Tag: उमरान मलिक

  • Sanju Samson के साथ इस खिलाड़ी की हुई वापसी, वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट, वनडे, टी20 के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान

    Sanju Samson के साथ इस खिलाड़ी की हुई वापसी, वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट, वनडे, टी20 के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान

    Sanju Samson: भारत के वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया में बड़े बदलाव हो सकते हैं और टीम के एक बेहद फ्लॉप क्रिकेटर पर गाज गिरने जा रही है. WTC फाइनल के बाद BCCI सख्त हो गया है. बताया जा रहा है की, अब टीम इंडिया में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. जहां सीनियर प्लेयर को घर बैठालने की बात हो रही है वहीं अब संजू सैमसन (Sanju Samson) की टीम इंडिया में वापसी होने जा रही है.

    Sanju Samson के लिए यह बेहद ही खुशी का पल

    बता दें की, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (WTC Final) में हार के बाद टीम इंडिया को अब सीधे 12 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ काफी क्रिकेट खेलनी है. भारतीय टीम जुलाई में वेस्टइंडीज का दौरा करेगी जहां उसे 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं.

    अब BCCI कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती है. सबसे बड़ी मुसीबत प्लेइंग 11 को लेकर है. WTC फाइनल में देखा गया था की किस तरह से टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे. अब ऐसे में संजू सैमसन (Sanju Samson) की वापसी तय बताई जा रही है.

    इंग्लैंड से इस खिलाड़ी की भी हो रही वापसी

    वैसे तो अगर सीनियर प्लेयर की बात की जाए तो विराट कोहली के संन्यास तक की खबरे सोशल मीडिया पर सिरल हो रही हैं. दर्शकों का भी कहना है की किंग कोहली में अब शायद वो दम नहीं बची है की अब वो टेस्ट मैच खेल सके.

    इसी बीच बताया जा रहा है की, अब अर्शदीप सिंह को भी इंग्लैंड से वापस बुला लिया गया है. इसी के साथ उमरान मालिक को भी टीम में जगह मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. ट्वीटर पर कई आधिकारिक जानकारियां साझा की जा रही हैं.

     

    ये भी पढ़ें: IPL 2023, RCB vs RR: संजू सैमसन की इस बड़ी गलती के कारण 7 रनों से हारी राजस्थान रॉयल्स, किंग कोहली का मास्टरप्लान हुआ हिट

  • Team India को मिला बड़ा तोहफा, उमरान मलिक जैसा गेंदबाज़ हुआ टीम इंडिया में शामिल, अब दूसरी टीम की खैर नहीं

    Team India: भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के बाद अफगानिस्तान के साथ 3 मैचों की टी 20 सीरीज खेलनी है. इसी के साथ बता दें की, वेस्ट इंडीज के टूर पर भी टीम इंडिया जाने वाली है. हाल ही में, इंग्लैंड के ओवल मैदान में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने भिड़ने वाली हैं. ऐसे में अगर बल्लेबाजी देखी जाये तो टीम के पास बहुत बेहतर है. टीम को सिर्फ गेंदबाजी पर ध्यान देने की ज़रूरत है.

    Team India में दौड़ी खुशी की लहर, जानिए कौन है ये खिलाड़ी

    टीम इंडिया (Team India) में अगर ओपनिंग बल्लेबाजो को देखा जाए तो शुभमन गिल और रोहित शर्मा ही मैदान पर पहले उतरेंगे. टीम के पास बल्लेबाजी में एक से एक धुरंधर हैं. जिसमें अब आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स के शानदार प्लेयर यशस्वी जायसवाल का नाम भी जुड़ गया है.

    बल्लेबाजी को लेकर अब टीम इंडिया की टेंशन दूर हो गई. अब चिंता है तो सिर्फ गेंदबाजी की. बता दें की, अब टीम इंडिया को उमरान मलिक जैसा शानदार खिलाड़ी मिल गया है. अगर बात यहाँ पर उमरान मालिक की हो तो, उमरान मलिक की गेंदबाज़ी बिलकुल बंदूक से निकली गोली की तरह है.

