इन 3 बड़े बड़े गैंगस्टर्स ने दी थी Shahrukh Khan को धमकी, इस तरह बाल बाल बचे थे किंग खान

By Satyodaya On August 31st, 2022
इन बड़े बड़े गैंगस्टर्स ने दी Shahrukh Khan को धमकी, इस तरह बाल बाल बचे किंग खान

बॉलीवुड स्टार ऐसे भी हैं जिनको अपने काम के सफर में बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई बार किसी को डॉन की धमकियां भी मिली। अभी हाल ही में ऐसा ही कुछ सलमान खान के साथ भी हुआ, लेकिन इस लिस्ट में केवल अकेले सलमान खान नहीं है बल्कि बॉलीवुड के किंग खान का नाम भी शामिल है उनको भी गैंगस्टर से धमकियां मिल चुकी है।

अनुपम चोपड़ा जोकि एक पत्रकार हैं उन्होंने अपनी किताब किंग ऑफ बॉलीवुड: शाहरुख खान एंड द सेडक्टिव वर्ल्ड ऑफ इंडियन सिनेमा में इस बात की जानकारी दी थी कि शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को भी गैंगस्टर की धमकियां का सामना करना पड़ा।

किसने दी थी धमकी?

पहली बार महेश भट्ट की फिल्म डुप्लीकेट की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान को धमकी मिली थी, इस बात की जानकारी खुद महाराष्ट्र के पूर्व डीजीपी राकेश मारिया ने एक बार को कॉल के जरिए दी थी। गैंगस्टर अबू सलेम ने शाहरुख खान की हत्या की जिम्मेदारी एक शूटर को दी है। धमकी मिलने के बाद तुरंत ही मुंबई पुलिस ने शाहरुख की सिक्योरिटी को बढ़ा दिया और उनके बॉडीगार्ड भी ज्यादा कर दिए थे।

किंग खान के जान से मारने की धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस काफी अलर्ट हो गई और जिसके बाद एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान ने कहा था कि एक प्रसिद्ध क्रिकेटर की शादी में जब लड़का उनका ऑटोग्राफ लेने के लिए पहुंचा और उसने अपनी कलम निकाली तो उनको लगा कि वह गन निकालने वाला है और उन्होंने अपनी पत्नी गौरी को पीछे धकेल दिया था।

शाहरुख खान को दी थी गालियां

प्राप्त जानकारी के अनुसार अबू सलेम ने फिल्म दिल तो पागल है की शूटिंग के बाद जब शाहरुख खान वापस आ रहे थे। तो शाहरुख को फोन किया था,जिस दौरान उन्होंने शाहरुख को बहुत गालियां दी थी। लेकिन शाहरुख ने कुछ भी नहीं कहा और चुपचाप सुनते रहे अबू सलेम ने चारों से बोला था कि मैं बहुत गुस्से में है क्योंकि उन्होंने मुस्लिम पुरुषों के साथ फिल्म नहीं की और उन्हें अपने धर्म के लोगों का समर्थन करना चाहिए।

इस बात पर बिना गरम हुए शाहरुख ने शांत स्वभाव से कहा कि मैंने मंसूर खान, अब्बास मस्तान, अजीज मिर्जा के साथ काम किया है और जब मैं आपको यह नहीं कहता कि आप इसे शूट करें, तो आप मुझे यह ना कहे कि मैं कौन सी फिल्में करूं कौन सी ना करूं। जिसके बाद के अबू सलेम ने उनको धमकाना बंद कर दिया।

छोटा राजन से मिली धमकी

अबू सलेम के बाद शाहरुख खान को छोटा राजन ने भी मारने की धमकी दी छोटा राजन ये चाहता था कि उसके जीवन पर आधारित फिल्मों में लीड एक्टर के तौर पर शाहरुख काम करे लेकिन शाहरुख ने अपनी समझदारी दिखाई और अपनी जान बचा ली जिसके बाद भी शाहरुख खान की जिंदगी खतरे से खाली नहीं थी।

छोटा शकील भी दे चुका है धमकी

शाहरुख खान को छोटा शकील ने भी धमकी दी थी। छोटा राजन दिल से फिल्म के छैया छैया गाने के बोल से बहुत गुस्सा था उसका कहना था कि गाने के बोल इस्लाम के खिलाफ है। लेकिन शाहरुख ने हर बार की तरह एक बार भी अपनी जान इनसे बचा ली।

इसे भी पढ़ें-बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसस 40 के पार होने के बाद भी ढाती है कहर, लिस्ट में कुछ चौकाने वाले नाम शामिल

Tags: अबु सलेम, छोटा राजन, छोटा शकील, शाहरुख़ खान,
Exit mobile version