IPL 2022, PBKS vs SRH: मैन ऑफ द मैच उमरान मलिक ने इन्हें दिया अपना सफलता का श्रेय, बताया कैसे करते हैं खुद को तैयार

By Aditya tiwari On April 17th, 2022

आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 28 वां मैच मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीमें आमने-सामने थीं। हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बैटिंग करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 151 रन बनाया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम ने 7 विकेट से यह मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच बने उमरान मलिक (Umran Malik) ने अपनी सफलता का राज यह बताया….

उमरान मलिक ने खोल दिया अपनी सफलता का राज

उमरान मलिक (Umran Malik) के बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत अपनी टीम को जीत के काफी करीब पहुँचा दिया। इस कारण से हैदराबाद की टीम ने आज का मैच पंजाब किंग्स से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच बने उमरान मलिक ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में कहा कि-

” आज भी मैंने एक दो स्लोवर-वन बॉल डाली। मैं अब स्लोवर भी डाल रहा हूँ। यार्कर भी डाल रहा हूँ और लेंथ भी आगे रखने की कोशिश कर रहा हूँ। पहले मैं लेंथ बॉल पीछे डालता था लेकिन अब आगे डालने की सोचता हूँ। आज के मैच में भी मैंने ऐसा ही किया। अभी सबकुछ अच्छा हो रहा है।”

” आखिरी ओवर में मैंने एक भी  बॉउन्सर नहीं मारा। मैंने ट्राई किया कि गेंद बॉडी पर डालूँ। मैं तेज बॉल डाल रहा था कि गेंद (बल्लेबाज के मारने ) के बाद खड़ी हो जाएगी और यही हुआ। (इसी से) बल्लेबाज आउट भी हुए।  (मैं बॉलिंग के दौरान खुद कैच पकड़ सकता हूँ) मैं एक अच्छा फील्डर हूँ। अपना काम तो बल्लेबाज को डरा कर रखना है।”

उमरान मलिक ने 4 विकेट झटककर जीत एसआरएच की झोली में डाल दी

उमरान मलिक (Umran Malik) ने आज के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad)  के लिए शानदार बॉलिंग की। इन्होंने चार ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट लिया। इसमें एक ओवर मेडन डाला।

उमरान मलिक के रूप में आईपीएल ने हमें एक तेज रफ्तार बॉलर से रूबरू कराया है। उमरान आईपीएल 2022 सीजन में सबसे तेज गेंदबाजी करने वाले बॉलर हैं।  उमरान 150-153 किमी/ घंटे की रफ्तार से बॉलिंग कर रहे हैं। अपनी तेज गेंदबाजी से इन्होंने विपक्षी टीमों में खौफ पैदा कर दिया है।

Tags: आईपीएल 2022, उमरान मलिक, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद,
Exit mobile version