जहीर खान की पत्नी सागरिका की खूबसूरती के सामने फेल हैं अनुष्का-कैटरीना-आलिया, राजघराने से है उनका सम्बंध

By Tanu Chaturvedi On January 10th, 2023
जहीर खान

टीम इंडिया के ज्यादातर क्रिकेट स्टार्स की पत्नियां बॉलीवुड अदाकारा हैं, चाहें बात हो विराट कोहली की या हार्दिक पांड्या की। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी जहीर खान की। जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे बॉलीवुड अदाकारा तो हैं ही साथ ही साथ वह नेशनल लेवल पर हॉकी प्लेयर भी रह चुकी हैं। दोनों ने 2017 में शादी की थी। आइए आपको बताते हैं, किन फिल्मों में सागरिका आईं थी नजर, कैसे हुई थी इंडियन क्रिकेटर जहीर खान से पहली मुलाकात…

ऐसे हुई थी जहीर खान सागरिका की मुलाकात

सागरिका घाटगे का जन्मदिन 8 जनवरी को होता है। हाल ही में सागरिका ने अपना बर्थ डे सेलीब्रेट किया है। सागरिका इंडियन क्रिकेटर जहीर खान की पत्नी हैं। रिपोर्ट की मानें तो जहीर खान और सागरिका घाटगे की मुलाकात पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी के जरिए हुई थी। पहली बार अंगद के जरिए जब जहीर सागरिका से मिले तो पसंद करने लगे और यहीं ये इश्क की दास्तां शुरू हुई और डेट करने लगे।

सागरिका राजघराने से थी और जहीर एक मुस्लिम फैमिली से। ऐसे में दोनों का शादी करना मुश्किल लग रहा था, लेकिन इतनी मुश्किलें आई नहीं और साल 2017 में दोनों ने शादी कर ली। आपको बता दें कि सागरिका से पहले जहीर बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा शरवानी के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों का रिश्ता करीब आठ साल तक चला। इतना ही नहीं, साल 2011 के वर्ल्ड कप के दौरान दोनों की शादी की खबरें भी आईं थीं। हालांकि, किसी ने भी इस पर कुछ नहीं कहा और बाद में इनका रिश्ता खत्म हो गया।

इन फिल्मों में आ चुकी हैं नजर

सागरिका घाटगे फियर फैक्टरः खतरों के खिलाड़ी सीजन 6 में नजर आई थीं। वो हिंदी फिल्म जैसे चक दे इंडिया और 2009 में ‘फॉक्स’ फिल्म में नजर आई थीं। सागरिका मराठी और पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। साल 2017 में फिल्म ‘इरादा’ में भी सागरिका की तारीफ हुई थी।  सागरिका ओटीटी पर ‘बॉस: बाप ऑफ स्पेशल सर्विसेज’ में भी नजर आई थीं। उन्होंने ‘मिले ना मिले हम’, और ‘रश’ फिल्म में भी काम किया है। फिलहाल वो बॉलीवुड से दूरी बना चुकी हैं।

रियल लाइफ में नेशनल हॉकी प्लेयर रही हैं सागरिका

सागरिका घाटगे रियल लाइफ में नेशनल लेवल पर हॉकी प्लेयर रह चुकी हैं। खबरों की मानें तो चक दे इंडिया में उन्हें हॉकी प्लेयर का रोल भी इसीलिए मिला था क्योंकि उन्हें हॉकी की नॉलेज थी। उनके कोच के रूप में शाहरूख खान ने शानदार रोल निभाया था।

Tags: ज़हीर खान, टीम इंडिया, सागरिका घाटगे,