    इस खिलाड़ी का सोशल मीडिया पर विडियो हो रहा वायरल

    सोशल मीडिया पर अब उमरान मलिक के टक्कर के खिलाड़ी का विडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है. ये खिलाड़ी टीम इंडिया (Team India) के लिए एक तरह से सौगात बनकर आया है. दरअसल हम यहां जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि कमलेश नागरकोटी हैं.

    दरअसल कमलेश का पुराना वीडियो सामने आया है. वीडियो में कमलेश अपनी 150 की रफ्तार की गेंदबाजी से बल्लेबाजों पर कहर बरपाते नजर आ रहे हैं. ये वीडियो घरेलू क्रिकेट हैं. अब टीम इंडिया के पास गेंदबाजी का एक आप्शन बढ़ गया है.

     

    ये भी पढ़ें: टीम इंडिया को WORLD CUP 2011 जीताने वाले दिग्गज ने कहा तेंदुलकर और विराट के साथ नहीं हो सकती शुभमन गिल की तुलना

  • WTC Final 2023: आईपीएल में धूम मचाने वाले इन 4 युवा खिलाड़ियो की लग गई लॉटरी, टीम इंडिया के साथ जायेंगे इंग्लैंड

    WTC Final: आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के महामुकाबले के लिए टीम इंडिया की फाइनल टीम की घोषणा कर दी गई है.  7 जून को इंग्लैंड के द ओवल पर फाइनल मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया के बारे में फैन्स भी जानना चाहते हैं की किस-किस का फाइनल सिलेक्शन हुआ है. आइए आपको बताते हैं की टीम इंडिया में किसका फाइनल सिलेक्शन हुआ और साथ ही कौन हैं वो टॉप 4 जिन्होंने ने आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन किया है जिसके बाद उन्होंने अपनी जगह आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के महामुकाबले में बनाई है.

    WTC Final में रहाणे की हुई वापसी, बाकी इन प्लेयर ने बनाई जगह

    आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का  महामुकाबला (WTC Final) जून में खेला जाएगा. हर कोई इस मुकाबले का जोरो शोरो से इंतज़ार कर रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक, टीम इंडिया में लंबे समय बाद अजिंक्य रहाणे की वापसी हुई है. अब ये भी खबर आ रही है की, भारतीय टीम के साथ ‘स्पेशल 4’ भी जाएंगे. ये स्पेशल 4 आईपीएल में धूम मचा रहे हैं.

    आईपीएल का फर्स्ट हाफ ख़त्म हो चुका है. इस फर्स्ट हाफ का फायदा इन 4 गेंदबाजों को हुआ है. बता दें की, चयनकर्ताओं ने चार तेज गेंदबाजों को बतौर नेट बॉलर इंग्लैंड भेजने का फैसला किया है. BCCI ने कल अधिकारिक टीम की घोषणा की थी. इसकी जानकारी ट्वीटर के ज़रिए दी गई थी.

    BCCI का अधिकारिक ट्वीट…

    ये हैं वो 4 गेंदबाज़ जिन्हें मिली है WTC Final में जगह

    मिली जानकारी के मुताबिक, जिन 4 गेंदबाजों को शामिल किया गया है वो हैं मुकेश कुमार, उमरान मलिक, नवदीप सैनी और कुलदीप सेन. ये चारो प्लेयर आईपीएल में इस वक़्त बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. मुकेश कुमार इस समय दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल हैं.

    वही बता दें की, नवदीप सैनी और कुलदीप सेन राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल रहे हैं और बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. नवदीप सैनी और मलिक पहले भी टीम के लिए खेल चुके हैं. WTC Final की फाइनल टीम में कैप्टन रोहित शर्मा ही रहेंगे.

