वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तानी टीम इंडिया आएगी या नहीं, बिलावल भुट्टो ने पहले ही कर दिया साफ

By Sameeksha dixit On May 6th, 2023
वर्ल्ड कप 2023

वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी भारत कर रहा है. अक्टूबर-नवंबर में इस साल वर्ल्ड कप 2023 खेला जाएगा. इसी बीच दो टीमें जो आपस में भिड़ेगी जिनका मैच देखना लगभग सभी को पसंद आता है वो है भारत-पाकिस्तान का मैच. हर कोई जानना चाहता है की क्या पाकिस्तानी टीम इंडिया आएगी की नहीं.

वर्ल्ड कप 2023 का सबसे सेंसेशनल होने वाला भारत-पाक का मैच होगा या नहीं, जाने पूरी अपडेट

वैसे तो, भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते बेहतर नहीं हैं. दोनों टीमों ने बीते कई साल से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है. वैसे तो न भारत की टीम पाकिस्तान जाती है और न ही पाकिस्तानी टीम भारत आती है. चाहे हम आईपीएल को ही देख ले तो, आईपीएल में लगभग सभी टीमें हिस्सा लेती हैं लेकिन भारत के पड़ोसी मुल्क की टीम नहीं शामिल होती है.

अब अक्टूबर में वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने वाला है ऐसे में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने बड़ा अपडेट दिया है. पाकिस्तान की तरफ से क्रिकेट को लेकर  बड़ी खबर सामने आई कि पाकिस्तान टीम भारत आ सकती है. इस बात के संकेत खुद पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने दिए हैं.

विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो क्रिकेट बोले, जानिए क्या कहा

बता दें की, पाकिस्तान के तेज़ तर्रार विदेश मंत्री इन दिनों बिलावल भुट्टो शंघाई कॉर्पोरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCC) में हिस्सा लेने के लिए भारत आए हुए हैं. शंघाई कॉर्पोरेशन ऑर्गेनाइजेशन गोवा में हो रहा है. इसी बीच पणजी में मीडिया से बात करते हुए भुट्टो से पूछा गया था कि, “क्या उनकी सरकार वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को भारत भेजेगे?”

इसका जवाब देते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा था की,

“खेल और राजनीति को एक साथ नहीं मिलाना चाहिए. भारत को ऐसे में छोटेपन की कार्यवाही नहीं करनी चाहिए और खेलों को रुकावट नहीं बनाना चाहिए. इसके लिए मैंने कोशिश की है.”

 

ये भी पढ़ें: Rashmika Mandanna का आईपीएल 2023 के इस खिलाड़ी पर है बड़ा क्रश, इस टीम को बताया अपना फेवरेट

Tags: टीम इंडिया, टीम पाकिस्तान, बिलावल भुट्टो, वनडे वर्ल्ड कप 2023, वर्ल्ड कप 2023,
Exit mobile version