पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने किया बड़ा दावा, कहा साथ नहीं खेलेंगे युजवेंद्र चहल और कुलदीप, वजह जानकर होगी हैरानी

आपको बता दें की कुछ समय पूर्व कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी, कुल्चा के नाम से काफी फेमस थी. इन दो स्पिनर्स को सफेद गेंद क्रिकेट की हर मैच में खिलने मौका दिया जाता था. लेकिन, अब परिस्थिति में काफी काफी बदलाव हो चूका हैं. इस मशहूर स्पिन जोड़ी को अब फैन्स एक साथ बहुत कम ही खेलते हुए देखते हें. पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है. मांजरेकर ने बताया है कि आखिर क्यों मैनेजमेंट एक T20 मैच में अब इस जोड़ी को साथ में नहीं उतार सकता है.
संजय मांजरेकर ने स्पोर्ट्स 18 से बातचीत में कहा कि वह चहल और यादव को एक साथ खेलते नहीं देख रहे हैं. कम से कम T 20 इंटरनेशनल में. उनके मुताबिक देखा जाये तो अक्षर पटेल चहल के साथ खेलेंगे या फिर आर.अश्विन और युजवेंद्र चहल की जोड़ी साथ में खेलेगी.
शायद वनडे मैच में साथ खेल सकती हें ‘कुल्चा’ की जोड़ी
उन्होंने आगे कहा, कि..
”या तो अक्षर पटेल या युजवेंद्र चहल होंगे या अश्विन या चहल होंगे. यदि अगर चहल अनफिट होते हैं, तो वे कुलदीप यादव को किसी एक मैच में जुए के रूप में खिला सकते हैं. मैं युजवेंद्र चहल और कुलदीप को फिर से एक साथ खेलते हुए नहीं देखता हूं. शायद 50 ओवर के क्रिकेट में वे ऐसा करेंगे.”
चोट की वजह से टीम में वापसी नहीं कर पाए कुलदीप
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में कुलदीप यादव ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने इस दौरान कुल 21 विकेट झटके थे. इनके इस प्रदर्शन से दक्षिण-अफ्रीका के खिलाफ खेली गई सीरीज में उनकी वापसी की अटकाले लगाई जा रही थी. हालांकि, एक प्रैक्टिस सेशन के दौरान उनके हाथ में चोट लगी थी, जिसके बाद इस स्पिनर को सीरीज से बाहर होना पड़ा था. साथ ही मांजरेकर ने अनुभवी भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की तारीफ के क़सीदे पढ़े. उन्होंने कहा कि..
‘जब रविचंद्रन आश्विन युजवेंद्र चहल के साथ खेल रहे होते हैं, तब उन्हें अपनी गेंदबाजी पसंद होती हैं. वहीं अगर हम T 20 में आश्विन के प्रदर्शन को देखे तो उनमे थोड़ी बहुत कमी दिखी थी. उन्होंने अपनी इकॉनमी पर फोकस किया लेकिन जब उनके साथ कोई और स्पिनर हो तो वह एक दूसरे के पूरक बन जाते हें. ऐसा इसलिए क्योंकि अश्विन को T 20 में खेलने की महारथ हासिल हें. वह लिमिटेड ओवर के इस खेल में काफी अच्छा प्रदर्शन कर चूके हैं.
READ MORE: End vs Ind: SuryaKumar Yadav ने T20 क्रिकेट में वीरेंद्र सहवाग को किया पीछे, बनाया यह रिकॉर्ड
Tags: कुलदीप यादव, टीम इंडिया, युजवेंद्र चहल,