     

    ये भी पढ़ें; ANI की गलत न्यूज़ की वजह से खत्म हुआ था इस खिलाड़ी का करियर, अब आईपीएल में दिखा रहा है जलवा

  • रोहित शर्मा अब विराट कोहली के इस जिगरी दोस्त का कर रहे हैं करियर खत्म, संन्यास की बचा है अब आखिरी विकल्प

    टीम इंडिया के खिलाड़ी आज न्यूजीलैंड सीरीज का आखिरी टी20 मैच खेल रहे हैं। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के साथ टीम इंडिया को 9 फरवरी से बॉर्डर गवास्कर ट्रॉफी के लिए मैच खेलना है। इसके लिए टीम इंडिया के पहले दो मैचों की टीम तैयार हो चुकी है। इस ऑस्ट्रेलिया सीरीज में रोहित शर्मा की कप्तानी में एक खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है। ये खिलाड़ी सीरीज में शानदार परफॉर्मेंस दे सकता है, अपनी वापसी के लिए तड़प रहे हैं, लेकिन ऐसा लग रहा है कि सिलेक्टर्स अब ईशांत शर्मा को टीम से हमेशा के लिए बाहर कर चुके हैं।

    ईशांत शर्मा को कर दिया बाहर

    हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वो हैं ईशांत शर्मा। ईशांत टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हैं, जिनकी वापसी लगभग नामुमकिन नजर आ रही है। ईशांत को अब भारतीय टीम मैनेजमेंट भूल चुकी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 फरवरी से 4 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है, जिसमें इस खिलाड़ी को टीम इंडिया में नहीं चुना गया है।

    ये खिलाड़ी बने हैं वजह

    ईशांत का कॉपटीशन टीम इंडिया के ही कुछ खिलाड़ियों से है। टीम में मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाज के कारण उन्हें टीम में जगह नहीं मिलेगी। ऐसे में टीम इंडिया से ईशांत शर्मा की छुट्टी हो गई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर 2021 में खेले गए कानपुर टेस्ट में नजर आए थे। ईशांत शर्मा उस मैच में एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए थे।

    अगस्त 2021 में इंग्लैंड दौरे से ईशांत शर्मा के करियर की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी थी, जब उन्होंने 3 टेस्ट मैचों में सिर्फ 5 विकेट ही झटके। वहीं ईशांत को आईपीएल में भी मौका नहीं दिया जा रहा है। ईशांत शर्मा को टीम इंडिया के अलावा इन दिनों IPL में भी मौका नहीं दिया जा रहा है। ईशांत ने आईपीएल में अबतक 93 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 72 विकेट झटके हैं। वहीं, 12 रन पर 5 विकेट उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है।

  • IND vs NZ: डेवॉन कॉन्वे ने उमरान मलिक की गेंद को हवा में उड़ा कर किया सबको हैरान, वीडियो हो गया वायरल

    भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का आज यानी 27 जनवरी को पहला मैच खेला गया. पहले मैच में टॉस जीतते हुए भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत अच्छी रही. शुरुआत करते हुए ओपनर बल्लेबाज फिन ऐलन और डेवोन कॉन्वे ने किफायती प्रदर्शन करते हुए मैच में न्यूजीलैंड को 177 रनों के लक्ष्य तक पहुंचाया.

    न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे ने तो आज मैच में भारत के सबसे तेज गेंदबाज उमरान मलिक की गेंद को ऐसा हवा में उड़ता जिसने सबको हैरान किया.

    डेवॉन कॉन्वे ने किया उमरान मलिक की गेंद पर कमाल

    न्यूजीलैंड की पारी के 8वें ओवर में उमरान मलिक गेंदबाजी करने उतरी. उमरान मलिक के इस ओवर की 5वीं गेंद पर डेवॉन कॉन्वे ने पिच पर खड़े खड़े ऐसा जोरदार छक्का जड़ा जिसने सबको हैरान कर दिया. उन्होंने ऐसा छक्का जड़ा जिसने भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या को भी चौका कर रख दिया.

