विराट कोहली की वो 3 पारियां जिसने साबित किया कि किंग आ गया है वापस, बल्ले से अब मच रहा है तहलका

By Tanu Chaturvedi On November 6th, 2022
विराट कोहली

आज विराट कोहली अपना 34वां बर्थडे मना रहे हैं। इससे पहले विराट कोहली का बल्ला 3 साल तक पूरा खामोश रहा था। एक-एक रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। एशिया कप 2022 से किंग कोहली शानदार कमबैक किया और टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। आइए नजर डालते हैं विराट की इन्हीं शानदार पारियों पर….

एशिया कप में अपने फॉर्म में लौटे विराट कोहली

एशिया कप 2022 में सुपर 4 के आखिरी मुकाबले में विराट कोहली (Virat Kohli) ने अफगानिस्तान के खिलाफ 1021 दिन के बाद अपना 71वां अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा था। विराट कोहली के साथ ही यह मैच टीम इंडिया के लिए खास था। विराट के 71वें शतक के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। विराट ने अफगानिस्तान के खिलाफ 61 गेंदों का सामना कर 200 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए नाबाद 122 रन बनाए थे, जिसमें उनके बल्ले से 12 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के भी देखने को मिले।

विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में दिखाया अपने बल्ले का दम

विराट कोहली की इस कप के बाद से अपने शानदार फॉर्म में वापस आ गए हैं। आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2022 में भी भारत और पाकिस्तान के बीच हुए महा मुकाबले में विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपना दम दिखाया। जहां भारतीय टीम के 31 रन पर 4 आउट हो गए थे। कप्तान रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव जैसे बड़े खिलाड़ी आउट होकर वापसी पवेलियन लौट गए थे।

बांग्ला देश के खिलाफ खेला मैच

आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ विराट (Virat Kohli) ने एक और शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी, जिसकी बदौलत टीम इंडिया बांग्लादेश को 185 रनों का टारगेट मिला है। विराट ने 44 गेंदों का सामना कर 145.45 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए नाबाद 64 रन बनाए, इसमें उनके बल्ले से 8 चौके और एक बड़ा छक्का भी देखने को मिला। बांग्लादेश के खिलाफ “प्लेयर ऑफ द मैच” के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

Tags: एशिया कप, एशिया कप 2022, टीम इंडिया, विराट कोहली,