Raghav Chadha के साथ शादी को लेकर पूछा गया सवाल तो Parineeti Chopra ने दिया ऐसा रिएक्शन, वायरल हो रहा वीडियो

Parineeti Chopra

बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपने अफेयर को लेकर चर्चा में है। बता दें कि अभिनेत्री का नाम आप सांसद राघव चड्ढा के साथ जोड़ा जा रहा है। इन दिनों को हाल ही में कई बार डेट पर एक साथ जाते हुए देखा गया है। डेटिंग की खबरों के बीच अब राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा (Raghav Chadha) की शादी की खबरें सामने आ रही है। बता दें कि बीते दिना ही आप नेता संजीव अरोड़ा ने दोनों की तस्वीर शेयर करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बधाई पोस्ट शेयर किया है।

क्या Parineeti Chopra और राघव चड्ढा ने कर ली सगाई, आप नेता ने पोस्ट शेयर कर दी बधाई, देखें वायरल पोस्ट

जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे है कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने एक दूसरे से सगाई कर ली है। अब इसी बीच अभिनेत्री की प्रतिक्रिया सामने आई है।

एयरपोर्ट पर नजर आई Parineeti Chopra

बता दें कि हाल ही में शादी की खबरों के बीच परिणीति चोपड़ा को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान जब मीडिया ने उनसे राघव के साथ शादी को लेकर सवाल किया तो वो ब्लश करती नजर आई। मीडिया ने उनसे पूछा कि, मैम वो जो न्यूज आ रहा है वो कन्फर्म है क्या? इस पर परिणीति ने खुलकर जवाब तो नहीं दिया लेकिन उनकी चुप्पी और चेहरे की मुस्कान ये साफ जाहिर कर रही है कि कुछ तो बात है।

Parineeti Chopra जल्द कर सकती हैं शादी

बता दें कि दोनों को हाल ही के दिनों में कई बार डेट पर देखा गया है। जिसके बाद से शादी और डेटिंग की खबरें आई। खबरों के अनुसार दोनों का परिवार एक दूसरे के टच में है और जल्द ही बड़ा ऐलान हो सकता है। इन दोनों की शादी को लेकर दोनों परिवार बात कर रहे है। हालांकि अभिनेत्री की शादी को लेकर उनके फैंस उत्साहित है।