युवराज सिंह ने धवन या राहुल को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को बताया रोहित शर्मा का जोड़ीदार, विश्व कप 2023 में करेगा धमाल

By Tanu Chaturvedi On December 6th, 2022
युवराज सिंह (शुभमन गिल)

वनडे वर्ल्ड कप अगले साल भारत में ही खेलना है। इसको लेकर टीम इंडिया को तैयार किए जाने पर जोर दिया जा रहा है। इस वनडे वर्ल्ड कप में टीम में पुराने और एक्सपीरियंस खिलाड़ी को हटाकर युवा और नए खिलाड़ियों पर टीम के चयनकर्ता विश्वास जता सकते हैं। इसको लेकर टीम इंडिया को लेकर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने हाल ही में टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी पर बड़ा बयान दिया है।

युवराज सिंह ने लिया इस खिलाड़ी का नाम

युवराज सिंह ने टीम इंडिया के लिए ओपनिंग जोड़ी में जिस खिलाड़ी का नाम दिया है, उसका नाम है युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) का। शुभमन गिल वनडे वर्ल्ड कप में भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में पारी का आगाज करने के लिए प्रबल दावेदार हैं।

शुभमन गिल को लेकर बोले युवराज सिंह

शुभमन गिल का नाम लेकर युवराज सिंह ने टी-20 वर्ल्ड कप के उद्घाटन समारोह के दौरान पीटीआई से कहा, ‘मेरा मानना है कि शुभमन बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और उसके प्रदर्शन में निरंतरता है। मुझे लगता है कि वह 2023 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की तरफ से पारी का आगाज करने के लिए प्रबल दावेदार है।’

युवराज सिंह ने कहा, ‘शुभमन बहुत कड़ी मेहनत करने वाला खिलाड़ी है और सभी अच्छी चीजों पर ध्यान देता है। मेरा मानना है कि अगले 10 साल में वह दिग्गज खिलाड़ी बनेगा। वहीं, युवराज ने टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के प्रदर्शन और राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को बर्खास्त किए जाने पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया’।

धाकड़ बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने टीम इंडिया की तरफ से 11 टेस्ट मैचों में 579 रन और 15 वनडे मैचों में 687 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है। टीम इंडिया के खिलाड़ी शुभमन गिल (Shubman Gill) को इस साल वनडे टीम में बतौर ओपनर खेलने के कई मौके भी मिले हैं।

Tags: टीम इंडिया, युवराज सिंह, वनडे वर्ल्ड कप,