    हार्दिक पांड्या इस छक्के को देख कर हाथ बंधे खड़े के खड़े रह गए. उमरान मलिक के इस एक ओवर में डेवोन कॉनवे ने दो छक्के जड़ डाले थे. इसी के साथ उमरान मलिक इस ओवर में भारतीय टीम के लिए काफी महंगे साबित हुए थे क्योंकि उन्होंने 6 गेंदों के ओवर में 16 रन लुटा दिए थे.

    कॉनवे ने जड़ा अर्धशतक

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले हुए पहले टी20 मैच में भारत ने टॉस जीतते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम के बल्लेबाजों ने शुरुआत अच्छी करी. ओपनिंग करते हुए बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे ने आज इस मैच में अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 31 गेंदों का सामना करते हुए 50 रनों की पारी खेली जिसमें उनके बल्ले से 7 चौके और 1 छक्का निकला.

    डेवॉन कॉन्वे ने आज न्यूजीलैंड की पारी में बेहद किफायती प्रदर्शन किया और अहम योगदान दिया. उनके रनों के योगदान के बदौलत ही न्यूजीलैंड की टीम भारत के सामने 177 रनों का लक्ष्य खड़ा करने में कामयाब रही. न्यूजीलैंड की इस पारी में डेवॉन कॉन्वे का विकेट 18वें ओवर में भारतीय युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने चटकाया.

     

  • उमरान मलिक को सुपरस्टार बनने के लिए माननी होगी मोहम्मद शमी की ये सलाह, बताया हिट होने का फार्मुला

    भारतीय तेज गेंदबाज उमरान मलिक की तेज रफ्तार गेंदबाजी के बारे में तो हर कोई वाकिफ है. उनका फॉर्म और प्रतिभा देखते हुए उमरान को भारतीय टीम का फ्यूचर का महत्वपूर्ण गेंदबाज माना जा रहा है. आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए किफायती प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने वाले उमरान मलिक आज इस कदर मशहूर हो चुके हैं की हर जगह उनकी चर्चा हो रही है. वहीं इतने के बाद भी उमरान मलिक रुके नहीं हैं.

    उनकी मेहनत जारी है और वो एक बड़े अनुभवी और अहम गेंदबाज के रूप में भारतीय टीम का हिस्सा बने रहना चाहते हैं. उमरान मलिक की इस मेहनत में उनको टिप्स देने का काम किया है भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी. उमरान मलिक की गेंद की रफ्तार ही उनका सबसे बड़ा हथियार है जो उन्हें आने वाले समय में कामयाबी की ऊंचाइयों पर पहुंचने में अहम योगदान देगा. मोहम्मद शमी ने इन्हें टिप्स देते हुए दुनिया पर राज करने के मूल्य मंत्र बताए हैं.

    मोहम्मद शमी की उमरान मलिक को सलाह

    भारतीय अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक के बीच एक बातचीत हुई, जिसका वीडियो बीसीसीआई द्वारा शेयर किया गया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की कैसे मोहम्मद शमी ने उमरान मलिक को सलाह देते हुए दुनिया पर राज करने का मूल्य मंत्र बताया है. यानी उन्हें सलाह देते हुए बताया है की कैसे वो अपने खेल को और सुधार सकते हैं और भारतीय टीम के अपनी जगह पक्की कर सकते हैं. मोहम्मद शमी ने कहा,

    ‘मैं आपको केवल एक सलाह देना चाहता हूं. मुझे नहीं लगता कि आपकी जो रफ्तार है उसको खेलना आसान है. हमें केवल थोड़ा लाइन और लैंग्थ पर काम करने की जरूरत है. अगर हम इस पर नियंत्रण रख सकते हैं तो फिर दुनिया पर राज कर सकते हैं.’

