Tag: भारत बनाम वेस्टइंडीज

  • IND vs WI के अगले मैच में रोहित शर्मा की बदलने वाली है प्लेइंग 11, इन खिलाड़ियों को नहीं किया जाएगा अब शामिल

    IND vs WI के अगले मैच में रोहित शर्मा की बदलने वाली है प्लेइंग 11, इन खिलाड़ियों को नहीं किया जाएगा अब शामिल

    IND vs WI: टीम इंडिया इन दिनों वेस्ट इंडीज के दौरे पर गई है. वेस्ट इंडीज का दौरा 12 जुलाई से शुरू हो चुका है. इस बार का ये दौरा बेहद ही खास होने वाला है. इसके पीछे के सबसे बड़ी वजह है वर्ल्ड कप. इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत कर रहा है. जिसकी वजह से टीम इंडिया को जमकर मेहनत करनी है और अपने आप को साबित करना है. ऐसे में अब अगले मैच के लिए प्लेइंग 11 कैसी होने वाली है इसको लेकर संशय बना हुआ है. लेकिन बता दें की, अब बताया है जा रहा है की रोहित शर्मा प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं.

    IND vs WI के अगले मैच के लिए उत्सुक हैं फैंस, बदल जाएगा सब कुछ

    मिली जानकारी के मुताबिक, भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार से त्रिनिदाद में खेला जाएगा. भारत ने सीरीज के पहले मैच में पारी और 141 रनों से जीत दर्ज की थी. इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने भी शानदार प्रदर्शन किया था.

    रोहित शर्मा को काफी वक़्त से टारगेट किया जा रहा था. कहा जा रहा था की अब उनको कप्तानी नहीं मिलनी चाहिए. इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण था WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से टीम इंडिया को मिली करारी हार. लेकिन अब वेस्ट इंडीज के दौरे पर टीम पूरी तरह से बदल चुकी है.

    रोहित शर्मा ने खुद कर दिया है ये बड़ा एलान

    बताया जा रहा है की, रोहित शर्मा ने एक इशारा कर दिया है की इस बार की प्लेइंग 11 (IND vs WI) कैसी होने वाली है. उन्होंने कहा है की,

    ”हमें डोमिनिका में पिच और कंडीशन के बारे में अच्छे से जानकारी थी. यहां बारिश को लेकर क्लियरिटी नहीं है. लेकिन मुझे नहीं लगता है कि प्लेइंग इलेवन में कोई बड़ा बदलाव होगा. लेकिन यहां की कंडीशन और पिच को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा.”

     

    ये भी पढ़ें: Ishan Kishan ने कप्तान रोहित की खोली ऐसी पोल की सभी रह गए हैरान, कहा “रोहित भाई ने देख लिया तो बहुत गाली देंगे और कहेंगे…”

  • IND vs WI के बीच खेली जा रही सीरीज में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं Player Of The Series

    IND vs WI: वेस्ट इंडीज और भारत के बीच शानदार मैच खेला जा रहा है. सीरीज की शुरुवात 12 जुलाई से हो गई है. बता दें की, ये सीरीज टीम इंडिया के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली है. इस सीरीज में टीम इंडिया के सभी स्टार प्लेयर नज़र आने वाले हैं. जिनमें विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम शामिल है. अब वेस्ट इंडीज के दौरे पर टीम के इन प्लेयर के प्लेयर ऑफ़ द सीरीज जीतने के बढ़िया चांस हैं. आइए आपको बताते हैं की आखिर कौन है वो प्लेयर.

    IND vs WI के बीच हो रहे मुकाबले में, इन प्लेयर की चमकेगी किस्मत

    मिली जानकारी के मुताबिक, इस साल कैरेबियाई टीम के खिलाफ भारत की सीनियर टीम गई है. कप्तान रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली तक हर कोई इस दौरे पर मौजूद होगा. अपने स्टार खिलाड़ियों को लंबे समय के बाद एक्शन में देखने के लिए एक बार फिर फैंस उत्साहित हैं.

    बता दें की, इस सीरीज (IND vs WI) में तीन प्लेयर की ख़ास किस्मत चमकने के आसार हैं. इसमें सबसे पहला नाम है भारतीय टीम के सीनियर और अनुभवी खिलाड़ी रहाणे. रहाणे काफी वक़्त से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं.

    500 से ज्यादा रन वेस्टइंडीज के खिलाफ इस प्लेयर ने बनाए हैं

    मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, रहाणे ने वेस्टइंडीज (IND vs WI) के खिलाफ अभी तक छह टेस्ट मैचों में खेलते हुए 514 रन बनाए हैं. उनका प्रदर्शन वेस्टइंडीज के खिलाफ बहुत ही शानदार रहा है. बता दें की, टीम इंडिया, वेस्टइंडीज टीम के साथ इस दौरे पर 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 खेलने वाली है.

    इस लिस्ट में जो दूसरा नाम है वो है अश्विन का. रविचंद्र अश्विन का वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड काफी कमाल का है. उन्होंने ने काफी बढ़िया प्रदर्शन किया है. इसी के साथ इस लिस्ट में तीसरा नंबर अल्जारी जोसेफ का है.

     

    ये भी पढ़ें: World Cup 2023 का ख़िताब अगर टीम इंडिया ने नहीं अपने नाम तो, रोहित शर्मा की कप्तानी जाना है तय, टीम से भी हो सकते हैं बाहर

  • IND vs WI के मैच के बीच फैंस के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी, अब फ्री में देख सकते हैं सभी मुकाबले

    IND vs WI: भारत बनाम वेस्टइंडीज का दौरा शुरू होने जा रहा है. ये दौरा 12 जुलाई से शुरू होने वाला है. बता दें की, इस बार वेस्टइंडीज का दौरा बेहद ही खास माना जा रहा है इसके पीछे की बड़ी वजह है की अक्टूबर में वर्ल्ड कप होना है. इस बार का वर्ल्ड कप भी बेहद ही शानदार होने वाला है. भारत वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है. जिसको लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. आइए आपको बताते है की कैसे आप फ्री में मैच देख सकते हैं.

    IND vs WI के मैच का दर्शक अब मुफ्त में उठाएंगे लुफ्त

    मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज़ (IND vs WI) का दौरा करेगी. इस दौरे पर भारतीय टीम टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज़ खेलेगी.

    मिली जानकारी के मुताबिक, दौरे की शुरुआत 12 जुलाई से टेस्ट मैच के ज़रिए से होगी. इसके बाद 27 जून से वनडे और 4 अगस्त से टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज़ खेली जाएगी. बता दें की, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ही होने वाला हैं. इसी के साथ अब दर्शक भी मुफ्त में मैच का लुफ्त उठा पाएंगे.

    टीवी है तो चिंता नहीं, इंटरनेट का बचेगा का खर्चा

    बताया जा रहा है की, अब इंटरनेट का कोई खर्चा नहीं होगा. इसके पीछे की बड़ी वजह यह है की इस बार मैच अब टीवी पर भी देखा जा सकता है वो भी बिलकुल मुफ्त. किसी भी तरीके से पैसे नहीं देने होंगे और आराम से मैच एन्जॉय किया जा सकता है.

    बता दें की, भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच खेली जाने वाली सीरीज को टीवी पर सिर्फ डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं. जब फैंस को यह बात पता चली तो उनमें खुशी की लहर दौड़ गई. सोशल मीडिया पर अब इस कदम को खूब सराहना मिल रही है.

     

    ये भी पढ़ें: Shubman Gill को लगा तगड़ा झटका, छोड़नी पड़ेगी अपनी जगह, टीम इंडिया में दिखने जा रहा बड़ा बदलाव

     

  • IND vs WI के मैच में इस खिलाड़ी ने 96 की औसत से मारे रन, अब अचानक से हो गया टीम से ही गायब

    IND vs WI: इंडिया बनाम वेस्टइंडीज का मैच 12 जुलाई से शुरू होने जा रहा है. इस बार का दौरा भारत के परिपेक्ष से बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाला है. इसीलिए वेस्टइंडीज दौरे की इतनी ज्यादा चर्चा हो रही है. भारत बनाम वेस्टइंडीज के इस मैच में इस बार टीम इंडिया की तरफ से कई शानदार खिलाड़ी खेलने वाले हैं लेकिन वो खिलाड़ी नज़र नहीं आएगा जो 96 की औसत से रन बना चुका है.

    IND vs WI के मैच में इस खिलाड़ी ने नहीं छोड़ी थी कोई कसर, किया था शानदार प्रदर्शन

    मिली जानकारी के मुताबिक, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज़ (IND vs WI) का दौरा करेगी. इस दौरे पर भारतीय टीम टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज़ खेलेगी. दौरे की शुरुआत 12 जुलाई से टेस्ट मैच के ज़रिए से होगी.

    बता दें की, वेस्टइंडीज में इस खिलाड़ी ने शानदार किया था. जिस खिलाड़ी का ज़िक्र हो रहा है वो खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि, अजिंक्य रहाणे है और दूसरे खिलाड़ी हैं हनुमा विहारी, जो सेलेक्टर्स की नजर से गायब हैं.

    चार साल पहले खेली गई थी  2 मैचों की टेस्ट सीरीज

    मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, चार पहले 2 मैचों की टेस्ट सीरीज (IND vs WI) खेली गई थी. ये सीरीज बहुत ही शानदार थी. बता दें की, इस मैच में टीम इंडिया ने भी शानदार प्रदर्शन किया था. दाएं हाथ के बल्लेबाज हनुमा विहारी छाए हुए थे इस मैच में.

    बता दें की, अब विहारी के प्रदर्शन के बाद बताया जा रहा है की, उनकी जगह टीम इंडिया में पक्की होनी चाहिए. लेकिन फ़िलहाल तो उनकी जगह को लेकर किसी भी तरह की अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

     

    ये भी पढ़ें: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज सीरीज का FREE लाइव प्रसारण का हुआ ऐलान, Hotstar या Jiocinema जानिए कब, कहां, कितने बजे होगा फ्री लाइव स्ट्रीमिंग

  • Rohit Sharma के चाहने वालों को लगा बड़ा झटका, अगले 3 महीनों के लिए क्रिकेट से बाहर हुए हिट मैन

    Rohit Sharma: इंग्लैंड के ओवल मैदान में खेला गया WTC फाइनल भारत हार चुका है. इस मैच के बाद प्लेइंग 11 को लेकार तो सवाल उठे ही लेकिन इसके साथ ही सबसे ज्यादा सवालों के घेरे में कप्तान रोहित शर्मा रहे. अब फ़िलहाल टीम इंडिया वेस्टइंडीज के दौरे पर जाने की तैयारी कर रही है. टीम इंडिया इस बार कोई कसार नहीं छोड़ना चाहती. ऐसे में रोहित शर्मा के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है.

    Rohit Sharma के ना खेलने का ये है रीज़न

    बता दें की, वनडे विश्व कप की तैयारी टीम इंडिया वेस्टइंडीज़ दौरे से करेगी, जहां भारतीय टीम 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज़ खेलेगी. भारतीय टीम वेस्टइंडीज़ दौरे की शुरुआत 12 जुलाई से टेस्ट मैच ज़रिए करेगी.

    अब बताया जा रहा है की रोहित शर्मा इस मैच से बाहर हो सकते हैं. आगामी दौरे से कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को आराम दिया जा सकता है. रोहित शर्मा के लिए अब ये भी कहा जा रहा था की, कई सीनियर प्लेयर भी इस फॉर्मेट से बाहर हो सकते हैं.

    एक वक़्त था जब रोहित शर्मा का बल्ला बना था कहर

    वैसे तो इन दिनों रोहित शर्मा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. चाहे आईपीएल हो या कोई भी टूर्नामेंट रोहित शर्मा को हर तरफ से बुरा भला कहा जाता है. लेकिन एक वक़्त ऐसा भी था जब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बल्ला शांत नहीं रहता था.

    एक वक़्त था जब रोहित शर्मा का बल्ला पाकिस्तानी गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा था. 4 साल पहले 16 जून 2019 को भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप मैच खेला गया था। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला मैनचेस्टर में हुआ था. इस मैच में रोहित ने कमाल कर दिया था.

     

    ये भी पढ़ें: WTC Final 2023 में अजिंक्य रहाणे को BCCI ने नहीं दी फूटी कौड़ी, विराट-रोहित पर लुटा दिया 7 करोड़

  • 1 जनवरी को हुआ बवाल तो मैदान पर ही मच गई भगदड़, फैंस ने खिलाड़ियो का बाहर जाना कर दिया था मुहाल

    साल 2023 का आज आगाज हुआ है, आज 1 जनवरी है. आज का दिन सबके हार एक इंसान के लिए खास होता है. सब जश्न मनाते हैं मजे करते हैं. आज के दिन क्रिकेट की दुनिया का पुराना किस्सा है जिसे आज भी हर कोई याद करता है. ये किस्सा है 56 साल पहले साल 1967 का. आज ही के दिन भारत और वेस्टइंडीज के बीच साल 1967 में टेस्ट सीरीज खेली जा रही थी जिसका दुसरा मुकाबला था.

    ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा था. दूसरे टेस्ट की शुरुवात 31 दिसंबर 1966 को हुई थी और 1 जनवरी 1967 को इस मैच का दूसरा दिन था. इस दिन मैदान में कुछ ऐसा हुआ जिसका अंदाजा किसी ने नहीं लगाया था लेकिन जो हुआ उसे हार कोई दहल गया था. चलिए जानते हैं पूरा वाक्य.

    क्या हुआ था बवाल

    1 जनवरी को दुनिया में हर इंसान घूमता फिरता मौका मस्ती करता है. कुछ ऐसा ही उस साल भी देखने मिला था जब 1 जनवरी को भारत की भीड़ ईडन गार्डन में मैच देखने पहुंच गई थी. फैंस के बीच क्रेज था और भिड़ इस कदर बढ़ गई थी की कुछ लोगों को तो मैदान की बाउंड्री के पास तक अबीथे देखा गया था. ऐसा होने के पीछे का कारण था स्टेडियम मैनेजमेंट के जरूरत से ज्यादा टिकट काटने की वजह से.

    भिड़ के कारण मैदान में अफरा तफरी मच गई थी और सुरक्षा कर्मियों में लाठी चार्ज कर दिया था. लाठी चार्ज ने भीड़ को और भड़काने का काम किया और सुरक्षा कर्मियों और भिड़ में मौजूद दर्शकों की आपस में भिड़त हो गई. धीरे धीरे बवाल इतना बढ़ गया की दर्शकों ने स्टेडियम में तोड़ फोड़ करना शुरू किया और आगजनी भी शुरू हो गई थी.
    इसी के चलते दूसरा मैच रद्द करना पड़ गया था.

    वेस्टइंडीज ने दी थी भारत को हार

    भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले गए इस टेस्ट सीरीज की बात करें तो वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम को एक पारी में और 45 रनों से मात देते हुए सीरीज में जीत हासिल कर ली थी. वेस्टइंडीज की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए 390 रन जड़े थे.

    वहीं जवाब में भारतीय टीम ने पहली पारी में महज 167 रन जड़े थे और ऑलराउंट हो गई थी. वहीं दूसरी पारी में भी भारतीय टीम को भारी तरह हार का सामना करना पड़ा था.

  • वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद हार्दिक पंड्या बोल गए कुछ ऐसा की होना पड़ गया इस बॉलीवुड अभिनेता से ट्रोल

    हार्दिक पंड्याः भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM)  ने वेस्टइंडीज दौरे (WEST INDIES TOUR) को शानदार तरीके से खत्म किया हैं। वनडे सीरीज में जीत के बाद टी20 सीरीज में भी भारत ने धमाकेदार जीत हासिल की हैं। कल दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मैच खेला गया, जिसमें हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) कप्तानी करते हुए नजर आए थे। हार्दिक की कप्तानी में भारत ने वेस्टइंडीज को 88 रनों से शिक्सत दी।

    हार्दिक पंड्या ने जीत के बाद कुछ ऐसा कह दिया था, जो बॉलीवुड अभिनेता केआरके (KRK) को बिल्कुल पसंद नहीं आया। जिसके बाद उन्होने हार्दिक पंड्या पर तंज कस दिया हैं। आइए आपको बताते हैं कि केआरके ने क्या कहा हैं-

    हार्दिक पंड्या पर केआरके ने कसा तंज

    हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) कल वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत की कप्तानी करने उतरे थे। ऐसा तीसरे बार था जब हार्दिक पंड्या भारत की कप्तानी करने उतरे थे। कप्तानी किए गए तीनों मुकाबलों में हार्दिक पंड्या ने जीत हासिल की हैं।

    कल के मैच में 88 रन से जीत के बाद भारत ने टी20 सीरीज पर 4-1 से कब्जा किया हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद हार्दिक ने कहा कि भारतीय क्रिकेटर्स ने काफी ऊंचा स्तर सेट कर दिया हैं। हार्दिक का यह बयान सुनने के बाद बॉलीवुड अभिनेता कमाल राशिद खान (KRK) खुश नजर नहीं आए। उन्होने अपने ट्विटर के माध्यम से हार्दिक पर बड़ी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा हैं कि-

    “आज हार्दिक पंड्या ने कहा- हम भारतीय क्रिकेटरों ने बहुत ऊंचे स्टैंडर्ड सेट किया हैं। हां भाई सामान्य मैचों के लिए बहुत ऊंचे स्टैंडर्ड सेट किए हैं। लेकिन जब आप वर्ल्ड कप खेलते हैं तो आप सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाते हैं। बड़े मैच खेलते हुए पिंडलिया कांपती हैं आप लोगो की।”

    हार्दिक ने अब तक नहीं दिया हैं कोई भी जवाब

    बॉलीवुड अभिनेता कमाल राशिद खान (केआरके) हमेशा किसी ना किसी पर तंज कसते हुए नजर आते रहते हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ हैं जब उन्होने भारतीय क्रिकेटरों के ऊपर प्रतिक्रिया दी हो इससे पहले भी केआरके भारतीय खिलाड़ियों तंज कसते हुए नजर आ चुके हैं। हालांकि हार्दिक पंड्या ने अब तक केआरके की बातों पर प्रतिक्रिया नहीं दी हैं। वेस्टइंडीज का दौरा सफलतापूर्वक खत्म हो चुका हैं। भारतीय टीम अब जिम्मबाब्वे का दौरा करेगी, उसके बाद एशिया कप 2022 खेलने के लिए यूएई रवाना होगी। जहां भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से 27 अगस्त को होगा।

  • VIDEO: वेस्टइंडीज के गेंदबाज़ जेसन होल्डर ने श्रेयस अय्यर को आउट कर लगाये ठुमके, कैरिबियाई स्टाइल सेलिब्रेशन का वीडियो हो गया वायरल

    भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज का पांचवां (IND vs WI 5th T20) और आखिरी मुकाबला 7 अगस्त को फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रॉवर्ड पार्क ब्रॉवर्ड काउंटी स्टेडियम (Central Broward Park, Lauderhill, Florida, USA) में रात 8 बजे से खेला गया। टीम इंडिया की तरफ से कमान इस मैच में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के हांथो में थी। टॉस जीत कर भारत ने बल्लेबाज़ी का फैसला किया था।

    ईशान किशन (Ishan Kishan) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने पारी का आगाज़ किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुक्सान पर 188 रन बनाये थे। जवाब में मेजबान वेस्टइंडीज की टीम 15.4 ओवर में 100 रनो पर ऑल आउट हो गई। जिससे भारत ने इस मैच को 88 रनो से जीत लिया। बता दें कि इस 5 मैचों की टी 20 सीरीज भारत ने 4-1 से अपने नाम कर लिया है।

    श्रेयस अय्यर को मिली सलामी बल्लेबाज़ की भूमिका

    श्रेयस अय्यर

    इस मैच में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को ईशान किशन (Ishan Kishan) के साथ मैदान पर उतरते देख सभी काफी आश्चर्यचकित रह गये थे। एशिया कप के लिए अपने आखरी मौके को श्रेयस ने काफी बेहतरीन तरीके से भुनाया है। उन्होंने जेसन होल्डर को अपना विकेट देने से पहले 40 गेंदों पर 64 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने इस दौरान 8 चौके और 2 छक्के लगाये।

    12 ओवर की 6वीं बॉल पर जेसन होल्डर (Jason Holder) ने एक बार फिर से बाहर जाती गेंद फेंकी जिसको अय्यर चाहे तो छोड़ सकते थे पर अय्यर (Shreyas Iyer) गेंद को छोड़ने की बजाये अपने बल्ले से सीधे गेंदबाज़ के हाथों में गेंद मार बैठे। बेहतरीन पारी के बाद होल्डर ने अपने इस बड़े विकेट को कुछ इस तरह सेलिब्रेट किया। जिसका वीडियो आप नीचे दिए गए लिंक से देख सकते हैं।

    यहां देखें वीडियो –

    कुछ ऐसा रहा आखिरी मैच का हाल

    कुछ ऐसा रहा आखिरी मैच का हाल

    मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीत कर विंडीज़ टीम को पहले गेंदबाजी का न्यौता दिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer), दीपक हूडा (Deepak Hooda) और हार्दिक पांड्या की तेज़ और संभली हुई पारियों की बदौलत 188 रन का बड़ा स्कोर बनाया।

    इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम की टीम काफी बिखरी हुई नज़र आई। टीम के सलामी बल्लेबाज़ सस्ते में आउट गये। इसके बाद शिमरन हेटमायर (Shimron Hetmyer) ने अर्धशतकीय पारी खेल कर हार टालने की कोशिश की लेकिन वो भी आउट हो गये। अंत में वेस्टइंडीज़ की टीम 100 रन बनाकर 88 रन से मैच हार गयी। कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav), अक्षर पटेल ने 3 विकेट जबकि रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) ने 4 विकेट अपने नाम किये।

  • IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना करिश्माई खेल दिखाकर अर्शदीप सिंह बने मैन ऑफ द सीरीज, इन्हें दिया अपनी सफलता का श्रेय

    अर्शदीप सिंहः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आ रही थी।  सीरीज का आखिरी मैच आज 7 अगस्त को अमेरिका के सेंट्रल ब्रोवॉर्ड रिजनल पार्क (CENTRAL BROWARD REGIONAL PARK) में भारतीय समय रात 8 बजे से खेला जा रहा था।  भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रनों का लक्ष्य वेस्टइंडीज को दिया था। वेस्टइंडीज 100 रन ही बना पायी।

    भारत ने यह मुकाबला 88 रनों से जीत लिया हैं। भारत ने टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया हैं। यह मैच जीतने के साथ भारत ने वेस्टइंडीज दौरे को सफलतापूर्वक खत्म कर लिया हैं। अर्शदीप सिंह अपने शानदार खेल से इस सीरीज के मैन ऑफ द सीरीज चुने गए हैं।

    मैं चीजों को सरल रखने की कोशिश करता हूं- अर्शदीप सिंह

    भारत का वेस्टइंडीज दौरा काफी ज्यादा सफल रहा हैं। शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) की कप्तानी में वनडे सीरीज जीतने के बाद भारत ने रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की कप्तानी में टी20 सीरीज को भी अपने नाम किया। अर्शदीप सिंह को टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया हैं। अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) 6.26 की इकॉनमी से 7 विकेट लिए हैं। मैन ऑफ द सीरीज बनने के बाद अर्शदीप सिंह ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में कहा-

    “यह वास्तव में अच्छा लगता है और अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए आभारी महसूस करता हूं। चीजों को सरल रखने की कोशिश की। जैसा कि राहुल द्रविड़ सर कहते हैं कि हम एक संसाधित आधारित टीम हैं इसलिए मैं अपनी प्रक्रिया के साथ रहता हूं। मैं दूसरे के बारे में ज्यादा सोचने की कोशिश नहीं करता हूं। गेंदबाजी के दौरान चीजें। बात अनुकूल होने की है। हमें विकेट और टीम की जो भी मांग है वह करना होगा। हम वही करते हैं जो कप्तान और कोच हमें बताते हैं। उन्होंने मुझे जो स्पष्टता दी है उसका श्रेय उन्हें जाता है।”

    मेरे गुरू और मेरे प्रतिस्पर्धी मेरे पिता जी हैं- अर्शदीप

    अर्शदीप ने आगे बात करते हुए ड्रेसिंग रूम के बारे में बात की। अर्शदीप ने यह भी बताया कि उनके गुरू और उनके प्रतिस्पर्धी उनके पिता जी हैं। अर्शदीप ने आज के मैच में कोई विकेट तो नहीं लिया पर उनकी किफायती गेंदबाजी ने पूरे सीजन में भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचाया हैं। अर्शदीप ने आगे बात करते हुए कहा-

    “जिस तरह से कप्तान युवाओं का समर्थन करते हैं, और ड्रेसिंग रूम का अनुभव बहुत अच्छा है। युवा और वरिष्ठ ऐसा ही महसूस करते हैं। एक युवा के रूप में मदद करता है आओ और दोहराओ कि तुम अपनी आईपीएल और राज्य की टीमों के साथ क्या करते हो। मेरे गुरु और मेरी प्रतिस्पर्धा मेरे पिताजी हैं, वह बहुत किफायती हैं और अच्छी गेंदबाजी करते हैं।”

  • IND vs WI: प्लेयर ऑफ द मैच अक्षर पटेल ने दिया बड़ा बयान, कहा- “मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता…”

    भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज का पांचवां (IND vs WI 5th T20) और आखिरी मुकाबला 7 अगस्त को फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रॉवर्ड पार्क ब्रॉवर्ड काउंटी स्टेडियम (Central Broward Park, Lauderhill, Florida, USA) में रात 8 बजे से खेला गया। मैच में 88 रन की जीत के साथ ही टीम इंडिया ने इस मैच अपने नाम किया और सीरीज को 4-1 से जीत लिया।

    वेस्टइंडीज़ में टी20 सीरीज में मिली जीत के बाद भारतीय स्पिन गेंदबाज़ अक्षर पटेल (Axar Patel) को प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड मिला जिसके बाद वो काफी खुश नज़र आये। आइये जानते हैं, उन्होंने इस जीत पर क्या कहा ?

    ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनने पर बोले अक्षर पटेल

    अक्षर पटेल

    भारत को मिली शानदार जीत के बाद भारत के स्पिन गेंदबाज़ अक्षर पटेल (Axar Patel) ने बताया कि वो काफी अच्छा महसूस कर रहे है. उन्होंने अपने प्रदर्शन के लिए पिच को मददगार बताते हुए कहा,

    “मैं बहुत सी चीजों को आजमाने के बजाय बस चीजों को सरल रखने पर ध्यान केंद्रित कर रहा था। बस अपने फायदे के लिए सतह का इस्तेमाल करना चाह रहा था। पिच (इस सीरीज में) मेरे लिए मददगार रही हैं, इसलिए यह मेरे लिए फायदेमंद साबित हुई है। वनडे और टी20 दोनों में पिचें काफी समान थीं।”

    उन्होंने खुद को आलराउंडर कहे जाने की बात करते हुए कहा,

    “मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग मुझे सिर्फ एक ऑलराउंडर कहते हैं, अगर मैं गेंद से अच्छा करता हूं, तो मैं बॉलिंग ऑलराउंडर बनूंगा, अगर बल्ले से, तो बैटिंग ऑलराउंडर।”

    कुछ ऐसा रहा आखिरी मैच का हाल

    कुछ ऐसा रहा आखिरी मैच का हाल

    मैच में वेस्टइंडीज़ के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीत कर विंडीज़ टीम को पहले गेंदबाजी का न्यौता दिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer), दीपक हूड्डा (Deepak Hooda) और हार्दिक पांड्या की तेज़ और संभली हुई पारियों की बदौलत 188 रन का बड़ा स्कोर बनाया।

    इसके जवाब में वेस्टइंडीज़ की टीम की टीम काफी बिखरी हुई नज़र आई। टीम के सलामी बल्लेबाज़ सस्ते में आउट गये। इसके बाद शिमरॉन हेटमायर (Shimron Hetmyer) ने अर्धशतकीय पारी खेल कर हार टालने की कोशिश की लेकिन वो भी आउट हो गये। अंत में वेस्टइंडीज़ की टीम 100 रन बनाकर 88 रन से मैच हार गयी। कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav), अक्षर पटेल ने 3 विकेट जबकि रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) ने 4 विकेट अपने नाम किये।

Exit mobile version