IPL 2022: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल की वजह से लिया अब बीसीसीआई से बड़ा पंगा, अपने खिलाड़ी को भेजने से किया मना

बांग्लादेश (BANGLADESH) के तस्कीन अहमद लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा नहीं बन पांएगे। उनको बांंग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आईपीएल (IPL) खेलने से मना कर दिया है। बोर्ड ने तस्कीन अहमद (TASKIN AHMAD) को अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिया है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LUCKNOW SUPER GIANTS) की टीम ने इंग्लैड के तेज गेंदबाज मार्क वुड (MARK WOOD) के चोट लगने की वजह से आईपीएल (IPL) में हिस्सा न ले पाने के चलते बांग्लादेश (BANGLADESH) के तेज गेंदबाज अहमद से संपर्क किया था।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि आईपीएल खेलना सही नहीं

बांग्लादेश (BANGLADESH) की टीम अभी साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) दौरे पर है। 12 अप्रैल तक टीम साउथ अफ्रीका में खेलेगी। इसके बाद बांग्लादेश (BANGLADESH) को श्रीलंका (SRI LANKA) के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर क्रिकेट खेलनी है। इसका हवाला देते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने तस्कीन अहमद को अनापत्ति प्रमाण पत्र देने से इंकार कर दिया है। बीसीबी (BCB)के क्रिकेट संचालक प्रमुख जलाल यूनूस ने कहा है कि
” हमें दक्षिण अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के मौजूदा दौरे के बाद श्रीलंका (SRI LANKA) के खिलाफ घरेलू श्रृंखला खेलनी हैं, इसलिए हमें लगता है कि IPL में हिस्सा लेना उनके लिए सही नहीं होगा’। हमने तस्कीन से बात की है और उन्होंने पूरी स्थिति को समझा है। उन्होंने फ्रेंचाइजी को सूचित कर दिया है कि वह आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे और दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए उपलब्ध रहेंगे तथा बाद में स्वदेश लौट आएंगे।”
आईपीएल 2022 में एंड्रयू टॉय बन सकते हैं लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा

मार्क वुड (MARK WOOD)को लखनउ सुपर जायंट्स (LUCKNOW SUPER GIANTS) की टीम ने 7.5 करोड़ में खरीदा था। अब जब तस्कीन अहमद (TASKIN AHMAD) के न आने की बात तय हो गई है तो फ्रेंचाइजी आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के एंड्रयू टॉय से बातचीत कर रही है। माना यह यह जा रहा है कि एंड्रयू टॉय (ANDREW TYE) का आना लगभग फाइनल हो चुका हैं।
एंडूय टॉय टी 20 स्पेश्लिस्ट हैं और वर्ष 2018 में पर्पल कैप भी रहे। उन्होंने अब तक आईपीएल मैचों में 40 विकेट लिए हैं। जबकि वर्ष 2018 में उनको सर्वाधिक 24 विकेट मिला था। अगर एंड्र्यू टाय (ANDREW TYE) लखनउ सुपर जायंट्स का हिस्सा बनते हैं तो इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता है।
Tags: आईपीएल 2022, एंड्रयू टाई, बांग्लादेश क्रिकेट टीम, लखनऊ सुपरजायंट्स,