    इतना ही नहीं इसके आगे शमी ने बात करते हुए कहा,

    ‘आपके पास काफी ताकत है और आपका भविष्य उज्जवल है. भविष्य के लिए शुभकामनाएं. उम्मीद है कि आप अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखोगे.’

    अपने ऊपर यकीन

    तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने जब मोहम्मद शमी से बात करते हुए उनसे पूछा की वो हर एक मैच में खुद को इतना शांत और खुश कैसे रखते हैं, तो इस पर जवाब देते हुए मोहम्मद शमी ने कहा,

    ‘जब आप देश के लिए खेल रहे होते हैं तो आपको खुद पर दबाव नहीं बनाना चाहिए. आपको अपने कौशल पर भरोसा रखना चाहिए. जब आप शांतचित बने रहते हैं और अपने कौशल पर भरोसा रखते हैं तो आपके पास अपनी रणनीति के अनुसार चलने का अच्छा मौका होता है. अपनी मुस्कान बनाए रखो क्योंकि यह सीमित ओवरों का क्रिकेट है जिसमें किसी की भी धुनाई हो सकती है. लेकिन खुद पर भरोसा रखो तथा पिच पर ध्यान दो और उसी के अनुसार गेंदबाजी करो.’

  • IND vs NZ: मैन ऑफ द मैच मोहम्मद शमी को कप्तान रोहित शर्मा कर देंगे टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को देंगे प्लेइंग 11 में बाहर

    मोहम्मद शमी: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बीते दिन यानी 21 जनवरी को वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला गया. इस मैच में भारत ने एक और जीत अपने नाम करते हुए सीरीज में 2–0 से बढ़त बना ली है. इस मैच ने भारत ने टॉस में बाज़ी मारी है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. पहले गेंदबाजी करते हुए टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड की टीम को 34.3 ओवर में ही ध्वस्त कर दिया और टीम महज 108 रनों का स्कोर खड़ा करने में कामयाब हो सकी.

    इस लक्ष्य को हासिल करने में भारतीय टीम को महज 20 ओवर लगा और टीम में महज 2 विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को अपने नाम करते हुए 8 विकेट से जीत हासिल कर ली.

    तीसरे वनडे में नहीं मिलेगी इस खिलाड़ी को जगह

    भारतीय टीम के जिस खिलाड़ी को तीसरे वनडे से बाहर किया जा सकता है वो कोई और नहीं बल्की तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हैं. मोहम्मद शमी फिलहाल अपने सबसे बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं जिसका उद्धरण उन्होंने कल यानी दूसरे वनडे में दिया था. अब ऐसे में उन्होंने तीसरे वनडे स्क्वाड से बाहर करने के पीछे की वजह उनको आराम देना है.

    ऐसा इसलिए क्योंकि भारत को 9 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है और इसके लिए टीम अपने अहम गेंदबाजों को बचा कर रखना चाहती है. इसी को देखते हुए टीम में कई अन्य बड़े और अच्छे खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से.

    तीसरे वनडे में इस खिलाड़ी को मिलेगी जगह

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला तीसरा वनडे मैच आखिरी मैच होने वाला है जिसे जितने या हारने से भारत को सीरीज जीतने से कोई नहीं रोक सकता है. वहीं बात करें इस मैच से मोहम्मद शमी को आराम देने की बात की जा रही है और ऐसे में उनकी जगह भारतीय टीम में उमरान मलिक को जगह दी जा सकती है.

    उमरान मलिक एक ऐसे गेंदबाज हैं जिनकी तेज रफ्तार वाली गेंद विरोधी बल्लेबाजों को चारो खाने चित करने के काबिल होती है. उन्होंने 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ भी गेंदबाजी करी थी. उमरान मलिक के अब तक के करियर में उन्होंने 7 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उनके द्वारा 12 विकेट झटके गए हैं.

