Team India को हुआ बड़ा फायदा, IPL 2023 से मिला जहीर खान जैसा घातक तेज गेंदबाज, जीता सकता है टीम को ट्रॉफी

Team India: आईपीएल का 16 वां अपने फाइनल की ओर बढ़ रहा है. इस बार आईपीएल में कई धुरंधर मिले हैं. अगर तेज़ तरार बल्लेबाज़ की बात करे तो यशस्वी जायसवाल ने इस बार सभी का दिल जीता है और उनके टीम इंडिया (Team India) में बल्लेबाज़ के रूप में आने की चर्चा भी तेज़ी हो गई है. इसी बीच अब एक गेंदबाज़ भी ऐसा मिला है जो टीम इंडिया में शामिल होकर वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने जा रहा है.
Team India को इस सीजन आईपीएल से हो रहा खूब फायदा, बढ़िया प्लेयर की लगी झड़ी
वैसे ये सीजन टीम इंडिया (Team India) के लिए काफी फफायदे का सौदा साबित हुआ है. बता दें की, ये गेंदबाज़ अब टीम इंडिया की ताकत बनने जा रहा है. वैसे तो इस खिलाडी के पिता बीते 10 दिनों से ICU में भर्ती थे. ये खिलाड़ी चोटिल था लेकिन उसके बावजूद भी इस खिलाडी ने शानदार प्रदर्शन किया है.
ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि मोहसिन खान हैं. 2023 वर्ल्ड कप इस साल इंडिया में ही होना है. अगर ऐसे में मोहसिन खान को अगर उतारा गया तो वो बहुत बेहतर प्रदर्शन करेंगे. बताया जा रहा है की मोहसिन ज़हीर खान की तरह ही है.
लखनऊ के इस गेंदबाज़ ने जीता सभी का दिल
बता दें की, हाल ही में लखनऊ और मुंबई के बीच शानदार मैच खेला गया. इस मैच में लखनऊ को जीत मिली और ये जीत दिलाने वाले कोई और नहीं बल्कि मोहसिन खान ही थे. उन्होंने लखनऊ के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. लखनऊ को इस जीत से इतना फायदा हुआ है की, उसने अब मुंबई की जगह ले ली है. बता दें की, मुंबई पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर काबिज़ थी. लेकिन अब उसकी जगह लखनऊ ने ली है.
ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तानी टीम इंडिया आएगी या नहीं, बिलावल भुट्टो ने पहले ही कर दिया साफ
Tags: आईपीएल, आईपीएल 2023, टीम इंडिया, मोहसिन खान, वर्ल्ड कप,