इसी साल Raghav Chadha के साथ शादी करेंगी Parineeti Chopra, जानिए कब और कहां होगा विवाह

Parineeti Chopra

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि, परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) को लेकर खबर आ रही है कि वो आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ रिलेशनशिप में हैं और दोनों एक दूसरे के साथ डेट कर रहे हैं और इसी बीच दोनों की शादी को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। खबरों के अनुसार परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप नेता राघव चड्डा (Raghav Chadha) की शादी भी तय हो गई है।

Raghav Chadha के साथ शादी को लेकर पूछा गया सवाल तो Parineeti Chopra ने दिया ऐसा रिएक्शन, वायरल हो रहा वीडियो

Parineeti Chopra ने किया रोका

इस खबर को सुनने के बाद दोनों के चाहने वाले काफी दादा उत्साहित है। वहीं खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का रोका करीबी दोस्त और परिवार की मौजूदगी में हो चुका है और अब यह भी कहा जा रहा है कि यह दोनों इसी साल अक्टूबर के महीने में शादी के साथ फेरे लेने वाले हैं।

इस वक्त कि आई ताजा खबरों में यह दावा किया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा भी शादी में शामिल होंगी और उनकी शादी 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होने वाली है। बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा जिओ मामी फिल्म फेस्टिवल के लिए भारत आएंगी, जिसकी प्रियंका चोपड़ा चेयर पर्सन भी हैं।

Parineeti Chopra की शादी में शामिल होगी Priyanka Chopra

इस दौरान प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन की शादी में भी शामिल होंगी। बता दें कि हाल ही में परिणीति चोपड़ा की रिंग फिंगर में एक सिंपल सिल्वर रिंग का प्लेसमेंट देखा गया था। जिसके बात है ऐसे कयास लगने लगे हैं कि दोनों ने रोका कर लिया है। हालांकि आपको बता दें कि अभी तक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की तरफ से एक पर कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।

गौरतलब है कि दोनों के रिलेशनशिप को की खबरें उस वक्त हुई जब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक साथ मुंबई के रेस्टोरेंट के बाहर नजर आए। इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर अलग-अलग कयास लगाने शुरू हो गए।