IND vs WI: भारत के खिलाफ चौथे टी20 मैच में जीत दर्ज करने के लिए इस ओपनिंग जोड़ी को मौका देगी वेस्टइंडीज, चौके-छक्कों की बरसात से जीत जाएगी मुकाबला

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आए रही हैं। इस सीरीज में भारत 2-1 से आगे चल रही हैं। सीरीज के तीसरे मैच में भारत के सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) की शानदार बल्लेबाजी के चलते कैरिबयाई टीम को 7 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी। सीरीज का चौथा मैच 6 अगस्त को अमेरिका के सेंट्रल ब्रोवॉर्ड रिजनल पार्क (CENTRAL BROWARD REGIONAL PARK) में भारतीय समय रात 8 बजे से खेला जाएगा।
इस मैच में जीत दर्ज कर भारत सीरीज जीतने की ओर जाना चाहेगी वहीं वेस्टइंडीज टीम जीत दर्ज कर वापसी की ओर देख रही होगी। वेस्टइंडीज की टीम चौथे मुकाबले में किस ओपनिंग जोड़ी के साथ नजर आएगी। आइए आपको बताते हैं-
चौथे मैच में इस ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरेगी निकोलस पूरन की टीम
वेस्टइंडीज (WEST INDIES) की टीम पिछले मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए अच्छी नजर आई थी। टीम ने 165 रनों का लक्ष्य भारत को दिया था। काइल मेयर्स (KYLE MAYERS) ने 73 रन की पारी खेल टीम को मजबूती दी थी। लेकिन भारत की पारी में वेस्टइंडीज की टीम विकटें नहीं गिरा पाई जिसके चलते टीम मैच हार गयी। चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ब्रैंडन किंग (BRANDON KING) और काइल मेयर्स की ओपनिंग जोड़ी के साथ ही जाना चाहेगी।
दोनों ही ओपनर इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते नजर आए हैं। पिछले मुकाबले में काइल मेयर्स ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं सीरीज के दूसरे मुकाबले में ब्रैंडन किंग ने अपने 68 रनो की पारी से टीम को सीरीज की पहली जीत दिलवाई थी। वेस्टइंडीज टीम भारत के खिलाफ जीत के लिए इन ओपनिंग जोड़ी के साथ ही जाना चाहेगी। वह इस चीज पर बदलाव करना नहीं चाहेगी। दोनों में से किसी एक बल्लेबाज का चलना टीम को हमेशा अच्छी स्थिति में ही रखता हैं। चौथे मुकाबले में ब्रैंडन किंग और काइल मेयर्स की पारी की शुरूआत करते नजर आएंगे।
चौथे टी20 मैच में भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11
ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, निकेलस पूरन (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, शिमरोन हेटमायर, डेवॉन थॉमस (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, ओडियन स्मिथ, ओबॉड मैकॉय, अकील होसैन, हेडन वॉल्श जूनियर।
Tags: काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, भारत बनाम वेस्टइंडीज, वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम,