IND vs PAK: विराट कोहली ने अपने कप्तान रोहित शर्मा के साथ रिश्ते को लेकर किया खुलासा, बताया क्या करते हैं दोनो बात

By Tanu Chaturvedi On October 24th, 2022
ईशांत शर्मा

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में भारत-पाकिस्तान का मैच (IND vs PAK) 23 अक्टूबर को मेलबर्न के मैदान में है। इस मैच का सभी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले विराट कोहली ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ अपने रिलेशन को लेकर बात की। स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए विराट कोहली (virat kohli) ने भारत-पाकिस्तान मैच और टी20 टूर्नामेंट में जीत को लेकर कई बातें कही।

टूर्नामेंट में जीत को लेकर बोले विराट कोहली

विराट कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए कहा कि

हमारे बीच हमेशा यही बात होती है कि हम टीम इंडिया को कैसे बड़े टूर्नामेंट्स में जीत दिला सकते हैं और फिर हमारी प्लानिंग और तैयारी उसी डायरेक्शन में आगे बढ़ती है। जब से मैंने टीम में वापसी की है, तब से टीम का माहौल बहुत अच्छा है। जब टीम में ऐसा पॉजिटिव वातावरण होता है, तो आप टीम के लिए वह सब कुछ करना चाहते हैं, जो भी आपके बस में होता है”।

टीम के सभी मेंम्बर्स मैच को लेकर कॉन्फिडेंटः विराट

विराट कोहली ने अपनी बातचीत में कहा कि टीम के सभी मेंम्बर्स मैच को लेकर कॉन्फिडेंट हैं। भारत-पाक मैच को लेकर कहा कि

“तो गेम को लेकर हमारी समझ और अंडरस्टैडिंग हमेशा एक जैसी रही है। हम हमेशा सभी कमियों को पूरा करने पर ध्यान देते हैं, इससे फर्क नहीं पड़ता कि बड़ी कमी है या फिर छोटी। हम इन कमियों को पूरा करके आगे बढ़ते हैं। हमारे बीच रिश्ते अच्छे हैं और हमारा एक ही गोल है।

टीम में सभी रिलैक्स्ड हैं और उन्हें पता है कि वे कॉन्फिडेंट हैं और तैयार हैं। आप दबाव को किस तरह से हैंडल करते हैं, बस इससे फर्क पड़ता है। इस तरह के समय में हम बड़े मैचों के लिए ग्रुप को लीड करते हैं। एक बार मूमेंटम सेट हो जाता है, तो सभी को पता होता है कि हम इस मुश्किल से पार पा लेंगे।”

 

Tags: टी20 वर्ल्ड कप, पाकिस्तान भारत बनाम, रोहित शर्मा, विराट कोहली,