    मोहम्मद शमी का शानदार प्रदर्शन

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे मैच में बीते दिन यानी 21 जनवरी को भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का वो कमाल देखने मिला था जिसने सबको प्रभावित किया था. मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाते हुए उन्हें पवेलियन रवाना किया था और भारत की इस जीत में अहम योगदान दिया था.

    इस मैच में उन्होंने 6 ओवर में गेंदबाजी करी थी और महज 18 रन लुटाते हुए 3 की इकॉनोमी के साथ 3 बड़ी सफलताएं अपने नाम की थीं. उनकी कातिलाना गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड के बल्लेबजों के दिलों में अपना खौफ पैदा कर दिया था. इसके लिए उन्हें इस मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब भी मिला था. खिताब हासिल करने के बाद मैच प्रेजनेशन में मोहम्मद शमी ने बयान देते हुए कहा,

    ‘मैं हमेशा अच्छी लय और लाइन और लेंथ गेंदबाजी करने की कोशिश करता हूं. गेंद को हवा में लहराते देखना पसंद है. जवाब में भारत ने दो विकेट खोकर यह लक्ष्य प्राप्त लिया.’

  • शुूभमन गिल के लिए बलिदान देने वाले खिलाड़ी के साथ रोहित शर्मा करेंगे नाईंसाफी, दूसरे मैच में करेंगे प्लेइंग 11 से बाहर

    टीम इंडिया इन दिनों न्यूजीलैंड के साथ वनडे सीरीज खेल रही है, इस सीरीज में टीम इंडिया के खिलाड़ी शानदार परफॉर्मेंस कर रहे हैं। वहीं, कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्हें टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपनी टीम से बाहर कर सकते हैं। वह खराब प्रदर्शन करने वाले एक प्लेयर को टीम से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।

    शार्दुल ठाकुर हो सकते हैं टीम से बाहर

    टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपनी प्लेइंग इलेवन से जिस खिलाड़ी को बाहर करना चाहेंगे, वह और कोई नहीं हैं शार्दुल ठाकुर हैं। शार्दुल ठाकुर ने विरोधी बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ खूब रन लुटाए। उन्होंने अपने 10 ओवर में 54 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। अपने खेल से वह प्रभावित करने में नाकाम साबित हुए। वहीं, बल्ले से वह सिर्फ 3 रन बना सके। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा दूसरे वनडे मैच की प्लेइंग इलेवन से उन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।

    इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

    टीम इंडिया के खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर की जगह कप्तान रोहित शर्मा उमरान मलिक जगह मिल सकती है। उमरान मिडिल ओवर्स में बहुत ही खतरनाक गेंदबाजी करते हैं। उनके पास वह काबिलियत है कि वो किसी बल्लेबाज का विकेट चटका सकें। उमरान मलिक वनडे क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे तेज गेंद फेंकने वाले बॉलर हैं।

    कुछ ऐसा है उमरान मलिक का करियर

    अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी के साथ उमरान मलिक ने 7 ODI मैचों में 12 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, 6 टी20 मैचों में 9 विकेट चटकाए हैं। आईपीएल में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उनके पास भारतीय पिचों पर खेलने का खूब अनुभव है। आपको बता दें कि उमरान मलिक की गेंदबाजी और गेंद की रफ्तार की तारीफ इरफान पठान भी कर चुके हैं। उमरान वनडे मैच में गेंदबाजी करने वाले खास खिलाड़ी हैं, अपनी परफॉर्मेंस से उमरान वनडे वर्ल्ड कप में भी अपनी जगह बना सकते हैं।

  • IND vs SL: स्पीडस्टार उमरान मलिक ने रोहित-द्रविड़ के बजाय इन 2 खिलाड़ियो को दिया सफलता का श्रेय, दे दिया बहुत बड़ा हिंट

