आधी रात Aishwarya Rai के घर में Salman Khan ने किया था खूब हंगामा, पिता ने दर्ज कराया था केस

By Deepansha kasaudhan On May 5th, 2023
Salman Khan

सलमान खान (Salman Khan) बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर है। सलमान खान (Salman Khan) बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। लेकिन उन्होंने अभी तक शादी ही नहीं की। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय के साथ भी सलमान खान (Salman Khan) रिलेशनशिप में रह चुके हैं। ऐश्वर्या राय से उनका बहुत गहरा लगाव था। ऐश्वर्या राय और सलमान खान (Salman Khan) का रिश्ता फिल्म हम दिल दे चुके सनम के सेट पर शुरू हुआ था। जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय से बेहद प्यार करते थे। लेकिन बाद में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

Salman Khan को लेकर Karan Johar ने Aishwarya Rai से पूछा सवाल, अभिनेत्री ने जवाब से कर दी बोलती बंद

Salman Khan ने किया था खूब हंगामा

दरअसल बात यह है कि, ऐश्वर्या राय सलमान खान के अजीबोगरीब रवैये से काफी ज्यादा नाराज हो गई थी। सलमान खान कई बार अभिनेत्री के घर के बाहर चिल्लाते हुए भी नजर आए। उसके बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। सलमान खान ऐश्वर्या राय को लेकर काफी पॉजिटिव थे। जिसके चलते हैं अभिनेत्री ने दूरी बनानी शुरू कर दी थी। इस बात से परेशान होकर सलमान खान एक बार ऐश्वर्या राय के फ्लैट पर पहुंच गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान ने उस वक्त खूब हंगामा किया था। सलमान खान काफी समय से ऐश्वर्या राय के फ्लैट का दरवाजा खटखटा रहे थे।

Salman Khan के खिलाफ दर्ज कराया था केस

ऐसा कहा जाता है कि, दरवाजा पीटने की वजह से सलमान के हाथों से खून बहने लगा। इतना ही नहीं सलमान खान ऐश्वर्या राय को धमकी भी दी थी कि, अगर उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो वो नीचे कूद जाएंगे। इस बात से ऐश्वर्या राय के पिता काफी नाराज हुए और उन्होंने सलमान खान पर केस कर दिया था। पुलिस में शिकायत के बाद ऐश्वर्या राय के घर में सलमान खान की एंट्री पर रोक लगा दी गई थी। इस मामले पर सफाई देते हुए सलमान ने कहा कि, हां यह खबर सच है लेकिन इसे बढ़ा चढ़ा कर पेश किया गया है।

Tags: ऐश्वर्या राय, सलमान खान,