बॉलीवुड के ये 5 सितारे जो कर बैठे एक तरफा प्यार, किसी ने गवांई जान तो कोई रहा हमेशा कुंवारा
बॉलीवुड के ये 5 सितारे जो कर बैठे एक तरफा प्यार, किसी ने गवांई जान तो कोई रहा हमेशा कुंवारा

इस दुनिया में कई रिश्ते ऐसे होते है, जो हमारे जन्म के साथ बनते है. लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे होते है.जो हम अपने जन्म के साथ नहीं लेकर आते है. जैसे दोस्त और जीवनसाथी का रिश्ता. कब, कहाँ, कौन मिलने वाला है. ये किसी को नहीं पता होता है. हमारे जीवन में प्यार का एक अलग ही महत्व होता है.  किसी को कब किससे प्यार हो जाए ये तो कोई भी नहीं जनता है. जैसे कहते है न कि ‘प्यार अँधा होता है’  अगर एक बार ये किसी को हो जाए तो उसे कोई भी डर नहीं होता है.

लेकिन हर चीज़ हर किसी के नसीब में नहीं होता है. जोड़ियाँ तो ऊपर वाला ही बनाता है. जहाँ किसी के नसीब में प्यार बड़ी आसानी से मिल जाता है. वहीं कोई अपनी पूरी जिंदगी बिना प्यार के निकाल देता है. आज हम आपको ऐसे कुछ बॉलीवुड सितारों के बारे में बताने जा रहे है, जिन्होंने शायद एक तरफा प्यार किया और  कुछ इस प्यार के चक्कर में इस दुनिया को ही छोड़ के चले गए.

करण जौहर और ट्विंकल खन्ना

इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर है. हमारे बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायेक्टर करण जौहर. (KARAN JAUHAR) शायद आपको ये सुनने में काफी ज्यादा अजीब लगे कि लिस्ट में करण जौहर का नाम कहाँ से आ गया. लेकिन हाँ करण जौहर भी प्यार की आंधी से बच नहीं पाएं. जैसा की आप लोग जानते है कि करण जौहर ने कभी भी शादी नहीं की. एक वक्त ऐसा था कि करण जौहर बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना से एक तरफा प्यार करते थे.

लेकिन शायद उनके नसीब में प्यार था ही नहीं. क्योंकि उसके बाद से उनको किसी से भी प्यार नहीं हुआ. इस बात का खुलासा खुद करण जौहर ने किया है कि वो ट्विंकल खन्ना से बहुत प्यार करते थे. इसी के चलते उन्होंने ट्विंकल खन्ना को ये ऑफर भी दिया था. लेकिन ट्विंकल ने उनका ये ऑफर रिजेक्ट कर दिया था.

संजीव कुमार और हेमा मालिनी

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर संजीव कुमार(SANJEEV KUMAR). ये अपने जमाने के काफी मशहूर एक्टर हुआ करते थे. बता दें उस ज़माने में जहाँ लोग इस एक्टर के दीवाने थे. वहीं ये एक्टर किसी और का ही दीवाना था. वह उस जमाने की फेमस एक्ट्रेस हेमा मालिनी के कायल हुआ करते थे, एक वक्त था.

जब संजीव ने एक्ट्रेस हेमा के घर शादी का प्रस्ताव भी दिया था. लेकिन हेमा मालिनी ने उनके इस प्रस्ताव  को ठुकरा दिया था.  क्योंकि एक्ट्रेस के दिल में तो पहले से ही धर्मेन्द्र बसे हुए थे. उनके दिल में हेमा कुछ इस कदर बसी हुई थी वो उनको कभी निकल ही नहीं पाएं. इसी वजह से एक्टर संजीव कुमार ने उम्रभर शादी नहीं की और 47 वर्ष की उम्र में वह इस दुनिया से चले गए.

गुरुदत्त और वहीदा रहमान

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है बॉलीवुड एक्टर गुरुदत्त(GURUDATT). गुरुदत्त अपने ज़माने के एक बड़े एक्टर थे. गुरुदत्त  भी अपना दिल एक हसीन एक्ट्रेस को दे बैठे थे. बता दे गुरुदत्त एक्ट्रेस वहीदा रहमान के दीवाने हो गए थे. वहीदा रहमान को फ़िल्मी दुनिया में लाने का काम भी गुरुदत्त ने ही किया था. बता दें एक्टर गुरुदत्त पहले से ही शादीशुदा थे. लेकिन फिर भी वो अपनी फिल्म की एक्ट्रेस वहीदा रहमान को दिल दे बैठे थे. इन दोनों के दूर होने की वजह गुरुदत्त की शादीशुदा जिंदगी बताई जाती है.

सुलक्षणा पंडित और संजीव कुमार

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है बॉलीवुड एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित. ये एक्ट्रेस अपने जमाने की एक मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक थी. यह एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित बॉलीवुड एक्टर संजीव कुमार को अपना दिल दे बैठी थी. लेकिन संजीव कुमार तो अपना दिल पहले ही हेमा मालिनी को दे चुके थे. इन तीनों के बीच में एक तकड़ा लव ट्रेंगल था. बता दे एक्ट्रेस सुलक्षणा ने संजीव कुमार के सामने शादी का प्रस्ताव भी रखा था.

जिया खान और सूरज पंचोली

इस लिस्ट में आखिरी नंबर पर है बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान(JIYA KHAAN). बॉलीवुड के बिग बी के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी एक्ट्रेस जिया खान को तो हर कोई जानता ही है. बता दे एक वक्त ऐसा था जब उनका और एक्टर सूरज पंचोली का रिश्ता बॉलीवुड  की गलियों में चर्चा का विषय था.  उस समय ऐसा कहते थे कि जिया खान सूरज पंचोली से एक तरफा प्यार करती थी.

एक्ट्रेस जिया खान सूरज से ही शादी करना चाहती थी, लेकिन सूरज ने उनसे शादी करने से बिलकुल इनकार कर दिया था. जिस कारण से उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे ही आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा लिया और इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कर दिया. फैंस उनके इस कदम से बहुत ज्यादा निराश हुए थे.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *