विराट कोहली की बहन ने की निराश भाई को ये कहकर की उनकी हौसला अफजाई, पोस्ट में उमड़ आया भाई-बहन का प्यार

विराट कोहली

टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से टीम इंडिया बाहर हो गई है। इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से हार का सामना करने वाली भारतीय टीम का सफर टी20 वर्ल्ड कप से खत्म हो गया है। इस शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया का वर्ल्ड कप जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया है। हार के बाद टीम इंडिया के कोच और टीम के सभी खिलाड़ी बहुत निराश हैं।

यहां तक कि कई खिलाड़ियों को तो आलोचना भी झेलनी पड़ रही है। इस बीच विराट कोहली की बहन ने एक इमोशनल पोस्ट लिखकर अपने भाई का हौसला बढ़ाने की कोशिश की है।

क्या लिखा पोस्ट

विराट कोहली की बहन भावना ने अपनी भाई के लिए सोशल मीडिया पर लिखा कि

“आपने वहां अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। आप फिनिक्स की तरह उभरकर सामने आए। आप पर बहुत गर्व है। हम ऐसी परिस्थितियों में टीम का और ज्यादा सपोर्ट करते हैं क्योंकि हमें मुश्किल वक्त में हमेशा अपने परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए।”

विराट ने किया शानदार प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया है। विराट कोहली ने पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार पारी खेली थी। कोहली वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रहे। उन्होंने 6 पारियों में अभी तक 296 रन बनाये हैं। 6 पारियों में उन्होंने 4 अर्धशतक भी जड़े हैं। इस दौरान उनका औसत 98.66 तथा स्ट्राइक रेट 136.40 का रहा है। सबसे ख़ास बात कोहली तीन बार नाबाद लौटे।

कोहली के अलावा भारतीय टीम के मध्यक्रम के घातक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ही ऐसे बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने 200 का आंकड़ा पार किया है। सूर्या ने भी 3 अर्धशतकों के साथ 239 रन बनाया है। लेकिन इंग्लैंड से हार कर टीम को पवेलियन लौटना पड़ा। इस कारण टीम इंडिया और फैंस निराश हैं। फैंस का मानना है कि अगर इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया कस कर खेलती तो आज फाइनल में हो सकती थी।