टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी हैं बला की खूबसूरत, अनुष्का और नताशा भी फेल हैं उनके आगे

By Tanu Chaturvedi On February 9th, 2023
रितिका सजदेह

टीम इंडिया के खिलाड़ी रोहित शर्मा कप्तानी में एक तरफ अच्छा परफॉर्मेंस दे रहे हैं, वहीं उनकी पत्नी भी ग्लैमर और खूबसूरती के मामले में कई बड़ी बड़ी अदाकाराओं को मात दे देती हैं। रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह की जोड़ी को क्रिकेट फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों साथ में कई इवेंट्स में नजर आते हैं। पत्नी रितिका की खूबसूरती के दिवाने रोहित शर्मा अपनी पत्नी से बहुत प्यार भी करते हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं फोटो

रितिका सजदेह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने लाइफ के इवेंट्स के बारे में फोटोज को शेयर करती रहती हैं। चकाचौंध से खुद को बिल्कुल दूर रहते हैं और साथ में वह विवादों से भी बिल्कुल दूर रहना चाहते हैं। वहीं, फोटोज देख रोहित की पत्नी रितिका सजदेह की काफी बातें होती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ritika Sajdeh (@ritssajdeh)

रितिका सजदेह से की थी शादी

इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 में नागपुर में हुआ था। उनके पिता का नाम गुरुनाथ शर्मा है, जो ट्रांसपोर्ट फर्म के स्टोरहाउस के केयरटेकर थे। क्रिकेटर की मां का नाम पूर्णिमा शर्मा है, जो विशाखापट्नम से हैं। टीम इंडिया के कप्तान साल 1999 में रोहित शर्मा एक क्रिकेट कैंप में शामिल हुए थे और इसी तरह उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर साल 2006 में भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाई थी। खबरों की मानें तो रितिका एक स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर थीं और वह क्रिकेटर युवराज सिंह की राखी सिस्टर भी हैं।

दोनों की पहली मुलाकात एक एड शूट के दौरान हुई थी। शुरुआती दिनों में रितिका, रोहित शर्मा को ज्यादा पसंद नहीं करती थीं। दूसरी तरफ, युवराज सिंह ने भी रोहित को अपनी बहन रितिका से दूरी बनाए रखने की चेतावनी दी थी। स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर होने की वजह से रितिका की रोहित शर्मा से मुलाकात होती रहती थी। वह रोहित के क्रिकेट के कार्यक्रम को संभालती थीं। इस कारण से दोनों की धीरे-धीरे दोस्ती होने लगी और यही दोस्ती एक दिन प्यार में बदल गई।

Tags: रितिका सजदेह, रोहित शर्मा,