शाहरूख खान का ये काफी पुराना वीडियो है जो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। बता दें कि हाल ही में शाहरूख खान की फिल्म पठान में सलमान खान को भी साथ देखा गया था।

    200 करोड़ का बंगला, महंगी गाड़ियां, कुल इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं Shahrukh Khan

  • 200 करोड़ का बंगला, महंगी गाड़ियां, कुल इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं Shahrukh Khan

    200 करोड़ का बंगला, महंगी गाड़ियां, कुल इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं Shahrukh Khan

    बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर शाहरूख खान (Shahrukh Khan) की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पठान (Pathan) बॉक्स आफिस पर काफी अच्छी खासी कमाई करते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। उनकी इस फिल्म ने रिलीज होते ही दुनियाभर के बॉक्स आफिस पर 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। शाहरूख खान (Shahrukh Khan) बॉलीवुड (Bollywood) के सुपरस्टार एक्टर है जिन्होंने अपने अब तक के अभिनय करियर के दौरान कई सुपरहिट फिल्में दी है।

    यही कारण है कि शाहरूख खान (Shahrukh Khan) बॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेताओं की लिस्ट में भी आते है। आज हम आपको अपने इस लेख में शाहरूख खान (Shahrukh Khan) की संपत्ति के बारे में बताने जा रहे है।

    महंगी कारों का शौक रखते हैं Shahrukh Khan

    बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को महंगी कारों का शौक है। उनके गाड़ियों के कलेक्शन में करोड़ों की गाड़ियां है। अभिनेता के पास बुगाटी वेरॉन है जो दुनिया की सबसे तेज गाड़ियों की लिस्ट में शामिल है। इसके अलावा उनके पास बीएमडब्ल्यू सीरीज के दो माॅडल हैं। मित्सुबिशी पजेरो, ऑडी ए6, लैंड क्रूजर और रोल्स रॉयस ड्रॉपहैड कूप जैसी महंगी कारें है।

    Shahrukh Khan का बंगला मन्नत

    शाहरूख खान अपने आलिशान बंगले मन्नत में अपने परिवार के साथ रहते है, जो एक 6 मंजिला इमारत है। बता दें कि भारत के बेस्ट पर्यटन जगहों में मन्नत की गिनती होती है। इस बंगले की कीमत करीब 200 करोड़ रूपए बताई जाती है। इसके अलावा अभिनेता के पास यूएई के पाम जुमेराह में सिग्नेचर विला है जिसमे 6 कमरे है।

    Shahrukh Khan की कमाई

    अगर हम बात करें अभिनेता की कमाई की तो वो एक फिल्म के लिए करीब 70 से 80 करोड़ रूपए लेते है। फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से शाहरूख खान की काफी अच्छी कमाई होती है। ब्रांड एंडोर्समेंट से 22 करोड़ रूपए कमा लेते है। उनकी सालाना कमाई करीब 240 करोड़ रुपये से ज्यादा ही होती है।

    Shahrukh Khan की कुल संपत्ति

    खबर के अनुसार शाहरुख खान कुल संपत्ति करीब 5580 करोड़ रुपये है। अभिनेता फिल्मों में काम करने के अलावा रियल इस्टेट में भी निवेश किया है।

    ये भी पढ़े: KGF 2 के बाद बाहुबली का रिकॉर्ड ध्वस्त करेगी Shahrukh Khan की Pathan, देखें ताजा आंकड़े

    Shahrukh Khan की Pathan को 1000 करोड़ कमाने में लगेगी देरी! कमाई में आई भारी गिरावट, जानें ताजा आंकड़ें

    बीवी बच्चों के अलावा Shahrukh Khan के जीवन में ये शख्स है बहुत जरूरी, परिवार का हैं बेहद अहम हिस्सा

  • KGF 2 के बाद बाहुबली का रिकॉर्ड ध्वस्त करेगी Shahrukh Khan की Pathan, देखें ताजा आंकड़े

    KGF 2 के बाद बाहुबली का रिकॉर्ड ध्वस्त करेगी Shahrukh Khan की Pathan, देखें ताजा आंकड़े

    बॉलीवुड (Bollywood) के किंग खान शाहरूख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म पठान (Pathan) रिलीज के बाद बॉक्स आफिस पर काफी अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज होते ही कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं पठान इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर है। ये कहा जा सकता है कि फिल्म पठान (Pathan) हर दिन एक नया रिकॉर्ड कायम कर रही है। अगर हम बात करें फिल्म के कलेक्शन की तो इसने दुनियाभर के बॉक्स आफिस पर 850 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

    पठान ने दुनियाभर में की शानदार कमाई

    ताजा आंकड़ों की बात करें तो शाहरूख खान (Shahrukh Khan) द्वारा अभिनीत फिल्म ने अब तक भारतीय बॉक्स आफिस पर 464.25 करोड़ की कमाई की है। ये आंकड़ा हिंदी, तमिल और तेलुगू बॉक्स आफिस कलेक्शन का है। जबकि दुनियाभर के बॉक्स आफिस पर पठान ने 850 करोड़ का आंकड़ा काफी समय पहले ही पार कर लिया था। शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम जिस रफ्तार से कमाई कर रही है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि ये आने वाले दिनों में और भी बड़े रिकॉर्ड तोड़ेगी।

    बाहुबली का रिकॉर्ड तोड़ेगी पठान

    भारतीय बॉक्स आफिस पर पठान ने पहले ही साउथ की सुपरहिट फिल्मों में शामिल केजीएफ चैप्टर 2 का रिकॉर्ड पहले ही ध्वस्त कर चुकी है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि ये जल्द ही बाहुबली का रिकॉर्ड तोड़ेगी। अगर हम बात करें फिल्म पठान की तो इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म का निर्माण यश राज बैनर तले किया गया है। फिल्म में शाहरूख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में नजर आए है।

    ये भी पढ़े: Shahrukh Khan की Pathan को 1000 करोड़ कमाने में लगेगी देरी! कमाई में आई भारी गिरावट, जानें ताजा आंकड़ें

    इन 3 बड़े बड़े गैंगस्टर्स ने दी थी Shahrukh Khan को धमकी, इस तरह बाल बाल बचे थे किंग खान

    बीवी बच्चों के अलावा Shahrukh Khan के जीवन में ये शख्स है बहुत जरूरी, परिवार का हैं बेहद अहम हिस्सा