    श्रीलंका वनडे सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 से बढ़त की है। टीम इंडिया ने श्रीलंका को 67 रनों से मात दी। इस मैच से पहले श्रीलंका टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाज के दौरान टीम इंडिया ने 373 रनों का टारगेट श्रीलंका को दिया। जवाबी पारी में श्रीलंका 8 विकेट के नुकसान पर  306 रन बनाकर आउट हो गई।

    इस मैच में अर्शदीप सिंह की जगह टीम में उमरान मलिक को शामिल किया गया है। उमरान मलिक ने अपनी गेंदबाजी में 8 ओवरों में 57 रन देते हुए सबसे ज्यादा तीन विकेट कमाए। उन्होंने मैच के बाद क्या कुछ कहा आइए आपको बताते हैं….

    पोस्ट मैच सेरेमनी के दौरान बोले उमरान

    मैच के दौरान उमरान मलिक ने 3 विकेट लिए। अपनी इस पारी के लिए  उमरान मलिक ने मैच को लेकर कहा

    “मैंने 6 मैच खेले हैं, मैं बस अच्छी और सही एरिया में गेंदबाजी करना चाहता हूं। विकेट सपाट था, मैंने सिराज भाई, शमी भाई से बात की, इनपुट मेरी गति का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए था। मैं यथासंभव सटीक रहना चाहता हूं।”

    एक नजर वनडे मैच पर

    श्रीलंका के साथ वनडे सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली ने 113 रन बनाए। टीम इंडिया कप्तान रोहित शर्मा ने 83 रन बनाए। वहीं, शुभमन गिल ने 70 रनों की शानदार पारी खेली। टीम इंडिया ने 373 रन के टारगेट स्कोर बोर्ड पर लगा दिए।

    श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने शानदार 108 रनों की पारी खेली। पथुंम निशंका ने 72 रनों की पारी खेली। दासुन शनाका की पारी से स्कोर 300 के पार पहुंचा, लेकिन जीत टीम के हाथ नहीं लगी। वहीं भारत की ओर से उमरान मलिक ने 3 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज को भी 2 विकेट मिले। बाकि कोई गेंदबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाया। मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक को छोड़कर सभी गेंदबाज टीम के लिए फ्लॉप नजर आए।

  • IND vs SL: “गेंद नहीं गोली फेंकता है ये…” 156kmph की स्पीड से गेंद फेंककर उमरान मलिक का दिखा सोशल मीडिया पर जलवा

    टी20 सीरीज 2-1 से जीतने के बाद आज गुहावाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत बनाम श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच खेला गया. जिसमें श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जहाँ पर टीम इंडिया ने 7 विकेट गंवाकर 50 ओवरों में 373 रन जोड़े. जिस लक्ष्य का पीछा दासुन शनाका की टीम नहीं कर सकी और 67 रनों से मुकाबला हार गई. गेंदबाजी में रफ्तार से इतिहास रचने वाले उमरान मलिक सोशल मीडिया पर छाए रहे.

    उमरान मलिक बने रफ्तार के सौदागर

    भारतीय टीम लंबे समय से एक ऐसा गेंदबाज तलाश कर रही थी जो अपनी रफ्तार से बल्लेबाजो को डराने का काम करें. अब उमरान मलिक के रूप में रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ की टीम को एक ऐसा ही गेंदबाज मिल गया है. पहले श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच में उन्होंने 155kmph की गति से गेंदबाजी करके इतिहास रच दिया था. वो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए थे. अब वनडे क्रिकेट में उन्होंने 156kmph की गति से गेंदबाजी करके अपना रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया है. जिसके कारण सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है.

    यहाँ पर देखें ट्वीट

    https://twitter.com/Rajat74844/status/1612825585180631042?s=20&t=RgPHrf5Zt4tNDw7wfIgR4Q

    https://twitter.com/RockyVe18435500/status/1612847576122011649?s=20&t=yH_-6WN_gt4E1Y6h_vUHtw

Exit mobile version